Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 5537

घोटाला :100 ग्राम सैंपल लेकर खरीद डाली चार अरब की मूंगफली

बीकानेर। मूंगफली को छीलने पर उसके गोटे के बीच में यदि पीली और भूरे रंग की लकीर नजर आए तो समझो वह पुरानी है। नई फसल की मूंगफली का दाना अंदर से बिल्कुल सफेद होगा। इसी मापदंड के आधार पर सरकार अब तक बीकानेर और जोधपुर संभाग में चार अरब से अधिक की मूंगफली खरीद चुकी है।

जबकि इन मापदंडों के आधार पर 100 प्रतिशत अच्छी मूंगफली की खरीद संभव ही नहीं है। यह सहकारिता विभाग के अफसर भी मानते हैं। बीकानेर, जयपुर और जोधपुर संभाग में 30 से अधिक केन्द्रों पर इन दिनों समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद चल रही है। अच्छी क्वालिटी की मूंगफली खरीदने के लिए विभाग के मापदंड निर्धारित हैं।

हमनें सहकारिता विभाग के कुछ अफसरों और सर्वेयर एजेंसी के लोगों से बात की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। खरीद का तरीका ही ऐसा बताया, जिससे 100 फीसदी अच्छी क्वालिटी की मूंगफली खरीदी ही नहीं जा सकती। सरकार केवल किसानों को लाभ देने के लिए बाजार से अधिक दर पर उपज खरीद रही है।

बड़ा सवाल : एक ढेरी में पूरी मूंगफली तय मापदंड के अनुसार कैसे सही हो सकती है?
जवाब : अफसर मानते हैं सरकार के मापदंड के अनुरूप 100 प्रतिशत अच्छी मूंगफली की खरीद संभव नहीं
जिम्मेदार बोले

क्या कहा राजफैड एमडी ने 
100 प्रतिशत अच्छी मूंगफली की खरीद को लेकर मैं ऑफिशियल बात नहीं कर सकती। बारदाना अपने स्तर पर ही पुराना खरीदने के लिए एजेंसियों को कह दिया गया है। –डॉ. वीणा प्रधान, राजफैड एमडी 

सरकार की दोहरी नीति
किसानों को लेकर सरकार दोहरी नीति अपना रही है। जब उन्हें फायदा ही देना है तो मापदंड तय करने का कोई मतलब नहीं है। इसी वजह से मंडियों में तनाव के हालात बन रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय किसान की पूरी उपज खरीदी गई थी। 25 क्विंटल की लिमिट तय करना उचित नहीं है। भंवर सिंह भाटी, कोलायत विधायक

मेवाड़ हॉस्पिटल ग्रुप पर छापा, 90 लाख की अघोषित नकदी एवं ज्वेलरी मिली

0

कोटा/उदयपुर। मेवाड़ हॉस्पिटल ग्रुप और यूनाइटेड नेचुरल स्टोन ग्रुप की अघोषित संपत्ति को लेकर 20 टीमों के 100 से अधिक आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों की छापेमार कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। आयकर टीमें दोनों समूहों के अकाउंट्स रिकॉर्ड व दस्तावेजों से संपत्ति व अघोषित संपत्ति की पड़ताल में लगी रही।

कार्रवाई आयकर विभाग के इनवेस्टीगेशन विंग के ज्वॉइंट डायरेक्टर एम. रघुवीर के नेतृत्व में चल रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी तक आयकर टीमों को मेवाड़ हॉस्पिटल ग्रुप के घर, ऑफिस, हॉस्पिटल सहित विभिन्न ठिकानों पर मारे गए छापों में 30 लाख रुपए नकद और करीब 60 लाख रुपए की ज्वैलरी बरामद हुई है। संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है। टीमें रिकॉर्ड का मिलान कर रही हैं, जिसमें कई स्तर पर अंतर सामने आया है।

अब सिर्फ 49 रुपए में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा, Jio का नया ऑफर

