Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4769

ज्वैलर्स की लिवाली से सोना महंगा, चांदी 500 रुपये सस्ती

नयी दिल्ली/ कोटा । विदेशों में नरमी के रुख के बावजूद यहां आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 110 रुपये की तेजी के साथ 33,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के अनुसार, हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव घटने के कारण चांदी 500 रुपये की गिरावट के साथ 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में तेजी आने का श्रेय घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में आई तेजी को दिया लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ को सीमित कर दिया। वैश्विक स्तर पर अमेरिका द्वारा मैक्सिको पर शुल्क थोपने की धमकी वापस लेने के बाद सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सर्राफा मांग कम होने और वैश्विक व्यापार तनाव कम होने के बीच न्यूयॉर्क में सोने का हाजिर भाव गिरावट दर्शाता 1,327 डॉलर प्रति औंस रह गया।

इस बीच चांदी का भाव भी गिरावट दर्शाता 14.82 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाल सोने के भाव 110 -110 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 33,730 और 33,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। गिन्नी (8ग्राम) 26,700 रुपये के पिछले स्तर पर बनी रही।

शनिवार को सोना 200 रुपये की तेजी दर्शाता 33,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी हाजिर 500 रुपये घटकर 37,850 प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 517 रुपये की गिरावट के साथ 36,827 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 37800 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33250 रुपये प्रति दस ग्राम, 38780 सोना रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33420 रुपये प्रति दस ग्राम, 38980 सोनारुपये प्रति तोला

वैश्विक बाजारों में तेजी से 168 अंक उछल कर बंद हुआ सेंसेक्स

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 168 अंकों की तेजी के साथ 39,784 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 52 अंकों की तेजी के साथ 11,922 अंकों पर बंद हुआ।

कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों ने दिनभर हरे निशान में कारोबार किया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लंबी छलांग लगाई और यह 9.33 बजे 39,977 अंकों पर बंद हुआ। इसके बाद से लगातार सेंसेक्स में गिरावट चलती रही और दिनभर के कारोबार के बाद 39,784 अंकों पर बंद हुआ।

इस प्रकार सेंसेक्स में उच्चतम स्तर के मुकाबले इंट्रा-डे में 193 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी तेज शुरुआत के साथ खुला और 9.25 बजे यह 92 अंकों की तेजी के साथ 11,963 अंकों पर कारोबार कर रहा था। लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद यह 52 अंकों की तेजी के साथ 11,950 के स्तर से गिरकर 11,922 अंकों पर बंद हुआ।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में डीएचएफएल 6.53 फीसदी, एबोट इंडिया लिमिटेड 4.78 फीसदी, फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड 4.74 फीसदी, कॉक्स एंड किंग्स लिमिटेड 4.66 फीसदी, मदरसन सूमी सिस्ट्म्स लिमिटेड 4.42 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में इंड्सइंड बैंक 2.26 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 2.14 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.80 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.57 फीसदी, बीपीसीएल 1.56 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में जैन इरिगेशन सिस्ट्म्स लिमिटेड 13.24 फीसदी, रिलायंस इंफ्रा 13.24 फीसदी, जेएंडके बैंक 12.11 फीसदी, सुजवॉन 10.34 फीसदी, पीसी ज्वैलर्स 9.94 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में डॉ. रेड्डीज लैब 2.91 फीसदी, यस बैंक 2.37 फीसदी, सिप्ला 1.83 फीसदी, पावरग्रिड 1.79 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

पंचहोल डिस्प्ले के साथ सैमसंग गैलेक्सी M40 कल होगा लॉन्च

नई दिल्ली। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग भारत में 11 जून यानी कल अपना स्मार्टफोन गैलेक्सी एम40 लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन पंचहोल डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 6 सीरीज प्रोसेसर से लैस होगा। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो चुके हैं। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम10, गैलेक्सी एम20, और गैलेक्सी एम30 को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

