Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 4864

कैसे बनवाएं घर बैठे PAN कार्ड, यह है ऑनलाइन तरीका

नई दिल्ली । आयकर रिटर्न भरने का समय नजदीक आ चुका है। अगर आपके पास पेन कार्ड नहीं है तो आप तुरंत ऑनलाइन पेन कार्ड के लिए आवेदन करें। इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट पैन नंबर जारी करता है। प्रत्‍येक व्‍यक्ति या इकाई के पास सिर्फ एक पैन कार्ड होता है। आज हम आपको पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं आवेदन:पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल पर जाना होगा।
  • पेज पर जाकर ‘एप्लिकेशन टाइप’ और ‘कैटेगरी’ का चयन करना है।
  • इसके बाद आवेदक की जानकारी जैसे नाम, सरनेम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड दर्ज कीजिए।
  • इसके बाद दोबारा देखिए कि कोई गलती तो नहीं हुई है और उसके बाद सब्मिट पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आवेदक के पास तीन ऑप्शन होंगे। पहला- आधार के माध्यम से प्रमाणित करना है, इसके लिए कोई दस्तावेज सब्मिट करने की जरूरत नहीं है।
  • अन्य दो ऑप्शन हैं फिजिकली दस्तावेज जमा करना या दस्तावेजों को स्कैन करके और अपलोड करना।
  • अगर आप आधार का चयन करते हैं तो आपको आधार संख्या को दर्ज करके, नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। उसके बाद जन्मतिथि, नाम और पता जैसी जानकारी दर्ज करके नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको एसेसिंग ऑफिसर (AO) कोड पर क्लिक करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर नजर आ रहे 4 ऑप्शन में से किसी एक का चयन करना है- एनआरआई, भारतीय नागरिक, रक्षा कर्मचारी और सरकारी कर्मचारी।
  • अब एओ कोड, राज्य और निवास के क्षेत्र का चयन कीजिए। इसके बाद बॉक्स में एओ कोड की पूरी लिस्ट दिखाई देगी।
  • अब ध्यान से ऑप्शन का चयन करना है, क्योंकि सरकारी कर्मचारी, प्राइवेट कर्मचारी और नॉन सैलरी क्लास के लिए अलग-अलग कैटेगरी हैं। ध्यान से AO कोड को चुनने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
  • आखिर में एक ड्रॉप-डाउन मेनू से उम्र और पते के प्रमाण जैसे दस्तावेजों का चयन करना होगा और जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इस सब के बाद आप पेमेंट पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां पेमेंट करने के कई तरीके उपलब्ध हैं। एक भारतीय नागरिक को पैन कार्ड की फीस के लिए 120 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • पेमेंट हो जाने के बाद एक आधार ओटीपी भेजा जाएगा।

आप एनएसडीएल को दस्तावेज फिजिकली भी दे सकते हैं या सब्मिट पर क्लिक करके जमा कर सकते हैं। आपकी ई-मेल आईडी पर एक एक्नॉलेजमेंट ईमेल भेजा जाएगा। एप्लिकेशन पूरी हो जाने के बाद पैन कार्ड कुरियर के जरिए रजिस्टर्ड पते पर पहुंच जाएगा।

एक से अधिक पेन कार्ड पर जुर्माना
आपको बता दें कि इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट के अनुसार आपके पास एक से अधिक पैन कार्ड है तो आपके ऊपर धारा 272बी के तहत 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

कोटा मंडी : आवक की कमी से धनिया रंगदार 500 रुपये उछला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को आवक की कमी से धनिया बादामी 100 से 200 और रंगदार 500 रुपये उछल गया। लहसुन 500 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा। मंडी में एक लाख बोरी का कारोबार हुआ । नये लहसुन की आवक15000 कट्टे की हुई। धनिया की आवक 1200 बोरी की रही।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडेक्स पर मई का धनिया वायदा 92 रुपये सुधर कर 7190 रुपये, जून वायदा 91 रुपये प्रति क्विंटल तेज होकर 7281 रुपये और जुलाई वायदा 28 रुपये की मजबूती पर ७३२० रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। शुरू में वायदा मंदा था, लेकिन मंडियों में तेजी आने के बाद वायदा भी सुधर गया।

गेहूं मिल 1650 से 1761 लोकवान 1700 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1725 से 2050 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2400 से 2801पूसा 1 2500 से 2801 पूसा 4 (1121) 3300 से 3731 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 3000 से 3751 सरसों 3300 से 3480अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 4000 से 5201 कलौजी 6500 से 11000 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया1800 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4050 चना कांटिया 3900 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4150 मसूर 3800 से 4250रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

117 सीटों पर 65% वोटिंग, बंगाल में हिंसा के बावजूद 79% मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर 65% मतदान हुआ। पिछली बार इन सीटों पर 68.08% वोट डाले गए थे। बंगाल में लगातार तीसरे चरण में मतदान के दौरान हिंसा हुई। मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान लाइन में लगे एक वोटर की मौत हो गई

मुर्शिदाबाद के ही एक अन्य बूथ के पास अज्ञात लोगों ने बम फेंक दिया। हिंसा के बावजूद राज्य में 79% वोट पड़े। उधर, केरल में 20 सीटों पर मतदान के दौरान अलग-अलग वजहों से 10 लोगों की मौत हो गई।

बंगाल में हिंसा, केरल में बूथ पर वोटर की मौत
प. बंगाल में कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की गई। मुर्शिदाबाद में कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान लाइन में लगे एक वोटर की मौत हो गई। उधर, बलिग्राम में अज्ञात लोगों ने एक बूथ के पास बम फेंके। दोमकल नगरीय निकाय में तृणमूल कार्यकर्ता देसी बम से किए गए हमले में जख्मी हो गया।

केरल में अलग-अलग वजहों से 10 लोगों की मौत हो गई। कन्नूर में वोट डालकर लौटे व्यक्ति की मौत हो गई। तेल्लीचेरी में 52 वर्षीय मुस्तफा की वोटिंग का इंतजार करते वक्त मौत हो गई। एर्नाकुलम में पोलिंग बूथ पर वोटर स्लिप ले रहे 87 साल की थेरीसियम्मा की मौत हो गई। रन्नी में पपाचेन (67) की वोटिंग लाइन में इंतजार करते वक्त मौत हो गई।

कहां कितना मतदान?

राज्य और सीटें3 बजे तक4 बजे तक5 बजे तककुल मतदान
असम (4)62%63%74%81%
बिहार (5)47%48%55%60%
गोवा (2)59%59%71%71%
गुजरात (26)50%50%59%62%
कश्मीर (1)11%11%13%13%
कर्नाटक (14)50%51%61%66%
केरल (20)55%57%68%70%
महाराष्ट्र (14)45%45%55%58%
ओडिशा (6)46%47%58%58%
त्रिपुरा (1)64%67%71%79%
उत्तरप्रदेश (10)47%47%56%60%
बंगाल (5)68%68%79%79%
छत्तीसगढ़ (7)55%55%64%68%
दादरा नगर हवेली (1)57%57%71%71%
दमन दीव (1)55%55%65%65%

गुजरात में मोदी, आडवाणी और शाह ने वोट डाला
नरेंद्र मोदी और उनकी मां ने अहमदाबाद में मतदान किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ अहमदाबाद के नारणपुरा में मतदान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शाहपुर हिंदी स्कूल में मतदान करने पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पत्नी अंजली समेत राजकोट में वोट डाला।

मारुति ने लॉन्च की BS6 इंजन वाली ऑल्टो 800, कीमत 3 लाख से कम

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी अपनी नई ऑल्टो 800 को लेकर आ गई है। हाल ही में ऑल्टो 800 का प्रॉडक्शन बंद करने का ऐलान किया गया था। नई ऑल्टो 800 में सबसे खास बात यह है कि इसमें अब आपको बीएस6 नॉर्म्स वाला इंजन मिलेगा। इसके अलावा इसमें नए सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसके तीन वेरियंट उतारे गए हैं। जिनकी कीमत 2.93 लाख से शुरू होकर 3.71 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है। पुरानी ऑल्टो की कीमत 2.67 लाख रुपये से शुरू होती थी। नई ऑल्टो के डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें नए डिजाइन का बंपर और साइड फेंडर दिए गए हैं। इंडिया में डैशबोर्ड का डिजाइन भी नया है।

डैशबोर्ड और सीटों दोनों को ड्यूल टोन कलर थीम दी गई है। हालांकि इसमें रेनॉ डस्टर की तरह ऐपल कार प्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो से लैस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट नहीं मिलेगा लेकिन मारुति ने इसमें एक ब्लू टूथ से लैस स्मार्ट प्ले डॉक दिया है जिसमें आप अपने स्मार्ट फोन को लगाकर उसे कार के टचस्क्रीन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन :नई ऑल्टो 800 स्पेसिफिकेशन के मामले में पुरानी कार की तरह ही है। इसमें आपको 796 सीसी का F8D 3 सिलिंडर इंजन मिलेगा जो 69 एनएम टॉर्क के साथ 47 बीएचपी की पावर देता है। सीएनजी और पेट्रोल वेरियंट में आने वाली इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मौजूद है। यह कार 22.05 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

कई सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। नई ऑल्टो में एबीएस-ईबीडी, ड्राइवर एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलेंगे। टॉप वेरियंट में कीलेस एंट्री का भी ऑप्शन मिलेगा। जहां तक इंजन की बात है तो बीएस6 इंजन में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर लेवल पर कई बदलाव किए गए हैं।

खासतौर से एग्जास्ट सिस्टम को अपग्रेड किए गया है। यह दावा है कि बीएस6 इंजन से नाइट्रोजन ऑक्साइड्स में 25 पर्सेंट तक की कमी आती है। फिलहाल इसके सीएनजी और एएमटी वेरियंट नहीं उतारे गए हैं।

4 रियर कैमरे और 12GB रैम वाला Lenovo Z6 Pro लॉन्च, जानिए फीचर

नई दिल्ली। लेनोवो ने अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Z6 Pro लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप है। यानी, इसके पीछे 4 कैमरे लगे हुए हैं। Lenovo Z6 Pro, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से पावर्ड कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले, कंपनी ने Lenovo Z5 Pro GT को इसी प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था।

Lenovo Z6 Pro में 12GB तक की रैम और 512GB तक का स्टोरेज है। यह लेनोवो का पहला स्मार्टफोन है, जिससे बैक में चार कैमरे दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन को चीन में एक इवेंट में लॉन्च किया गया है।

कुछ ऐसे हैं Lenovo Z6 Pro के फीचर
Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन में ग्लास और मेटल कॉम्बिनेशन चेसिस है। फोन में 6.39 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रेजॉलूशन 1080X2340 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन में सिक्स्थ जेनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6 GB, 8GB और 12 GB रैम ऑप्शन में आया है। अगर स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB, 256GB और 512GB का स्टोरेज दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,000 mAh की बैटरी है, जो कि 27W फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। फोन में कॉपर ट्यूब लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है, जो कि फोन के इंटरनल टेंपरेचर को रेगुलेट करता है।

फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Lenovo Z6 Pro में सेल्फी के लिए AI पावर्ड 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में जो 4 कैमरे दिए गए हैं, उनमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का लगा है। फोन के बैक में तीसरा और चौथा कैमरा 8 और 2 मेगापिक्सल के हैं। फोन में सुपर नाइट सीन मोड, सुपर मैक्रो, सुपर वाइड-एंगल शॉट्स और हाइपर विडियो जैसे फटॉग्रफी फीचर हैं। क्वॉड कैमरा सेटअप को ड्यूल-टोन LED फ्लैश और लेजर ऑटोफोकस के साथ पेश किया गया है।

स्मार्टफोन की कीमत
Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन के 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 2,899 युआन (करीब 30,120 रुपये) है। 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (करीब 31,160 रुपये) है। वहीं, 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 3,799 युआन (करीब 39,475 रुपये) है। 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 4,999 युआन (करीब 51,950 रुपये) है।

इंदौर किराना: कमजोर ग्राहकी से खोपरा बूरा में गिरावट

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को खोपरा बूरा के भाव में 50 रुपये प्रति 15 किलोग्राम (सोमवार की तुलना में) की कमी दर्ज की गई। शक्कर में ग्राहकी बढ़ी रही।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3320 से 3350 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 215 से 230 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2500 से 4600 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5800 से 7000, पैकिंग में 7000 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1060 से 1070, तन्दूरी आटा 1270 से 1280, मांडा आटा 1270 से 1280, मैदा 1150 से 1160, रवा 1220 से 1230, चना बेसन 3030 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: कपास्या खली और मूंगफली तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को मूंगफली तेल 10 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (सोमवार की तुलना में) दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की भाववृद्धि हुई। तिलहन में सरसों के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार आया जबकि सोयाबीन 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका। पशुआहार कपास्या खली के भाव में 20 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी हुई।

तिलहन सरसों 3700 से 3750रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 970 से 990, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 752 से 753, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 718, पाम तेल 655 से 658 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1750, देवास 1750, उज्जैन 1750, खंडवा 1735, बुरहानपुर 1735, अकोला 2575 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 715 से 718 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी में नए मूंग की आवक शुरू, चना, मसूर और तुअर महंगी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को नए मूंग की आवक शुरू हुई और मुहूर्त में नया मूंग 6501 रुपये प्रति क्विंटल बिका। आज चना कांटा 25 रुपये, मसूर 25 और तुअर (अरहर) के भाव में 50 रुपये (सोमवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।कारोबारियो के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को 25 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन चना (कांटा) 4300 से 4325, चना (देसी) 4150 से 4200, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4000 से 4025, हल्की 3700 से 3750, बटला 3800 से 3850, मूंग 6000 से 6200, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5200, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5600 से 5750, उड़द 5000 से 5200, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7050 से 7250, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5450 से 5700, आयातित चना दाल 4950 से 5150मसूर दाल 5250 से 5350मूंग दाल 6900 से 7100, मूंग मोगर 7200 से 7400 उड़द दाल 6700 से 6900, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

सुस्त मांग से सोना सस्ता, चांदी भी फिसली, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा । मंगलवार को सोने की कीमतें कम हुईं है। आज के कारोबार में सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 32,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

वहां सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 145 रुपये की गिरावट के साथ 38,425 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में इस गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू मांग में गिरावट और विदेशों में कमजोर रुख के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

सोमवार को सोने की कीमतों में 200 रुपये का उछाल देखने को मिला था। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच यह स्थिति क्रूड की बढ़ती कीमतों के कारण देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,273.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी गिरावट के साथ 15.06 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 32,770 रुपये और 32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं।

कोटा सर्राफा
चांदी 38500 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32700 रुपये प्रति दस ग्राम,सोना 38140 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32860 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38330 रुपये प्रति तोला।

ईडी ने चंदा कोचर एवं उनके पति को किया तलब

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक कर्ज धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को समन जारी कर अगले हफ्ते दिल्ली तलब किया है। ईडी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि चंदा कोचर को 3 मई को तलब किया गया है जबकि दीपक और उनके भाई राजीव को 30 अप्रैल को मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। उन्हें धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज करने के लिए भी कहा गया है।

उन्होंने बताया कि चंदा कोचर समेत अन्य को पिछले हफ्ते समन भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच अधिकारी को जांच आगे बढ़ाने के लिए उनकी जरूरत है। इसके अलावा उन्हें निजी और आधिकारिक वित्तीय जानकारी से जुड़े कुछ दस्तावेज लाने को भी कहा गया है।

बैंक कर्ज मामले में एक मार्च को छापेमारी के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय ने चंदा कोचर और उनके पति से ईडी के मुंबई कार्यालय में पूछताछ की थी। ईडी ने कोचर, उनके परिवार और विडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के मुंबई और औरंगाबाद ठिकानों पर छापेमारी की थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल की शुरुआत में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ आईसीआईसीआई द्वारा विडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।