0

नई दिल्‍ली। टेलिकॉम इंडस्‍ट्री में डाटा वार छेड़ने वाली रिलायंस जियो ने रिपब्‍लिक डे के मौके पर एक और ऑफर लॉन्‍च किया है। इस ऑफर के तह‍त कस्‍टमर्स को सिर्फ 49 रुपए में 1 महीने के लिए अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

हालांकि इस ऑफर का फायदा उन्‍हीं यूजर्स को मिलेगा जो जियो का फीचर फोन यूज करते हैं। यह ऑफर 26 जनवरी से प्रभावी होगा। इसे टेलिकॉम इतिहास का सबसे सस्‍ता प्‍लान कहा जा रहा है।

क्‍या है प्‍लान
इस प्लान के तहत 49 रुपए में 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं 1 जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद डाटा की स्पीड कम हो जाएगी। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘जियोफोन यूजर्स केवल 49 रुपये में 28 दिनों तक मुफ्त वॉइस कॉल के साथ अनलिमिटेड डेटा (1 GB हाई स्पीड) इस्तेमाल कर सकेंगे।

49 रुपए के अलावा कंपनी ने 11, 21, 51 और 101 रुपए के प्लान भी पेश किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने रिपब्लिक डे ऑफर के तहत 98 रुपये वाले पैक की वैलिडिटी को 14 दिन से बढ़ाकर 28 दिन कर दिया है। साथ ही 26 जनवरी से प्रतिदिन 500 एमबी अतिरिक्त डाटा देने की भी घोषणा की गई है।

क्‍या कहा कंपनी ने
कंपनी के अनुसार, ‘देश में फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले 50 करोड़ उपयोक्ताओं के लिए डिजिटल आजादी के लक्ष्य की ओर प्रयासों को इस रिपब्‍लिक डे से और बल मिलेगा।’ कंपनी के अनुसार ऐसे यूजर्स के लिए फिलहाल फोन, डाटा और वॉइस कॉल की लागत बहुत अधिक है।

लॉन्‍च किया था एक और प्‍लान
हाल ही में रिलायंस Jio ने अपने प्‍लांस अपग्रेड किए थे। इसके तहत लगभग हर प्‍लान पर 500 एमबी अतिरिक्‍त डाटा देने का एलान किया गया है। इस ऑफर के लॉन्‍च होने के बाद प्रति जीबी डाटा रेट्स 2.7 रुपए हो गई है। कंपनी का यह ऑफर भी 26 जनवरी से प्रभावी होगा।

पहले दिन देखी 10 लाख लोगों ने पद्मावत, चार राज्यों ने किया स्क्रीनिंग से इनकार

नई दिल्ली/गुड़गांव/पानीपत।  राजपूत संगठनों के विरोध के बीच फिल्म पद्मावत गुरुवार को करीब 4 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हो गई। करीब 10 लाख लोगों ने पहले दिन फिल्म देखी। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और गोवा में यह फिल्म थिएटर में नहीं दिखाई गई।

सिनेमाघर मालिकों के संगठन मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इन राज्यों में फिल्म नहीं दिखाने का एलान किया था। इस दौरान, गुड़गांव और नोएडा के कुछ स्कूल बंद रहे। यूपी के एक संगठन ने फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संजय लीला पर ईनाम का एलान किया।

तनाव के बीच रिलीज
– फिल्म को कड़ी सुरक्षा के बीच रिलीज किया गया। करीब 10 लाख लोगों ने चार हजार स्क्रीन्स पर यह फिल्म देखी। गुड़गांव में बुधवार को एक स्कूल बस पर पथराव की घटना के बाद सरकारें भी सतर्क रहीं।
– हिंसा की धमकियों की बावजूद जिन लोगों ने थिएटर में जाकर फिल्म देखी। उनके मुताबिक- फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।
– मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने पहले ही साफ कर दिया था कि पद्मावत राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में रिलीज नहीं की जाएगी। करणी सेना जैसे राजपूत और कुछ दूसरे संगठन फिल्म का विरोध कर रहे हैं।
– बिहार, यूपी, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में फिल्म के विरोध के दौरान हिंसा भी हुई। केंद्र ने साफ कर दिया था लॉ एंड ऑर्डर का जिम्मा राज्य सरकारों का है। सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज करने का आदेश दिया था।