सैमसेंग गैलेक्सी एम40 के फीचर्स
लीक जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 6.3 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा जिसका रिजॉलूशन 1080X2340 पिक्सल्स होगा। स्मार्टफोन की पिक्लस डेंसिटी 409ppi होगी। फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी M40 के लैंडिंग पेज पर दिख रही डिजाइन से पता चलता है कि फोन में सेल्फी कैमरा के लिए छोटा सा नॉच मौजूद होगा जो डिस्प्ले में दाईं तरफ दिया जाएगा।

सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा
गैलेक्सी M40 में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में 6GB LPDRR4C रैम मौजूद हो सकती है। इस फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरटिंग सिस्टम मौजूद होगा हो सकता है।

फोन में 3,500mAh बैटरी दी जा सकती है। सेल्फी के लिए गैलेक्सी M40 में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके बैक में 32 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

20 हजार रुपए तक हो सकती है इस फोन की कीमत
बताया जा रहा है कि इस फोन की कीमत 20 हजार रुपए तक हो सकती है। अगर यह दावा सही होता है तो मार्केट में Samsung Galaxy M40 की भिड़ंत Nokia 8.1, Oppo F11 Pro, Vivo V11 Pro और Poco F1 जैसे हैंडसेट से होगी।

वीकेंड पर सलमान की फिल्म ‘भारत’ 150 करोड़ के करीब

अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म ‘भारत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड तक करीब 144 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।

इस फिल्म में सलमान खान पांच अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे। सलमान की ‘भारत’ इस साल ईद पर बुधवार को रिलीज़ हुई थी और फिल्म को अपने पहले वीकेंड तक पहुंचने के लिए तीन दिन की जगह 5 दिनों का समय मिल गया।

Boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने पांचवें दिन यानी रविवार को 26 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ पहले वीकेंड पर 144.25 करोड़ की कमाई तक पहुंच गई फिल्म। इस फिल्म में वरुण धवन का भी कैमियो रोल है।

‘भारत’ में कटरीना कैफ ने कुमुद रैना का रोल निभाया है। फिल्म में दिशा पाटनी, नोरा फतेही, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म कोरियन फिल्म ‘एन ओड टु माय फादर’ की हिन्दी रीमेक है।

एक नजर ‘भारत’ की 5 दिन की कमाई पर
बुधवार (ईद) : करीब 41,75,00,000 रुपए
गुरुवार: करीब 30,00,00,000 रुपए
शुक्रवार: करीब 21,25,00,000 रुपए
शनिवार: करीब 25,00,00,000 रुपए
रविवार: करीब 26,00,00,000 रुपए
कुल कमाई: करीब 144,25,00,000 रुपए

‘भारत’ में कटरीना कैफ ने कुमुद रैना का रोल निभाया है। फिल्म में दिशा पाटनी, नोरा फतेही, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म कोरियन फिल्म ‘एन ओड टु माय फादर’ की हिन्दी रीमेक है।

फिल्म फ्लैशबैक से शुरू होती है, जहां 70 साल का भारत (सलमान खान) अपने खुशनुमा परिवार के साथ अपना अटूट बंधन बांधे हुए है। परिवार के साथ अपने जन्मदिन को मनाने के दौरान कहानी फ्लैशबैक में जाती है। यह 1947 के विभाजन की त्रासदी का दौर है और उस आग में भारत अपने स्टेशन मास्टर पिता (जैकी श्रॉफ) और बहन से बिछड़ चुका है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर को 28 % वाले GST स्लैब से मिल सकती है राहत

0

नई दिल्ली। मांग में आई कमी से निपटने के लिए सरकार जल्द ही आपको कई राहत दे सकती है। इनमें गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के ढांचे में बदलाव समेत टैक्स की दरों में कमी शामिल है। इसके अलावा 28 फीसदी वाले उच्च टैक्स स्लैब से कई सामानों को हटाकर कम दर वाले स्लैब में रखा जा सकता है।

मांग में आई कमी के कारण राज्यों के राजस्व पर असर पड़ रहा है। ऐसे में राजस्व में बढ़ोतरी और मांग बनाए रखने के लिए कई राज्यों ने केंद्र सरकार से टैक्स रेट घटाने की सिफारिश की है। आम बजट पेश होने से पहले 20 जून को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है। नई मोदी सरकार में वित्त मंत्रालय संभाल रहीं निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में यह जीएसटी काउंसिल की पहली बैठक होगी।

