Saturday, July 11, 2026
Home Blog Page 5638

कम खर्च में ग्राहकों के लिए एयरसेल के किफायती ऑफर

0

कोटा । एयरसेल ने आज के गला काट टेलीकॉम मार्केट में कस्टमर्स के लिए कम से कम खर्च में आरसी 148 प्लान में 28 दिन वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड लोकल+एसटीडी कॉल्स एन्ड डाटा (1जीबी/प्रतिदिन)तथा एसएमएस (100/प्रतिदिन) और मौजूदा सब्सक्राइबर्स के लिए 28 दिन ऑल लोकल+ एसटीडी कॉल्स 20पैसा/ मिनिट का ऑफर दिया है।

एयरसेल कम्पनी पॉकेट फ्रेंडली ऑफर्स न केवल एक कस्टमर की जरूरतों में वैल्यू एडिशन करती है बल्कि सभी अन्य लोगों को मोबाइल सेवाओं के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित भी करती है। राजस्थान राज्य में आखिरी छोर तक कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने के लिहाज से एयरसेल ने लम्बा सफर तय किया है।

अरविन्द सिंह शेखावत, रीजनल मैनेजर, एयरसेल (पश्चिम भारत) के अनुसार. राजस्थान के लोगों की शुभकामनाओं और विश्वास के साथ कम्पनी ने बहुत विकास किया है। उन्होंने आगे कहा हमारे विकास और वृद्धि में हमारे सेल्स चैनल के प्रयासों और विश्वास ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।

हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स ने अपने बहुमूल्य विचार हमसे साझा करते हुए हमारे साथ कंधे से कन्धा मिलाकर काम किया है और बदले में हमने इन विचारों/सुझावों को ग्रहण करते हुए साथ मिलकर एयरसेल को उस शक्तिशाली संस्थान में परिवर्तित कर दिया है।

इनोवेशन एवं प्रोडक्ट डिजाइन एक सेवा प्रदाता के व्यवसाय के संचालन के मुख्य कारकों में से एक हैं और आज एयरसेल अपने कस्टमर्स के लिए कम से कम खर्च सुनिश्चित करते हुए सबसे अच्छे समाधान प्रदान करने के मामले में एक लीडर के तौर पर उभरा है।

अभिनेत्री तब्बू ने बताए अपनी त्वचा की देखभाल के खूबसूरत राज़

0

कोटा। हरेक के पसंदीदा स्किनकेयर ब्रांड वैसलीन का मानना है कि वास्तव में स्वस्थ त्वचा की शुरूआत नियमित मॉइस्चराइजेशन से होती है, और जब आपकी त्वचा चमकती है तो आप अच्छा और खूबसूरत महसूस करते हैं!

स्किनकेयर के मॉइस्चराइजेशन की इस महत्वपूर्ण कहानी और खूबसूरत चमकती त्वचा के राज़ पर प्रकाश डालने के लिए वैसलीन ने अभिनेत्री और ब्रांड एंबेेसेडर तब्बू के साथ स्किन डेट की मेजबानी की।

तब्बू ने अपने कुछ व्यक्तिगत स्किन देखभाल दिनचर्या के साथ ही त्वरित और आसान खूबसूरती के उपाय भी साझा किए हैं। वैसलीन एंबेसेडर के तौर पर तब्बू ने बताया कि वैसलीन जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना वास्तव में सम्मान की बात है।

मेरी त्वचा की देखभाल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए यह मेरा सबसे पसंदीदा ब्रांड्स में से एक है।
मेरा मानना है कि त्वचा हमारे स्वास्थ और सेहत का प्रतिबिंब है।

और किसी को भी त्वचा की देखभाल को नजऱअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही मैं अच्छी स्किनकेयर दिनचर्या पर ध्यान देती हूं जिसकी शुरूआत नियमित मॉइस्चराइेशन से होती है।

हालांकि चेहरे को मॉस्चराइज़ करना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके अलावा किस अंग को मॉइस्चराइज़ करने पर खास ध्यान देना चाहिए के बारें में तब्बू ने कहा कि चेहरे के अलावा, अपने हाथों और पैरों को भी पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है। लोग शरीर के कुछ विशिष्ट हिस्सों पर ध्यान देना भूल जाते हैं।

अपनी कोहनी, घुटनों और पीठ जैसे अन्य हिस्सों को चेहरे की तरह ही मॉइस्चराइज़ किया जाना चाहिए। ये ऐसे हिस्से हैं, जो विशेष रूप में सर्दियों के मौसम में शुष्क होने के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं।