यूपी में एक शख्स ने खुद को आग लगाने की कोशिश की
गुरुवार को यूपी के वाराणसी में एक शख्स ने फिल्म के विरोध में खुद को आग लगाने की कोशिश की। उसे हिरासत में ले लिया गया। जयपुर में करणी सेना ने बाइक रैली निकालकर विरोध किया। उदयपुर में कुछ जगहों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं।

हरियाणा में स्कूल बस पर पथराव की घटना के बाद तनाव रहा। हालांकि, पड़ोसी राज्य पंजाब में फिल्म शांति से रिलीज हुई। सोनीपत और पंचकूला में फिल्म रिलीज नहीं की गई।

मध्य प्रदेश में ग्वालियर और उज्जैन में हिंसा की आशंका की वजह से कुछ दुकानें बंद रहीं। गुजरात में अहमदाबाद, मेहसाणा और बनासकांठा में बसों को बंद रखा गया। दिल्ली के सत्यम मल्टीप्लेक्स में रिलीज के दौरान बाउंसर्स और सिक्युरिटी स्टाफ हॉल में भी तैनात रहा।

भंसाली पर ईनाम
यूपी में ‘ऑल इंडिया ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा’ के वाइस प्रेसिडेंट दिवाकर सिंह ने एलान किया कि जो भी शख्स संजय लीला भंसाली का सिर कलम करके लाएगा उसे 51 लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा। सिंह ने कहा कि वो उन नेताओं को भी सबक सिखाना चाहते हैं जो फिल्म का विरोध नहीं कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई
– सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने का आदेश दिया था। फिर भी कुछ राज्यों ने इसे रिलीज नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट में 4 राज्यों के अलावा करणी सेना के खिलाफ कोर्ट की अवमानना के मामले में अपील दायर की गईं। सोमवार को इन पर सुनवाई होगी।
– कांग्रेस के सपोर्टर तहसीन पूनावाला ने एक अपील दायर की है। इसमें कहा गया है कि राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश की सरकारों ने फिल्म को रिलीज नहीं किया। इन राज्यों ने कोर्ट के आदेश का सम्मान नहीं किया।
फिल्म को लेकर विवाद क्या है?
– राजस्थान में करणी सेना, बीजेपी लीडर्स और हिंदूवादी संगठनों ने इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। राजपूत करणी सेना का मानना है कि ​इस फिल्म में पद्मिनी और खिलजी के बीच सीन फिल्माए जाने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची।

आईटी रिफंड में फ्रॉड का भंडाफोड़, CA कर रहा था धांधली में मदद

0

धांधली में आईबीएम, वोडाफोन और इन्फोसिस का नाम उजागर 

नई दिल्ली/बेंगलुरू। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बेंगलुरू में टैक्स रिफंड से जुड़े एक बड़े फ्रॉड का भंडाफोड़ किया।  बेंगलुरू का एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) कुछ बड़ी कंपनियों के इम्प्लॉईज की इस फर्जीवाड़े में मदद कर रहा था। बुधवार को इस सीए के ऑफिस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इन्वेस्टिगेटिव विंग ने छापा मारा। इस दौरान कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए गए। वॉट्सएप मैसेज भी मिले हैं, जिनके जरिए सीए क्लाइंट्स से कॉन्टैक्ट करता था।

किन कंपनियों के इम्प्लॉईज?
जिन कंपनियों के इम्प्लॉईज का नाम इस धांधली में सामने आया है उनमें आईबीएम, वोडाफोन और इन्फोसिस शामिल हैं। यह पूरा नेटवर्क देश की आईटी सिटी बेंगलुरू से ही ऑपरेट किया जा रहा था।

