Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 4963

पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच पैसे की कमी, जानिए आज की कीमतें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश भर में मंगलवार को तेल की कीमतों में पांच पैसे तक की गिरावट दर्ज की गयी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में आज पांच पैसे की गिरावट के साथ अब यह 72.41 रुपये प्रति लीटर हो गयी जबकि डीजल में भी इतनी ही कमी के साथ यह 67.37 रुपये पर पहुंच गया।

इससे पहले सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.46 थी जबकि डीजल 67.44 रुपये में बेची जा रही थी। मंगलवार को मुंबई में भी पांच पैसे की कमी के साथ पेट्रोल की कीमत 78.04 रुपये हो गयी जबकि डीजल की कीमत सात पैसे की कमी के साथ 70.58 रुपये पर पहुंच गयी।

भारतीय तेल निगम की वेबसाइट के मुताबिक कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 74.49रु. और 69.16 रु. हो गयी है जबकि चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 75.20 और 71.20 रुपये प्रति लीटर है।

नोएडा में पेट्रोल की कीमत 72.42 प्रति ली. और डीजल की कीमत 66.45 रुपये है। गुरूग्राम में पेट्रोल की कीमत 66.35 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 66.35 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.41 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 66.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। WTI क्रूड भी 0.48 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 57.06 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

48 MP को भूल जाइए, अब 192 MP की तस्वीरें ले सकेंगे आप

नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन के कैमरा सिस्टम में जबरदस्त बदलाव नजर आया है। Xiaomi Redmi Note 7 Pro का 48 मेगापिक्सल कैमरा हो या फिर Nokia 9 Pureview का 5-कैमरा सेटअप, दोनों ने ही स्मार्टफोन की फटॉग्रफी को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही आप स्मार्टफोन से 48 मेगापिक्सल ही नहीं, बल्कि 192 मेगापिक्सल की तस्वीर भी खींच पाएंगे।

हाल ही में सामने आई XDADevelopers की रिपोर्ट के मुताबिक, Qualcomm ने अपने कुछ लेटेस्ट स्नैपड्रगन मोबाइल चिपसेट कैमरा स्पेक्सिफिकेशन्स डीटेल्स को अपडेट किया है। इसके मुताबिक कंपनी के ज्यादातर चिपसेट अब 192 मेगापिक्सल रेजॉलूशन सेंसर सपॉर्ट करेंगे।

192 मेगापिक्सल सेंसर को सपॉर्ट करने वाले चिपसेट की लिस्ट में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 670, क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 675, क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 710, क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 845 और क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 के नाम शामिल हैं। इससे साफ है कि इन चिपसेट पर चलने वाले स्मार्टफोन के कैमरे जल्द ही 192 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेने में सक्षम होंगे।

हालांकि, एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि भले ही ये चिपसेट अब 192 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को सपॉर्ट करेगें, लेकिन अभी तक बाजार में 192 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर उपलब्ध ही नहीं हैं। यानी, 192 मेगापिक्सल की तस्वीर लेने के लिए अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।

इस रिवाइज्ड स्पेसिफिकेशन्स शीट में सिंगल और ड्यूल कैमरे की कपैसिटी को अलग-अलग बेहतर तरीके पेश किया गया है। इससे स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग लिमिट्स और हाइब्रिड ऑटोफोकस जैसे कई फीचर्स का पता चलता है। इतना ही नहीं, अपडेटेड स्पेसिफिकेशन्स की लिस्ट में फ्रेमरेट, मेगापिक्सल, कोडेक सपॉर्ट और रेजॉलूशन लिमिटेशन्स जैसे कई चीजों के बारे में जानकारी दी गई है।

Realme 3 की ऑनलाइन सेल आज दोपहर 12 बजे से

नई दिल्ली। चीन की कंपनी रियलमी ने पिछले हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन Realme 3 लॉन्च किया था। Realme 3 के डायनामिक ब्लैक और क्लासिक ब्लैक वेरियंट की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart.com और Realme.com पर शुरू हो रही है। Realme 3 स्मार्टफोन जल्द ही देश भर में ऑफलाइन स्टोर्स में भी मिलेगा। रियलमी 3 स्मार्टफोन AI मास्टर MediaTek Helio P70 प्रोसेसर से पावर्ड है। इस फोन में 4,230mAh की बैटरी है। यह फोन 3D यूनीबॉडी डिजाइन और ग्रेडिएंट कलर के साथ आता है।

