Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 5442

आवक की कमी से चना और धान में तेजी

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को माल की कुल आवक 75 हजार बोरी की रही। लहसुन की आवक 10000 कट्टे की रही। आवक की कमी से चना और धान 50-50 रुपए क्विंटल तेज रहा। 

गेहूं मिल 1580 से 1621 लोकवान नया 1600 से 1750 पीडी नया 1600 से 1800 गेहूं टुकडी 1550से 1950 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2600 से 2800 पूसा 1 2500 से 2700 पूसा 4 (1121) 2500 से 3375 धान (1509) 2000 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2400 से 3671 सरसो 3300 से 3501 तिल्ली 5000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी पुरानी 2000 से 2500 मैथी नई 2500 से 3100 धनिया बादामी नया 3400 से 4000 ईगल 3800 से 4400 रंगदार 5000 से 7000 धनिया पुराना 3000 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 3300 से 3800 उडद 2000 से 3500 चना 3000 से 3321चना काबुली 4000 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल। चना पेपसी 3300 से 3500 चना मौसमी 3000 से 3350 मसूर 3000 से 3350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 3000 से 3600 मक्का 1000 से 1300 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल।  लहसुन 200 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल रहा।  

कैश की जमाखोरी फिर शुरू, नोटबंदी बेअसर

मुंबई। देश के कई हिस्सों में सूखे एटीएम को भरने के लिए रिजर्व बैंक अपनी नोट छापने की प्रेसों में छपाई का काम तेजी से बढ़ा चुका है। रिजर्व बैंक द्वारा बुधवार को जारी डेटा बताता है कि लोग कैश की जमाखोरी फिर करने लगे हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोग जितना पैसा निकाल रहे हैं उतना खर्च नहीं कर रहे हैं जिससे पता चलता है कि कैश की जमाखोरी नोटबंदी से पहले वाले हाल पर ही है।

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि आमतौर पर बैंकों और एटीएम से निकाले गए कैश को फिर से सर्कुलेशन में आने में कुछ महीनों का वक्त लगता है। इस कारण आरबीआई के साप्ताहिक डेटा से यह नहीं अंदाजा लगाया जा सकता कि कितना कैश जमा हुआ है लेकिन डेटा से यह अनुमान जरूर लगाया जा सकता है कि नकद जमा करने का ट्रेंड चल रहा है।

आरबीआई द्वारा जारी डेटा पर नजर डालें तो 20 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में बैंकों से 16,340 करोड़ रुपये निकाले गए। अप्रैल के पहले तीन हफ्तों में कुल 59,520 करोड़ रुपये निकाले गए। जनवरी-मार्च तिमाही में कुल 1.4 लाख करोड़ रुपये निकाले गए जो 2016 की इसी तिमाही से 27 प्रतिशत ज्यादा है।

20 अप्रैल तक करंसी सर्कुलेशन 18.9 लाख करोड़ रुपये है। यह अक्टूबर 2017 से 18.9 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल अक्टूबर के बाद से करंसी सर्कुलेशन में तेजी आई है। कैश की जमाखोरी में आई तेजी से पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी के कदम से क्या पाया इस पर सवाल उठने लाजिमी हैं। लोगों के बीच भले ही ऑनलाइन ट्राजैक्शन का ट्रेंड बढ़ा हो लेकिन कैश की जमाखोरी अभी भी जारी है।

मांग घटने से सोने में मामूली गिरावट, चांदी 150 रुपये टूटी

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू आभूषण कारोबियों की नरम मांग से दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 50 रुपये गिरकर 32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कम उठाव से चांदी भी 150 रुपये गिरकर 40,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50 रुपये गिरकर क्रमश: 32,400 रुपये और 32,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। बुधवार को सोना 225 रुपये चढ़ा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही। वहीं चांदी तैयार 150 रुपये टूटकर 40,550 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी भी 150 रुपये घटकर 39,425 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 75,000 रुपये और 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि डॉलर में मजबूती से पीली धातु की कीमतों पर दबाव रहा और यह पांच हफ्ते के निम्न स्तर के करीब आ गई।

इसके अतिरिक्त , घरेलू आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग ने भी कीमतों पर दबाव डाला। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.54 प्रतिशत गिरकर 1,322.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि चांदी 0.96 प्रतिशत टूटकर 16.51 डॉलर प्रति औंस पर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 40200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32350 रुपये प्रति दस ग्राम,  सोना 37730 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32500 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37910 रुपये प्रति तोला।