इस बैठक में टैक्स रेट घटाने समेत उच्च दर वाले स्लैब से कई सामानों को बाहर करने पर चर्चा हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि यदि बैठक में इस पर सहमति बनती है तो बजट से पहले ही इसकी घोषणा हो सकती है। इसके अलावा जीएसटी काउंसिल की बैठक में इलेक्ट्रॉनिक इनवॉयसिंग और एंटी प्रॉफिटियरिंग फ्रेमवर्क के विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर को 28 फीसदी टैक्स से मिल सकती है राहत
इस समय देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर को 28 फीसदी के उच्च दर वाले टैक्स स्लैब में रखा गया है। इसके अलावा गाड़ियों पर आकार और सेगमेंट के मुताबिक कंपनसेशन सेस भी लगता है। जानकारों का मानना है कि हाई टैक्स रेट के कारण इस साल गाड़ियों की बिक्री में कमी दर्ज की गई है।

यही कारण है कि अप्रैल में पैसेंजर व्हीकर सेल्स में 17 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। यही नहीं मई माह में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की सेल्स में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 22 फीसदी की गिरावट आई है।

पेट्रोल-डीजल के दाम तीन महीने पूर्व के स्तर पर, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत बढ़ती जा रही है और अब तक यह तीन महीने पुराने स्तर पर पहुंच चुकी है। महीने की शुरुआत से ही तेल के दामों में जारी कटौती शनिवार को भी जारी रही। राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिन की कटौती के बाद पेट्रोल के दाम 69 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। तेल के दामों में यह कटौती पेट्रोल की कीमतों को जहां तीन महीने पुराने स्तर पर ले गई है वहीं वहीं डीजल की कीमत 4 महीने पुराने स्तर पर पहुंच गई है।

आज यानी सोमवार को पेट्रोल जहां 13 पैसे सस्ता हुआ है वहीं डीजल के दाम 11 पैसे कम हुए हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.43 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 64.39 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 76.12 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 67.51 रुपए लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 73.17 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 68.11 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 72.68 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 66.31 रुपए लीटर बिक रहा है।

बता दें कि इससे पहले 15 फरवरी को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.46 रुपए थी वहीं डीजल 15 जनवरी को 64.47 रुपए लीटर मिल रहा था। इससे पहले लोकसभा चुनाव के 23 मई को आए नतीजों के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दाम 29 मई तक बढ़े थे। इन 5 दिनों में देश में पेट्रोल जहां 61 पैसे महंगा हो गया था वहीं डीजल के दाम 49 पैसे बढ़ गए थे। 29 मई के बाद से लेकर अब तक पेट्रोल के दाम जहां 1.43 रुपए तक कम हो गए हैं वहीं डीजल की कीमत में 2.3- रुपए की कटौती हुई है।

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 171 अंक उछला, निफ्टी 11,934 पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार में नए सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई। कारोबार की शुरुआत होने के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक 171.43 अंक (0.43%) चढ़कर 39,787.33 पर खुला। वहीं नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक निफ्टी (एनएसई) ने 64.25 अंक (0.54%) मजबूत होकर 11,934 पर कारोबार की शुरुआत की।

सेंसेक्स पर बाजार खुलने के साथ 27 कंपनियों के शेयर में लिवाली जबकि 4 कंपनियों के शेयर में बिकवाली चल रही थी। वहीं निफ्टी पर 43 कंपनियों के शेयर हरे और 7 कंपनियों के शेयर लाल रंग के निशान पर कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स पर शेयरों की स्थिति
बीएसई पर यस बैंक (3.43 फीसदी), पावरग्रिड (2.01 फीसदी), वेदांता लिमिटेड (1.89 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.78 फीसदी) और टीसीएस (1.70 फीसदी) के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं ओएनजीटी (0.24 फीसदी), कोटक बैंक (0.20 फीसदी) और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (0.18 फीसदी) के शेयरों में गिरावट देखी गई।

