Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4825

कमजोर निर्यात मांग के कारण ग्वारगम वायदा में गिरावट

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार में कमजोर निर्यात मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत दो रुपये की हानि के साथ 9,144 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि तेल ड्रिल करने वाले उद्योगों की कमजोर निर्यात मांग के कारण हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों के सौदों की कटान सेयहां वायदा कारोबार में ग्वारगम कीमतों में गिरावट आई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत दो रुपये अथवा 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,144 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसें 7,465 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय ग्वारगम अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत की हानि के साथ 9,286 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसें 190 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

मांग कमजोर पड़ने से सोना-चांदी में गिरावट, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच ऊंचे भाव पर खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 135 रुपए लुढ़ककर 33,260 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 100 रुपए की गिरावट में 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.80 डॉलर की तेजी में 1,297.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.20 डॉलर चमककर 1,297.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन विवाद के कारण वैश्विक बाजारों में पीली धातु की मांग बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 14.81 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव में बदलाव नहीं
वैश्विक तेजी के बावजूद खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 135 रुपए सस्ता होकर 33,260 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,090 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका।

आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 100 रुपए की गिरावट में 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 50 रुपए की गिरावट में 37,510 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38300 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33350 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38900 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33520 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39100 रुपये प्रति तोला।

सेंसेक्स 204 अंक गिरकर 37,115 पर बंद, निफ्टी भी लुढ़का

मुंबई। शेयर मार्केट की बुधवार को शुरुआत भले ही उछाल के साथ हुई, लेकिन बाजार बंद होने तक यह तेजी खत्म होती नजर आई। 220 अंकों की मजबूती के साथ खुला बीएसई सेंसेक्स 203.65 अंकों की गिरावट के साथ 37,114.88 के स्तर पर बंद हुआ। यही नहीं निफ्टी भी 65 अंकों की गिरावट के साथ 11,157 के स्तर पर बंद हुआ।

खासतौर पर बैंकिंग और ऑटो कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज्यादा निजी सेक्टर के यस बैंक में 8.45 अंकों गिरावट आई है, जबकि टाटा मोटर्स के शेयरों में 7.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोल इंडिया के शेयरों में भी 3.34 फीसदी अंकों की गिरावट आई है। यही नहीं टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, मारुति और यूनिलीवर जैसी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट आई है।

सुरक्षित नहीं है वॉट्सऐप, इस स्पाईवेयर अटैक ने खोली पोल

नई दिल्ली।पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप वैसे तो अपने यूजर्स को प्रिवेसी की गारंटी देता है, लेकिन बीते दिनों सामने आई रिपोर्ट्स ने इस दावे की पोल खोल दी है। इजरायल की सुरक्षा फर्म ने वॉट्सऐप की एक खामी के चलते ऐसा स्पाईवेयर ऐप में डाल दिया, जिसकी मदद से स्मार्टफोन के कैमरा से लेकर माइक्रोफोन तक को हैक किया जा सकता था। खुद वॉट्सऐप ने कन्फर्म किया कि ऐसा अटैक एक बग के चलते हुआ और फौरन यूजर्स से ऐप अपडेट करने को कहा।

वॉट्सऐप कॉल के जरिए फोन को हैक किया जा सके, इससे ज्यादा रिस्की यूजर्स के लिए और क्या हो सकता था। इजराइल की सरकार के लिए काम करने वाली फर्म ने कुछ यूजर्स को टारगेट करते हुए उनसे जुड़ा डेटा जुटाने के मकसद से स्पाईवेयर को यूज किया।

इस बात को वॉट्सऐप ने भी माना है, हालांकि किसी फर्म का नाम वॉट्सऐप ने अपने बयान में नहीं लिया है। सबसे पहले इस हैक को ब्रिटिश न्यूजपेपर Financial Times ने रिपोर्ट किया। इस हैक के चलते वॉट्सऐप का एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फेल हो गया और कोई तीसरा यूजर्स के पर्सनल डेटा तक पहुंच गया।

एनक्रिप्शन दरअसल वह सिस्टम होता है, जिससे यूजर्स के मेसेज सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई तीसरा डिकोड नहीं कर सकता। दरअसल सर्विलांस कंपनी एनएसओ ग्रुप की ओर से खासकर पत्रकारों, वकीलों, ऐक्टिविस्ट और मानव अधिकार के लिए काम करने वाले अधिकारियों को टारगेट किया गया था।

