Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 5454

बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 90 अंक बढ़ा, निफ्टी 10550 के करीब

नई दिल्ली। लगातार 9वें ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुए। सितंबर 2014 के बाद लगातार 9वें दिन बाजार में तेजी रैली देखने को मिली है। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान बाजार ने पूरी बढ़त गंवा दी थी।

लेकिन कारोबार एफएमसीजी औऱ रियल्टी के साथ मेटल शेयरों में खरीददारी से बाजार में तेजी आई जिससे कारोबार के अंत में सेंसेक्स 90 अंक बढ़कर 34,395 और निफ्टी 20 अंक चढ़कर 10,549 के स्तर पर बंद हुआ।

इसके पहले, सेंसेक्स 76 अंक चढ़कर 34,3182 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 29 अंक की बढ़त के साथ 10,557 के स्तर पर हुई।

इस साल अच्छी होगी बारिश
मौसम विभाग की तरफ से सामान्‍य मानूसन का अनुमान बाजार के लिए पॉजिटिव खबर है। भारत में लगातार तीसरे साल बेहतर मानसून रह सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस साल देश में साउथ वेस्ट मानसून नॉर्मल रहने की उम्मीद है। पूरे सीजन में 97% बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि अन-नीनो का खतरा कम हुआ है, मानसून से पहले अल-नीनो की स्थिति न्यूट्रल है।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.28 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.28 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22 फीसदी चढ़ा है।

मिडकैप शेयरों में नेशनल एल्युमीनियम, आरकॉम, एबीएफआरएल, एलएंडटी फाइनेंस हाउसिंग, एमफैसिस, क्रिसिल, फ्चूयर रिटेल, इंडियन होटल, हैवेल्स, नैटको फार्मा, इंडियन होटल, आर पावर 1.35-2.80 फीसदी तक बढ़े।

मेटल, बैंक शेयरों में अच्छी खरीददारी
मेटल, ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी शेयरों में खरीददारी नजर आ रही है। हालांकि आईटी शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 25,359.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल इंडेक्स 1.26 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.73 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.83 फीसदी बढ़ा है।
हालांकि आईटी इंडेक्स में 0.29 फीसदी औऱ फार्मा इंडेक्स में 0.16 की कमजोरी नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजारों में अच्छी मजबूती
अमेरिका-सीरिया के बीच तनाव घटने और अच्छे नतीजों से अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। सोमवार के कारोबार में डाओ जोंस 213 अंक की बढ़ोतरी के साथ 24,573 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 50 अंक बढ़कर 7,156 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 22 अंक की मजबूती के साथ 2,678 के स्तर पर बंद हुआ।

M&M एक लाख करोड़ मार्केट कैप क्लब में हुई शामिल
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने मंगलवार को एक खास मुकाम हासिल किया। एमएंडएम 1 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप वाली कंपनियों में शामिल हो गई। दरअसल, कारोबार के दौरान बीएसई पर स्टॉक साल के नए हाई 819.10 रुपए के भाव पर पहुंच गया। स्टॉक्स में बढ़त से कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया।
01:01 PM
रुपया 6 महीने के निचले स्तर पर फिसला
रुपया 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 65.60 के स्तर पर पहुंच गया, जो 6 महीने का निचला स्तर है। हालांकि रुपए की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत 5 पैसे की उछाल के साथ 65.44 के स्तर पर हुई थी।

काला हिरण शिकार : कोर्ट ने सलमान को दी इंडिया से बाहर जाने की इजाजत

मुंबई। काला हिरण शिकार मामले में जमानत पर रिहा हुए सलमान के लिए राहत भरी खबर है। जोधपुर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट ने सलमान को इंडिया के बाहर जाने की परमिशन दे दी है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक सलमान अब 25 मई से 10 जुलाई के बीच कनाड़ा, नेपाल और अमेरिका जाएंगे।

बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान ने जोधपुर की सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल कर विदेश जाने की परमिशन मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी कर लिया।

सलमान को कोर्ट ने सुनाई थी 5 साल की सजा…बता दें कि 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी।

इसके साथ ही 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया था। बाद में उन्‍हें दो दिन जेल में रहना पड़ा था। हालांकि इसके बाद उन्‍हें सेंशन कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस मामले में अन्य सभी आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेन्द्रे और नीलम को बरी कर दिया गया था।

