Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 5452

केसर की खेती से महकी हाड़ौती, विदेशों तक में भारी डिमांड

कोटा। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर राज्य में कुछ न कुछ खासियत है, जो उस राज्य की पहचान बनी हुई है। कश्मीर को केसर की खेती के नाम से जाना जाता है। लेकिन हाड़ौती में भी केसर की महक बिखरने लगी है।

कोटा जिले के कोथला गांव के किसान हेमराज मीणा ने संतरा के बगीचे के बीच 15×35 एरिया में केसर की खेती की है। पौधों के फूलों के रेशों से पौने 4 किलो केसर निकली है। हेमराज के बेटे इंजीनियर आशाराम मीणा ने बताया कि केसर की खेती मुख्य तौर पर कश्मीर में होती है।

वहां हर साल करीब तीन हजार किलो केसर उगाया जाता है। शुद्ध केसर करीब डेढ़ से ढाई लाख रुपए प्रति किलो तक की दर से बाजार में बिकता है। ऐसे में सोने के दाम जैसी है केसर की कीमत है। केसर महंगी होने से इसके खरीदार भी कम ही मिलते हैं। इसका मूल स्थान दक्षिण यूरोप है।

इसकी खेती स्पेन, इटली, ग्रीस, तुर्किस्तान, ईरान, चीन तथा भारत में होती है। हालांकि वह लोग केसर का मार्केट इंटरनेट के माध्यम से तलाश कर रहे हैं। आशाराम ने बताया कि वर्ष 2016 में एक परिचित केसर के 5 बीज खरीदे। एक बीज 120 रुपए में लिया। परिचित यह बीज कश्मीर से लाया था।

इनको रोपने के बाद 200 ग्राम केसर और 800 से 900 ग्राम बीज मिले। इसके बाद सरसों की बुवाई के समय वर्ष 2017 में संतरे के बगीचे के बीच 15×35 फीट की मेड़ बनाई। 8 से 10 इंच की दूरी पर एक-एक बीज रोपा। 10 दिन बाद सिंचाई की। किसान हेमराज ने बताया कि केसर की पौध में करीब 6 बार सिंचाई की।

नमी खत्म नहीं होने दी। फरवरी में फूल खिले। फरवरी के अंत में फूलों के साथ रेशे के रूप में आए रेशे को एक-एक करके चुना। ऐसे में करीब पौने चार किलो के करीब केसर निकला और करीब 12 से 15 किलो बीज निकले। बीज भी काफी कीमती हैं।

किसान ने बताया केसर व बीज की कीमत सुनकर आसपास के किसान भी केसर की खेती करने का मानस बना रहे है। केसर की पैदावार ऊंचाई वाले स्थान में होती है। पानी का भराव नहीं होना चाहिए। फसल के दौरान दिन का तापमान 20 से 30 डिग्री से अधिक न हो। इसके जामुनी रंग के फूलों के बीच के लाल रंग के रेशे केसर के रूप में मिलते हैं। जिसे शाही केसर के नाम से जाना जाता है। एक फूल से तीन से लेकर सात रेशे मिलते हैं।

केसर के फायदे
केसर भोजन या दूध में लेने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। केसर न केवल चेहरे से दाग धब्बे हटा कर चेहरे को चमकदार बनाता है बल्कि यह आयुर्वेदिक तेल में भी प्रयोग किया जाता है। चेहरे के दाग हटाने के लिए पानी और केसर को मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। गर्भावस्था में महिला केसर का दूध पिए तो उसका बच्चा गोरा पैदा होता है। 

इसलिए निकला ATM का दम, मार्केट में कैश 70 हजार करोड़ कम

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में कैश की किल्लत के बीच सरकार और रिजर्व बैंक ने दावा किया है कि देश में कैश की कमी नहीं है। एटीएम में नोट न होने की समस्या अस्थायी और तकनीकी कारणों से है। लेकिन एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट बताती है कि मार्केट में जितना कैश का फ्लो होना चाहिए, उसमें 70,000 करोड़ रुपये की अब भी कमी है। यह राशि एटीएम से हर महीने निकलने वाले कैश की एक तिहाई है।

