26 को बैंकों की हड़ताल तय, आज बैंक कर्मियों का समर्थन में प्रदर्शन

747

कोटा। बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक एवं विजया बैंक के विलय के प्रयासों के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 26 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आव्हान किया है। हड़ताल से संबंधित कार्यक्रमों के अंतर्गत  24 दिसम्बर को सभी बैंक कर्मी एवं अधिकारी सायं 5.15 बजे भारतीय स्टेट बैंक की एरोड्राम चौराहा शाखा के समक्ष प्रदर्शन  करेंगे।

फोरम के कोटा संयोजक पदम पाटोदी ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के हवाले से मुंबई से जारी हड़ताल वापस लेने की खबर को गलत बताया है। इससे पहले हड़ताल वापस लेने की खबर न्यूज़ एजेंसी से यूनाइटेड फोरम के नाम से जारी हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अभी तक हड़ताल वापस लेने निर्णय नहीं हुआ है। 26 दिसम्बर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल तय है।