Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 5444

इंडस टावर और भारती इंफ्राटेल के मर्जर की मंजूरी, बनेगी सबसे बड़ी टावर कंपनी

नई दि‍ल्‍ली। भारती एयरटेल ने इंडस टावर और भारती इंफ्राटेल के मर्जर की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि‍ इस मर्जर से बनी नई कंपनी भारत के 22 सर्कि‍ल्‍स में 1.63 लाख टावर के साथ चीन के बाहर दुनि‍या की सबसे बड़ी मोबाइल टावर कंपनी बन जाएगी।

मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी के पास इंडस टावर्स की 100 फीसदी हि‍स्‍सेदारी होगी। इंडस टावर्स में इस वक्‍त भारती इंफ्राटेल (42 फीसदी), वोडाफोन (42 फीसदी), आइडि‍या ग्रुप (11.15 फीसदी) और प्रोवि‍डेंट (4.85 फीसदी) की ज्‍वाइंट ओनरशि‍प है।

बदल जाएगा नाम
भारती इंफ्राटेल और इंडस टावर्स के कारोबार का पूरा स्‍वामि‍त्‍व नई कंपनी के पास होगा और इसका नाम बदलकर इंडस टावर्स लि‍मि‍टेड हो जाएगा। साथ ही, यह इंडि‍यन स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर लि‍स्‍टेड भी रहेगी।

देश में 1.63 लाख टावर बनाएगी नई कंपनी
-बयान में कहा गया कि‍ भारती इंफ्राटेल और इंडस टावर के मर्जर से नई टावर कंपनी सामने आएगी। कंपनी सभी 22 टेलि‍कॉम सर्किल में ऑपरेट करेेेेगी और वह देश भर में 1.63 लाख टावर बनाएगी। नई कंपनी चीन के बाद दुनि‍या में सबसे बड़ी टावर कंपनी होगी।

-भारती इंफ्रोटेल और इंडस टावर्स के संबंधि‍त कारोबार का पूरा स्‍वामि‍त्‍व नई कंपनी के पास होगा और इसका नाम बदलकर इंडस टावर्स लि‍मि‍टेड हो जाएगा।

71500 करोड़ रु होगी कंपनी की एंटरप्राइजेज वैल्यू
-नई कंपनी 4G/4G+/5G टेक्‍नोलॉजीज के इस्‍तेमाल के साथ वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्वि‍सेज का वि‍स्‍तार करेगी, ताकि‍ भारतीय कंज्‍यूमर्स और कारोबारि‍यों को फायदा मि‍ले।

-मर्जर रेश्‍यो (इंडस टावर्स के 1 शेयर के लि‍ए भारती इंफ्राटेल के 1,565 शेयर मिलेंगे) स्‍वतंत्र मूल्‍यांकन द्वारा सुझाए गए दायरे के भीतर है। इस ट्रांजैक्शन के आधार पर इंडस टावर्स की एंटरप्राइजेज वैल्‍यू 71,500 करोड़ रुपए होगी।

सुजुकी की भारत में GSX-S750 बाइक लॉन्च, जानिए फीचर्स

ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किए जाने के बाद सुजुकी ने ऑफिशली इंडियन मार्केट में अपनी बाइक GSX-S750 लॉन्च कर दी है। सुजुकी ने इस बाइक को काफी अट्रैक्टिव प्राइस पर पेश किया है और भारत में सुजुकी हायबुसा की तरह सभी पार्ट्स इंपोर्ट किए जाएंगे और उन्हें यहां असेंबल किया जाएगा। जानें इस बाइक के खास फीचर्स और कीमत…

डिजाइन –सुजुकी की GSX-S750 की डिजाइन सुजुकी की ही GSX-S1000 से काफी मिलती है। इसकी मस्क्युलर डिजाइन में शार्प में बॉडी लाइन्स देखी जा सकती हैं। इसमें आगे हैलोजन हैडलैंप दिया गया है जिसके साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स भी दी गई हैं। साथ ही पीछे भी बाइक में एलईटी टेल लाइट्स दी गई हैं जो बिल्कुल सुजुकी GSX-S1000 जैसी हैं।

इंजन- सुजुकी ने इस बाइक में 750सीसी का 4-सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है। यह इंजन 114.2 पीएस की पावर और 81 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। GSX-S750 में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