निफ्टी पर शेयरों की स्थिति
एनएसई पर जिन शेयरों में तेजी देखी गई उनमें यस बैंक (3.00 फीसदी), इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनैंस (2.87 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.99 फीसदी), ब्रिटानिया (1.68 फीसदी) और वेदांता लिमिटेड (1.64 फीसदी) के शेयर्स शामिल हैं। वहां इंडियन ऑइल (1.50 फीसदी), बीपीसीएल (1.41 फीसदी), ओएनजीसी (0.51 फीसदी), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (0.50 फीसदी) और यूपीएल (0.39 फीसदी) के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

मशहूर नाटककार और डायरेक्टर गिरीश कर्नाड का निधन

मुंबई। जानेमाने लेखक, ऐक्टर, फिल्म डायरेक्टर और रंगमंच हस्ती गिरीश कर्नाड का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे वक्त से बीमार थे। उन्होंने बेंगलुरु में आखिरी सांस ली। पिछले महीने ही उन्होंने 81वां जन्मदिन मनाया था। उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से भी नवाजा जा चुका था।

गिरीश कर्नाड ने अपना पहला नाटक कन्नड़ में लिखा था जिसका बाद में अंग्रेजी में अनुवाद हुआ। उनके चर्चित नाटकों में ‘यताति’, ‘तुगलक’, ‘हयवदना’, ‘अंजु मल्लिगे’, ‘अग्निमतु माले’, ‘नागमंडल’ और ‘अग्नि और बरखा’ शामिल हैं।

1960 के दशक में कर्नाड के यायाति 1961, ऐतिहासिक तुगलक 1964 जैसे नाटकों को समालोचकों ने सराहा था, जबकि उनकी तीन महत्वपूर्ण कृतियां हयवदना 1971, नगा मंडला 1988 और तलेडेंगा 1990 ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की।

2 पद्म सम्मानों के अलावा 1972 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी, 1994 में साहित्य अकादमी, 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था। कन्नड़ फिल्म ‘संस्कार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

इलेक्ट्रिक वाहन थोपा तो बर्बाद हो जाएगा ऑटोमोबाइल उद्योग

नई दिल्ली। उद्योग जगत ने सरकार से इलेक्ट्रिक परिवहन को वाहन उद्योग तथा बाजार पर थोपने के बजाय उसकी प्रौद्योगिकी तथा ग्राहकों और बाजार के बीच स्वत: स्वीकार्यता विकसित होने देने की वकालत करते हुए कहा है कि तब तक बहु-वैकल्पिक व्यवस्था रखी जा सकती है।

वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम ने रविवार को कहा कि वह इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने की नीति आयोग की मुहिम का समर्थन करती है, लेकिन सरकार को अपने रुख को व्यावहारिक रखना चाहिए और इस उद्योग को “अनावश्यक नुकसान पहुंचाने से” बचना चाहिए।

सियाम के अध्यक्ष राजन बढ़ेरा ने एक बयान जारी कर कहा कि देश में इलेक्ट्रिक परिवहन को यथाशीघ्र लाने की नीति आयोग की महत्त्वाकांक्षी आकांक्षा का वाहन उद्योग पूरा समर्थन करता है। लेकिन, यह अनावश्यक रूप से वाहन उद्योग को नुकसान पहुंचाए बिना भी संभव है और इसलिए इस महत्त्वाकांक्षा को व्यावाहारिक स्तर पर लाने की जरूरत है।

वढ़ेरा ने कहा कि आज वाहन उद्योग के समक्ष कई चुनौतियां हैं। उसे बीएस-4 के बाद सीधे बीएस-6 को अपनाना है तथा कई नए सुरक्षा मानकों का पालन करना है और यह सब इतने कम समय करना है जिसकी दुनिया में कोई मिसाल नहीं है। इन सब के लिए उद्योग 70,000 से 80,000 करोड़ रुपए का बड़ा निवेश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस निवेश की वसूली से पहले ही सरकार पारंपरिक अंत:दहन इंजनों को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है। वह 2023 तक अंत:दहन वाले तिपहिया वाहनों और 2025 तक ऐसे दुपहिया वाहनों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की तैयारी कर रही है। यह अव्यावहारिक तथा असामयिक है।