– 20 वर्ष पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। दो दिन बाद कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी थी कि वे बगैर उसकी अनुमति के विदेश नहीं जा सकेंगे।
– अपनी अगली फिल्म भारत की शूटिंग के लिए सलमान को विदेश जाना है। इस कारण सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने जिला एवं सेशन कोर्ट में आवेदन कर अमेरिका, कनाडा व नेपाल यात्रा के लिए अनुमति मांगी थी। बाद में न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी ने सलमान को विदेश जाने की अनुमति प्रदान कर दी।

सलमान ने पिछले 20 साल में 20 दिन जेल में काटे…
– 1998 के हिरण शिकार के 3 मामलों में सलमान पुलिस और ज्यूडिशियल कस्टडी में 20 दिन जेल में रह चुके हैं।
6 दिन : फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने 12 अक्टूबर 1998 को हिरासत में लिया था। वे 17 अक्टूबर तक जेल में रहे।
6 दिन : घोड़ा फार्म मामले में 10 अप्रैल 2006 को सलमान को लोअर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई। 15 अप्रैल तक जेल में रहे।
6 दिन : सेशन कोर्ट ने इस सजा की पुष्टि की। तब 26 से 31 अगस्त 2007 तक सलमान जेल में रहे।
2 दिन : जोधपुर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई। इसके बाद वो 5 और 6 अप्रैल को जेल में रहे। बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

विदेश जाने पर थी रोक…
– 20 वर्ष पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। दो दिन बाद कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी थी कि वे बगैर उसकी अनुमति के विदेश नहीं जा सकेंगे।
– अपनी अगली फिल्म भारत की शूटिंग के लिए सलमान को विदेश जाना है। इस कारण सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने जिला एवं सेशन कोर्ट में आवेदन कर अमेरिका, कनाडा व नेपाल यात्रा के लिए अनुमति मांगी थी। बाद में न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी ने सलमान को विदेश जाने की अनुमति प्रदान कर दी।

50 हजार से ज्यादा के प्रोडक्ट पर कंज्‍यूमर्स को भी बनवाना होगा ई-वे बिल

0

नई दिल्‍ली/कोटा । ई-वे बिल ट्रेडर्स और ट्रांसपोटर्स के लिए ही नहीं बल्कि कंज्‍यूमर के लिए भी बनवाना जरूरी है। यदि कोई कस्‍टमर 50 हजार रुपए से ज्‍यादा का सामान खरीदकर ले जा रहा है तो उसे ई-वे बिल जेनरेट करना होगा। सरकार की ओर से इस संबंध में क्लियरिफिकेशन जारी किया गया है। सीधे तौर पर इसे ऐसे समझें, यदि कंज्‍यूमर 50,000 रुपए से अधिक का टीवी या मोबाइल खरीदकर स्वयं अपने व्हीकल में दूसरे राज्य में लेकर जाता है, तो उसे भी ई-वे बिल जेनरेट कराना होगा।

कंज्‍यूमर को भी बनाना होगा ई-वे बिल
चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभी गुप्ता एवं कोटा के सीनियर टैक्स कंसल्टेंट अनिल काला ने LEN DEN NEWS को बताया कि सरकार ने ई-वे बिल को क्लियरिफिकेशन दिए हैं। इनमें कहा गया है कि एक कन्ज्यूमर को भी 50 हजार रुपए से अधिक का माल या प्रोडक्ट ट्रांसपोर्ट करने पर ई-वे बिल बनाना होगा।

यानी अगर कोई कस्टमर 50 हजार रुपए से अधिक का मोबाइल या टीवी खरीदता है जिसे वह अपने स्वयं के व्हीकल में लेकर जाता है तो उसे ई-वे बिल जेनरेट करना होगा। ये ई-वे बिल कन्ज्यूमर के तरफ से टैक्सपेयर या सप्लायर बना सकता है। कन्ज्यूमर भी ई-वे बिल के पोर्टल पर सिटीजन के तौर पर रजिस्टर कर ई-वे बिल जेनरेट कर सकता है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में प्रोडक्ट ले जाने पर भी बनाना होगा ई-वे बिल
अगर कोई भी डीलर या सप्लायर पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, मेट्रो के जरिए 50 हजार रुपए से अधिक का गुड्स ट्रांसपोर्ट करते हैं तो उन्हें ई-वे बिल बनाना होगा। ताकि चेकिंग के समय ई-वे बिल दिखाया जा सके।