 I-T डिपार्टमेंट को कुछ वक्त से इस तरह की इन्फार्मेशन मिल रही थी कि कुछ कंपनियों के इम्प्लॉईज जाली दस्तावेज के जरिए रिफंड क्लेम कर रहे हैं। इसके बाद डिपार्टमेंट की जांच टीम ने बेंगलुरू में एक सीए के यहां तलाशी ली। सर्च के दौरान टीम को फर्जी क्लेम डॉक्यूमेंट्स और वॉट्सएप मैसेज मिले।

जाली दस्तावेजों का सहारा
– I-T डिपार्टमेंट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सीए गलत इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता और बाद में क्लेम भी करता था। जानकारी के मुताबिक- सीए ने करीब एक हजार रिटर्न फाइल किए और इसमें प्रॉपर्टी लॉस दिखा। अब तक करीब 18 करोड़ रुपए के क्लेम सामने आए हैं।

करीब 50 ऐसी कंपनियों के इम्प्लॉईज की जानकारी सामने आई है जो इस सीए के क्लाइंट थे। हालांकि, जांच जारी होने की वजह से अब तक इस सीए का नाम डिपार्टमेंट ने पब्लिक नहीं किया है।

जिन इम्प्लॉईज के नाम जांच के दौरान सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर से I-T डिपार्टमेंट की जांच टीम ने पूछताछ की है। एक अफसर ने कहा- हमारे सामने पहली बार इस तरह का कोई केस सामने आया है जिसमें इतने बड़े पैमाने पर फाल्स रिटर्न्स क्लेम किए गए।

 स्टेटमेंट के मुताबिक, टोटल रिफंड का 10 फीसदी सीए बतौर कमीशन या फीस अपने पास रखता था। जांच टीम ने कुछ वॉट्सएप मैसेज भी मीडिया को दिखाए।

पद्म पुरस्कारों का एलान, भज्जू श्याम और अरविंद गुप्ता को मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार को सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान किया। इनमें ज्यादातर नाम ऐसे हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग जानते नहीं हैं। अफोर्डेबल एजुकेशन के लिए अरविंद गुप्ता और गोंड आर्ट के लिए भज्जू श्याम जैसे नाम पद्मश्री अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में हैं।

इस साल 15,700 से ज्यादा लोगों ने पद्म अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन फाइल किए थे। जबकि 2016 में यह संख्या 18 हजार से ज्यादा थी। पद्म पुरस्कारों का एलान हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाता है। पिछले साल 89 अवॉर्ड दिए गए थे। बता दें कि आजादी के बाद से पिछले साल तक कुल 4417 हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जा चुके हैं।

इन्हें दिए गए अवॉर्ड
पद्मश्री 2017
1.अरविंद गुप्ता लिटरेचर एंड एजुकेशन (अफोर्डेबल एजुकेशन)  2.लक्ष्मीकुट्टी मेडिसिन (सर्पदंश) 3.भज्जूश्याम आर्ट (पेंटिंग-गोंड आर्ट) 4.सुधाशुं बिस्वास सोशल सर्विस 5. एमआर राजगोपाल मेडिसन (पैलीएटिव केयर) 6. मुरलीकांत पाटेकर स्पोर्ट्स 7.राजगोपाल वासुदेवन साइंस एंड इंजीनियरिंग (इनोवेशन) 8. सुहासिनी मिस्त्री सोशल वर्क 9. विजयलक्ष्मी नवनीताकृष्णन लिटरेचर एंड एजुकेशन (अफोर्डेबल एजुकेशन) 10. सुलागट्टी नारासम्मा मेडिसिन 11.येशी ढोदेन मेडिसिन 12. रानी और अभय बांग मेडिसिन (अफोर्डेबल हेल्थकेयर) 13. लेंटिना ठक्कर सोशल वर्क (सर्विस)
14. रोमुलुस वीटाकेर वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन 15. संपत रामटेके सोशल वर्क 16. संदुक रुइत मेडिसिन (नेत्र विज्ञान)