सर्दियों में बिस्तर पर जाने से पहले अपने पैरों पर वैसलीन जैली का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए और मॉइस्चर को बनाए रखने के लिए सोते समय पैरों में मौजे पहनना चाहिए।

चांदी 125 रुपये सस्ती, जानिए क्या रहे सोने के दाम

नई दिल्ली/कोटा । शुक्रवार के सत्र में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। सकारात्मक वैश्विक संकेत और शादी के सीजन की मांग पूरा करने घरेलू ज्वैलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने के चलते सोना 80 रुपये चढ़कर 30530 के स्तर पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 125 रुपये की गिरावट के साथ 40575 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। कीमतों में यह गिरावट इडस्ट्रीयल यूनिट्स में कमी के चलते देखने को मिली है। व्यापारियों का मानना है कि सोने की कीमतों में तेजी घरेलू ज्वैलर्स की और से बढ़ी खरीदारी के चलते देखने को मिली है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.21 फीसद की तेजी के साथ तीन हफ्ते के उच्चतम स्तर 1283.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया। यह अमेरिका में टैक्स रिफॉर्म को लेकर चल रही अनिश्चताओं के कारण देखने को मिली है।

दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 80 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 30530 रुपये और 30380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। गिन्नी के भाव, हालांकि, 24700 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार रहे हैं।

चांदी 125 रुपये की गिरावट के साथ 40575 रुपये और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 110 रुपये घटकर 39660 के स्तर पर आ गया है। चांदी के सिक्कों के भाव 74000 रुपये लिवाल और 75000 रुपये बिकवाल प्रति सैंकड़ा के स्तर पर बरकरार रहे हैं।

कोटा सर्राफा 
चांदी 40100 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 30350 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 35400 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 30500 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 35570  रुपये प्रति तोला।

177 आइटमों पर कम होगा जीएसटी, जीएसटी काउंसिल का फैसला

0

सरकार के इस फैसले के बाद अब केवल 50 सामान ही 28 फीसदी टैक्स के दायरे में 

नई दिल्ली। जीएसटी में 28 फीसदी टैक्स के दायरे में आने वाले 177 सामानों पर टैक्स कम करके उन्हें 18 फीसदी टैक्स स्लैब के दायरे में लाया जाएगा। शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी।

सरकार के इस फैसले के बाद अब केवल 50 सामान ही 28 फीसदी टैक्स के दायरे में रह जाएंगे। बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा जीएसटी परिषद ने 28 प्रतिशत कर दायरे में ज्यादातर लग्जरी, गैर-जरुरी और अहितकर सामान सहित केवल 50 वस्तुओं को ही रखने का फैसला किया। इसका औपचारिक ऐलान शाम को किया जाएगा।

जीएसटी की टेक्नॉलजी संबंधित गतिविधियों को मॉनिटर करने के लिए बनाए गए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स में 5 सदस्य हैं, जिसके प्रमुख सुशील कुमार मोदी हैं।

मोदी ने कहा कि हर घर में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले सामानों, जैसे सैनेटरी, सूटकेस, वॉलपेपर्स, प्लाईवुड, स्टेशनरी आर्टिकल, घड़ी, प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स आदि सामानों पर सरकार भारी छूट का ऐलान कर सकती है। इन सामानों पर टैक्स में छूट का उद्देश्य छोटे व्यापारियों और कन्ज्यूमर्स को राहत देना है।

क्या होगा सस्ता
बताया जा रहा है कि मीटिंग में फैसला हुआ है कि चॉकलेट, फूड प्रॉडक्ट्स, मार्बल और प्लाईवुड जैसे कई उत्पाद अब 18 पर्सेंट वाले दायरे में आएंगे।

क्या-क्या सस्ता नहीं
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पेंट, सीमेंट, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और तंबाकू जैसे सामानों पर कोई राहत नहीं मिली है।

गौरतलब है कि जीएसटी लागू होने के बाद से ही जरूरी उपयोग की वस्तुओं पर ज्यादा टैक्स वसूलने को लेकर सरकार की काफी आलोचना हो रही थी। जिसके बाद सरकार द्वारा इन वस्तुओं पर टैक्स कम करने की उम्मीद पिछले कुछ समय से जताई जा रही थी।

शशिकला के ठिकानों पर छापेमारी, ‘बाराती’ बनकर पहुंचे आयकर अधिकारी

0

चेन्नई।  तमिलनाडु में गुरुवार सुबह से ही AIADMK नेता शशिकला के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी जारी है। देश भर के 187 ठिकानों पर हुई इतनी हाई-प्रोफाइल छापेमारी को गुप्त बनाए रखने के लिए आयकर विभाग ने नायाब तरीका ढूंढ निकाला और अधिकारी छापेमारी के लिए ‘बाराती’ बन कर पहुंचे।