Facebook का प्रॉफिट 63% बढ़कर 32500 करोड़ हुआ, अब तक का सबसे ज्यादा

सैन फ्रांसिस्‍को। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने वित्‍त वर्ष 2017-18 की जनवरी मार्च तिमाही में 63 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 32,500 करोड़ रुपए (4.9 अरब डॉलर) का मुनाफा अर्जित किया है। कंपनी को सबसे ज्‍यादा मुनाफा एडवरटाइजिंग से हुआ है। कुल मुनाफे में इसका योगदान 49 फीसदी है।

नतीजों के बाद 4.7% चढ़ा शेयर
मार्च में डेटा लीक मामला सामने आने के बाद से फेसबुक का शेयर 14% गिर गया था, लेकिन शानदार तिमाही नतीजों के बाद बुधवार को इसमें उछाल आया। फेसबुक का शेयर 4.7% की तेजी के साथ 10,876 रुपए पर पहुंच गया। रिसर्च फर्म जीबीएच इनसाइट्स का मानना है कि ये शायद कंपनी के अभी तक के सबसे बेहतर नतीजे हैं।

कारोबार के मोर्चे पर मजबूत शुरूआत
फेसबुक के सीईओ मार्क जबरबर्ग ने एक बयान में कहा है कि अहम चुनौतियों का सामना करने के बावजूद हम कारोबार के मोर्चे पर 2018 में मजबूत शुरूआत की ओर बढ़ रहे हैं।

10,000 लोगों को मिलेगी नौकरी
सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाने के लिए कंपनी 10,000 लोगों को नौकरी देगी। दुनिया के हर हिस्से में नई भर्तियां की जाएंगी जिनमें कंटेंट मॉडरेटर भी शामिल होंगे।

ग्लोबल तेजी से सेंसेक्स 212 अंक मजबूत, निफ्टी 10600 से ऊपर

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों से गुरुवार को स्टॉक मार्केट में अच्छी तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 212 अंकों की तेजी के साथ 34713 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 46 अंक चढ़कर 10616 के लेवल पर बंद हुआ। मार्केट को एफएमसीजी और आईटी स्टॉक्स में तेजी से खासा सपोर्ट मिला।

हालांकि पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स में बिकवाली से मार्केट पर प्रेशर बढ़ा। एक दिन पहले कमजोर नतीजों और खराब गाइडैंस जारी किए जाने के बाद के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो का स्टॉक लगभग 2 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

यस बैंक में 10 फीसदी की बढ़त
मार्च क्वार्टर के अच्छे नतीजों के बाद यस बैंक का स्टॉक 10 फीसदी की बढ़कर 358 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। बैंक के प्रॉफिट में इस दौरान 29 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। इसके साथ ही एसेट क्वालिटी में भी खासा सुधार दर्ज किया गया।

विप्रो का स्टॉक 2 फीसदी टूटा
खराब नतीजों और स्थिर गाइडैंस के बाद विप्रो में खासी बिकवाली देखी गई और स्टॉक लगभग 5 फीसदी गिरकर 274 रुपए पर खुला। हालांकि बाद में गिरावट घटकर लगभग 2 फीसदी पर सीमित हो गई। बुधवार को कंपनी ने जनवरी-मार्च क्वार्टर के नतीजे जारी किए, जिसमें उसका प्रॉफिट लगभग 7 फीसदी घटकर 1,800 करोड़ रुपए रह गया। वहीं कंपनी ने अगले क्वार्टर के लिए स्थिर गाइडैंस दिया। इसका विप्रो के स्टॉक पर खासा असर दिखा।

इन वजहों से मार्केट में तेजी
-एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक्सपायरी के चलते मार्केट में शॉर्ट कवरिंग की वजह से तेजी से देखने को मिल रही है।
-डॉमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स द्वारा लगातार खरीददारी और एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते मजबूती बनी हुई है।
-टीसीएस, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, एचयूएल, इन्फोसिस जैसे ब्लूचिप स्टॉक्स में 2 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही है। इससे मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है।

ममता कुलकर्णी की 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क होगी

ठाणे। मादक द्रव्य रोधी (एनडीपीएस) अदालत ने महाराष्ट्र के ठाणे में बॉलिवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। साल 2016 में ठाणे पुलिस ने कई करोड़ रुपये का कारोबार करने वाले एक मादक पदार्थ गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें मुख्य आरोपियों में ममता कुलकर्णी भी शामिल है।

