Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4826

इंदौर किराना : मांग में कमी से खोपरा बूरा के भाव में गिरावट

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को ग्राहकी कमजोर होने से खोपरा बूरा के भाव में 100 रुपये (सोमवार की तुलना में) प्रति 15 किलोग्राम की कमी हुईं। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3400 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 190 से 210 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2300 से 4500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6700 से 8400, पैकिंग में 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1070 से 1080, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1140 से 1150, रवा 1225 से 1230, चना बेसन 3125 तथा बटला बेसन 2650 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: मूंगफली एवं कपास्या तेल महंगा, सोयाबीन में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को मूंगफली तेल तीन रुपये प्रति किलोग्राम महंगा बिका। सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव पांच रुपये, पाम तेल पांच रुपये और कपास्या तेल के भाव में (सोमवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की तेजी हुई। तिलहन में सोयाबीन के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि लिए रहे।

तिलहन सरसों 3650 से 3700रायडा 3250 से 3300सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1060 से 1080, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 757 से 760, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 727, पाम तेल 640 से 645 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1825, देवास 1825, उज्जैन 1825, खंडवा 1810, बुरहानपुर 1810, अकोला 2700 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 710 से 715, महाराष्ट्र 700 से 705, तथा गुजरात 720 से 725 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी : मूंग एवं उड़द के भाव में गिरावट

इंदौर।स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को मूंग 250 रुपये और उड़द के भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल (सोमवार की तुलना में) की गिरावट लिए रहे।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को 10 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4425 से 4450, चना (देसी) 4300 से 4350, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3800 से 3900, बटला (मटर) 4200 से 4250, मूंग 6000 से 6200, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5300 से 5600, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6100, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7300 से 7500, तुअर दाल फूल 7700 से 7900, तुअर दाल बोल्ड 8100 से 8300, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5850 से 6050, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7900 से 8100, मूंग मोगर 8400 से 8600 उड़द दाल 7100 से 7300, उड़द मोगर 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

कोटा मंडी: अलसी और उडद में उछाल, सरसों मंदी

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को घरेलू मांग से गेहूं 25 रुपये मजबूत रहा। आवक की कमी से धान 50 रुपये, अलसी 200 रुपये, उडद 100 रुपये उछल गया। कमजोर उठाव से सरसो 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदी बिकी। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 80,000 बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 8000 कट्टे की हुई।

गेहूं लस्टर 1750 से 1851 गेहु एवरेज 1825से 1921 लोकवान 1905 से 2000 पी डी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2150 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3000 पूसा 1 2500 से 2901 पूसा 4 (1121) 3300 से 3831 धान लाजवाब (1509 )3000 से 3505 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3825 सरसों 3300 से 3600 अलसी 3600 से 4700 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से 6300 ईगल 6000 से 6701 रंगदार नया 7200 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1400 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4501 चना 3600 से 4300 चना कांटिया 4100 चना काबुली 3500 से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4300 चना मौसमी 3000 से 4250 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

नौ दिनों बाद लौटी बाजार में रौनक, सेंसेक्स का दोहरा शतक

मुंबई। लगातार नौ सत्रों तक गिरावट के बाद आज शेयर बाजार के लिए दिन ‘मंगल’ रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 227.71 अंक चढ़कर 37,318.53 और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.85 अंकों की तेजी के साथ 11,222.05 पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और विदेशी पूंजी निकासी से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 39.08 अंक यानी 0.11 प्रतिशत गिरकर 37,051.74 अंक पर आ गया।

निफ्टी भी शुरुआती दौर में 20.55 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,127.65 अंक पर आ गया। सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार नौवें दिन गिरावट दर्ज की गई। पिछले नौ दिनों में सेंसेक्स 1,940.73 अंक जबकि निफ्टी करीब 600 अंक गिर गया।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद गहराने से एशिया में मंगलवार को सभी प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दौर रहा। चीन ने जवाबी कदम उठाते हुए सोमवार को कहा कि वह भी अमेरिका से आयातित करीब 60 अरब डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाएगा।