सस्पेंशन और ब्रेक यूनिट- सुजुकी ने इस बाइक में आगे 41एमएम के केवाईबी यूएसडी सस्पेंशन और पीछे एक केवाईबी मोनोशॉक यूनिट दी है। साथ ही बाइक में एबीएस के साथ आगे 310 एमएम की डिस्क और पीछे 240 एमएम की ब्रेकिंग यूनिट दी गई है।

कीमत-सुजुकी ने इंडियन मार्केट में मुकाबना करने के लिए GSX-S750 की कीमतें काफी कम कर दी हैं। भारत में यह बाइक केवल 7.45 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत में मिलेगी। भारतीय बाजार में इसके मुकाबले आने वाली बाइक्स की कीमत 7.5 लाख से 10.90 लाख रुपये तक है। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत में स्पोर्ट्स बाइक के शौकीनों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।

इनसे होगा मुकाबला-सुजुकी GSX-S750 का इंडियन मार्केट में मुख्य मुकाबला ट्रायंफ स्ट्रीट ट्रिपल एस, यामाहा MT-09, डुकाती मॉन्स्टर 797 और कावासाकी Z900 से होगा।

मित्सुबिशी आउटलैंडर की बुकिंग शुरू, जानिए खूबियां

नई दिल्ली। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी मित्सुबिशी ने अपनी एसयूवी आउटलैंडर के थर्ड जेनरेशन मॉडल के लिए ऑफिशली बुकिंग चालू कर दी है। पहली बार इस दमदार एसयूवी को कंपनी की वेबसाइट पर पिछले साल पेश किया गया था और अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह गाड़ी जल्द ही भारत में लॉन्च कर दी जाएगी।

बता दें कि मित्सुबिशी पहले ही भारत में अपनी एसयूवी पजेरो स्पोर्ट और मोंटेरो बेच रही है। मित्सुबिशी ने थर्ड जेनरेशन आउटलैंडर की बाहरी डिजाइन और शेप में खासा परिवर्तन किया है। यह एसयूवी पहले से ज्यादा शार्प, स्टाइलस और एयरोडायनैमिक लग रही है। फ्रंट में कंपनी ने नई क्रोम ग्रिल दी है और नए एलईडी डेलाइट रंनिंग लैम्प्स के साथ नया हैडलैम्प दिया गया है।

नई आउटलैंडर में 16 इंच के रिडिजाइंड अलॉय वील्ज दिए गए हैं। कंपनी की यह एसयूवी ग्राहकों को 7 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। इंटीरियर की बात करें तो कंपनी ने इस गाड़ी के भीतर भी काफी काम किया है। इसमें इलेक्ट्रिकल अजस्टेबल लेदर सीट्स के साथ, 6.1 इंच का इन्फोटेंमेंट डिस्प्ले, नया साउंड सिस्टम और सनरूफ दिया गया है।

नई आउटलैंडर में फुल कीलेस एंट्री के साथ ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रेन सेंसिग वाइपर, 7 एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मित्सुबिशी की यह दमदार एसयूवी केवल पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। आउटलैंडर में 2.4 लीटर का 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 164 बीएचपी और 220 न्यूटन-मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस यूनिट को पैडल शिफ्ट के साथ 6-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा।

इस एसयूवी में 4X4 का फीचर स्टैंडर्ड दिया जाएगा। माना जा रहा है कि भारत में इस एसयूवी की कीमत 25 लाख रुपये के आस-पास रखी जा सकती है। इंडियन मार्केट में इसका मुख्य मुकाबला जीप कंपस, होंडा सीआर-वी और ह्युंदै की टुसॉन से होगा।

वैश्विक मंदी से सेंसेक्स 76 अंक कमजोर, निफ्टी 10600 के नीचे

नई दिल्ली। दुनियाभर के बाजारों में दबाव का असर घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है। बुधवार को घरेलू शेयर बाजार कमजेार होकर खुला। कारोबार के दौरान निफ्टी 76 अंक कमजोर होकर 34539 के स्तर पर और निफ्टी 26 अंक कमजोर होकर 10590 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कारोबार के शुरू में बैंक शेयरों में तेज गिरावट दिख रही हे। ऑटो और आईटी को छोड़कर सभी इंडेक्स कमजोर दिख रहे हैं। मंगलवार को सेंसेक्स 40 अंक मजबूत होकर 34491 के स्तर पर खुला था। कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव दिख रहा है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी कमजोर हुआ है। बैंकिंग, मेटल, रियल्टी और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रहा है। बैंक निफ्टी में 0.3 फीसदी की गिरावट है। आईटी और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

