Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4824

OnePlus 7 Pro और OnePlus 7: सेल और लॉन्च ऑफर्स, जानिए सब कुछ यहां

नई दिल्ली।OnePlus 7 Pro कल लॉन्च हुआ और पॉप-अप स्टोर्स पर इसकी सेल भी आज से शुरू हो रही है। वहीं, ऐमजॉन के प्राइम मेंबर्स इसे कल यानी 16 मई से खरीद सकेंगे। वनप्लस 7 प्रो को तीन रैम+स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है।

कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को कैशबैक, डेटा, सिक्यॉरिटी बेनेफिट्स देने के लिए SBI, रिलायंस जियो और सर्विफाई के साथ साझेदारी की है। वहीं नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए भी वनप्लस 7 प्रो के मिरर ग्रे वेरियंट की सेल 17 मई यानी परसों से ही शुरू हो रही है।

वनप्लस 7 प्रो को अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नै, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और पुणे के पॉप-अप स्टोर्स पर आज से ही खरीदा जा सकता है। दिल्ली में इस एक्सपीरियंस पॉप-अप का आयोजन 17 मई से 16 जून यानी करीब एक महीने तक किया जाएगा। दिल्ली में यह पॉप-अप इवेंट शाम 7 बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा। इस इवेंट में यूजर्स न सिर्फ नए फोन का एक्सपीरियंस कर पाएंगे, बल्कि फोन की प्री-बुकिंग भी कर सकेंगे।

इन कस्टमर्स को वनप्लस की टी-शर्ट, वन-टाइम ऐक्सिडेंटल स्क्रीन रिप्लेसमेंट इंश्योरेंस, वनप्लस का बैक केस और एक 500 रुपये का वाउचर दिया जाएगा, इस वाउचर को यूजर्स वनप्लस एक एक्सपीरियंस स्टोर्स, ऑर्थराइज्ड स्टोर्स और कियॉस्क पर रिडीम कर सकेंगे। इन पॉप-अप स्टोर्स से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 1000 रुपये का ऐमजॉन वाउचर, वनप्लस बैक केस और एक नेवर सेटल टी-शर्ट दी जाएगी। इन पॉप-अप स्टोर्स का अड्रेस आप कंपनी की वेबसाइट से पा सकते हैं।

ऐमजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए वनप्लस 7 प्रो के मिरर ग्रे वेरियंट की फर्स्ट सेल कल यानी 16 मई से दोपहर 12PM बजे शुरू होगी। नॉन प्राइम मेंबर्स 17 मई से इसका मिरर ग्रे कलर ऐमजॉन की वेबसाइट, वनप्लस ऑनलाइन स्टोर्स और ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से खरीद सकेंगे। वनप्लस प्रो के नेब्यूला ब्लू कलर वेरियंट की सेल 28 मई से और आमंड कलर की सेल जून से शुरू होगी। बात की जाए वनप्लस 7 की तो फिलहाल कंपनी ने इसकी सेल डेट का ऐलान नहीं किया है।

वनप्लस 7 प्रो के लॉन्च ऑफर के तहत यूजर्स को रिलायंस जियो की ओर से 9300 रुपये के बेनेफिट्स, सर्विफाई की तरफ से 70 पर्सेंट तक का बायबैक, 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और SBI के कार्ड पर 2000 रुपये तक के कैशबैक जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं।

रिलायंस जियो के बियॉन्ड स्पीड ऑफर के तहत यूजर्स को 5,400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक 299 रुपये का रिचार्ज करने पर यूजर्स को 150 रुपये के 36 वाउचर्स के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को 28 दिनों तक रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, एसएमएस, जियो टीवी, सिनेमा, न्यूज जैसे ऐप्स का ऐक्सेस भी दिया जाएगा

कैशबैक के साथ ही Jio कस्टमर्स को 3,900 रुपये का अडिशनल पार्टनर बेनेफिट दिया जाएगा। इसमें जूमकार के जरिए 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट, फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 1,550 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा और वनप्लस बायर्स को बस बुकिंग पर 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा चुम्बक पर मिनिमम 1699 रुपये की खरीदारी करने पर350 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