एनडीपीएस की विशेष अदालत के न्यायाधीश एच. एम. पटवर्धन ने मादक पदार्थ गिरोह मामले में ममता कुलकर्णी के हाजिर नहीं होने के बाद पिछले सप्ताह अभिनेत्री के मुंबई के अलग अलग इलाकों में बने तीन आलीशान फ्लैट्स को कुर्क करने का आदेश दिया था। ममता के इन तीन आलीशान फ्लैट्स की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जाती है।

ममता कुलकर्णी भगोड़ा घोषित
विशेष लोक अभियोजक शिशिर हिरे ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से अपील किए जाने के बाद अदालत ने कुलकर्णी की इन तीन संपत्तियों को कुर्क करने के निर्देश दिए। अदालत ने 2,000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ से जुड़े मामले में पेश नहीं होने के बाद कुलकर्णी को भगोड़ा घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि कुलकर्णी को दो साल पहले मादक द्रव्य कारोबारी विक्की गोस्वामी से जुड़े इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि वह मादक पदार्थ कारोबार की अवैध गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थी। ठाणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उस समय कहा था कि पुलिस कुलकर्णी और गोस्वामी के प्रत्यर्पण की कोशिश करेगी।

केन्या में है ममता कुलकर्णी?
बताया जाता है कि कुलकर्णी और गोस्वामी के बीच रिश्ता है और वे इस समय अफ्रीका में केन्या में रह रहे हैं। पिछले साल छह जून को ठाणे अदालत ने गोस्वामी और कुलकर्णी को भगोड़ा घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने अदालत से अभिनेत्री की संपत्तियों को कुर्क करने की अपील की।

हिरे ने बताया कि कुलकर्णी की संपत्तियों को कुर्क करने की अपील को लंबित रखा गया था और दोनों फरार अभियुक्तों को अदालत में पेश होने का एक मौका और दिया गया था। हालांकि बाद में यह स्पष्ट होने के बाद कि उनके अदालत के सामने उपस्थित होने की संभावना नहीं है, न्यायाधीश ने कुलकर्णी की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया।

मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस ने अप्रैल 2016 में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्थित एवान लाइफसाइंसेज लिमिटेड के परिसर में छापेमारी की थी, जिसमें करीब 2,000 करोड़ रुपये के मूल्य वाली 18.5 टन इफेड्रिन जब्त की गई, जिसके बाद इस मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था।

पुलिस के मुताबिक इफेड्रिन नियंत्रित मादक पदार्थ है, जिसे कथित तौर पर एवान लाइफसाइंसेस की सोलापुर इकाई से हटाया जा रहा था और प्रसंस्करण के बाद इसे विदेश भेजा गया था। एफेड्राइन पाउडर का उपयोग सूंघ कर नशा करने के लिए किया जाता है और पार्टियों में लोकप्रिय मादक पदार्थ मेथेम्फेटामाइन का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।

मादक पदार्थ गिरोह का पता लगाने से ठीक पहले, एवान लाइफसाइंसेस परिसर में 100 किलोग्राम इफेड्रिन बनाया गया था और हवाई मार्ग से केन्या भेजा गया था।

ठाणे पुलिस ने बताया कि इसके लिए गोस्वामी द्वारा कंपनी के एक निदेशक मुकेश जैन को हवाला (धन हस्तांतरण के लिए एक अनौपचारिक चैनल) के जरिये भुगतान किया गया था। पुलिस के मुताबिक जैन कई बार गोस्वामी से मिलने के लिए विदेश गया था।

सेंसेक्स 82 अंक मजबूत, विप्रो का स्टॉक 5 फीसदी टूटा

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच स्टॉक मार्केट एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स 82 अंकों की तेजी के साथ 34586 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी में महज 7 अंकों की तेजी है। एफएमसीजी और आईटी स्टॉक्स बढ़त के
साथ मार्केट की तेजी को सपोर्ट कर रहे हैं।

वहीं पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स में बिकवाली से मार्केट पर प्रेशर बढ़ा रहे हैं। वहीं एक दिन पहले कमजोर नतीजों और खराब गाइडैंस जारी किए जाने के बाद के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो का स्टॉक लगभग 5 फीसदी गिरकर खुला।