औसतन हर महीने देशभर के एटीएम से 2.10 लाख करोड़ रुपये निकाले जाते हैं। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट बताती है कि कैश की कमी कई बातों पर निर्भर है। जैसे देश की नॉमिनल इकनॉमिक ग्रोथ क्या है, लोगों के पास कितना कैश है और डिजिटल ट्रांजैक्शन में कितनी बढ़त हुई।

माना जाता है कि जितनी नॉमिनल इकनॉमिक ग्रोथ रेट होती है, भारत जैसे मार्केट को उसके दोगुने लाख करोड़ रुपये की जरूरत होती है। मार्च 2018 में नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ 9.8% रही। इस हिसाब से मार्च 2018 तक मार्केट में कैश की उपलब्धता करीब 19.4 लाख करोड़ रुपये होनी चाहिए थी, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि मार्केट में अब भी 70,000 करोड़ रुपये कम हैं।

यह है SBI रिसर्च रिपोर्ट का गणित
19.4 लाख करोड़ कैश मार्च में मार्केट में होना चाहिए था
17.5 लाख करोड़ नकद ही बाजारों में उपलब्ध रहा
1.9 लाख करोड़ का अंतर डिमांड-सप्लाई में
1.2 लाख करोड़ का डिजिटल ट्रांजैक्शन रहा
70,000 करोड़ की कमी ऐसे में दिखी मार्केट में

रिपोर्ट ने ये वजहें भी गिनाईं
15,291 अरब रुपये एटीएम से निकाले गए 2018 की दूसरी छमाही में, 12.2% ज्यादा है यह राशि पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 200 जैसे छोटे करंसी नोट ने 2000 के बड़े नोट की जगह एटीएम में ली। इससे एटीएम जल्दी खाली होने लगे, लेकिन तेजी से भरे नहीं गए।

बैंकों के दावों के उलट 80% ATM खाली
देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने कहा कि बीते 24 घंटों में हमने अपने एटीएम में कैश की स्थिति सुधारी है। पंजाब नैशनल बैंक, केनरा बैंक और एक्सिस बैंक ने भी दावा किया है कि उनके एटीएम मशीनों में कैश की कमी कुछ ही इलाकों तक सीमित है। हम उससे निपटने का प्रयास कर रहे हैं।

एसबीआई ने कहा कि सामान्य तौर पर 92% एटीएम में कैश रहता है, लेकिन मंगलवार को यह आंकड़ा 85% पर आ गया। हालांकि जमीनी हकीकत बता रही है कि बुधवार को 80 फीसदी एटीएम ही काम कर रहे थे। मंगलवार को यह आंकड़ा 60 फीसदी ही था।

गलत ITR भरा तो वेतनभोगियों की खेर नहीं , IT डिपार्टमेंट की चेतावनी

नई दिल्‍ली। इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने सैलरी़ड क्‍लास के लोगों को गलत इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने वालों को चेेतावनी दी है। डिपार्टमेंट ने कहा है कि अगर कोई सैलरीड पर्सन इनकम टैक्‍स रिटर्न में अपनी इनकम को कम करके दिखाता है या इनकम टैक्‍स नियमों का उल्‍लंघन करता है तो उसके खिलाफ न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया जाएगा बल्कि उसके एम्‍पलॉयर को भी उसके खिलाफ एक्‍शन के लिए कहा जाएगा। इसके दायरे में सरकार के और पीएसयू के कर्मचारी आएंगे।

इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट के सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर एक एडवाइजरी जारी की है कि सैलरीड क्‍लास के टैक्‍सपेयर्स को ऐसे टैक्‍स एडवाइजर्स या प्‍लानर्स की सलाह पर अमल नहीं करना चाहिए जो टैक्‍स बेनेफिट लेने के लिए गलत क्‍लेम तैयार करने में उनकी मदद करते हैं। इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने सैलरीड क्‍लास के टैक्‍सपेयर्स द्वारा इनकम कम दिखाने की रिपोर्ट्स पर चिंता जताते हुए यह एडवाइजरी जारी की है।