किन शेयरों में तेजी, किनमें गिरावट
कारोबार के इस दौरान हैवीवेट शेयरों में सिप्ला, गेल, एनटीपीसी, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स और ओएनजीसी में 1.5 फीसदी तक गिरावट है। जबकि भारती एयरटेल, विप्रो, बीपीसीएल, टेक महिंद्रा, यूपीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और यस बैंक में 3.1 फीसदी तक तेजी दिख रही है।

मिडकैप शेयरों में टोरंट पावर, मैक्स फाइनेंशियल, एबीबी इंडिया और रिलायंस इंफ्रा में 1.4 फीसदी तक गिरावट है। वहीं, ब्लू डार्ट, एम्फैसिस, मुथूट फाइनेंस, जिलेट इंडिया और गोदरेज इंडस्ट्रीज में 2.75 फीसदी तक तेजी है।

रुपया 9 पैसे कमजोर होकर खुला
पिछले 8 ट्रेडिंग सेशन में रुपया आज 7वें दिन कमजोरी के साथ खुला। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर होकर 66.47 के भाव पर खुला। बुधवार को रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 66.38 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इसके पहले सोमवार को रुपया 66.47 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को पूरे दिन रुपए में 35 पैसे की गिरावट देखी गई।

रिजर्व बैंक को ठेंगा दिखा रहा स्कूल, डीडी एवं चेक की जगह नकद ले रहा फीस

कोटा। वल्लभ नगर स्थित सोफिया स्कूल प्रबंधन ने फीस जमा करने में मनमाने नियम लागू कर रखे हैं। स्कूल की फीस इंडियन ओवरसीज बैंक में जमा होती है। अभिभावक फीस जमा कराने जाते हैं तो बैंककर्मी कैश देने को कहते हैं। बैंक प्रबंधन का कहना है कि स्कूल ने चेक लेने से मना कर दिया है।

वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पिछले सेशन में कई अभिभावकों के चेक बाउंस हो गए थे। इसके चलते कैश फीस की व्यवस्था लागू की है। लीड बैंक प्रबंधक कुंदनसिंह कुंपावत ने भी इस व्यवस्था को गलत माना है।

आरबीआई से की शिकायत
वीएमओयू के रजिस्ट्रार मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि वे अपनी बेटी की फीस जमा कराने गए थे, उनके जैसे कई परिजन भी वहां फीस जमा करवा रहे थे। बैंक प्रबंधन उनसे कैश रुपए की मांग कर रहा था।

उन्हें बताया कि आरबीआई के नियमों में ऐसा कही भी लिखा हुआ नहीं है कि कैश ही लिया जाएगा। बैंक प्रबंधन ने उनकी भी नहीं सुनी। इस मामले में उन्होंने लीड बैंक प्रबंधक तथा आरबीआई को शिकायत की है।

 कैश ही लेने के लिए कहा  : जुलाई से फीस ऑनलाइन जमा होगी। पिछले साल तीन-चार अभिभावकों के चेक बाउंस हो गए थे, इसलिए कैश ही लेने के लिए कहा गया है। अब व्यवस्था में बदलाव पर विचार किया जाएगा। -सिस्टर मीना, सोफिया स्कूल

चेक लेने से मना : स्कूल प्रबंधन ने चेक लेने से मना किया है। इसलिए कैश ले रहे हैं, आरबीआई के नियमों यह नहीं है पर स्कूल प्रबंधन की बात मानना भी हमारी मजबूरी है। इसलिए अभिभावकों को साफ कर दिया। -विनीत, बैंक प्रबंधक

यह हैं देशभर की 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज, यूजीसी ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली। यूजीसी ने 24 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है। इनमें से आठ तो सिर्फ दिल्ली में हैं। यूजीसी ने ये लिस्ट फर्जी यूनिवर्सिटी द्वारा सैकड़ों छात्रों को ठगने की शिकायतों को देखते हुए जारी की है।

दिल्ली में ही 8 फर्जी यूनिवर्सिटी चल रही हैं। इनमें कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर-सेन्ट्रिक जूरीडीशियल यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूशन आॅफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ इंप्लायमेंट, आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इसके अलावा पुड्डूचेरी, अलीगढ़, बिहार के दरभंगा की मैथिली यूनिवर्सिटी, राउरकेला, ओडिशा, कानपुर, प्रतापगढ़, मथुरा, नागपुर, केरल, कर्नाटक, और इलाहाबाद में दो फर्जी यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं।