विप्रो का स्टॉक 5 फीसदी टूटा
खराब नतीजों और स्थिर गाइडैंस के बाद विप्रो में खासी बिकवाली देखी गई और स्टॉक लगभग 5 फीसदी गिरकर 274 रुपए पर खुला। हालांकि बाद में गिरावट घटकर लगभग 3 फीसदी रह गई। बुधवार को कंपनी ने जनवरी-मार्च क्वार्टर के नतीजे जारी किए, जिसमें उसका प्रॉफिट लगभग 7 फीसदी घटकर 1,800 करोड़ रुपए रह गया। वहीं कंपनी ने अगले क्वार्टर के लिए स्थिर गाइडैंस दिया। इसका विप्रो के स्टॉक पर खासा असर दिखा।

इन वजहों से मार्केट में तेजी
-एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक्सपायरी के चलते मार्केट में शॉर्ट कवरिंग की वजह से तेजी से देखने को मिल रही है।
-डॉमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स द्वारा लगातार खरीददारी और एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते मजबूती बनी हुई है।
-टीसीएस, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, एचयूएल, इन्फोसिस जैसे ब्लूचिप स्टॉक्स में 2 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही है। इससे मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है।

इन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट
भारतीय इन्फ्राटेल, विप्रो, एचपीसीएल, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल आदि स्टॉक्स में 2 से 3 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई मार्केट्स की मिली-जुली शुरुआत
इससे पहले अमेरिकी मार्केट के बीते 6 ट्रेडिंग सेशन में पहली बार सीमित तेजी के साथ बंद होने के बाद एशियाई मार्केट्स की मिली-जुली शुरुआत हुई।जापान के निक्की, कोरिया के स्ट्रेट और कोस्पी में लगभग 0.50 फीसदी की तेजी के साथ शुरुआत हुई। वहीं ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 लगभग फ्लैट रहा।

डीजल-पेट्रोल के दामों में 20% का इजाफा संभव : वर्ल्‍ड बैंक

नई दिल्ली। डीजल और पेट्रोल की कीमतें इस साल नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। वर्ल्‍ड बैंक (World bank) ने एक ताजा रि‍पोर्ट में इसका खुलासा कि‍या है। बैंक की कैलकुलेशन के मुताबि‍क, इसकी कीमतों में करीब 20% तक का इजाफा हो सकता है।

वर्ल्ड बैंक ने अप्रैल की कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। भारत अपनी जरूरत का करीब 82 फीसदी तेल आयात करता है। इन दि‍नों इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें 74 डॉलर प्रति‍ बैरल चल रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, क्रूड के दाम 2019 में औसतन 65 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान है। 2017 में यह कीमत 53 डॉलर प्रति बैरल थी। हालांकि, अप्रैल 2018 के स्तर से क्रूड की कीमतों में गिरावट आने का अनुमान है। रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक के एक्टिंग चीफ इकोनॉमिस्ट शांतयनन देवराजन ने कहा है, “दाम बढ़ने में तेज होती वैश्विक ग्रोथ और मजबूत मांग का बड़ा योगदान है।”

क्रूड ऑयल के भाव में उछाल से नए फाइनेंशियल ईयर के पहले ही दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखी गई। राजधानी दिल्‍ली में 26 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत 74.63 और मुंबई में 82.48 रुपये पहुंच गई है। वहीं डीजल का रेट दि‍ल्‍ली में 65.93 और मुंबई में 70.20 रुपए प्रति लीटर है। अगर इनमें 20 फीसदी का इजाफा हो जाता है तो दि‍ल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 88 रुपए और मुंबई में 98 रुपए हो जाएगी।

बता दें कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम साउथ एशियाई देशों में सबसे ज्यादा हैं। इसकी वजह है कि भारत में सरकार इंटरनेशनल मार्केट में तेल के पंप रेट का आधा टैक्स लगा देती है। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां जून, 2017 से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों की रोज समीक्षा करती हैं। इसके चलते हर दिन रेट बदलते हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने की थी ड्यूटी घटाने की मांग
पेट्रोलियम मंत्रालय ने साल की शुरुआत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाने की मांग की थी, ताकि इंटरनेशनल मार्केट में तेल की बढ़ती महंगाई से ग्राहकों को राहत दी जा सके। पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी, 2018 को पेश किए बजट में इसे नजरअंदाज कर दिया।

अरुण जेटली ने नवंबर, 2014 से जनवरी 2016 के बीच एक्‍साइज ड्यूटी में 9 बार बढ़ोत्‍तरी की। जबकि इस दौरान ग्‍लोबल मार्केट में तेल कीमतों में गिरावट आई थी। इसके बाद सरकार ने अक्‍टूबर, 2017 में सिर्फ एक बार 2 रुपए प्रति लीटर एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की।