सरकार ने ट्रांसपोर्टर्स के लिए आसान किए नियम
सरकार ने ट्रांसपोटर्स के लिए ई-वे बिल आसान कर दिए हैं। अब ट्रांसपोटर्स को ई-वे बिल के टाइम पीरियड को ऑनलाइन बढ़ा सकते हैं लेकिन उन्हें नहीं पहुंचा पाने का वैलिड कारण ई-वे बिल पोर्टल पर बताना होगा। अगर दूरी के मुताबिक दिए टाइम पीरियड में ट्रांसपोटर्स किसी भी कारण से समय पर स्टॉक नहीं पहुंचा पाते हैं, तो वह अपने दिनों की टाइम पीरियड को आगे पढ़ा सकते हैं। ये बदलाव वह ऑनलाइन कर सकते हैं।

एक बार ही होगी चेकिंग
पहले ट्रांसपोटर्स की गाड़ी हर एक राज्य के चुंगी पर चेकिंग के लिए खड़ी होती थी जिसमें कई बार 2 से 3 दिन का समय लग जाता था वो अब नहीं होगा। किसी भी ट्रक या व्हीकल की एक बार चेकिंग होने के बाद दोबारा चेकिंग नहीं होगी। यानी व्हीकल का एक राज्य से दूसरे राज्य में फ्री फ्लो मूवमेंट होगा। अगर सरकार या टैक्स अधिकारी को किसी व्हीकल को लेकर जानकारी मिलती है उसकी चेकिंग दोबारा की जा सकती है।

सरकार ने जारी किए ई-वे बिल को लेकर क्लैरिफिकेशन
1. अगर प्रोडक्ट का ट्रांसपोर्टेशन जॉब वर्क के लिए किया जा रहा है, तो उस केस में सप्लायर या रजिस्टर्ड जॉब वर्कर को ई-वे बिल जेनरेट करना होगा।

2. रेलवे, एयर या जहाज के जरिए गुड्स ट्रांसपोर्ट करने पर रजिस्टर्ड सप्लायर या रेसिपिंट ही ई-वे बिल जेनरेट करेगा। इस केस में ट्रांसपोर्टर ई-वे बिल जेनरेट नहीं करेगा। गुड्स की डिलीवरी के समय ई-बिल होना जरूरी होगा।

3. ई-वे बिल जेनरेट करने पर उसे रिजेक्ट और अक्सेप्ट करने के लिए 72 घंटे का समय मिलेगा।

4. ई-वे बिल की एक दिन की वैलिडिटी 100 किलोमीटर तक के लिए होगी। दूरी में 100 किलोमीटर बढ़ने पर एक दिन ई-वे बिल की टाइम वैलिडिटी में बढ़ता जाएगा।

5. ई-वे बिल तभी बनवाने की जरूरत है जब गुड्स की वैल्यू टैक्स मिलाकर 50 हजार रुपए से ज्यादा है। इसमें जीएसटी में टैक्स छूट के दायरे में आने वाले प्रोडक्ट और जिन प्रोडक्ट को ई-वे बिल बनवाने से छूट मिली है उनके लिए ई-वे बिल नहीं बनाना होगा। वह 50 हजार रुपए की गिनती में भी शामिल नहीं होंगे।

2018 में भारत की विकास दर 7.3% रहने का अनुमान : विश्व बैंक

नई दिल्ली। विश्व बैंक ने इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.3% रहने का अनुमान जताया है। साथ ही कहा कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों के असर से अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे उबर रही है। बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी करते हुए 500 और 1000 के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इसके बाद 1 जुलाई, 2017 को टैक्स सुधार के लिए गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू किया था। इसके बाद विकास दर 7% से नीचे चली गई थी।

अर्थव्यवस्था में सुधार जारी रहेगा
– विश्व बैंक के अनुमान के मुताबिक, 2019 और 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.5% रहेगी। बैंक ने साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस रिपोर्ट में कहा कि अर्थव्यवस्था की विकास दर 2017 में 6.7 से बढ़कर 7.3 रही। इसमें आगे भी सुधार जारी रहेगा और निजी कंपनियों और निवेश का इसमें अहम योगदान होगा।
– विश्व बैंक ने यह भी कहा कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों से अर्थव्यवस्था में गिरावट आई थी। जिसका सीधा असर भारत के निचले तबके पर देखने को मिला।
भारत ने जीडीपी विकास दर में चीन को पीछे छोड़ा
– सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 के तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी विकास दर बढ़कर 7.2% हो गई। इसके साथ ही भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था चीन को पीछे छोड़कर सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बन गई। दिसंबर तिमाही में चीन की जीडीपी विकास दर 6.8% रही थी।
– इस साल संसद में पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे में 2018-19 में विकास दर 7 से 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था।