आयकर विभाग ने एक कार ऑपरेटर से 300 से भी अधिक कारों को किराए पर लिया और उस पर शादी के स्टिकर्स चिपका दिए। अधिकारियों को लेकर निकली गाड़ियों में आगे और पीछे दोनों जगहों पर ‘श्रीनि वेड्स माही’ के स्टिकर चिपका दिए गए, जिससे किसी को शक ना हो।

आयकर विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘यह अभियान बड़े पैमाने पर हुआ। सिर्फ विभाग की गाड़ियों के भरोसे ही इतनी बड़ी छापेमारी करना संभव नहीं था, इसलिए इसके लिए प्राइवेट टैक्सी ऑपरेटर्स की मदद ली गई। हमारी टीम के बारे में किसी को भनक ना लगे, इसलिए कारों पर स्टिकर्स चस्पा कर दिया गया था।’

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान गाड़ी चला रहे ड्राइवरों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘छापेमारी के लिए अधिकारियों को संबंधित ठिकानों पर छोड़ देने तक ड्राइवरों को सेलफोन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी। सर्च ऑपरेशन की बात को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।’

गौरतलब है कि गुरुवार को लगभग 1,800 आईटी अधिकारियों की टीम ने शशिकला से जुड़े 187 परिसरों एवं आवासों और फार्म हाउस की तलाशी ली थी। जिन स्थानों पर छापेमारी की गई, उसमें तंजावुर में शशिकला के पति एम. नटराजन का आवास, जया टीवी के कार्यालय, तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता का कोडानड टी एस्टेट, जैज सिनेमा, शारदा पेपर एंड बोर्ड्स समेत अन्य परिसर थे।

पद्मावती विवाद: स्वामी ने कहा- फिल्म के लिए दुबई से आए पैसे

नई दिल्ली। फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। राजस्थान, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और गुजरात में फिल्म के विरोध में प्रदर्शनों के बीच राजस्थान सरकार ने रिलीज से पहले फिल्म देखने के लिए एक पैनल का गठन किया है। सूबे के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया इस पैनल का नेतृत्व करेंगे। पैनल फिल्म को देखने के बाद राज्य सरकार को अपनी राय देगा।

सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार
इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभी तो फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट तक नहीं मिला है, लिहाजा अदालत के दखल की जरूरत नहीं है। इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट ने भी फिल्म के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था।

शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी फिल्म ‘पद्मावती’ पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह सेंसर बोर्ड में याचिका डालें। याचिकाकर्ता कामता प्रसाद सिंघल ने याचिका में यह आरोप लगाया था कि फिल्म ‘पद्मावती’ के जरिए सती प्रथा का गुणगान किया है, लिहाजा फिल्म पर रोक लगाई जाए।

‘भंसाली पर दर्ज हो देशद्रोह का केस’
इस बीच गुजरात के बीजेपी नेता और सेंसर बोर्ड सदस्य अनिल गुप्ता ने केंद्र को खत लिखकर फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है।

गुप्ता ने कहा, ‘मैंने गृह मंत्री को पत्र लिखा है कि संजय लीला भंसाली पर देशद्रोह का केस दर्ज हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगर यह ऐसा नहीं हुआ तो भंसाली आगे भी इस तरह की फिल्में बनाते रहेंगे।’

फिल्म के लिए दुबई से हुई फंडिंग: स्वामी
इस बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने फिल्म ‘पद्मावती’ के पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को बदनाम करने के लिए दुबई से पैसे भेजे जा रहे हैं।

स्वामी ने आरोप लगाया है कि भारतीय महिलाओं की छवि खराब करने के लिए फिल्म (पद्मावती) के लिए दुबई से पैसे दिए गए। उन्होंने फिल्म की फंडिंग की जांच की मांग की है।

ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ न हो: राठौड़
राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने पद्मावती विवाद पर कहा है कि ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

फिल्म के विरोध में कई जगह प्रदर्शन
‘पदमावती’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर इन दिनों राजस्थान समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे में फिल्म के खिलाफ बड़ा विरोध-प्रदर्शन आयोजित हुआ। गुजरात में भी राजपूत संगठन फिल्म का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने भी फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

क्या है विवाद
फिल्म का विरोध करनेवालों का आरोप है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। आरोप है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच रोमांटिक सीन फिल्माया गया है, जिसे खिलजी अपने सपने में देखता है।

हालांकि भंसाली ने ऐसे किसी भी सीन से इनकार किया है। विरोधियों का आरोप है कि फिल्म में खिलजी का महिमा मंडन किया गया है और रानी पद्मावती की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