मोदी ने कहा था- समाज के हीरोज को मिलें अवॉर्ड
पीएम मोदी ने कहा, ”बीते दौर में पद्म पुरस्कार मंत्रियों की सिफारिश पर दिए जाते थे। हमने इस परेशानी को दूर कर दिया। अब कोई भी नॉमिनेशन फाइल कर सकता है। कोई भी किसी और के लिए रिकमंडेशन ऑनलाइन फाइल कर सकता है। देश में अलग-अलग फील्ड्स में कुछ एेसे कामयाब और बेहतरीन काम करने वाले हीरोज (unsung heroes) हैं, उन्हें ये पद्म अवॉर्ड्स मिलने चाहिए।”

क्या होते हैं पद्म पुरस्कार?
– बता दें कि अलग-अलग फील्ड्स में अच्छा काम करने वाली शख्सियत को हर साल पद्म अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। जैसे- आर्ट, लिट्रेचर और एजुकेशन, स्पोर्ट्स, मेडिसिन, सोशल वर्क, साइंस एंड इंजीनियरिंग, पब्लिक अफेयर्स, सिविल सर्विस,

ट्रेड एंड इंडस्ट्री
– पुरस्कारों के लिए आए नॉमिनेशंस पद्म अवॉर्ड कमेटी के सामने रखे जाते हैं। यह कमेटी हर साल पीएम बनाते हैं। पुरस्कारों का एलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होता है।

नॉमिनेशन के लिए ऑनलाइन सिस्टम
पद्म अवॉर्ड्स के लिए 15 सितंबर, 2017 तक www.padmaawards.gov.in पर एप्लीकेशन स्वीकार किए गए। 15,700 से ज्यादा लोगों के नॉमिनेशन आए। 2016 में यह संख्या 18,768 थी।

 इन पुरस्कारों के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें, मंत्रालय, भारत सरकार के डिपार्टमेंट्स और सांसद भी रिकमंडेशंस भेज सकते हैं।

पुरानी धानमण्डी, गांधी चौक एवं अग्रसेन बाजार अतिक्रमण मुक्त कराया

कोटा व्यापार महांसघ और नगर निगम का स्वच्छता महा अभियान

कोटा। कोटा व्यापार महासंघ और नगर निगम की ओर से चलाये जा रहे स्वच्छता महा अभियान के तहत गुरुवार को पुरानी धानमण्डी गांधी चौक एवं अग्रसेन बाजार में करीब 4 घण्टे तक चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत व्यापारियों को डस्टबीन बाटें गये एवं गांधी चौक में सफाई करवाई गई।

यहॉं की गंभीर समस्याओं को देखते हुये ब्राण्ड एम्बेसडर क्रांति जैन एवं अशोक माहेश्वरी ने नगर निगम के महापौर महेश विजय एवं उप महापौर सुनीता व्यास को अवगत करवाया, जिन्होनें तुरन्त प्रभाव से  इन समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही गांधी चौक से गंदगी को तुंरत हटवाया।

पुरानी धानमण्डी थोक व्यापार संघ की ओर से पार्किग एवं अतिक्रमण की गंभीरता को देखते हुये उन्होने मौके पर ही ट्रैफिक पुलिस उप अधिक्षक श्योजी लाल मीणा एवं रामपुरा के थानाधिकारी छोटूलाल को दल बल के साथ बुलाया।

महासंघ के पदाधिकारी, क्षेत्रीय व्यापार संघों के पदाधिकारी एवं ट्रैफिक पुलिस उप अधिक्षक एवं रामपुरा थानाधिकारी ने अपने दल बल के साथ पूरे बाजार में एक दुकान में जाकर 6-6 फुट सामान फैलाकर बैठे व्यापारियों को समझाईश कर उनका सामान हटवाया।