हर साल 81 लाख नौकरियों की जरूरत
– विश्व बैंक ने कहा- भारत को वैश्विक विकास में जगह बनाए रखने के लिए निवेश और निर्यात को बढ़ाना होगा। हर महीने 13 लाख नए लोग ऐसे होते हैं जिन्हें काम की जरूरत होती है। यही वजह है कि भारत को अपनी रोजगार दर बरकरार रखने के लिए सालाना 81 लाख रोजगार पैदा करने की जरूरत है, जो कि 2005-15 के आंकड़ों के एनालिसिस के मुताबिक लगातार गिर रही है। इसकी मुख्य वजह महिलाओं का नौकरी बाजार से दूर होना है।

ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स 50 अंक मजबूत, निफ्टी 10500 के ऊपर

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में कमजोरी दिख रही है, जबकि मेटल, बैंक और रियल्टी शेयरों में तेजी का रुख है। वहीं हैवीवेट एचयूएल, पावरग्रिड, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला है।

इसके पहले, सेंसेक्स 76 अंक चढ़कर 34,3182 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 29 अंक की बढ़त के साथ 10,557 के स्तर पर हुई।

इस साल अच्छी होगी बारिश
मौसम विभाग की तरफ से सामान्‍य मानूसन का अनुमान बाजार के लिए पॉजिटिव खबर है। भारत में लगातार तीसरे साल बेहतर मानसून रह सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस साल देश में साउथ वेस्ट मानसून नॉर्मल रहने की उम्मीद है। पूरे सीजन में 97% बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि अन-नीनो का खतरा कम हुआ है, मानसून से पहले अल-नीनो की स्थिति न्यूट्रल है।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.28 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.28 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22 फीसदी चढ़ा है।

मिडकैप शेयरों में नेशनल एल्युमीनियम, आरकॉम, एबीएफआरएल, एलएंडटी फाइनेंस हाउसिंग, एमफैसिस, क्रिसिल, फ्चूयर रिटेल, इंडियन होटल, हैवेल्स, नैटको फार्मा, इंडियन होटल, आर पावर 1.35-2.80 फीसदी तक बढ़े।

मेटल, बैंक शेयरों में अच्छी खरीददारी
मेटल, ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी शेयरों में खरीददारी नजर आ रही है। हालांकि आईटी शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 25,359.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल इंडेक्स 1.26 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.73 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.83 फीसदी बढ़ा है।
हालांकि आईटी इंडेक्स में 0.29 फीसदी औऱ फार्मा इंडेक्स में 0.16 की कमजोरी नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजारों में अच्छी मजबूती
अमेरिका-सीरिया के बीच तनाव घटने और अच्छे नतीजों से अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। सोमवार के कारोबार में डाओ जोंस 213 अंक की बढ़ोतरी के साथ 24,573 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 50 अंक बढ़कर 7,156 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 22 अंक की मजबूती के साथ 2,678 के स्तर पर बंद हुआ।

DII और FII दोनों रहे सेलर
सोमवार के कारोबार में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में जहां 28.97 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने 308.13 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ खुला
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 65.44 के स्तर पर खुला। वहीं सोमवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे गिरकर 65.49 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 65.32 के स्तर पर खुला था।
अमेरिकी बाजारों में अच्छी मजबूती
अमेरिका-सीरिया के बीच तनाव घटने और अच्छे नतीजों से अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। सोमवार के कारोबार में डाओ जोंस 213 अंक की बढ़ोतरी के साथ 24,573 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 50 अंक बढ़कर 7,156 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 22 अंक की मजबूती के साथ 2,678 के स्तर पर बंद हुआ।

18 माह नहरें बंद की अफवाह पर ध्यान नहीं दें किसान, पानी की कमी नहीं

कोटा| सीएडी कमांड एरिया के किसान नहरी पानी को लेकर उड़ी अफवाह पर ध्यान नहीं दे। एसई एसके सामरिया व एक्सईएन जितेंद्र कुमार लुहाड़िया ने कहा है कि आगामी समय में किसानों को समय पर पर्याप्त नहरी पानी मिलेगा। चंबल परियोजना के बांधों में सिंचाई उपयोग का पर्याप्त पानी उपलब्ध है।