भंसाली ने आरोपों को किया खारिज
पद्मावती के निर्माता संजय लीला भंसाली ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है, ‘मैंने फिल्म ‘पद्मावती’ बेहद ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी से बनाई है। मैं रानी पद्मावती की कहानी से हमेशा से बेहद प्रभावित रहा हूं।

यह फिल्म उनकी वीरता और आत्म बलिदान को नमन करती है। कुछ अफवाहों की वजह से यह फिल्म विवादों का मुद्दा बन गई है। अफवाह यह है कि फिल्म में रानी ‘पद्मावती’ और अलाउदीन खिलजी के बीच कोई ड्रीम सीक्वंस दर्शाया गया है। मैंने इस बात को पहले ही नकारा है और लिखित प्रमाण भी दिया है।’

शुरुआत से ही विवादों में है फिल्म
‘पद्मावती’ एक पीरियड ड्रामा है जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही हैं, जिन्होंने अलाउद्दीन खिलजी की सेना के हाथों अपने पति के मारे जाने के बाद जौहर कर लिया था यानी अपने पति की चिता के साथ खुद भी जल गईं थी।

फिल्म की शूटिंग के वक्त से ही इसे कई विवादों और विरोध-प्रदर्शन से जूझना पड़ रहा है। श्री राजपूत करणी सेना ने जयपुर में फिल्म के सेट को नष्ट कर दिया था। इसके अलावा पिछले महीने करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भंसाली की पिटाई भी की थी। करणी सेना ने भंसाली को चेतावनी दी है कि अगर फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 57 अंक नीचे

मुंबई। वैश्विक बाजारों की नरमी को देखते हुये बंबई शेयर बाजार में आज शुरुआती दौर में सेंसेक्स 57 अंक नीचे 33,194.35 अंक पर आ गया। इस दौरान बैंकिंग, दूरसंचार, आटो, तेल एवं गैस और औषधि क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 56.58 अंक यानी 0.17 प्रतिशत गिरकर 33,194.35 अंक पर आ गया। कल के उतार चढ़ाव भरे कारोबार में सूचकांक 32.12 अंक गिरा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी आज शुरुआती दौर में 36.20 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 10,272.75 अंक रहा। इस दौरान धातु, आटो और तेल एवं गैस क्षेत्र सहित अन्य अलग अलग क्षेत्रों के सूचकांक में 0.92 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

शेयर ब्रोंकरों के अनुसार कारोबार पर विदेशी बाजारों की गिरावट का असर रहा। एशियाई बाजारों में शुरुआत गिरावट के साथ हुई जबकि अमेरिका का वॉल स्ट्रीट भी कल गिरावट में रहा। अमेरिका में कंपनी कर की दर में कटौती होने में देरी हो सकती है। इस आशंका में बाजार में गिरावट का रुख रहा।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.11 प्रतिशत की गिरावट टाटा मोटर्स के शेयर में देखी गई। हालांकि, कंपनी ने कल ही दूसरी तिमाही के परिणाम जारी किये हैं जिसमें टाटा मोटर्स के शुद्ध लाभ में तीन गुणा वृद्धि दर्ज की गई है। एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंगसेंग सूचकांक 0.20 प्रतिशत नीचे रहा। जापान का निक्केई सूचकांक भी शुरुआती कारोबार में 1.38 प्रतिशत गिर गया। शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.21 प्रतिशत नीचे रहा। अमेरिका का डाउ जोंस शेयर सूचकांक कल कारोबार की समाप्ति पर 0.43 प्रतिशत नीचे रहा।

जियो का अमेजॉन से रिचार्ज करने पर 99 रुपए का कैशबैक ऑफर!

0

आपने अमेजन पे के बैलेंस से एक या ज्यादा बार रिचार्ज कराया है तब आपको 20% का रिपीट कैशबैक ऑफर मिलेगा।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की धन धना धन ऑफर की वैलिडिटी आज से खत्म होने लगी है। यूजरेस को एक बार फिर इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए रिचार्ज कराना होगा। जिसको देखते हुए जियो एक नया ऑफर लेकर आया हैं।

अमेजन-पे पर जियो का रिचार्ज करवाने पर 99 रुपए का कैशबेक मिल रहा है। इसका मतलब यह है कि 399 रुपए के रिचार्ज पर आपको अब 300 रुपए ही चुकाने होंगे।