यह ग्रुप इजराइल के मिलिट्री से रिटायर्ड लोगों ने प्राइवेट सेक्टर में जाने के बाद बनाया और इसका मकसद खास तौर पर जानकारी जुटाना है। इस स्पाईवेयर का नाम पेगासस है और इसे पहले भी यूज किया जा चुका है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि पेगासस का इस्तेमाल सऊदी अरब ने पत्रकार और आलोचक जमाल खशोगी की जासूसी करने के लिए किया था, जिनकी इस्तांबुल में वाणिज्य दूतावास में सऊदी एजेंटों द्वारा हत्या कर दी गई थी।

एनएसओ समूह पर संयुक्त अरब अमीरात के सर्विंलांस से जुड़े इन कामों का समर्थन करने का भी आरोप है। 2016 में, पेगासस ने एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के आईफोन को टारगेट किया था, जिसके बाद ऐपल ने भी अपनी सुरक्षा सुविधा को अपडेट किया था। अब वॉट्सऐप ने भी अपना बग फिक्स कर दिया है, लेकिन यह अटैक सुरक्षा से जुड़े सवाल पीछे छोड़ गया है।

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 220 अंक उछला

मुंबई। देश का शेयर बाजार आज अच्छी-खासी तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 31 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बढ़त का दोहरा शतक लगाकर यानी 220.52 अंक (0.59%) की मजबूती के साथ 37,539.05 जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 49.65 अंक (0.44%) की उछाल के साथ 11,271.70 पर खुला। 9:20 बजे सेंसेक्स के 21 शेयरों में खरीदारी हो रही थी जबकि निफ्टी में 35 शेयरों के भाव चढ़ गए थे।

इस दौरान सेंसेक्स के 10 और निफ्टी के 15 शेयरों में बिकवाली हो रही थी। सेंसेक्स पर जो शेयर खरीदे जा रहे थे, उनमें पावर ग्रिड का भाव (1.07%), एचसीएल टेक का (0.92%), टाटा स्टील का (0.84%), रिलायंस का (0.72%), ऐक्सिस बैंक का (0.68%), वेदांता का (0.68%), एसबीआई का (0.59%), एचडीएफसी बैंक का (0.52%), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का (0.51%) जबकि आईटीसी का भाव (0.41%) तक चढ़ गया।

वहीं, निफ्टी के मजबूत हुए शेयरों में यूपीएल 1.32%, बीपीसीएल 1.20%, पावर ग्रिड 1.10%, अडानी पोर्ट्स 1.07%, इंडियन ऑइल 1.04%, एचसीएल टेक 0.94%, टेक महिंद्रा 0.94%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 0.89% और आइशर मोटर्स 0.87% तक मजबूत हो गए। 9:27 बजे तक सेंसेक्स के जिन शेयरों में गिरावट आई ।

उनमें यस बैंक 1.95%, भारती एयरटेल 1.49%, कोल इंडिया 0.72%, सन फार्मा 0.71% हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38%, एनटीपीसी 0.28%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.25%, बजाज ऑटो 0.21%, टाटा मोटर्स 0.19%, एशियन पेंट 0.13% जबकि लार्सन ऐंड टुब्रो 0.05% तक कमजोर हो गए।

वहीं, निफ्टी के शेयरों में यस बैंक 1.83%, जी एंटरटेनमंट 1.78%, भारती एयरटेल 1.66% हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.58%, सन फार्मा 0.51%, कोल इंडिया 0.45%, इन्फ्राटेल 0.41%, ब्रिटैनिया 0.36%, एनटीपीसी 0.36% और ग्रैसिम 0.35% तक टूट गए। 9:31 बजे निफ्टी मीडिया और निफ्टी पीएसयू बैंक के अलावा निफ्टी के शेष सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में थे।

इस वक्त तक बाजार की बढ़त घट गई और सेंसेक्स महज 91.31 अंक (0.24%) की तेजी के साथ 37,409.84 जबकि निफ्टी 28.05 अंक (0.25%) की मजबूती के साथ 11,250.10 पर था। इससे पहले, मंगलवार को लगातार नौ सत्रों तक गिरावट के बाद सेंसेक्स 227.71 अंक चढ़कर 37,318.53 और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.85 अंकों की तेजी के साथ 11,222.05 पर बंद हुआ था।

SRP स्कूल के ‘लक्ष्य समर कैम्प’ में बच्चों ने सीखा वाद्य यंत्र बजाना

कोटा। एसआर पब्लिक सी. सै. स्कूल में लक्ष्य समर कैम्प 2019 के दूसरे दिन भी बच्चों की प्रतिभा निखारने का सिलसिला जारी है । यह समर कैम्प 13 मई से 19 मई तक चलेगा । मंगलवार को बच्चों ने वोकल, कांगो व सिंथेसाइजर जैसे वाद्य यंत्र बजाने का अभ्यास किया ।