कोटा मंडी : देसावरी मांग से धनिया और अलसी में उछाल

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को मंडी में लिवाली निकलने से गेहूं 25 रुपये सोयाबीन 50 रुपये और चना 30 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिका। आवक की कमी से धान 100 रुपये ऊँचा बोला गया। देसावरी मांग से धनिया 150 से 200 रुपये और अलसी 250 रुपये उछल गई। सभी जिंसों का मिलाकर 80,000 बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 8000 कट्टे की हुई।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडेक्स पर धनिया का मई वायदा 101रुपये की मजबूती के साथ 7382 रुपये, जून वायदा 156 बढ़कर 7491 रुपये और जुलाई वायदा 154 रुपये प्रति क्विंटल सुधर कर 7587 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में जिंसों के भाव इस प्रकार रहे – गेहूं लस्टर 1750 से 1861 गेहूं एवरेज 1825 से 1921 लोकवान 1905 से 2000 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2150 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपए प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3100 पूसा 1 2500 से 2951 पूसा 4 (1121) 3300 से 4151 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3605 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3885 सरसों 3300 से 3600 अलसी 3600 से 5000 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से 6400 ईगल 6000 से 6851 रंगदार नया 7200 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1400 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4501 चना 3600 से 4330 चना कांटिया 4120 चना काबुली 3500 से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4300 चना मौसमी 3000 से 4250 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: सोया रिफाइंड तेल तेज, कपास्या खली में गिरावट

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव चार रुपये (मंगलवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। तिलहन में सरसों 50 रुपये, रायडा 100 रुपये और सोयाबीन के भाव 25 रुपये प्रति क्विंटल अधिक हुए। कपास्या खली में 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की कमी हुई।

तिलहन सरसों 3700 से 3750रायडा 3350 से 3400सोयाबीन 3750 से 3775 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूूंगफली तेल इंदौर 1060 से 1080, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 762 से 764, सोयाबीन साल्वेंट 728 से 732, पाम तेल 640 से 645 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1785, बुरहानपुर 1785, अकोला 2650 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 710 से 715, महाराष्ट्र 700 से 705, तथा गुजरात 720 से 725 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना, मसूर एवं मूंग महंगी, तुअर में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना कांटा 25 रुपये, मसूर 25 रुपये और मूंग के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल (मंगलवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई। तुअर (अरहर) के भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट लिए रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को 20 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4450 से 4475, चना (देसी) 4300 से 4350, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4150 से 4175, हल्की 3800 से 3900, बटला (मटर) 4200 से 4250, मूंग 6300 से 6500, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5300 से 5600, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6100, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7300 से 7500, तुअर दाल फूल 7700 से 7900, तुअर दाल बोल्ड 8100 से 8300, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5850 से 6050, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7900 से 8100, मूंग मोगर 8400 से 8600 उड़द दाल 7100 से 7300, उड़द मोगर 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना: मांग घटने से साबूदाना में गिरावट

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को ग्राहकी कमजोर होने से साबूदाना के भाव में चार रुपये (मंगलवार की तुलना में) प्रति किलोग्राम की कमी हुईं। शक्कर 10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3390 से 3440 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 190 से 210 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2300 से 4500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1070 से 1080, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1140 से 1150, रवा 1225 से 1230, चना बेसन 3125 तथा बटला बेसन 2650 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

MG Hector SUV से उठा पर्दा, टाटा हैरियर और जीप कंपस को मिलेगी टक्कर

नई दिल्ली। MG Motor ने भारत में अपनी पहली और बहुप्रतीक्षित एसयूवी MG Hector से पर्दा उठा दिया। हेक्टर साइज के मामले में बड़ी दिखती है। इसकी लंबाई 4655mm, चौड़ाई 1835 mm और ऊंचाई 1760 mm है। एसयूवी के फ्रंट में क्रोम फिनिश के साथ ब्लैक कलर में बड़ी ग्रिल दी गई है, जिससे इसका फ्रंट लुक काफी दमदार दिख रहा है।

एमजी मोटर ने एसयूवी के फ्रंट के लिए नए तरीके की डिजाइन दी है। हेक्टर के हेडलैम्प बंपर में लगे हैं और डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL) ठीक ऊपर दी गई हैं। हेक्टर की नई डिजाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी पसंद की जा रही है। साइड से एसयूवी काफी भारी दिखती है।

पीछे की तरफ से यह काफी कर्व दिखती है और शानदार विंड स्क्रीन रियर लुक को बेहतरीन बनाती है। स्पॉइलर के नीचे ग्लॉस-ब्लैक प्लास्टिक पिलर से इसका रियर और साइड लुक और शानदार हो जाता है। हेक्टर के वील्स 17 इंच के हैं।

इंटीरियर
कैबिन की बात करें, तो हेक्टर का डैशबोर्ड काफी क्लीन है। इसमें 10.4-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। आईस्मार्ट नाम वाले इस टचस्क्रीन में कई कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। सीट, डैशबोर्ड और डोर पैनल पर फॉक्स लेदर फिनिश है। इस 5-सीटर एसयूवी के अंदर फ्रंट और रियर पैसेंजर के लिए काफी जगह है। एसयूवी में बड़ा पैनारोमिक सनरूफ भी दिया गया है।