1. अमेजन पे पर कैशबैक ऑफर का फायदा सिर्फ पहले रिचार्ज पर मिलेगा। जो आपको इसके वॉलेट से करना होगा।
2. कैशबैक का फायदा तभी मिलेगा जब यूजर जियो का 399 रुपए या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराएंगे।
3. यह ऑफर सिर्फ 6 नवंबर से 14 नवंबर 2017 तक ही वैलिड है। 
4. यदि आप अमेजन पे से जियो का पहले भी रिचार्ज करा चुके हैं, तब आपको 50 रुपए का कैशबैक मिल सकता है।
5. आपने अमेजन पे के बैलेंस से एक या ज्यादा बार रिचार्ज कराया है तब आपको 20% का रिपीट कैशबैक ऑफर मिलेगा।
6. वहीं यूजर्स को जो भी कैशबैक दिया जाएगा वो 7 दिन में अमेजन पे के वॉलेट में आएगा। 

NSE ने जस्ट डायल से गूगल के साथ हो रही डील पर स्पष्टीकरण मांगा

0

नई दिल्ली । गूगल के जस्ट डायल के बिजनेस अधिग्रहण की मीडिया रिपोर्ट की चलते शुक्रवार के कारोबार में जस्ट डायल के शेयर्स 20 फीसद का तेज उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर्स अपने 459 के बंद स्तर से आज के कारोबार में 549 रुपये के स्तर पर खुले हैं। यह करीब 10.97 फीसद तक की तेजी है।

इसे देखते हुए नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने जस्ट डायल से इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स पर स्पष्टीकरण की मांग की है। एनएसई ने “गूगल, जस्ट डायल इन डील टॉक्स” के कैप्शन की खबर के संबंध में कंपनी से विस्तृत स्पष्टीकरण या पुष्टी की मांग की है।

साथ ही एक्सचेंज ने यह भी पूछा है कि क्या ऐसी कोई खबर है या नहीं, दूसरा क्या आप या आपकी कंपनी ऐसी किसी जानकारी को एक्सचेंज से छुपा रहे थे जो ट्रेडिंग में शेयर्स की कीमतों में आए उछाल का वाजिब कारण बता सकती हैं।

बीएसई पर जस्ट डायल का प्रदर्शन
करीब दिन के 12.15 बजे बीएसई पर जस्ट डायल लिमिटेड के शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर्स 7.40 फीसद की बढ़त के साथ 492.95 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इसका दिन का उच्चतम स्तर 549.85 और निम्नतम 467.05 का स्तर है। वहीं, 52 हफ्तो का उच्चतम स्तर 619.45 और निम्नतम 318.20 का स्तर रहा है।

डिजिटल पेमेंट से जीएसटी में मिलेगा डिस्काउंट

0

नई दिल्ली। कार्ड या इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट से से पेमेंट करने पर आपको जीएसटी में छूट मिल सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार इस सिस्टम को और पारदर्शी बनाने और कैश ट्रांजेक्शन को कम करने के लिए यह ऐलान कर सकती है।

सूत्रों का कहना है कि इस सिस्टम को इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि इसके बाद लोगों को रेस्तरां पर कम टैक्स देना होगा। इसके अलावा कंस्यूमर ड्यूरेबल खरीदते समय भी यदि आप डिजिटल पेमेंट करते हैं तो भी टैक्स में छूट का फायदा मिल सकता है। गौरतलब है कि जीएसटी के तहत लगने वाले टैक्स को चार स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि पिछले साल हुई नोटबंदी के बाद विपक्ष के हमलों का जवाब देने और जनता के बीच अपना माहौल बनाए रखने के लिए सरकार आज इस तरह का ऐलान कर सकती है। नोटबंदी के बाद कैशलेस इकॉनमी को इसके प्रमुख उद्देश्यों में गिनाया गया था।

जहां पेट्रोल पंप पर कार्ड से पेमेंट करने पर कैश बैक के जरिए लोगों को इसका फायदा पहुंचाया जा रहा है, वहीं इस योजना को अभी तक किसी और कैटिगरी में लागू नहीं किया गया है।

जीएसटी की शुरुआत में टैक्स संबंधी जांच में मदद की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन नतीजे उतने अच्छे नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि रिटेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर कार्ड स्वीकार करने में कठिनाई दिखाते हैं और कैश के इस्तेमाल को बेहतर।

कार्ड से पेमेंट पर टैक्स छूट का ऑफर देकर सरकार ऐसे लोगों को कैशलेस स्कीम से जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसके जरिए लोग कार्ड से पेमेंट को प्राथमिकता देंगे और उन्हें इसका फायदा भी होगा। यह कदम ऐसे समय पर उठाया जा रहा है, जब रोजमर्रा के काफी आइटमों को 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत टैक्स के दायरे में लाने की बात चल रही है।