इधर, हाड़ौती भर के किसानों में पिछले 6 माह से अफवाह फैली हुई है कि सीएडी की नहरों से 18 माह तक उन्हें पानी नहीं मिलेगा। इस दौरान चंबल परियोजना के बांधों की मरम्मत होगी। इस अफवाह व किसानों के बीच फैली शंका को सीएडी प्रशासन ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

सीएडी प्रशासन व सरकार का ऐसा कोई निर्णय नहीं है। चंबल सिंचाई परियोजना समिति के सभापति सुनील गालव व उपसभापति अशोक नंदवाना ने बताया कि दोनों के पास पिछले 6 माह से रोजाना किसानों की ओर से 10 फोन आते है। किसान पूछते है कि सीएडी की नहरों से 18 माह तक सिंचाई का पानी नहीं मिलेगा।

बांधों की मरम्मत होगी। ऐसे में गालव व नंदवाना ने किसानों से कहा है कि वह भ्रमित नहीं हो। इस संबंध में मंगलवार को उपसभापति नंदवाना ने सीएडी के एक्सईएन जितेंद्र कुमार लुहाड़िया से मुलाकात की। एक्सईएन ने अफवाह को सिरे से खारिज किया।

हम आपको बता दें कि चम्बल की दाईं और बाईं दोनों नहरें हाड़ौती की लाइफ लाइन है। यहाँ की खेती नहरी पानी पर निर्भर है। अगर खेती अच्छी होती है तो यहाँ का कारोबार अच्छा होता है। यहाँ की अर्थव्यवस्था इसी से चलती है।

जाँच में उजागर : मान्यता राजस्थान बोर्ड से, सिलेबस इंग्लिश का

कोटा। कलेक्टर के आदेश के बाद शिक्षा विभाग का स्कूलों में निरीक्षण जारी है। प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताबों-काॅपियो और यूनिफार्म में अभिभावकों पर दबाव और कमीशनखोरी के मामले सामने आने के बाद यह निरीक्षण किए जा रहे हैं। टीम के निरीक्षण में एक ही दुकान से यूनिफार्म और किताब के भी खरीदने की बात सामने आई है।

सोमवार को सहायक उपनिदेशक माध्यमिक अजीत लोहारिया एडीओ माध्यमिक तारा रानी शर्मा और प्रिंसिपल जगदीश महावर की टीम ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें विनोबा भावे नगर स्थित डायमंड एकेडमी व शिवपुरा की दीपक सीनियर सेकेंडरी स्कूल व महाराणा प्रताप एकेडमी का निरीक्षण किया।

इसमें सामने आया कि कुछ स्कूलों में सिलेबस इंग्लिश मीडियम का चलाया हुआ है, जबकि मान्यता राजस्थान बोर्ड से है। टीम ने निरीक्षण के दौरान निर्धारित बिंदुओं पर भी जांच की। वहीं दूसरी ओर टीमों ने शहर के अन्य स्कूलों का भी निरीक्षण किया। मंगलवार को भी टीमों द्वारा प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा।

स्कूलों से पुस्तकें और ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य नहीं करें : कोर्ट
निजी स्कूलों में सरकारी नियमों की पालना कराए जाने के मामले में कोर्ट ने सोमवार को शिक्षा विभाग को आदेश दिया कि अनावश्यक रूप से किसी भी अभिभावक को अपने स्कूलों से पुस्तकें, स्टेशनरी, ड्रेस, टाई-बेल्ट खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को भी आदेश दिया कि यदि किसी शैक्षणिक संस्थान द्वारा इस तरह की बाध्यता की जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

अब कोटा में भी रोबोटिक सर्जरी होगी, डॉक्टर बिना हाथ लगाए करेंगे ऑपरेशन

कोटा। क्या ऐसा संभव है कि कोई डॉक्टर आपको हाथ भी नहीं लगाए और ऑपरेशन कर दें? एक बारगी हर कोई कहेगा, संभव ही नहीं, लेकिन अब यह मुमकिन है। अब रोबोटिक सर्जरी होने लगी है, राजस्थान में भी दो जगह रोबोटिक सर्जरी मशीन लग चुकी है।