पावर
एमजी हेक्टर पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में आएगी। इसका पेट्रोल इंजन 1.5-लीटर का है, जो 143hp का पावर और 250Nm टॉर्क जनरेट करता है। 2.0-लीटर डीजल इंजन 170hp का पावर और 350Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन बीएस4 हैं और 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस हैं। पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

इनके अलावा पेट्रोल इंजन का 48V माइल्ड हाइब्रिड वेरियंट भी उपलब्ध होगा, जो स्टैंडर्ड पेट्रोल इंजन की तुलना में 12 पर्सेंट ज्यादा माइलेज देगा। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल-ऑटोमैटिक वेरियंट का माइलेज 13.96 किलोमीटर प्रति लीटर, पेट्रोल-मैन्युअल वेरियंट का माइलेज 14.16 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वेरियंट का माइलेज 17.41 किलोमीटर प्रति लीटर है।

सेफ्टी
एमजी हेक्टर 4 वेरियंट (Style, Super, Smart और Sharp) में आएगी। ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स, सभी वील्ज में डिस्क ब्रेक फीचर्स स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंट में मिलेंगे। Smart वेरियंट में 4 एयरबैग्स और Sharp में 6 एयरबैग्स होंगे।

लॉन्चिंग
भारत में एमजी हेक्टर जून में लॉन्च होगी। अभी कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एसयूवी 15-20 लाख रुपये की कीमत में आ सकती है। मार्केट में यह एसयूवी टाटा हैरियर और जीप कंपस जैसी एसयूवी को टक्कर देगी।

हाजिर मांग से बिनौला तेल खली वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार के सकारात्मक रुख से संकेत लेते हुए वायदा कारोबार में बुधवार को बिनौला तेल खली की कीमत 9.5 रुपये तक की तेजी के साथ 1,984.5 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले बिनौलातेल खली अनुबंध के भाव 9.5 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,984.5 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 1,520 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में तैयार स्टॉक की कमी के बीच पशुचारा निर्माता कंपनियों की भारी मांग को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: वायदा कारोबार में बिनौला तेल खली कीमतों में तेजी आई।

कमजोर निर्यात मांग के कारण ग्वारगम वायदा में गिरावट

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार में कमजोर निर्यात मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत दो रुपये की हानि के साथ 9,144 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि तेल ड्रिल करने वाले उद्योगों की कमजोर निर्यात मांग के कारण हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों के सौदों की कटान सेयहां वायदा कारोबार में ग्वारगम कीमतों में गिरावट आई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत दो रुपये अथवा 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,144 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसें 7,465 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय ग्वारगम अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत की हानि के साथ 9,286 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसें 190 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

मांग कमजोर पड़ने से सोना-चांदी में गिरावट, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच ऊंचे भाव पर खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 135 रुपए लुढ़ककर 33,260 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 100 रुपए की गिरावट में 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.80 डॉलर की तेजी में 1,297.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.20 डॉलर चमककर 1,297.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन विवाद के कारण वैश्विक बाजारों में पीली धातु की मांग बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 14.81 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव में बदलाव नहीं
वैश्विक तेजी के बावजूद खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 135 रुपए सस्ता होकर 33,260 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,090 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका।

आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 100 रुपए की गिरावट में 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 50 रुपए की गिरावट में 37,510 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38300 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33350 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38900 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33520 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39100 रुपये प्रति तोला।

सेंसेक्स 204 अंक गिरकर 37,115 पर बंद, निफ्टी भी लुढ़का

मुंबई। शेयर मार्केट की बुधवार को शुरुआत भले ही उछाल के साथ हुई, लेकिन बाजार बंद होने तक यह तेजी खत्म होती नजर आई। 220 अंकों की मजबूती के साथ खुला बीएसई सेंसेक्स 203.65 अंकों की गिरावट के साथ 37,114.88 के स्तर पर बंद हुआ। यही नहीं निफ्टी भी 65 अंकों की गिरावट के साथ 11,157 के स्तर पर बंद हुआ।

खासतौर पर बैंकिंग और ऑटो कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज्यादा निजी सेक्टर के यस बैंक में 8.45 अंकों गिरावट आई है, जबकि टाटा मोटर्स के शेयरों में 7.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोल इंडिया के शेयरों में भी 3.34 फीसदी अंकों की गिरावट आई है। यही नहीं टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, मारुति और यूनिलीवर जैसी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट आई है।