150W फास्ट चार्जिंग से लैस OnePlus Nord 3 जल्द होगा लॉन्च

155

नई दिल्ली। OnePlus Nord 3 को 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस वर्ष की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। नया OnePlus फोन OnePlus Nord 2 का सक्सेसर होगा। इसे पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। बता दें कि पिछले साल के मॉडल में Warp Charge 65 (65W) चार्जिंग तकनीक दी गई थी जो कि काफी दमदार रही है। वहीं, इसमें 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा जो यूजर्स के लिए एक बेहतर फीचर साबित हो सकता है।

इस हफ्ते की शुरुआत में MWC में, Oppo ने अपने 150W SuperVOOC चार्जिंग स्टैंडर्ड की घोषणा की, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 15 मिनट में 4500mAh की बैटरी को पूरी तरह चार्ज कर देता है। Realme ने अपना 150W चार्जिंग स्टैंडर्ड भी भी पेश किया जिसे वह 150W UltraDart चार्ज कहा जा रहा है।

MWC में, Oppo और Realme ने दो अलग-अलग तकनीकों के रूप में अपने नए फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड को पेश किया है। Oppo ने पुष्टि की है कि उसके 150W SuperVOOC को दूसरी तिमाही में चुनिंदा OnePlus फोन मॉडल पर पेश किया जाएगा। दूसरी ओर, Realme ने कहा कि उसका 150W UltraDart चार्ज विशेष रूप से Realme GT Neo 3 में दिया जाएगा।

फिलहाल तक OnePlus ने OnePlus Nord 3 के बारे में किसी भी डिटेल की जानकारी नहीं दी है। लेकिन फिर भी स्मार्टफोन निर्माता ने जुलाई 2020 में OnePlus Nord के लॉन्च के बाद से साल में एक बार एक नया Nord फ्लैगशिप पेश करने का रिकॉर्ड बनाए रखा है। कहा जा रहा है कि OnePlus Nord 3 को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Nord सीरीज जिसमें रेग्यूलर OnePlus Nord और OnePlus Nord 2 के साथ-साथ OnePlus Nord CE और OnePlus Nord N मॉडल शामिल है। कंपनी ने हाल ही में कहा है कि इस सीरीज ने 10 मिलियन यूनिट की बिक्री को पार कर लिया है।