ये शानदार ऑफर
Realme भारत में 50 लाख सेल्स का मुकाम हासिल करने को सेलब्रेट कर रहा है। सेलब्रेशन के तहत Realme 3 के दोनों वेरियंट (3GB रैम+ 32GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज) अगले 10 लाख यूजर्स के लिए क्रमशः 8,999 रुपये और 10,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। HDFC Bank के कार्ड और EMI पर यह फोन खरीदने पर 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा, Flipkart.com पर 5,300 रुपये का Jio बेनेफिट मिलेगा। वहीं, Realme.com में MobiKwik पर ग्राहकों को 20 फीसदी का सुपरकैश मिलेगा। Realme 3 का रेडियंट ब्लू वेरियंट 26 मार्च 2019 से Flipkart.com और Realme.com पर उपलब्ध होगा।

Realme 3 स्मार्टफोन के फीचर
Realme 3 स्मार्टफोन में 6.2 इंच का HD+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजॉलूशन 1520×720 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 4,230mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही, इसमें स्क्रीन बैटरी ऑप्टिमाइजेशन दिया गया है। Realme 3 के रियर में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

इस स्मार्टफोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जबकि दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, कैमरे में Nightscape Mode जोड़ा गया है। Realme 3 में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में Android Pie पर बेस्ड Color 6.0 OS दिया गया है। स्मार्टफोन में राइडिंग मोड भी दिया गया है।

कम कीमत में शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन है Realme 3, जानिए कैसे

नई दिल्ली । तकनीक के इस दौर में स्मार्टफोन्स हर किसी के लिए जरूरत बन चुका है। एक आम व्यक्ति जब फोन खरीदता है, तो मुख्य रूप से तीन चीजें ध्यान देता है। गेम खेलते समय या फिर दूसरे एप्स पर स्विच करते समय कोई परेशानी न हो, कैमरा अच्छा हो, जो रात में ली गई तस्वीरें अच्छी दिखाए और आखिर में, जो सबसे जरूरी है, कीमत बजट में हो।

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme इस मामले में बहुत ही आगे है। Realme हमेशा से ही शानदार फीचर्स के साथ कम कीमत में स्मार्टफोन्स लाकर ग्राहकों को चौंकाती रही है। Realme 3 हैंडसेट 3डी ग्रेडिएंट यूनीबॉडी डिजाइन वाला फोन है, जो 10 हजार से कम कीमत वाले फोन्स में एक जबरदस्त फोन है।

Realme 3 के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल और सेकंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल है तथा इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर भी है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है।

आप एक ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं, जो आपको लो लाइट या रात में शानदार तस्वीरें दे, तो कम कीमत में Realme 3 आपके लिए बेस्ट फोन है। दूसरे डिवाइस के मुकाबले इस प्राइस सेगमेंट में Realme 3 पहला और एकमात्र ऐसा फोन है, जो नाइटस्केप मोड के साथ आता है। आज स्मार्टफोन कैमरों में नाइटस्केप मोड एक मुख्य फीचर है।

Redmi Note 7 और Samsung M20 के मुकाबले Realme3 ने इस पर बहुत ही काम किया है। नाइटस्केप मोड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे रात में साफ और शानदार तस्वीरें आती है और बेहतर स्टेब्लाइजेशन भी मिलता है। क्रोमा बूस्ट मोड, इस फोन की एक अन्य खासियत है, जहां AI (Artificial Intelligence) तस्वीरों पर बेहतर तरीके से काम करता है और उसे आकर्षक बनाता है।

क्रोमा बूस्ट एक उन्नत HDR mode है। इसमें फोटो के डायनेमिक रेंज में सुधार देखने को मिलता है। अगर Redmi Note 7 तथा Samsung M20 से Realme 3 की तुलना की जाए, तो इसका ब्राइटनेस लेवल काफी अच्छा है।

बात अगर प्रोसेसर की करें, तो Realme 3 हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें TSMC का नवीनत 12nm FinFET चिपसेट दिया गया है, जो पुराने 14nm चिपसेट के मुकाबले 15 फीसदी कम उर्जा की खपत करता है और यह 10nm चिपसेट को टक्कर दे सकता है। Realme 3 गेमिंग में अच्छा साथ निभाता है। PUBG Mobile गेम की टेस्टिंग में अनुभव बहुत ही सुखद रहा तथा गेम बिना किसी बाधा के आसानी से चले।

Realme 3 में 4,230mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा स्क्रीन डिस्प्ले बैटरी ऑप्टिमाइजेशन इसके बैटरी लाइफ को क्रमशः 5 फीसदी से 10 फीसदी तक बढ़ा सकता है। इस कीमत में Realme 3 एक ऐसा फोन है जो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ColorOS 6.0 दे रहा है।