एयरपोर्ट पर यात्री के पास से 8.5 करोड़ का 25 किलो सोना पकड़ा

तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर साढ़े आठ करोड़ रुपये कीमत का पच्चीस किलो सोना जब्त किया गया है। सोमवार को यह कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय की ओर से की गई है। बताया जा रहा है कि इतना ज्यादा सोना आज तक एयरपोर्ट पर कभी भी किसी यात्री से जब्त नहीं किया गया है।

यात्री का नाम सुनील है। वह तिरुमला का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह मस्कट से ओमान एयर की फ्लाइट डब्ल्यूवाई-211 से सुबह लगभग साढ़े सात बजे त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर पहुंचा था। खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि एक यात्री के पास अवैध सोने की भारी खेप है। डीआरआई की क्षेत्रीय यूनिट के अधिकारियों ने यहां यात्रियों की तलाशी शुरू की।

तलाशी के दौरान सुनील के पास दो हैंडबैग मिले। इन्ही बैगों में सोना भरा था। अधिकारियों ने बताया कि बैग खंगालने पर उसके अंदर ऐल्युमिनियम फॉइल के दो पैकेट मिले। इन पैकेटों को खोला गया तो पता चला कि उसके अंदर सोने के बिस्किट रखे थे। अधिकारियों ने बताया कि सुनील के पास से कुल 25 सोने के बिस्किट जब्त किए गए। हर एक बिस्किट का वजन एक किलो था।

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर आज तक जितना भी सोना जब्त किया गया है यह बरामदगी सबसे ज्यादा है। सुनील यात्रा वीजा पर मस्कट गया था। अब इस बात की जानकारी की जा रही है कि फ्लाइट के केबिन के अंदर जितना वजन ले जाने की अनुमति है सुनील उससे ज्यादा वजन का सोना अंदर कैसे ले जा सका।

हाजिर मांग से धनिया वायदा कीमतों में 0.66 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली। बढ़ते हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,285 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के कारण कम स्टॉक रहने से भी धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 48 रुपये अथवा 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,285 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 1,280 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने धनिया वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय सीमित स्टॉक के मुकाबले हाजिर बाजार की मांग में आई तेजी को दिया। इसी प्रकार धनिया के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 45 रुपये अथवा 0.61 प्रतिशत की हानि के साथ 7,385 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 28,880 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

ऐसा क्या हुआ कि सैफ अली खान सरकार को पद्म श्री लौटने को कहने लगे, जानिए

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पहुंचे अरबाज खान के टॉक शो में। जहां अरबाज ने शो की थीम के हिसाब से कुछ ट्रोलर्स के मेसेज खुद सैफ से पढ़वाए। शो में लिस्ट किए गए पहले ही ट्रोल में सैफ अली खान की जमकर खिचाई की गई थी। ट्रोल करने वाले ने सैफ को लताड़ते हुए बेटे तैमूर अली खान के नाम से जुड़ा विवाद, सैफ को मिले पद्मश्री सम्मान, रेस्टॉरंट में झगड़े वाली बात को शामिल किया और सैफ की ऐक्टिंग को बुरा कहते हुए ट्रोल किया।

ट्रोलर ने लिखा, ‘सैफ अली खान एक ठग हैं, उन्होंने पद्मश्री सम्मान को खरीदा है, अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है और एक रेस्टॉरंट में कुछ लोगों की पिटाई भी की थी, पता नहीं कैसे इन्हें रोल मिलता है, जबकि इनको ऐक्टिंग नहीं आती है।’

इस कॉमेंट के जवाब में सैफ कहते हैं, ‘यहां बहुत सारी चीजें हैं, पहली बात जो लिखी है कि मैं ठग हूं, वह मैं नहीं हूं, लेकिन बाकी सब बातें सही हैं… नहीं मुझे लगता है पद्मश्री जैसे सम्मान को खरीदने की बात सही नहीं है, क्या यह ( पद्मश्री सम्मान खरीदना ) पॉसिबल है यह बहुत महंगा होगा, मतलब भारतीय सरकार को घूस देने की मेरी औकात नहीं है, इस बात का पता लगाने के लिए हमें मोस्ट सीनियर लोगों से पूछना होगा।