क्रेन से हटाए वाहन
बाजारों में खड़े वाहनो को पार्किग स्थल पर खड़े करने की हिदायत दी।  साथ ही अतिक्रमण नहीं करने की शपथ भी दिलाई। उसके बाद गांधी चौक पर खड़े वाहनो को वहां से हटवाया और जो वाहन स्थाई रूप से खड़े हुये थे, उन्हे क्रेन द्वारा हटवाया गया। महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि वाहनों के नीचे से 2-2 फुट तक कचरा जमा मिला।

इस अवसर पर पुरानी धानमण्डी व्यापार संघ द्वारा व्यापारियों को डस्टबीन भी वितरित किये गये। इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं अशोक माहेश्वरी नें कहा कि हम समझाईश द्वारा व्यापारियों को चेताने आये है कि दुकानों के बाहर अपने दायरे में ही रहे। जिससे बाजारों में ग्राहकी भी बढे़गी एवं यातायात सुगम होगा और बाजारों में स्वच्छता बनी रहेगी यह बाजार पूरे हाड़ौती क्षेत्र का व्यापार चलाते है।

 क्रेन से हटाए वाहन
बाजारों में खड़े वाहनो को पार्किग स्थल पर खड़े करने की हिदायत दी।  साथ ही अतिक्रमण नहीं करने की शपथ भी दिलाई। उसके बाद गांधी चौक पर खड़े वाहनो को वहां से हटवाया और जो वाहन स्थाई रूप से खड़े हुये थे, उन्हे क्रेन द्वारा हटवाया गया। महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि वाहनों के नीचे से 2-2 फुट तक कचरा जमा मिला।

गलत पार्किग पर कार्यवाही होगी
इस अवसर पर यातायात पुलिस उप अधिक्षक श्योजी लाल मीणा एवं रामपुरा थाना अधिकारी छोटू लाल ने कहा कि  हम गांधी चौक एवं बाजारो में गलत पार्किग नहीं होने देगें। अगर ऐसा किया गया तो पुलिस प्रशासन अपनी कार्यवाही करेगा। उन्होने इस बात की भी चेतवानी दी, अगर दुकान के दायरे के बाहर सामान पाया गया जिससे यातायात बाधित होगा तो पुलिस उन पर भी कार्यवाही करेगी।

बाजार खुले एवं चौड़े-चौड़े नजर आए
व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि जिस तरह से व्यापारियों ने आगे बढ़कर सहयोग दिया है एवं समस्याओं के समाधान में भागीदारी निभाने का आश्वासन महासंघ को दिया है तो निश्चित ही इन सकड़े बाजारों की व्यवस्था में सुधार होगा। आज चलाये गये स्वच्छता अभियान के बाद बाजार खुले एवं चौड़े-चौड़े नजर आने लगे।

उन्होनें पुराने कोटा के सभी व्यापार संघों से अपील की है कि वह अपने बाजारों को व्यवस्थित करने के लिये स्वंय जन सहभागिता निभायें एवं अपनी दुकानों पर डस्टबीन रखे, ताकि बाजार साफ-सुथरे नजर आये। उन्होने कहा कि आगे के अभियान की घोषणा गणंतत्र दिवस के बाद की जायेगी।

ब्राण्ड एम्बेंसडर बनने पर जैन एवं माहेश्वरी का स्वागत
इस अवसर पर पुरानी धानमण्डी थोक व्यापार संघ के अध्यक्ष केलाश चन्द जैन एवं संरक्षक एवं वार्ड पार्षद रमेश आहूजा, अग्रसेन बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कांकरिया सचिव शिवनारायण शर्मा, गांधी चौंक व्यापार संघ के अध्यक्ष ज्ञान चन्द जैन, लाडपुरा दुकानदार संघ इनके अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता, बजाजखाना व्यापार संघ के सचिव राघवेन्द्र बिहारी शर्मा ने स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेंसडर बनने पर कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांन्त जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी का जोर दार स्वागत किया।

सोना 14 महीनों में सबसे महंगा, 31450 रुपये प्रति दस ग्राम बिका

नई दिल्ली/कोटा। ओवरसीज मार्केट में मजबूती के ट्रेंड और लोकल ज्वैलर्स की तरफ से डिमांड बढ़ने से सोना 14 महीने के टॉप पर पहुंच गया। इसके चलते गुरुवार को सोने की कीमतें 350 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़कर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम हो गईं।