इसमें स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस, लोकलाइजेशन ऑप्टिमाइजेशन और गेम स्पेस जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस कीमत में Realme 3 ने ट्रिपल कार्ड स्लॉट भी दिया है। दो स्लॉट सिम के लिए हैं, जबकि एक स्लॉट माइक्रो SD कार्ड के लिए है।भारत जैसे मार्केट में बजट सेगमेंट स्मार्टफोन का एक बड़ा ग्राहक समूह है।

Redmi Note 7 और Samsung M सीरिज के बाद Realme कम कीमत में कई महत्वपूर्ण फीचर्स दे रहे हैं। वैसे इस कीमत में Redmi Note कुछ फायदे देता है, लेकिन Realme 3 अभी सबसे व्यावहारिक विकल्प लगता है।यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज, जिसकी कीमत 8,999 रुपए है और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है।

10 लाख से ज्यादा की कारें और ज्वैलरी होगी सस्ती, जानिए कैसे

नई दिल्ली। अगर आप दस लाख रुपए से अधिक की कीमत वाली कार खरीदने या पांच लाख रुपए से ज्यादा की ज्वैलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (सीबीआईसी) ने साफ किया है कि जीएसटी की गणना करते समय टीसीएस (टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स) की राशि को इन वस्तुओं की कीमत में नहीं जोड़ा जाएगा। ऐसा होने पर ग्राहकों को इन वस्तुओं के लिए कम राशि खर्च करनी पड़ेगी।

आयकर कानून के तहत 10 लाख रुपए से अधिक का वाहन, पांच लाख रुपए से अधिक की ज्वैलरी और दो लाख रुपए से अधिक का सराफा खरीदने पर एक प्रतिशत की दर से टीसीएस काटना होता है। इसके अलावा अन्य तरह की खरीददारी पर भी टीसीएस अलग-अलग दर से लगता है।

टीसीएस की राशि कम होगी
सीबीआईसी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि जीएसटी की गणना करते समय वस्तु के मूल्य से टीसीएस की राशि को घटा दिया जाएगा। सीबीआईसी ने विभिन्न पक्षों की ओर से इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद सीबीडीटी के साथ चर्चा कर यह स्पष्टीकरण जारी किया है।

सीबीडीटी ने स्पष्ट किया है कि टीसीएस किसी वस्तु पर टैक्स नहीं है बल्कि यह वस्तु की बिक्री के चलते होने वाली संभावित आय पर अंतरिम टैक्स को लेकर है। इससे पूर्व दिसंबर 2018 में सीबीआइसी ने कहा था कि जिन वस्तुओं पर टीसीएस वसूला जाना है ।

उन पर जीएसटी तय करते समय वस्तु के मूल्य में टीसीएस की राशि को जोड़ने के बाद जीएसटी की राशि तय की जाए। ऐसा होने पर जीएसटी की राशि अधिक हो जाती थी जिससे ग्राहक पर भार पड़ता था।

इसके अलावा, सीबीआईसी ने एक अन्य मामले में राहत देते हुए बॉय वन, गेट वन जैसे ऑफर पर भी जीएसटी में राहत दी है। सीबीआईसी का कहना है कि इस तरह के ऑफर में एक वस्तु की कीमत पर दो वस्तुएं दी जाती हैं, इसलिए इन पर अलग-अलग टैक्स लगाने का कोई मतलब नहीं है।

इसी तरह फ्री सैम्पल और गिफ्ट को भी जीएसटी कानून के तहत आपूर्ति न मानते हुए इसे भी जीएसटी के दायरे से बाहर रखने का निर्णय किया गया है। इस निर्णय से दवा कंपनियों को राहत मिलेगी क्योंकि ये कंपनियां अपने उत्पाद सैंपल के तौर पर वितरित करती हैं।

इलेक्ट्रिक कार पर 1.5 लाख रुपए एवं दोपहिया पर 20 हजार की छूट

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के मकसद से तैयार की फेम-2 योजना का लाभ अप्रैल महीने से मिलने लगेगा। करीब 10 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 20-20 हजार रुपए की छूट मिलेगी। पूरी तरह इलेक्ट्रिक 35 हजार कारों पर 1.5 लाख रुपए की छूट मिलेगी। अप्रैल से शुरू हो रही इस योजना के लिए पिछले हफ्ते कैबिनेट ने 10 हजार करोड़ रुपए मंजूर किए थे।