इस मशीन का सोमवार को कोटा के एमबीएस अस्पताल परिसर में भी प्रदर्शन किया गया। जहां शहर भर के सर्जन्स और रेजिडेंट्स ने इसकी बारीकियां समझी। मशीन के साथ आए कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि जयपुर के इंडस श्रीराम हॉस्पिटल तथा जोधपुर एम्स में यह मशीन लग चुकी है।

करीब 18 करोड़ लागत की यह मशीन वैन के साथ प्रदर्शन के लिए कोटा आई तो डॉक्टरों में भी खासी जिज्ञासा रही। इसमें सर्जन 3 डी तकनीक से सर्जरी वाले हिस्से को देख सकेंगे। वहीं मरीज से दूर कंसोल पर बैठकर रोबोट से औजारों को मूव करा सकते हैं।

डॉक्टर के हाथ स्थिर न रहने या हिलने जैसी समस्या नहीं रहती, क्योंकि कमांड देने के बाद रोबोट का मूवमेंट बिल्कुल सटीक रहता है। इससे होने वाली सर्जरी में न्यूनतम जटिलताएं रहती है और बहुत कम चीरे में बड़ी सर्जरी आसानी से संभव है। ऑपरेशन के बाद दर्द, ब्लड लॉस या संक्रमण की संभावनाएं न्यूनतम रहेंगी।

इसमें 10 गुणा ज्यादा बड़े देख पाने की वजह से कैंसर की गांठ को पूरी तरह निकालने में मदद मिलती है। इस आधुनिक तकनीक से रोबोट द्वारा मरीज पर किसी भी प्रकार की चीर-फाड़ किए बिना केवल बेहद ही सूक्ष्म 3-4 एमएम छिद्र द्वारा सर्जरी की जाती है। ऐसे छिद्र, जो ऑपरेशन के बाद दिखाई भी नहीं देते।

प्रिया की सर्जरी निशुल्क करेगा इंडस श्रीराम समूह: इंडस श्रीराम हॉस्पिटल समूह की ओर से इस डेमो वैन में रोबोटिक हैंड आॅन ट्रेनिंग के साथ ही निशुल्क रोबोटिक-बेरियाट्रिक (मोटापा) परामर्श शिविर भी लगाया गया। रोबोटिक बेरियाट्रिक सर्जन डाॅ. सुनील चांडक के साथ लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन डाॅ. भागीरथ चौधरी ने करीब 250 मोटापा ग्रसित मरीजों को परामर्श दिया।

रोबोटिक वैन का उद्‌घाटन प्रिसिंपल डॉ. गिरीश वर्मा, सर्जरी विभाग के हैड डाॅ. आरएस मीणा एवं डाॅ. नीरज देवंदा ने किया तथा ‘द विंसी रोबोटिक’ की रोबोटिक हैंड आॅन ट्रेनिंग का भी अनुभव लिया। डाॅ. चांडक ने बताया कि कोटा की 10 वर्षीय बच्ची प्रिया कुकरेजा की रोबोटिक बेरियाट्रिक सर्जरी इंडस श्रीराम हास्पिटल की ओर से की जाएगी। निर्धन परिवार की इस बच्ची की सर्जरी पर 4 से 4.5 लाख का खर्च आता, जो अस्पताल निशुल्क करेगा। हार्मोन असंतुलन की वजह से प्रिया का वजन काफी ज्यादा है।

एयरपोर्ट अधिकारी पर रिश्वत का आरोप, कोटा से शुरू नहीं हो पा रही फ्लाइट

0

कोटा। विमान सेवा बंद होने के बाद सुप्रीम एयरलाइंस ने सोमवार को एसपी सिटी को दी शिकायत में एयरपोर्ट अधिकारी लोकेश निर्वाण पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एफआईअार की मांग की है। सीईओ अमित के अग्रवाल की शिकायत में कहा गया है कि निर्वाण ने 11 अप्रैल को कंपनी के भगवत प्रसाद से फ्लाइट संचालित करने के एवज में 10 लाख रुपए मांगे।

निर्वाण ने अगले दिन दोपहर 3:13 बजे फोन पर कहा-5 लाख रुपए एएआई के जीएम एटीएम एसके पुरवार तथा 5 लाख मेरे लिए मांग रहा हूं। 30 मिनट में पैसा नहीं दिया तो उड़ान की अनुमति नहीं देंगे। 3:56 बजे भी निर्वाण ने यही कहा। पैसे नहीं दिए तो अनुमति निरस्त कर दी।