इस कैम्प में सीनियर वर्ग का विशेष आकर्षण बन चुकी है ‘‘ट्रेजर हंट’ की गतिविधियाँ- ब्ल्यू हंग्री बियर्स, ग्रीन नट क्रेकर्स, रेड क्रेजी चेप्स व येलो जाइन्ट ईगल्स की टीमें पूरे उत्साह से संकेतों के माध्यम से छिपा खज़ाना ढूँढ़ने की होड़ में लग जाते हैं । विजेताओं को प्रतिदिन मिलने वाले अंकों के अनुरूप पुरस्कार मिलते हैं ।

इसके साथ ही हॉर्स राइडिंग, योगा, डांस, स्वीमिंग और स्केटिंग भी बच्चों ने की । कैम्प में बच्चों को लाने और ले जाने की निःशुल्क परिवहन व्यवस्था की गई है । समर कैम्प में 8 ग्रुपों में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पहला वर्ग नर्सरी से केजी, द्वितीय वर्ग कक्षा 1 से 2, तीसरा वर्ग कक्षा 3 से 6 तक के लिए तीन ग्रुप और कक्षा 7 से 12 सभी के दो-दो ग्रुप बनायें गए हैं । कैम्प में बच्चों की रूचि के अनुसार ही उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है । प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बताया कि कैम्प बच्चों की प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट माध्यम है ।

Paytm कैशबैक घोटाला: जांच में 10 करोड़ की धोखाधड़ी उजागर

मुंबई। वॉलेट भुगतान कंपनी पेटीएम के प्रमुख विजय शेखर शर्मा ने बताया कि कंपनी की जांच में 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। इसके बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया और सैकड़ों विक्रेताओं को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। दोषी कर्मचारियों ने विक्रेताओं के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया था।

विजय शेखर ने कहा कि दिवाली के बाद यह देखने में आया कि कुछ छोटे विक्रेताओं को बड़ी मात्रा में कैशबैक मिला है। इसके बाद ऑडिटर्स को मामले की जांच का निर्देश दिया गया। पेटीएम के परामर्शदाता फर्म ईवाई ने जांच में पाया कि कुछ जूनियर कर्मचारी छोटे विक्रेताओं के साथ मिलकर फर्जी ऑर्डर के जरिये कैशबैक इधर-उधर कर रहे हैं।

कुल मिलाकर यह रकम करीब 10 करोड़ रुपये रही और खुलासा होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कंपनी के प्लेटफॉर्म पर विक्रेताओं की संख्या में कमी आने के बावजूद हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा। कैशबैक ऑफर का भविष्य नहीं होने के सवाल पर विजय शेखर ने कहा कि यह तब तक फायदे का सौदा नहीं है, जब तक उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ न जाए।

इसमें लाभ कमाने के लिए उपभोक्ताओं की संख्या मौजूदा 30 से बढ़ाकर 50 करोड़ जबकि विक्रेताओं की संख्या 1.20 करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ करनी होगी। हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे प्लेटफार्म पर सिर्फ ब्रांड विक्रेता रहें।

उन्होंने कहा कि ऐसे कड़े कदमों से विक्रेताओं की संख्या तो कम हुई है, लेकिन इससे हमारे उपभोक्ताओं को बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र मिल सकेगा। खबरों में कहा गया है कि अलीबाबा समर्थित कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने तीसरे पक्ष के वेंडरों के साथ सांठगाठ कर फर्जी आर्डरों के जरिये कैशबैक को इधर-उधर किया।

Instagram पर अब स्टीकर्स में एड कर सकेंगे म्यूजिक, जानिए कैसे

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम अब एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इंस्टाग्राम का यह नया फीचर स्टीकर्स में आ रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को स्टोरीज के बैकग्राउंड में लिरिक्स (गाने के बोल) और म्यूजिक एड करने का विकल्प मिलेगा।

हालांकि इंस्टाग्राम का यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग में है। इंस्टाग्राम के इस नए फीचर का एक वीडियो भी ट्विटर पर सामने आया है जिसे रिवर्स (बीटा टेस्टर) इंजीनियर जेन मनचुन वोन ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इंस्टाग्राम की स्टोरी चल रही है और बैकग्राउंड में लिरिक्स भी टेक्ट्स में चल रहा है। वीडियो में गाने का लिरिक्स Never Gonna Give You Up है।

वहीं अभी तक यह साफ नहीं हो सकता है कि किन-किन देशों में फेसबुक इंस्टाग्राम के इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। साथ ही यह फीचर सभी के लिए कब जारी होगा इसकी भी कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में इंस्टाग्राम ने अपने ऐप में म्यूजिक का विकल्प दिया था जिसकी मदद से यूजर्स किसी सवाल का जवाब म्यूजिक के साथ दे सकता है। इंस्टाग्राम के इस नए फीचर से टिकटॉक जैसे ऐप को कड़ा मुकाबला मिलेगा।

JEE Main 19: पेपर-2 का परिणाम घोषित, आंध्र के 4 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार देर रात जेईई मेन 2019 के पेपर-2 (आर्किटेक्चर कोर्स) का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस रिजल्ट में जेईई मेन (जनवरी) और जेईई मेन (अप्रैल) में आयोजित परीक्षाओं के आधार पर पेपर-2 (आर्किटेक्चर कोर्स) की रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें आंध्र प्रदेश के चार छात्रों जीएन. लक्ष्मी नारायण, के. निखिल रत्न, एस. रितेश रेड्डी व जी. रघुनंदन रेड्डी ने परफेक्ट-100 यानी सौ फीसदी पर्सेंटाइल (एनटीए स्कोर) हासिल किया है।

इस रैंकिंग के आधार पर देशभर के आईआईटी व आर्किटेक्चर कॉलेजों में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर/बैचलर ऑफ प्लानिंग में दाखिले किए जाएंगे। मंगलवार को आयोजित परिणाम में चंडीगढ़ की ख्याति जैन, दिल्ली के सुनित नंदल, हिमाचल के अनिमेश, हरियाणा के तन्मय गुप्ता, जम्मू-कश्मीर के आयुष्मान शर्मा, पंजाब के जसकिरण सिंह, उत्तराखंड के स्नेह जैन, उत्तर प्रदेश की आरुषि शिवप्रसाद स्टेट टॉपर बनी हैं।

एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, इस साल पहली बार जेईई मेन पेपर-2 (आर्किटेक्चर कोर्स) की परीक्षा दो बार 8 जनवरी और 7 अप्रैल को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 2.27 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इसमें से 61,510 छात्रों ने जनवरी व अप्रैल में आयोजित दोनों परीक्षाओं में हिस्सेदारी की थी। जिस परीक्षा में इन्हें ज्यादा अंक मिले हैं, वह परिणाम इनके खाते में जोड़ा गया है। ऐसे छात्रों की संख्या 27,624 रही है।

OnePlus 7 Pro हुआ लॉन्‍च, भारत में कीमत 48,999 रुपए, जानिये खासियत

नई दिल्ली। चीनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने प्रीमियम स्मार्टफोन्स OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro एक इवेंट में लॉन्‍च किए। इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 6GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB में लॉन्च किया गया है। मिरर ग्रे कलर ऑप्शन 17 मई से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

नेबुला ब्लू कलर 28 मई से और अल्मंड ब्लैक कलर जून में सेल के लिए अवेलेबल होगा। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से एक्सक्लूसिविली खरीदा जा सकता है। OnePlus 7 Pro में पिछले सीरीज के मुकाबले नए फीचर्स हैं। शुरुआती 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 48,999 रखी गई है।

8GB+256GB वेरिएंट की कीमत Rs 52,999 है जबकि 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत Rs 57,999 है। OnePlus 7 Pro को नेबुला ब्लू, एलमंड और मेरी ग्रे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है।

कंपनी ने वन प्‍लस Bullets Wireless का नया जनरेशन वायरलेस टू लॉन्‍च किया है। यह ब्लूटूथ ईयरफोन 5 हजार 990 रुपए की कीमत का है। इसमें म्‍यूजिक के साथ ही फोन कॉल मैनेजिंग की भी सुविधा है।

रिडक्शन और Wrap चार्ज
इसमें न्वॉइज डिस्ट्रेक्शन रिडक्शन है। यह Wrap चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। चार्ज करने के लिए 14 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। 10 मिनट के चार्ज करने पर यह 10 घंटे का प्लेबैक देता है।

नया डिजाइन
इस नए OnePlus Bullets Wireless 2 में बेस आउटपुट, क्लियरिटी और क्रिस्पनेश को इंप्रूव किया गया है। इसमें मैटलिक बिल्ड दी गई है। इसके मैग्नेटिक स्वीच को बरकरार रखा गया है।

साउंड क्वालिटी भी बेहतर
इस नए OnePlus Bullets Wireless 2 में बेस आउटपुट, क्लियरिटी और क्रिस्पनेश को इंप्रूव किया गया है। इसमें मैटलिक बिल्ड दी गई है। इसके मैग्नेटिक स्वीच को बरकरार रखा गया है।