3 साल में 8500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे
इस योजना के तहत 2019-20 में 1,500 करोड़, 2020-21 में 3,500 करोड़ और 2021-22 में 3,500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इंडस्ट्री ने आम चुनावों की घोषणा से पहले फेम-2 योजना लागू किए जाने का स्वागत किया है। देरी का मतलब होता कि नई सरकार के गठन के बाद ही इसे लागू किया जा सकता था।

वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम के डायरेक्टर जनरल विष्णु माथुर ने कहा कि अब हमारे पास तीन साल का रोडमैप उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि फेम-1 योजना के तहत 800 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। फेम-2 के लिए 10 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। यह इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए काफी बड़ा जंप है। एथर एनर्जी के रवनीत फोकेला ने कहा कि अभी इलेक्ट्रिक वाहनों की इंडस्ट्री को इस योजना की बहुत जरूरत थी।

इलेक्ट्रिक बसों को 50 लाख रुपए तक की छूट

वाहनसंख्याअधिकतम छूट (रुपए)
ई-बाइक10 लाख20 हजार
ई-कार35 हजार1.5 लाख
हाइब्रिड20 हजार13 हजार 
ई-रिक्शा5 लाख50 हजार 
ई-बस7,09050 लाख

एनसीडेक्स पर धनिया वायदा में तीन प्रतिशत तेजी का सर्किट

कोटा। एनसीडेक्स पर सोमवार को धनिया वायदा में तीन प्रतिशत तेजी का सर्किट लगने से भामाशाह अनाज मंडी में भी भाव 100 से 150 रुपये उछल गया। कारोबारियों के अनुसार अप्रैल वायदा 125 तेज होकर 6417 रुपये प्रति क्विंटल, मई वायदा 205 रुपये उछल कर 6480 रुपये और जून वायदा 259 रुपये बढ़कर 6492 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

आवक की कमी से चना 100 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोला गया। कमजोर उठाव से सोयाबीन 40 रुपये प्रति क्विंटल मंदी बिकी। नये लहसुन की आवक 25 कट्टे की हुई । मंडी में 1200 बोरी नया और 700 बोरी पुराने धनिये की आवक हुई। मंडी सभी जिंसों का मिलाकर 35 हजार बोरी का कारोबार हुआ। मंडी में जिंसों के भाव इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल 1850 से 1900 लोकवान 1900 से 2050 पीडी 1900 से 2000 गेहूं टुकडी 1950 से 2050 गेहूं नया 1800 से 2021 मक्का 1800 से 2100 जौ 1400 से 1850 ज्वार 1300 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2300 से 2670 पूसा 4 (1121) 2700 से 3525 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3681 सरसों न‌ई 3000 से 3701अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2500 से 3400 न‌ई मैथी 3675 कलौजी 6500 से 8700 धनिया बादामी 4300 से 5200 ईगल 4800 से 5401 रंगदार 5500 से 6300 धनिया नया 4000 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल। पुराना लहसुन 300 से 1500 रुपये और नया लहसुन नया 800 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 1500 से 4000 चना 3300 से 4000 चना कांटिया नया 3850 चना काबुली 3000 से 4200 चना पेपसी 3800 से 3800 चना मौसमी 3000 से 3950 मसूर 3000 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

स्मार्टफोन चोरी हो जाए तो ऐसे करें लॉक, जानिए तरीका

नई दिल्ली। स्मार्टफोन चोरी हो जाने या खो जाने की स्थिति में सबसे ज्यादा रिस्क इस बात का होता है कि कहीं कोई आपके पर्सनल डेटा का मिसयूज न कर ले। कुछ सेटिंग्स लगाकर आप अपने खोए या चोरी हुए फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं और उसका पूरा डेटा भी खत्म कर सकते हैं। जानिए तरीका…

Android में एक बिल्ट-इन ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। इसे यूज करके आप अपने डिवाइस की लोकेशन का पता लगा सकते हैं। इसके लिए google.com/android/devicemanager पर जाएं। जैसे ही आप इस पर जाएंगे, आपसे कहा जाएगा कि आप अपने गूगल अकाउंट में लॉग-इन करें। जो भी ऐंड्रॉयड डिवाइस आपकी इस गूगल आईडी से जुड़ा होगा, उसकी लोकेशन का गूगल मैप के जरिये पता लगाया जा सकता है।