क्लियरेंस के नाम पर रोकी थी फ्लाइट
चार दिन पहले कोटा से सुप्रीम एयरलाइंस की फ्लाइट बंद करने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी (एएआई) के अधिकारी रविवार को ही बैकफुट पर आ गए। एएआई के जीएम एटीएम एसके पुरवार ने रविवार रात कोटा एयरपोर्ट प्रभारी को मेल किया और कहा कि सुप्रीम एयरलाइंस की क्लीयरेंस को लेकर सीएचक्यू (ऑपरेशन्स) के स्तर पर प्रक्रिया चल रही है, तब तक उन्हें उड़ान की अनुमति दे दी जाए। यही मेल एयरपोर्ट अधिकारी ने कंपनी को भी भेज दिया। लेकिन इसके बावजूद सोमवार को कोटा एयरपोर्ट पर फ्लाइट नहीं आई।

आरोप साबित करे कंपनी : निर्वाण
एयरपोर्ट अधिकारी लोकेश निर्वाण ने कहा कि यह मेरी और एएआई की छवि खराब करने का प्रयास है। यदि आरोप लगाया है तो उसे साबित करें, नहीं तो लीगल ऑप्शन मेरे लिए भी खुले हुए हैं। मेरी दो बार भगवत से बात हुई थी और मैंने सिर्फ इतना ही कहा था कि फ्लाइट बिफोर हो तो हमें सूचना जरूर दें।

यदि पैसा मांगा है तो उनसे रिकॉर्डिंग मांग लीजिए। वहीं, फ्लाइट बंद करना या दोबारा अनुमति देना मेरे स्तर का मामला है ही नहीं। जीएम के स्तर से पहले मेल आया कि बंद कर दीजिए तो मैंने उस मेल को कंपनी को भेजा, फिर से रविवार को जीएम ने मेल किया कि क्लीयरेंस का मामला सीएचक्यू स्तर पर चल रहा है, तब तक अनुमति दी जाए।

कार्रवाई के बाद ही शुरू करेंगे कोटा से फ्लाइट : कंपनी
कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट आकाश अग्रवाल ने कहा कि जब से दिल्ली की फ्लाइट शुरू हुई, तब से एयरपोर्ट अधिकारी पैसा मांग रहे थे। पहले हम इसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे, लेकिन बाद में जब कॉल करके ये ऑपरेशन बंद कराने की धमकियां देने लगे तो हम गंभीर हुए।

हम किस बात का पैसा दें, क्या कोई चोरी कर रहे हैं? रहा सवाल कोटा से फ्लाइट फिर से शुरू करने का तो हम करेंगे। लेकिन एक बात बताइए, दो दिन पहले इन्होंने उड़ान बंद कर दी, फिर अब अनुमति दे दी? इन लोगों का क्या भरोसा, ये कल फिर से बंद कर देंगे।

इन्हें पता नहीं कि इससे हमारी कंपनी का कितना नाम खराब हुआ और आर्थिक नुकसान हुआ। जब तक इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, हम कोटा से फ्लाइट शुरू नहीं कर पाएंगे। हां, एलन से हमारा कमिटमेंट है, उनके लिए 18 अप्रैल को स्पेशल फ्लाइट जरूर भिजवाएंगे।

मामले की जांच होगी
सुप्रीम एयरलाइन ने एक शिकायत भेजी है, जो जांच के लिए जवाहर नगर थानाधिकारी को दी है। मामले की जांच होगी, उसके बाद ही एफआईआर दर्ज कर सकते हैं। शिकायत में एयरपोर्ट अधिकारी पर 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है। – अंशुमन भौमिया, एसपी सिटी

विश्व विरासत दिवस पर आज सेवन वंडर्स पार्क में परिधान शो

कोटा। विश्व विरासत दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को हाड़ौती उत्सव आयोजन समिति एवं कुतुर इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में संवन वंडर किशोर सागर की पाल पर राजस्थान की विरासत को समर्पित कार्यक्रम परिधान शो का आयोजन किया जाएगा।

हाड़ौती उत्सव आयोजन समिति के महामंत्री पंकज मेहता एवं कार्यक्रम संयोजक पूजा राजवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में विरासत को संजोने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में गणमान्य एवं कला प्रेमी लोगों को आंमत्रित किया गया है।