इनकम टैक्‍स एक्‍ट के तहत चलाया जा सकता है मुकदमा
एडवाइजरी में कहा गया है कि सैलरीड क्‍लास का टैक्‍स पेयर अगर इनकम टैक्‍स रिटर्न में अपनी इनकम को कम दिखाता या ज्‍यादा छूट क्‍लेम करता है तो ऐसे अपराध के लिए जुर्माने के साथ मुकदमा भी चलाया जा सकता है। इसलिए विभाग ने सैलरीड क्‍लास के लोगों को इस तरह के अपराध से बचने की सलाह दी है।

टैक्‍स रिफंड में सामने आया फ्रॉड का मामला
इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने हाल में टैक्‍स रिफंड में फ्रॉड का मामला सामने आने के बाद जारी की है। जनवरी में बेेंगलुरू में बेलवेदर इन्‍फार्मेशन टैक्‍नोलॉजी कंपनीज के कर्मचारियों द्वारा में फ्रॉड के जरिए टैक्‍स रिफंड लेने का मामला सामने आया था। इस मामले में कथित तौर पर टैक्‍स एडवाजर कर्मचारियों की मदद कर रहा था। सीबीआई ने इस मामले में हाल में आपराधिक मामला दर्ज किया है।

कोटा में कोचिंग समेत तीन संस्थाओं के कई ठिकानो पर आयकर छापा

कोटा । आयकर विभाग इनवेस्टीगेशन विंग की जयपुर टीम ने अघोषित आय रखने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। विभाग की टीमों ने एक साथ सर्राफ, भामाशाह मंडी के बड़े व्यापारी व कोचिंग संस्थान संचालक के एक दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है । सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद शहर के बड़े व्यापारियों में हड़कम्प मच गया है ।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग जयपुर के अधिकारियों के निर्देशन में दो दर्जन वाहनों में सवार होकर 50 कर्मचारी मंगलवार रात को बूंदी रोड स्थित एक होटल में ठहरे। यहीं रात में तीन टीमों का गठन किया गया और सुबह पांच बजे उच्चाधिकारियों से मिले इनपुट के बाद छापा मारने के लिए रवाना हुए।

पहली टीम शॉपिंग सेंटर स्थित कैलाश चंद्र मनोज कुमार सर्राफ के प्रतिष्ठान पर पहुंच कार्रवाई की। सर्राफ अचानक पहुंचे आयकर अधिकारियों व कर्मचारियों को देखकर सन्न रह गए। साथ ही टीम ने उनके स्वर्ण रजत कला मार्केट, विज्ञान नगर, तलवंडी स्थित प्रतिष्ठान व आवास पर कार्रवाई की।

इसके कुछ ही देर में भामाशाह मंडी के व्यापारी नेमीचंद के प्रतिष्ठानों पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापे मार दिए। इनमें व्यापारी के इंद्रविहार, तलवंडी, भामाशाह मंडी स्थित प्रतिष्ठान, सांगोद क्षेत्र के मोईकलां कस्बा स्थित पैतृक आवास पर छापा मार सर्वे की कार्रवाई शुरू की।

इसी तरह मेडिकल व आईआईटी की तैयारी करवाने वाले कोटा के बड़े कोचिंग मोशन क्लासेज पर भी आयकर सर्वे कार्रवाई हुई है। मोशन कोचिंग के भी अलग-अलग ठिकानों पर आयकर अधिकारी सर्वे कार्रवाई कर रहे हैं। एहतियातन तीनों जगहों पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में 10 करोड रुपए से ज्यादा की अघोषित आय मिल सकती है।

आईआईटी-जेईई ओरियन्टेशन में 4500 विद्यार्थी व अभिभावक शामिल

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में ओरियन्टेशन सेशन का सिलसिला जारी है। इंद्रविहार स्थित संस्था के समर्थ कैम्पस के सद्भाव सभागार में आईआईटी-जेईई के लिए ओरियन्टेशन आयोजित किया गया। दो सत्रों में हुए इस सेशन में चार हजार से अधिक विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए।

दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुए ओरियन्टेशन सेशन में विद्यार्थियां और अभिभावकों को कोटा कोचिंग की खासियत और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सिस्टम से परिचित करवाया गया। सेशन में विद्यार्थियों और अभिभावकों को एलन की कार्यप्रणाली, परिणाम, अकेडमिक कैलेण्डर, उद्देश्य और स्टडी पैटर्न से अवगत करवाया गया।

निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि आप लोग कोटा आ गए हैं। संकल्प लें कि कोटा आए हैं तो सफल होकर जाएंगे। ध्यान रहे विद्यार्थी के पांच लक्ष्ण होते हैं। इसमें काग चेष्ठा अर्थात विद्यार्थी सीखने और जानने के लिए चेष्ठावान होना चाहिए। हर बात को उत्सुकतापूर्वक सीखे। बको ध्यानम, बगुले की तरह ध्यानमग्न होना चाहिए।

हम जब भी पढ़ें तो पूरी तरह ध्यान लगाकर पढ़ें। श्वान निद्रा, विद्यार्थी की निद्रा में चेतन्यता होनी चाहिए। जल्दी उठना, जल्द ही निर्णय लेना विद्यार्थी के गुण में शामिल होना चाहिए। अल्पाहारी, विद्यार्थी को कम खाने वाला होना चाहिए, ताकि पढ़ाई में ध्यान लगा सकें।

गृहत्यागी, एक विद्यार्थी को गृहत्यागी होना चाहिए, पढ़ाई के लिए आप सभी ने घर छोड़ा है। ये पांच गुण कोटा के विद्यार्थियों में है। यही कारण है कि यहां आकर विद्यार्थी कहते हैं कि मेरी लगाई पढ़ संग प्रीत दुनिया क्या जाने… यहां आकर आप सभी पढ़ाई में खो जाएं। किताबों को अपना मित्र बनाएं।

एलन एचओडी व सीनियर फेकल्टीज ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सिस्टम की विस्तार से जानकारी दी। अकेडमिक कैलेण्डर के बारे में बताते हुए कहा कि कोर्स कब शुरू होगा, कब समाप्त होगा। टेस्ट और रिवीजन क्लासेज के शेड्युल क्या रहेंगे। इसके साथ ही एलन के परिणामों पर भी चर्चा हुई।

विद्यार्थियों और अभिभावकों को रिजल्ट एनालिसिस के बारे में भी बताया गया। कौनसी परीक्षा में कितने अंक लाने पर कहां-कहां प्रवेश की संभावनाएं रहती हैं, जेईई मैन्स व एडवांस्ड के प्रश्नपत्र कैसे आते हैं, इन्हें हल करने का क्या तरीका होता है।

इस ओरियन्टेशन सेशन को वाइस प्रसीडेंट विनोद कुमावत, एनके गुप्ता, जीवनज्योति सर ने सम्बोधित किया। सेशन के अंत में सभी ने ‘रूक जाना नहीं, तू कहीं हार के…..‘ गीत गाते हुए सफल भविष्य के लिए विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।

अक्षय तृतीया पर सोने के दाम और चढ़े, चांदी 40000 के पार

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद को शुभ माने जाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को रौनक रही। त्योहारी खरीद के चलते सोने का भाव 30 रुपये बढ़कर 32,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी 150 रुपये की मजबूती के साथ 40,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम क्रमश 30 रुपये बढ़कर 32,380 और 32,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। मंगलवार को सोने के भाव में 350 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी। इसी प्रकार सोने की आठ ग्राम वजनी गिन्नी की कीमत 24,900 रुपये प्रति इकाई रही।

चांदी तैयार 150 रुपये चढ़कर 40,450 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी 250 रुपये की बढ़त के साथ 39,490 रुपये प्रति किलोग्राम रही। हालांकि, चांदी सिक्कों की कीमत स्थिर रही। इसका प्रति सैकड़ा लिवाली दाम 75,000 रुपये और बिकवाली दाम 76,000 रुपये रहा।

एक साल में नौ फीसदी महंगा हुआ सोना
पिछली अक्षय तृतीया से अब तक सोने के दाम में नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बावजूद इसकी मांग में तेजी आई है। सर्राफा व्यवसायियों ने कहा कि अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों की ओर से त्योहारी सांकेतिक खरीद और डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने से भी सोने को समर्थन मिला है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष सुरिंदर कुमार जैन ने कहा कि अक्षय तृतीया पर आभूषण और सोने के अन्य सामानों की बिक्री में करीब 15 फीसदी का उछाल देखा गया है। इसके दिन के अंत तक और बढ़ने की उम्मीद है।