यहां जाकर आप अपने डिवाइस पर रिंग भी कर सकते हैं और एक बटन ऐसा भी दिया गया है जिसके जरिये आप अपने डेटा को डिलीट कर सकते हैं और फोन को लॉक कर सकते हैं। अगर आप इस फीचर को यूज नहीं करना चाहते हैं तो आप एवीजी, अवास्ट, कैस्पर्सकी या लुकआउट के एंटीवायरस ऐप यूज कर सकते हैं। ये ऐप भी फोन की रिमोट ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं। इसके अलावा इसमें भी फोन को लॉक करने और पूरा डेटा डिलीट कर देने की सुविधा मौजूद है।

iOS ऐपल में भी बिल्ट-इन एंटी थेफ्ट ऐप मौजूद है, जो आईओएस डिवाइसेज के लिए काम करता है। इस ऐप का नाम है Find my iPhone यह ऐप आपके आईक्लाउड अकाउंट के साथ काम करता है। अपने फोन को लोकेट करने के लिए आप icloud.com पर जा सकते हैं। इसकी मदद से आप फोन पर मेसेज भेज सकते हैं, फोन को लॉक कर सकते हैं और पूरा डेटा डिलीट कर सकते हैं।

शर्त यह है कि इसके लिए आपको अपने फोन में लोकेशन सर्विसेज को इनेबल करके रखना होगा। अगर आप इस फीचर को यूज नहीं करना चाहते हैं तो आप थर्ड पार्टी ऐप की भी मदद ले सकते हैं। Secureit या iLostfinder ऐसे ही ऐप हैं जो आपके लिए मददगार हो सकते हैं, लेकिन ये ऐप पूरी तरह से काम करें इसके लिए आपको इन्हें खरीदना होगा।

Blackberry Blackberry Protect एक ऐसा एंटिथेफ्ट सल्यूशन है जो आपके ब्लैकबेरी अकाउंट के साथ काम करता है। इसकी मदद से आप अपने फोन को ट्रैक कर सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं या डिसएबल कर सकते हैं।

ब्लैकबेरी प्रॉटेक्ट का एक फायदा यह भी है कि यह अपने आप ही आपके कॉन्टैक्ट्स और दूसरे डेटा का बैकअप तैयार करता रहता है, जिसे फोन खो जाने या चोरी हो जाने के बाद आप क्लाउड से अपने नए डिवाइस पर रिकवर कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ब्लैकबेरी प्रॉटेक्ट का यूज करके आप एक साथ 7 ब्लैकबेरी डिवाइस तक मैनेज कर सकते हैं।

Windows Phone बाकी प्लैटफॉर्म की तरह माइक्रोसॉफ्ट का भी फोन ट्रैकिंग ऑप्शन है। इसके काम करने के लिए जरूरी है कि विंडोज फोन यूजर्स अपने डिवाइस पर विंडो लाइव आईडी यूज करके साइन-इन करें। इसके लिए account.microsoft.com/devices पर जाएं और उसी विंडो लाइव आईडी का यूज करके साइन करें, जो आप अपने स्मार्टफोन पर यूज करते हैं।

इसके बाद आप अपने फोन की लोकेशन देख सकते हैं, उस पर रिंग कर सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं और उस फोन पर मौजूद डेटा को पूरी तरह से डिलीट कर सकते हैं। आप फोन में ऐसी व्यवस्था भी कर सकते हैं कि वह कुछ कुछ घंटों के बाद आपकी डिवाइस लोकेशन की डिटेल्स को सेव करता रहे।

हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। घरेलू हाजिर बाजार में बेस धातुओं की कीमतों में तेजी को देखते हुए वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा की कीमत 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 450.70 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में तांबा के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 55 पैसे अथवा 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 450.70 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में तेजी के रुख से तेजी को समर्थन मिला लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख ने तेजी पर कुछ अंकुश लगा दिया।

इंदौर बाजार: पाम तेल फिसला, कपास्या खली मजबूत

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को पाम तेल के भाव तीन रुपये प्रति दस किलोग्राम (शनिवार की तुलना में) की कमी लिए रहे। पशुआहार कपास्या खली में 30 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।

तिलहन: सरसों 3650 से 3750 रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3650 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 940 से 960, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 772 से 775, सोयाबीन साल्वेंट 740 से 745, पाम तेल 670 से 672 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1430, देवास 1430, उज्जैन 1430, खंडवा 1410, बुरहानपुर 1410, अकोला 2180 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 690 से 695, महाराष्ट्र 685 से 690 तथा गुजरात 695 से 700 रुपये प्रति दस किलोग्राम।