मुझे लगता है कि पद्मश्री का सम्मान मुझे नहीं लेना चाहिए था, फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो मुझसे ज्यादा काबिल हैं इस पद्म सम्मान के लिए, बहुत सारे सीनियर ऐक्टर को अभी तक यह सम्मान नहीं मिला है।’

सैफ जवाब देते हुए आगे कहते हैं, ‘यह मेरे लिए बहुत ही शर्म की बात है, यह बात भी है कि यह सम्मान कुछ ऐसे लोगों को भी मिला है, जो मुझसे भी कम काबिल हैं, लेकिन अब मैं यह पद्मश्री सम्मान सरकार को वापस करना चाहता हूं। जब मुझे पद्मश्री का सम्मान दिया जा रहा था, तब मेरे पिता ने मुझे कहा था कि तुम इस पॉजिशन में नहीं हो कि भारत सरकार द्वारा मिल रहे सम्मान के लिए इनकार कर सको।

मैंने कहा, ठीक है और खुशी-खुशी सम्मान ले लिया। मैंने सोचा था कि आज नहीं तो कल शायद मैं कुछ ऐसा काम करूंगा, जिससे इस सम्मान को डिजर्व कर पाऊंगा, तब लोग मुझे इस सम्मान के लिए सही भी समझेंगे।’

बेटे तैमूर अली खान के नाम पर सफाई देते हुए सैफ ने कहा, ‘मुझे इस बुराई नजर नहीं आती। मुझे यह नाम बहुत खूबसूरत लगता है। तैमूर का मतलब आयरन होता है और यह एक मजबूती के प्रतीक का नाम है। मैं इस नाम को लेकर हुए विवाद से भी वाकिफ हूं।

लोगों को लगता है कि यह नाम मैंने टर्किस मंगोलियन तैमूर के नाम पर बेटे का नाम रखा है। दोनों नामों में फर्क है, जो लोग समझ ही नहीं पाए। मेरे बेटे का नाम तैमूर है और मंगोलियन राजा तिमूर था। दोनों ही वर्ड्स बिल्कुल अलग हैं।’

रेस्टॉरंट वाले झगड़े पर सैफ ने कहा, ‘रेस्टॉरंट में कुछ लोगों से मारपीट की बात दुर्भाग्यपूर्ण है, इस बात के लिए कोई माफी नहीं है। वैसे भी इस बात को 10 साल हो चुके हैं। हम अपनी गलतियों की सजा भुगत चुके हैं।’

AIIMS MBBS ऐडमिट कार्ड कल होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। AIIMS Admit Card 2019: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस यानी एम्स बुधवार 15 मई को AIIMS MBBS 2019 Admit Card को जारी करेगा। इस ऐडमिट कार्ड को आप एम्स की ऑफिशल वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। जिन आवेदकों ने एम्स के एमबीबीएस कोर्स की प्रवेश परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वो कल अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS MBBS 2019 Exam का आयोजन 25-26 मई को किया जाएगा। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आवेदक 15 मई 2019 से डाउनलोड कर पाएंगे।

परीक्षा को पास करने वाले सफल आवेदकों को देशभर के 15 एम्स के एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिलेगा। इन एम्स में MBBS की कुल 1120 सीट्स उपलब्ध हैं। बता दें कि ऐडमिट कार्ड को आवेदकों के ईमेल आईडी या डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। आवेदकों को इन्हे ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करना होगा।

AIIMS MBBS 2019 Admit Card पर आवेदकों का नाम, परीक्षा केन्द्र और शेड्यूल आदि की पूरी जानकारी होगी। बिना ऐडमिट कार्ड के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा से पहले आवेदक एग्जाम के बारे में पूरी डीटेल पढ़कर जाएं।