वहीं चांदी की कीमतें 1,100 रुपए की बढ़त के साथ प्रति किलोग्राम 41 हजार रुपए के पार पहुंच। चांदी में मजबूती की वजह इंडस्ट्रियल यूनिट्स और कॉइन मेकर्स की डिमांड रही।

 इन वजहों से महंगा हुआ सोना
बुलियन ट्रेडर्स के मुताबिक सोने में तेजी की मुख्य वजह ओवरसीज मार्केट में मजबूती के साथ डॉलर में कमजोरी रही। यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी स्टीवन म्यूशिन के एक बयान के बाद डॉलर तीन साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है, जिसमें उन्होंने कमजोर करंसी का स्वागत किया था।

इसके बाद सेफ हैवन के तौर पर इस महंगी मेडल की डिमांड बढ़ी है।
ट्रेडर्स ने कहा कि लोकल ज्वैलर्स की सीजनल बाइंग की वजह से भी सोने में मजबूती आई है।
 
ग्लोबल मार्केट में भी सोने में मजबूती
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.43 फीसदी चढ़कर 1,363.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 1 से डेढ़ साल का उच्चतम स्तर है। वहीं चांदी भई 0.29 फीसदी चढ़कर 17.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
 350 रुपए महंगा हुआ सोना
नेशनल कैपिटल यानी दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी प्योरिटी वाला सोना 350 रुपए बढ़कर क्रमशः 31,450 रुपए और 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले यह लेवल 9 नवंबर, 2016 पर देखने को मिला था। वहीं सोने की गिन्नी (8 ग्राम) 24,800 रुपए पर स्थिर बनी रही।

सोने की तरह चांदी भी तेजी की राह पर है। चांदी 1,100 रुपए बढ़कर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। वहीं वीकली बेस्ड डिलिवरी 1,190 रुपए चढ़कर 40,130 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पहुंच गई।

कोटा सर्राफा 
चांदी 40400 रुपये प्रति किलोग्राम। 
सोना केटबरी 31300 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36510 रुपये प्रति तोला। 
सोना शुद्ध 31450 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36680 रुपये प्रति तोला। 

GST के नए रेट आज से लागू , 82 प्रोडक्ट​ और सर्विस हो जाएंगी सस्ती

0

नई दिल्ली। 53 सर्विसेज और 29 आइटम्स के लिए जीएसटी के नए रेट गुरुवार से लागू हो रहे हैं। साफ है कि आज से ये चीजें सस्ती हो जाएंगी। रिवाइज्ड रेट लागू होने से पुरानी कारें, डायमंड सहित कई आइटम्स की कीमतें घट जाएंगी। जीएसटी रेट में बड़े पैमाने पर की गई कटौती से करीब 1000-1200 करोड़ रुपए का रेवेन्यू नुकसान होगा। ये है उन आइटम्स और सर्विसेज की लिस्ट, जिन पर टैक्स रेट बदलने जा रहे हैं…

 -न आइटम्‍स पर 28 से 18 फीसदी होगा GST
-पुरानी और इस्‍तेमाल कारें (मीडियम एंड लार्ज कार एंड एसयूवी)
-बॉयो फ्यूल से चलने वाली पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसें
-28 से घटाकर 12 फीसदी होगा GST
 
सभी प्रकार के पुराने मोटर व्‍हीकल्‍स (मीडियम एंड लार्ज कार एंड एसयूवी को छोड़कर)
 
-18 से  घटकर 12 फीसदी के दायरे में आने वाले आइटम्‍स
 -शुगर ब्वॉइल्‍ड कन्फेक्‍शनरी
 -20 लीटर के पीने के पानी की बोतल
-फॉस्‍फोरिक एसिड से बनी खाद
-बॉयोडीजल
-बॉयो पेस्‍टिसाइड
-घरों के निर्माण में काम आने वाला बांस
-ड्रिप इरीगेशन प्रणाली
-मैकेनिकल स्‍प्रै
 