कोटा सर्राफा
चांदी 40400 रुपये प्रति किलोग्राम। 
सोना केटबरी 32350 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37730 रुपये प्रति तोला
सोना शुद्ध 32500 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37910 रुपये प्रति तोला

सस्ते कार लोन लेने के टिप्स, जानिए

अगर कार लोन लेने की सोच रहे हैं तो जरूरी है कि ब्याज दर, प्रीपेमेंट और फोरक्लोजर (निश्चित अवधि से पहले लोन की शेष रकम चुकाने) की लागत पर विचार करें। आपको बैंकों अथवा लोन देनेवाली कंपनियों को इन कसौटियों पर कसेंगे तो सबसे सस्ता लोन मिल जाएगा और आपकी अच्छी खासी रकम बच जाएगी…

कर्ज देनेवाली विभिन्न बैंकों/संस्थानों से पता करें कि आपको कहां कितनी रकम तक कार लोन मिल सकता है। यह पता करें कि किस बैंक या संस्था से कार की कुल कीमत का कुल कितना प्रतिशत लोन मिल जाएगा। कम-से-कम 20% रकम अपने पॉकेट से निकालें।

अब यह पता करें कि बाकी का 80% लोन कार की शोरूम प्राइस पर दिया जाएगा या ऑन रोड प्राइस पर।विभिन्न बैंकों/संस्थानों के ब्याज दरों की तुलना करें। संभव है कि आप अभी जिस बैंक से लेनदेन कर रहे हैं, वह आपको सबसे कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करे।

ब्याज दर के अलावा दूसरे चार्जेज, मसलन प्रोसेसिंग फी, फोरक्लोजर चार्ज, पार्ट प्रीपेमेंट चार्ज आदि की भी जानकारी सभी बैंकों/संस्थानों से लें। अगर आपकी योजना प्रीपेमेंट की है तो लोन वहीं से लें जहां कम प्रीपेमेंट और फोरक्लोजर चार्ज देना पड़े।

लोन की अवधि एक से सात साल तक की हो सकती है। लंबी अवधि के लोन पर कम ईएमआई देना पड़ता है, लेकिन ब्याज ज्यादा भरना होता है। सुनिश्चित करें कि अगर कोई और लोन चल रहा हो तो सभी ईएमआईज मिलाकर आपकी सैलरी के 35 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो।

जब लोन की रकम चुका दें तो जहां से लोन ली है, वहां से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लें। इसकी एक कॉपी इंश्योरेंस कंपनी और आरटीओ दफ्तर को दें ताकि आपके नाम पर नया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो जाए।

तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 63 अंक गिरा, निफ्टी 10,526 अंक पर बंद

नई दिल्ली। 3 साल की सबसे लंबी रैली पर बुधवार को ब्रेक लग गया। पिछले 9 दिनों से बाजार बढ़त के साथ बंद हो रहा था। लेकिन बैंकिंग, आईटी, फार्मा शेयरों में बिकवाली ने बाजार की तेजी रोक दी। जिससे कारोबार के अंत में सेंसेक्स 63 अंक गिरकर 34,332 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22 अंक टूटकर 10,526 के स्तर पर क्लोज हुआ। आज के कारोबार में एफएमसीजी, मडिया, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में तेजी रही। निफ्टी50 पर 28 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए।

इसके पहले, ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 48 अंक बढ़कर 34,443 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी की शुरुआत 30 अंकों की उछाल के साथ 10,579 के स्तर पर हुई।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी
कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.29 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.36 फीसदी चढञा है। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.31 फीसदी की तेजी आई है।

मिडकैप शेयरों में यूबीएल, नैटको फार्मा, इंडियन होटल, नेशनल एल्युमीनियम, एयूबैंक, एलटीआई, कैनरा बैंक, फेडरल बैंक, डिविस लैब्स, एमफैसिस, पेज इंडस्ट्रीज, ग्लेनमार्क, नेरोलैक पेंट्स 0.83-3.43 फीसदी तक बढ़े। हालांकि वक्रांगी, क्रिसिल, एबीएफआरएल, बर्जर पेंट्स, टीवीएस मोटर्स, एंडुरेंस, आईआईएफएल 4.97-0.72 फीसदी तक लुढ़के।

बैंक, आईटी शेयरों में गिरावट, फार्मा-FMCG बढ़े
शुरुआती तेजी के बैंक, ऑटो, आईटी शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 0.04 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 25,323.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो इंडेक्स 0.01 फीसदी और आईटी इंडेक्स 0.21 फीसदी टूटा है।

हालांकि निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 0.87%, मेटल इंडेक्स में 0.22%, फार्मा इंडेक्स में 0.53% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 0.36% की बढ़त है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 214 अंक की बढ़त के साथ 24,787 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 125 अंक बढ़कर 7281 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.07 फीसदी चढ़कर 2706 के स्तर पर बंद हुआ।

BSE का मार्केट कैप 150 लाख करोड़ के पार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का कुल मार्केट कैप मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप एक बार फिर 150 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया। इससे पहले 22 दिसंबर 2017 को बीएसई का मार्केट कैप 150 लाख करोड़ रुपए के पार हुआ था।

80 हजार के लेवल पर पहुंचने वाला पहला शेयर बना MRF
टायर मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी एमआरएफ का शेयर बुधवार को रिकॉर्ड 80 हजार रुपए के भाव पर पहुंच गया। यह देश का पहला स्टॉक जो 80 हजार के स्तर को छुआ है।

Indian Hume Pipe में 9% से ज्यादा का उछाल
पाइप मेकर कंपनी Indian Hume Pipe के स्टॉक में 9 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। दरअसल, कंपनी को गुजरात सरकार से 108.19 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। नर्मदा वाटर रिसोर्सेज की तरफ से सिंचाई प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर मिलने की खबर से बीएसई पर स्टॉक 9.17 फीसदी बढ़कर 368.70 रुपए के भाव पर पहुंच गया।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 214 अंक की बढ़त के साथ 24,787 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 125 अंक बढ़कर 7281 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.07 फीसदी चढ़कर 2706 के स्तर पर बंद हुआ।

ई वे बि‍ल : माल और वाहन जब्‍त करने व छुड़ाने के नि‍यम जारी

0

नई दि‍ल्‍ली। इंट्रा स्‍टेट ई वे सि‍स्‍टम 15 अप्रैल से उत्‍तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में लागू हो गया है। 50,000 रुपए से अधि‍क का माल लाने या ले जाने के लि‍ए अब ई वे बि‍ल की जरूरत होगी।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्‍साइज एंड कस्‍टम्‍स (CBIC) ने फील्‍ड ऑफि‍सरों को एक सर्कुलर जारी कर यह बताया है कि उन्‍हें बि‍ल की जांच कैसे करनी है और वह क्‍या-क्‍या कार्रवाई कर सकते हैं। कि‍न परि‍स्‍थि‍तयों में वह माल व वाहन जब्‍त कर सकते हैं और ट्रांसपोर्टर या कंपनी उसे कैसे छुड़ा सकती है।

ये हैं नि‍यम
1 सर्कुलर के मुताबि‍क, जि‍स भी इलाके में जांच होनी होगी वहां का अधि‍कार प्राप्‍त कमि‍शनर अपने इलाके में माल व बि‍ल की जांच पड़ताल के लि‍ए एक अधि‍कारी को नियुक्‍त करेगा।
2 यह अधि‍कारी कि‍सी भी गाड़ी को कागजों की जांच अथवा माल की जांच करने के लि‍ए रोक सकता है।
3 पूछताछ करने पर गाड़ी में बैठा शख्‍स सामान से जुड़े दस्‍तावेज पेश करेगा और अधि‍कारी इनकी जांच करेगा। अगर पहली नजर में कोई खामी नजर नहीं आती है तो अधि‍कारी वाहन को आगे बढ़ने की इजाजत दे देगा।
4 ई वे बि‍ल चाहे प्रिंट हो या एसएमएस हो अथवा लिखि‍त में हो – मान्‍य माना जाएगा।
5 अगर अधि‍कारी को कागजों में कुछ बेमेल चीज नजर आती है तो वाहन में सवार शख्‍स (वाहन इंचार्ज) के बयान दर्ज कि‍ए जाएंगे।
6 जांच अधि‍कारी इस तरह का आदेश भी जारी कर सकता है जि‍सके तहत वाहन इंचार्ज को अपना वाहन कि‍सी बताई जगह पर खड़ा करना होगा ताकि माल की जांच हो सके।
7 हालांकि इस आदेश के 24 घंटे के भीतर अधि‍कारी को एक रि‍पोर्ट बनाकर जीएसटी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
8 सामान्‍य तौर पर इंस्‍पेक्‍शन की प्रक्रि‍या आदेश जारी होने के तीन दि‍न के भीतर पूरी करनी होगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट वाहन इंचार्ज को सौंप दी जाएगी।
9 जांच पड़ताल के तीन दि‍न के भीतर फाइनल रि‍पोर्ट भी जीएसटी पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।
10 वाहन और माल को तभी छोड़ा जाएगा जब माल का मालि‍क या उसकी ओर से अधि‍कृत व्‍यक्‍ति टैक्‍स और पेनल्‍टी की पेमेंट कर देगा।
11 हालांकि जो भी टैक्‍स व पेनल्‍टी की रकम है उसके बराबर की बैंक गारंटी देने के बाद भी वाहन व माल को छोड़ा जा सकता है।
12 अगर ऑर्डर जारी होने के 7 दि‍न के भीतर टैक्‍स और पेनल्‍टी नहीं जमा कराई तो माल व वाहन को जब्‍त करने के साथ और पेनल्‍टी लगाने का नोटि‍स दि‍या जा सकता है।
13 अगर अधि‍कारी को लगता है कि यहां टैक्‍स बचाने की कोशि‍श की जा रही है तो वह सीधे माल व वाहन को जब्‍त करने का नोटि‍स दे सकता है।

महिंद्रा XUV500 फेसलिफ्ट लॉन्च, शुरुआती कीमत 12.32 लाख रुपए

नई दिल्ली। 2018 महिंद्रा एक्सयूवी500 फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 12.32 लाख रुपए है। गाड़ी के भीतर और बाहर बदलाव करने के साथ ही इसका पावर भी बढ़ाया गया है। XUV500 फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा नया और बड़ा क्रोम प्लेटेड ग्रिल और रैपराउंड प्रॉजेक्टर्स दिए गए हैं।

फ्रंट बंपन में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसका रियर हिस्सा देखें तो महिंद्रा एक्सयूवी500 फेसलिफ्ट में रैपराउंड एलईडी टेललैप्स दी गई हैं। इनके अलावा रिवाइज्ड टेलगेट, बंपर और नया स्पॉइलर भी है। इस गाड़ी के पावर को भी बढ़ाया गया है। इसमें 2.2 लीटर mHawk टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन है।

यह इंजन अब रेग्युलर मॉडल के 130 बीएचपी के मुकाबले 156 बीएचपी का पावर और 330 न्यूटन मीटर टॉर्क के मुकाबले 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल इंजन को सेम रखा गया है। दोनों इंजनों को 6 स्पीड आॅटोमैटिक के साथ आॅफर किया जाएगा। डीजल मॉडल में आॅल वील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा।

गाड़ी के भीतरी लुक को प्रीमियम बनाया गया है। डैशबोर्ड लेआउट और डिजाइन लगभग सेम है। टचस्क्रीन को अपडेट किया गया है। 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, रिवर्स पार्किंग कैमरा, पुश बटन स्टार्ट फंक्शन और कीलेस एंट्री आदि फीचर्स शामिल हैं।

इसे इन सात रंगों में बेचा जाएगा: Crimson Red, Mystic Copper, Opulent Purple, Volcano Black, Lake Side Brown, Pearl White और Moondust Silver. भारतीय बाजार में गाड़ी का मुकाबला जीप कम्पस और टाटा हेक्सा से होगा। नए प्लैटफॉर्म से बनने वाला Mahindra XUV500 का अगला मॉडल भारत में 2020 में डेब्यू कर सकता है।