यूजीसी ने लिखा है कि विद्यार्थियों और जनता को सूचित करते हुए ये बताया कि 24 स्वयंभू और गुमनाम संस्थान देश के विभिन्न हिस्सों में यूजीसी एक्ट का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं।

इन सभी को फर्जी घोषित किया जाता है। इन्हें कोई भी डिग्री जारी करने का अधिकार नहीं दिया गया है। बीते कई सालों में फर्जी यूनिवर्सिटी द्वारा ठगी और धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं।

लहसुन की बाजार हस्तक्षेप योजना में कल से शुरू होगी खरीद

कोटा। बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत गुरुवार 26 अप्रैल से कोटा जिले एवं बारां जिले के छीपाबड़ौद केंद्रों पर लहसुन खरीद प्रारंभ की जाएगी। लहसुन खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। कोटा में कृषि उपज मंडी में खरीद केंद्र बनाया गया है। क्रय विक्रय समिति इसको खरीदेगी।

सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने मंगलवार को बताया कि अभी प्रारंभिक तौर पर दो केन्द्रों पर खरीद की शुरू हो रही है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार खरीद केंद्र और बढ़ाए जाएंगे। लहसुन खरीद 12 मई तक चलेगी। सहकारिता मंत्री ने बताया कि 3 हजार 257 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लहसुन की खरीद की जाएगी। 50 हजार मीट्रिक टन खरीद का प्रस्ताव है।

1 लाख 62 हजार 820 मीट्रिक टन उत्पादन : जिले में लहसुन का उत्पादन 1 लाख 62 हजार 820 मीट्रिक टन है, लेकिन ने अभी केवल 50 हजार मीट्रिक टन खरीदने का प्रस्ताव है। इससे दो गुना किसान अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे।

ऑनलाइन खाते में जमा होगा भुगतान
प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार ने बताया कि लहसुन बेचने के लिए किसान गिरदावरी, भामाशाह कार्ड एवं आधार कार्ड के द्वारा ऑनलाइन पंजीयन करें एवं आवंटित निर्धारित तिथि को खरीद केंद्र पर आकर उपज का विक्रय करें।

उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल तक 1 हजार 870 किसान लहसुन बेचने के लिए पंजीयन करा चुके हैं।   उन्होंने बताया कि लहसुन विक्रय के बाद किसान को उसके भामाशाह कार्ड में अंकित बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित कर दी जाएगी।

याचिका पेश: संपूर्ण उपज खरीद के जाने की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका पेश की है। इस पर कोर्ट ने जिला कलेक्टर भामाशाह कृषि उपज मंडी सचिव और भारतीय खाद्य निगम प्रबंधक सहित 6 पक्षकारों को नोटिस जारी कर उन्हें 4 मई को जवाब देने के लिए बुलाया है।

वकील नरेंद्र नागर ने पिछले दिनों स्थाई लोक अदालत में जनहित याचिका पेश की है। जिसमें जिला कलेक्टर, भामाशाह कृषि उपज मंडी सचिव, भारतीय खाद्य निगम प्रबंधक, राज्य सरकार के कृषि मंत्री, कृषि सचिव और केंद्रीय कृषि मंत्री को पार्टी बनाया है।

गोविंद राम मित्तल ‘उद्योग भूषण’ से सम्मानित

कोटा। एसएसआई एसोसिएशन के पुरुषार्थ भवन में आयोजित समारोह में गोविंद राम मित्तल को उनकी औद्योगिक प्रगति की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए उद्योग भूषण अवॉर्ड से पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रेम भाटिया व सचिव राजकुमार जैन ने बताया कि उनके प्रयास से पिछले 33 साल से एसोसिएशन में निर्विरोध चुनाव हो रहे हैं और कोई भी उद्योग की समस्या हो, उसके लिए वो हर समय तैयार रहते हैं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष बीएल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पवन लालपुरिया, यशपाल भाटिया, अचल पोद्दार, राजेश गुप्ता, विपिन सूद, राजेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार खूबचंदानी, कुलदीप सिंह सोरल आदि उपस्थित थे।