केंद्र ने राज्‍य सरकारों को तेल पर वैट में कटौती करने के लिए भी कहा। इसके बाद सिर्फ 4 राज्‍यों महाराष्‍ट्र, गुजरात, मध्‍य प्रदेश (तीनों भाजपा शासित) और हिमाचल प्रदेश (तब कांग्रेस शासित) ने वैट घटाया था।

जुलाई से उम्मेदगंज में शुरू होगा एग्रीकल्चर कॉलेज, पीएचडी कोर्स भी चलेगा

कोटा। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बोम) की बुधवार को बैठक हुई, जिसमें एग्रीकल्चर कॉलेज को हरी झंडी मिल गई। बोम ने कैथून रोड स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र उम्मेदगंज में जुलाई से कॉलेज शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 60 सीटों के साथ कॉलेज शुरू किया जाएगा।

बीएससी एग्रीकल्चर के साथ दो सीट पीएचडी और पांच सीट एमएससी में रहेंगी। कुलपति प्रो. जीएल केशवा ने बताया कि कॉलेज के लिए सरकार से हाल ही में सवा 2 करोड़ रुपए का बजट मिला है। वहीं, शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ के 28 पद भी स्वीकृत हो गए हैं, जिनकी यूनिवर्सिटी जल्द भर्ती करेगी।

झालावाड़ कॉलेज के बीएससी कोर्स में बढ़ी 30 सीट
बोम ने झालावाड़ के उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज में बीएससी वानिकी में 30 सीटें बढ़ाई हैं। अभी इस कोर्स में 30 सीटें ही हैं। झालावाड़ कॉलेज में शुरू हुए वन्यजीव विज्ञान विषय में वन संवर्धन एवं कृषि वानिकी, जैव वानिकी एवं वृक्ष सुधार, वनोत्पाद एवं उपयोग संकाय में 5-5 सीटों पर एमएससी पाठ्यक्रम शुरू करेगा। पुष्प एवं भू दृश्य विज्ञान में स्टाफ के अभाव में 2 सीटें कम की हैं।

62 पद मंजूर किए, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कृषि अनुसंधान, कृषि अनुसंधान उपकेंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र आदि के लिए 62 पद सृजित किए हैं। इसके तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व विषय विशेषज्ञों की सीधी भर्ती की जाएगी। सहायक प्राध्यापकों को करियर एडवांसमेंट स्कीम का लाभ भी दिया जाएगा।

इस दौरान विधायक हीरालाल नागर, डॉ. रीता गुलाटी, डॉ. एसएन शर्मा, डॉ. रामगोप मीणा, डॉ. नारायण लाल गुप्ता, डॉ. आईबी मौर्य, डॉ. केएन ओझा, डॉ. एसके जैन, डॉ. विधि शर्मा और सियाराम मीणा मौजूद रहे।

श्रीराम रेयंस को क्वालिटी के लिए सम्मान

कोटा| नई दिल्ली में फिक्की की ओर से आयोजित छठे क्वालिटी सिस्टम एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम में श्रीराम रेयंस को क्वालिटी के लिए प्रथम पुरस्कार के तौर पर प्लेटिनम ट्रॉफी प्रदान की गई ।

यह ट्रॉफी डायरेक्टर जनरल ऑफ दी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स सुरीना राजन से श्रीराम रेयंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं यूनिट हैड वी.के. जेटली, कनिका श्रीराम एवं महाप्रबंधक किरीट जोशी ने ग्रहण की। हम आपको बता दें कि डीसीएम श्रीराम रेयन्स कम्पनी की कोटा की यह यूनिट निर्यात के क्षेत्र में भी अग्रणी है।  

स्पाइसेस क्रेता-विक्रेता बैठक आज :  स्पाइसेस बोर्ड वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय व कोटा सीड्स एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से भामाशाहमंडी के भामाशाह भवन में आज सुबह 10 बजे से मसालों के क्रेता विक्रेताओं की बैठक होगी। इसके मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला होंगे और अध्यक्षता विधायक हीरालाल नागर करेंगे। विशिष्ट अतिथि एसोसिएशन अध्यक्ष अविनाश राठी होंगे। उपनिदेशक विपण डॉ. जीके विद्याशंकर स्वागत करेंगे। उसके बाद अतिथि और एक्सपर्ट अपनी बात रखेंगे। इसमें क्रेता विक्रेता के अलावा 20 से अधिक एक्सपोर्टर हिस्सा लेंगे।