 18 से घटकर 5 फीसदी के दायरे में आने वाले आइटम्‍स
 -तामचीनी कर्नेल पाउडर
 -कोन में मिलने वाली मेहंदी
 -घरों में गैस की आपूर्ति करने वाली निजी कंपनियां
 -वैज्ञानिक और टेक्निकल उपकरण, सैटेलाइट और पेलोड में इस्‍तेमाल होने वाले उपकरण
 
12 से घटकर 5 फीसदी के दायरे में आने वाले आइटम्‍स
 
-बेंत से बनी चीजें, स्ट्रॉ, प्‍लांटेशन मैटेरियल, वेल्वेट फैब्रिक पर भी जीएसटी 12 प्रतिशत से कम कर पांच प्रतिशत हो जाएगी।
 
 3 से घटाकर 0.25 फीसदी के दायरे में आने वाले आइटम्‍स
 -हीरे और अन्‍य महंगे स्‍टोन्‍स

 जहां बढ़ेगा GST

  • चावल की भूसी पर 0 से बढ़ाकर 5 फीसदी हुआ टैक्स
  • सिगरेट फिल्‍टर रॉड पर 12 से बढ़ाकर 18 फीसदी हुआ टैक्स
  • GST रिटर्न के लिए आ सकता है सिंगल फॉर्म, जेटली ने दिए संकेत
     
    अब एंट्रेंस फीस पर भी नहीं लगेगा GST
     
    – सभी एजुकेशन इंस्‍टीट्यूट में एडमिशन या एग्‍जाम कराने के लिए दी जा रही सर्विसेस को GST से छूट दे दी गई है। उन्‍हें एंट्रेंस इग्‍जाम के लिए ली जाने वाली एंट्रेंस फीस पर भी जीएसटी से छूट दी गई है।
     
    -स्‍टूडेंट्स, फैकल्‍टी या स्‍टाफ को ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज पर भी जीएसटी से छूट दी गई है, लेकिन यह छूट हायर सेकेंडरी तक के एजुकेशनल इंस्‍टीट्यूट को दी गई है।
     
     इन सर्विसेज में दी गई राह
    – आरटीआई एक्‍ट के तहत सूचनाएं कराने वाली सर्विसेज को जीएसटी से छूट दे दी गई है।
    – टेलरिंग सर्विसेज पर जीएसटी की दर 18 से घटाकर 5% कर दी गई है।
    – थीम पार्क, वाटर पार्क, जॉय राइड, मेरी गो राउंड, गो कार्टिंग बैलेट जैसी सर्विसेज पर अब 18% जीएसटी लगेगा, जो पहले 28% था।
    – आरडब्‍ल्‍यूए मेंबर्स को दी जा रही सर्विसेज पर छूट सीमा 5000 रुपए से बढ़ाकर 7500 रुपए कर दी गई है।
    – भारत से बाहर प्लेन के जरिए सामान भेजने पर ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज को जीएसटी से छूट दी गई है।
    – इसी तरह समुद्री जहाज से सामान भेजने पर भी छूट दी गई है। यह छूट 30 सितंबर, 2018 तक रहेगी।
    – मेट्रो, मोनोरेल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है।
    -मिड डे मील के लिए बनने वाली बिल्डिंग पर जीएसटी का कंसेशनल रेट 12 फीसदी लागू होगा।
    -लेदर गुड्स और फुटवियर की मैन्‍युफैक्‍चरिंग के लिए जॉब वर्क सर्विस पर लगने वाले जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।
    -प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी वन और एमआईजी भवन के लिए घोषित क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम के तहत घर के निर्माण पर जीएसटी दरें कम होंगी।
     
     टैक्स फ्री हुए ये सामान
    – कान की मशीनों के निमार्ण के लिए उपकरण।
    -हस्तशिल्प उत्पादों की श्रेणी में शामिल 40 वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं।