Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4858

इंदौर मंडी: तुअर, मूंग एवं उड़द के भाव में तेजी, दालें महंगी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को तुअर (अरहर) 100 रुपये, मूंग 200 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। चना कांटा 25 रुपये (बृहस्पतिवार की तुलना में) प्रति क्विंटल सस्ता बिका। तुअर दाल 100 रुपये, उड़द दाल 100 एवं मसूर की दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को 20 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन: चना (कांटा) 4250 से 4275, चना (देसी) 4150 से 4175, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4050 से 4075, हल्की 3700 से 3750, बटला 3800 से 3850, मूंग 6400 से 6600, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5100 से 5400, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5750 से 5900, उड़द 5000 से 5300, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7000 से 7200, तुअर दाल फूल 7200 से 7400, तुअर दाल बोल्ड 7600 से 7800, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400, चना दाल 5500 से 5600, आयातित चना दाल 4950 से 5150, मसूर दाल 5250 से 5350, मूंग दाल 7700 से 7800, मूंग मोगर 7800 से 7900, उड़द दाल 6800 से 7000, उड़द मोगर 7000 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज: गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल एवं कपास्या तेल में गिरावट

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को मूंगफली तेल 10 रुपये, सोयाबीन रिफाइंड तेल एक रुपये और पाम तेल के भाव में (बृहस्पतिवार की तुलना में) तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। कपास्या तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। तिलहन में सरसों के भाव 25 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी लिए रहे।

तिलहन सरसों 3700 से 3750रायडा 3300 से 3400 सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूगफली तेल इंदौर 960 से 980, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 752 से 754, सोयाबीन साल्वेंट 718 से 722, पाम तेल 650 से 655 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1750, देवास 1750, उज्जैन 1750, खंडवा 1735, बुरहानपुर 1735, अकोला 2575 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

जौहरियों की खरीद से सोना 150 रुपये महंगा, चांदी भी उछली

नई दिल्ली/ कोटा वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय जौहरियों की खरीद आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोना 150 रुपये बढ़कर 33,020 रूपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह सिक्का ढलावों और औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी 230 रुपये बढ़कर 38,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

व्यापारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और स्थानीय जौहरियों की लिवाली से बाजार गुलजार रहा। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये के 70 के स्तर के पास पहुंचने से भी सोने में निवेश बढ़ा है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 70.09 पर खुला। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 1,282.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी भाव 15.10 डॉलर प्रति औंस रहा।

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150-150 रुपये बढ़कर क्रमश: 33,020 और 32,850 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। हालांकि आठ ग्राम वजनी गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति इकाई पर टिका रहा।

स्थानीय बाजार में चांदी हाजिर 230 रुपये बढ़कर 38,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 179 रुपये बढ़कर 37,560 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। हालांकि चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 80,000 रुपये और बिकवाली भाव 81,000 रुपये बना रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 38600 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38500 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33160 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38680 रुपये प्रति तोला।

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की लक्जरी कारें 3.29 करोड़ में नीलाम

नयी दिल्ली। पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की दर्जनभर लक्जरी कारों की नीलामी 3.29 करोड़ रुपये में की गयी। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। निदेशालय ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (मनी लॉन्ड्रिंग कानून) के तहत इन वाहनों को कुर्क किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग विशेष अदालत से मार्च में ही दोनों की 13 कारों की नीलामी की अनुमति प्राप्त कर ली थी। निदेशालय दोनों के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। एक बयान के मुताबिक मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन ने 25 अप्रैल को इन कारों की ई-नीलामी की।

कुल 13 कारों में 11 मोदी और दो चोकसी की हैं। इसमें से कुल 12 कारों के लिए 3,28,94,293 करोड़ रुपये की बोली सफल रही। नीलाम होने वाली 12 कारों में से 10 मोदी और दो चोकसी की हैं। इससे पहले पिछले महीने आयकर विभाग ने मोदी के स्वामित्व वाली कई पेटिंग एवं कलाकृतियों की नीलामी कर 59.37 करोड़ रुपये जुटाए थे।

गौरतलब है कि हीरा कारोबारी मोदी ने ऋण पत्रों के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। मोदी को हाल ही में लंदन में गिरफ्तार किया गया है।

नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज, 24 तक रहना होगा जेल में

लंदन। लगभग 14 हजार करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक स्कैम में आरोपी नीरव मोदी को यूके की एक अदालत ने झटका दिया है। शुक्रवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने भारत में भगोड़े घोषित नीरव मोदी की बेल एप्लीकेशन खारिज कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरव मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। इसे भगोड़े हीरा कारोबारी के लिए एक और झटका माना जा रहा है, क्योंकि यूके की कोर्ट ने एक बार फिर से नीरव मोदी को जमानत देने से इनकार कर दिया।

24 मई तक के लिए रिमांड पर भेजा
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही देर चली सुनवाई के बाद नीरव मोदी को 24 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया। अगली सुनवाई 30 मई को होगी।अब उन्हें कम से कम 6 हफ्ते तक जेल में रहना होगा। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने कहा कि उन्हें इस आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करनी होगी।

नीरव मोदी पर गवाह को धमकाने का लगा आरोप
हीरा कारोबारी नीरव मोदी को जमानत का विरोध करते हुए क्राउन प्रोसिक्युशन सर्विस (सीपीएस) ने शुक्रवार को यूके की कोर्ट को बताया कि मोदी ने पीएनबी फ्रॉड केस में गवाह एक पूर्व कर्मचारी को धमकी दी थी। मोदी ने उसे परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

बैंकिंग-मेटल में लिवाली से 336 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 11,750 के पार

नई दिल्ली। अंतिम डेढ़ घंटे में बैंकिंग, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में छाई लिवाली के दम पर भारतीय शेयर बाजार कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 336 अंकों की तेजी के साथ 39 हजार के स्तर से पार जाते हुए 39,067 अंकों पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 112 अंकों की बड़ी तेजी के साथ 11,754 अंकों पर बंद हुआ। शुक्रवार को दिनभर के कारोबार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स में बैंकों के शेयर 508 अंकों की बढ़त के साथ 33,741 अंकों पर बंद हुए। वहीं प्राइवेंट बैंकों के शेयर भी 156 अंक की तेजी के साथ 12,192 अंकों पर बंद हुआ।

इसके अलावा मेटल सेक्टर के शेयर 213 अंकों की बढ़त के साथ 11,349 अंकों पर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर 183 अंकों की तेजी के साथ 15,181 अंकों पर बंद हुए। बैंकिंग सेक्टर में आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.05 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में टाटा स्टील लिमिटेड पीपी 9.95 फीसदी, मेघमनि ऑर्गेनिक्स लिमिटेड 7.38 फीसदी, जीएचसीएल लिमिटेड 7.25 फीसदी, ALEMBIC फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड 6.87 फीसदी और टाटा स्टील लिमिटेड 6.67 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में टाटा स्टील 4.36 फीसदी, आईओसी 2.55 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 2.03 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.85 फीसदी, बीपीसीएल 1.55 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में रिलायंस पावर 6.93 फीसदी, पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड 6.39 फीसदी, पीसी ज्वैलर्स 6.20 फीसदी, 3M इंडिया लिमिटेड 5.31 फीसदी, RALLIS इंडिया लिमिटेड 4.96 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में टाटा मोटर्स 3.43 फीसदी, मारुति 1.76 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 1.02 फीसदी, इंड्सइंड बैंक 0.59 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

हरे निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स 53 अंक तेज, निफ्टी 11,650 के पार

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को तेजी का साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 108 अंकों की तेजी के साथ 38,839 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 47 अंकों की तेजी के साथ 11,689 अंकों पर खुला। सुबह 9.48 बजे सेंसेक्स 53 अंकों की तेजी के साथ 38,783 अंकों पर और निफ्टी 30 अंकों की तेजी के साथ 11,672 अंकों पर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में टाटा स्टील लिमिटेड पीपी, जीएचसीएल, जेएंडके बैंक, Cyient लिमिटेड, टाटा स्टील लिमिटेड में तेजी का माहौल है। निफ्टी में टाटा स्टील, आईओसी, भारती इंफ्राटेल, एक्सिस बैंक, बीपीसीएल में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में RALLIS इंडिया लिमिटेड, 3M इंडिया लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड डीवीआर, मदरसन सूमी सिस्ट्म्स लिमिटेड में मंदी का माहौल है। निफ्टी में टाटा मोटर्स, मारुति, हीरो मोटोकॉर्प, इंड्सइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक में मंदी का माहौल है।

कैसे बनी नीलू जीवन संगिनी, अरविंद ने खोला दिल का राज

-दिनेश माहेश्वरी
कोटा। राजस्थानी फिल्मों में जोड़ियां तो कई बनी, किन्तु अरविंद एवं नीलू जैसी जोड़ी शायद ही आज तक बनी हो। नीलू है तो अरविंद और अरविंद है तो नीलू। यह जोड़ी फिल्मों में ही नहीं वास्तविक जिंदगी में भी दोनों की राम मिलाई जोड़ी है।

दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित अरविंद वाघेला ने यह राज गुरुवार को हमारे यूट्यूब चैनल के लिए दिए विशेष साक्षात्कार में खोला। अरविंद अपनी फिल्म ‘पक्की हीरोगिरी’ के प्रमोशन के लिए कोटा आये थे। अरविंद राजस्थानी फिल्मों के गोविंदा और ‘दीया और बाती हम’ फेम भाभो यानी नीलू राजस्थानी फिल्मों की हेमामालिनी के नाम से प्रसिध्द है। उन्होंने बताया कि दोनों साथ ही स्टेज परफॉर्म करते थे। दोनों ही साथ में फ़िल्में करते थे।

जीवन के हर मोड़ पर दोनों साथ चलरहे थे। अचानक वह दिन भी आ गया जब रील लाइफ के साथ दोनों रियल लाइफ में भी जीवन साथी बन गए। इनकी जोड़ी टीवी शो नाच बलिये में भी विनर रही। इसके अलावा श्रीमान- श्रीमती में भी साथ काम किया। इन्हें बेस्ट जोड़ी का भी अवार्ड मिल चुका है।

अरविंद ने ‘प्रीत न जाने रीत,’ ‘ओ जी रे दीवाना’, ‘हिवड़े से दूर मत जा’ , ‘राजू राठौड़’, ‘राजू बन गया एमएलए ‘ और हाल ही में रिलीज ‘पक्की हीरोगिरी’ जैसी राजस्थानी फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्म टाइगर ऑफ़ राजस्थान है। ज्यादा जानकारी के लिए उनका यह वीडियो देखिए और हमारे चैनल को सब्स्क्राइब कीजिये।

JEE Main रिजल्ट अप्रैल 2019 अगले हफ्ते होगा घोषित

नई दिल्ली। नैशनल टेस्टिंग एजेंसी JEE Main 2019 Result की घोषणा 30 अप्रैल को करेगा। मंगलवार 30 अप्रैल को पहले पेपर के परिणामों की घोषणा होगी और इसके 15 दिन बाद दूसरे पेपर का रिजल्ट घोषित होगा। JEE Main Result Paper 2 की घोषणा 15 मई को की जाएगी।

बता दें कि National Testing Agency ने JEE Main 2019 परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल 2019 से 20 अप्रैल 2019 क किया था। वहीं इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी जो 7 मार्च 2019 तक चली थी। यह कंप्यूटर आधारित पेपर (CBT) था। इसके ऐडमिट कार्ड 20 मार्च को जारी कर दिए गए थे।

पेपर वन B.E./B.Tech के लिए आयोजित किया गया था जबकि पेपर 2 (B. Arch/ B. Planning) के लिए आयोजित किया गया था। इस परीक्षा को पास करने के बाद आवेदकों को NITs, IIITs and CFTI विभिन्न कोर्सेस में दाखिले का मौका मिलेगा। इस पेपर के लिए छात्र के बारहवीं कक्षा में 75 फीसदी अंक होना जरूरी है। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए 65% अंक जरूरी हैं। यह परीक्षा और देश और विदेश में एक साथ आयोजित की जाती है।