सभी हितधारकों से विचार विमर्श के बाद हो फैसला
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर ने कहा कि बाजार कारकों तथा सकारात्मक नीति किसी भी नवाचार के मूल में है तथा हमें उम्मीद है कि परिवहन की नई प्रौद्योगिकियों की तैयारी करते हुए भारत को भी यही रुख अख्तियार करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को सभी हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद ही कोई फैसला करना चाहिए।

पहले पारंपरिक इंजन के साथ ही इलेक्ट्रिक इंजन वाले वाहनों की बिक्री जारी रखनी चाहिएऔर बाद में जब यह ग्राहकों की क्रय सीमा भीतर आ जाए तथा प्रौद्योगिकी पूरी तरह विकसित हो जाए तब पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना चाहिए।

जबरन नीति थोपने से बढ़ेगी बेरोजगारी
उन्होंने कहा कि दुपहिया तथा तिपहिया वाहनें के कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली इकाइयों की बड़ी संख्या छोटे तथा मध्यम उद्योग की श्रेणी में है जो वाहन उद्योग की रीढ़ हैं। वाहन उद्योग, सरकार या आपूर्तिकर्त्ताओं में से किसी के पास इलेक्ट्रिक वाहनों के संबंध में इतना अनुभव नहीं है कि वे 2023/2025 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक दुपहिया तथा तिपहिया वाहनों के बाजार की परिकल्पना को मूर्तरूप दे सके। यदि कोई नीति जबरन थोपने की कोशिश की गई तो इससे वाहन उद्योग को नुकसान पहुंचेगा तथा सीधे-सीधे रोजगार प्रभावित होगा।

नई Renault Duster की तस्वीरें लीक, बदल गया एसयूवी का लुक

0

नई दिल्ली।रेनॉ अपनी पॉप्युलर एसयूवी Duster को नए अवतार में लॉन्च करने वाली है। नई डस्टर की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें इसका नया लुक सामने आया है। ये तस्वीरें एसयूवी के फाइनल प्रॉडक्शन के बाद इसकी टेस्टिंग के दौरान की हैं। नई डस्टर की फ्रंट स्टाइलिंग में काफी अपडेट किए गए हैं, ताकि यह आने वाले पैदल यात्री सुरक्षा मानदंडों पर खरी उतर सके।

नई डस्टर के बोनट को दोबारा डिजाइन करके इसे थोड़ा ऊंचा बनाया गया है। इसके अलावा एसयूवी में नई ग्रिल और हेडलैम्प में हल्के बदलाव के साथ नया फ्रंट बंपर दिया गया है। इसकी हेडलाइट की डिजाइन पुरानी डस्टर जैसी है, लेकिन अब इसमें एलईडी डीआरएल और प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो पहले वाले मॉडल्स में नहीं हैं। नई डस्टर की ग्रिल ज्यादा बड़ी है और ग्रिल पर दी गई क्रोम फिनिश इसके लुक को अट्रैक्टिव बनाती है।

एसयूवी को फ्रेश लुक देने के लिए रेनॉ ने नई डस्टर में नए रूफ रेल्स, नए डिजाइन के अलॉय वील्ज और पीछे वाले गेट पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग दी है। इंटीरियर की तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी संभावना है कि इसमें नया सीट फैब्रिक, अपडेटेड इन्फोटेनमेंट सिस्टम और कुछ कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी की बात करें, तो इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, स्पीड वॉर्निंग, पार्किंग सेंसर्स और एबीएस सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे।

इंजन:अपडेटेड डस्टर में बीएस6 इंजन होगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी डस्टर का 110hp पावर वाला 1.5-लीटर K9K डीजल इंजन ही बीएस6 में अपडेट करेगी, जबकि 85hp पावर वाला डीजल इंजन एसयूवी में बंद कर दिया जाएगा। नई डस्टर का पेट्रोल इंजन भी बीएस6 नॉर्म्स के मुताबिक होगा। बता दें कि नई डस्टर वर्तमान मॉडल का फेसलिफ्ट वर्जन है।