भगोड़े आर्थिक अपराधियों की 15 हजार करोड़ की एसेट अटैच होंगी

नई दिल्‍ली। एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने देश छोड़ कर भागे अपराधियों की करीब 15 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्‍त कर सकता है। यह कार्रवाई भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के जरिए की जाएगी।

शराब करोबारी विजय माल्‍या और डॉयमंड कारोबारी नीरव मोदी जैस लोग भागकर विदेश में छिपे हुए हैं। सरकार ने नीरव मोदी के विदेश भागने के बाद ही इस कानून को अध्‍यादेश के माध्‍यम से लागू किया था।

अधिकारियाें के अनुसार ED ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ED बैंक लोन डिफाल्‍ट करके विदेश भागे अपराधियों की जानकारी एकत्र कर विशेष एंटी मनी लॉड्रिंग कोर्ट में भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत कार्रवाई शुरू करेगा।

जानकारी के अनुसार भाग कर लंदन में छिपे हुए विजय माल्‍या, PNB फ्रॉड के आरोपी नीरव मोदी, उनके मामा मेहुल चौकसी और विनसम डायमंड के प्रमोटर जतिन मेहता सहित कुछ अन्‍य लाेगों के केस पर पहले कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस नए कानून को लागू कारने की जिम्‍मेदारी ED को सौंपी गई है।

नए कानून के तहत ऐसे होगी कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार नए कानून के तहत विदेश भागे अपराधियों की संपत्ति भारत में हो या भारत के बाहर, अगर इस को ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्‍ट (PMLA) के तहत अटैच नहीं किया है तो उसे तुरंत अटैच किया जाएगा।

जैसे ही CBI और ED नीरव मोदी के बारे में चार्ज शीट फाइल कर देते हैं, उन पर इस नए कानून के तहत कर्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अभी तक ED विजय माल्‍या की 9890 करोड़ रुपए की एसेट अटैच कर चुका है, जबकि नीरव मोदी की 7664 करोड़ रुपए की एसेट अटैच हो चुकी है।

15 हजार करोड़ रुपए की एसेट और हो सकती है अटैच
अनुमान है कि ED शुरुआत में इस नए कानून के तहत 15 हजार करोड़ रुपए की एसेट अटैच कर सकता है। इनमें नीरव मोदी उनके मामा सहित विजय माल्‍या के मामले शामिल हैं। बाद में ऐसे ही अन्‍य मामलों पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक ED ऐसे मामलों में ट्रायल पूरा होने के बाद एसेट अटैच कर सकता था, जिसमें काफी समय लगता था।

धनिया वायदा में तीन फीसदी मंदी का सर्किट, हाजिर में 100 रुपये ढीला

कोटा। एनसीडेक्स पर मंगलवार को धनिया वायदा में तीन फीसदी मंदी का सर्किट लगा। इस वजह से कोटा और रामगंजमंडी में धनिया 100-100 रुपये क्विंटल ढीला रहा। एनसीडेक्स पर मई वायदा 146 रुपये गिरकर 4886 रुपये, जून वायदा 150 रुपये मंदा होकर 4942 रुपये और जुलाई वायदा 127 रुपये प्रति क्विंटल टूटकर 5025 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। 

भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को माल की कुल आवक 65 हजार बोरी और लहसुन की आवक 15000 कट्टे की रही। की रही । मिलों की ग्राहकी से गेहूं 25 रुपये उड़द 150 रुपये और धान 50 रुपये तेज रहा। आवक की कमी से सोयाबीन 50 रुपये मंदा रहा। 

गेहूं मिल 1580 से 1641 लोकवान नया 1600 से 1750 पीडी नया 1600 से 1800 गेहूं टुकडी 1550 से 1950 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2600 से 2800 पूसा 1 2500 से 2700 पूसा 4 (1121) 2500 से 3311धान (1509) 2000 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2400 से 3651 सरसो 3300 से 3521 तिल्ली 5000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी पुरानी 2000 से 2500 मैथी नई 2500 से 3100 धनिया बादामी नया 3400 से 4100 ईगल 3800 से 4400 रंगदार 5000 से 7000 धनिया पुराना 3000 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 3300 से 3800 उडद 2000 से 3540 चना 3000 से 3300 चना काबुली 4000 से 5100 चना पेपसी 3300 से 3300 चना मौसमी 3000 से 3350 मसूर 3000 से 3350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 3000 से 3600 मक्का 1000 से 1300 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 250 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल रहा।