महिला दिवस पर राजस्थान रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

132

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान की सरकारी बसों में महिलाएं और बालिकाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय किया है।

गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस दिन वातानुकूलित और वॉल्वो बसों को छोड़कर निगम की सभी साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान की सीमा तक यात्रा करने वाली सभी महिलाएं और बालिकाएं इसका लाभ उठा सकेंगी।