2023 KTM 890 SMT बाइक फुल टैंक में देगी 300km से ज्यादा की रेंज

74

नई दिल्ली। केटीएम (KTM) ने आधिकारिक तौर पर ग्लोबली अपनी 2023 890 SMT बाइक को अनवील कर दिया है। निर्माता कंपनी ने इसे सुपरमोटो टूरर का नाम दिया है। यह पहली बार नहीं है कि KTM के लाइनअप में SMT शामिल हुई है।

कंपनी के पास 990 SMT नाम की एक बाइक पहले भी हुआ करती था। इसे 2009 में वापस लॉन्च किया गया था और 2013 में बंद कर दिया गया था। 2023 KTM 890 SMT 890 एडवेंचर R पर बेस्ड है। उम्मीद है कि 890 SMT जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च होगी।

890 SMT मूल रूप से एक एडवेंचर टूरर बाइक है, जिसमें चौड़े हैंडलबार, एक बड़ी सीट है। लंबे सफर को आराम से काटने के लिए यह बाइक काफी अच्छी है। इसमें 17 इंच के व्हील्स दिए गए हैं।

इंजन पावरट्रेन: नई बाइक KTM 890 SMT को LC8 इंजन से पावर मिलती है। इस बाइक में मिलने वाला 890cc पैरेलल ट्विन इंजन 8,000rpm पर 105hp की पावर और 6,500rpm पर 100nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

ब्रेकिंग: इसके फ्रंट में WP Apex 43 mm सस्पेंशन और रियर में WP Apex Monoshock सस्पेंशन है। फ्रंट में ट्विन रेडियल माउंटेड 4-पिस्टन कैलिपर के साथ ट्विन 320mm की डिस्क ब्रेक मिलती है। वहीं, इसके रियर में 2-पिस्टन कैलिपर के साथ 260mm डिस्क है।

वेट और फ्यूल टैंक: KTM 890 SMT का ड्राई वेट 194 किलोग्राम है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें ग्राउंड क्लीयरेंस 227mm का मिलता है। मोटरसाइकिल एक हाई-एंड स्टीयरिंग डैम्पर और 15.8-लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है, जो लगभग 300 किमी की राइडिंग रेंज प्रदान करती है।

टीएफटी यूनिट: इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 5 इंच की टीएफटी यूनिट है, जो केटीएम कनेक्ट एप्लिकेशन के साथ कनेक्टेड है, ताकि यह नेविगेशन दिखा सके। 890 SMT में राइडिंग मोड्स, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी है। क्विकशिफ्टर+ और क्रूज़ कंट्रोल जैसे ऑप्शनल फीचर्स हैं।