Friday, June 12, 2026
Home Blog Page 4609

कौशल आधारित पाठ्यक्रम कॅरियर के उपयुक्त विकल्प खोजने में सहायक

कोटा। भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी ने कौशल विकास और देश में इसकी जरूरत के बारे में चर्चा करने के लिए कोटा में एक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ऑफ एडमिशन डॉ. रवि गोयल ने बताया कि कैसे कौशल आधारित पाठ्यक्रम युवाओं को कैरियर के उपयुक्त विकल्प खोजने में मदद कर सकते हैं।

इस सम्मेलन का उद्देश्य कोटा में रोजगार और कौशल विकास से संबंधित था, जहां बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं। एनएसडीसी के अनुसार कौशल पहल के संबंध में में कोटा राजस्थान राज्य का शीर्ष तीसरा शहर है।

वर्ष 2016-17 में, शहर के अर्ध-कार्यशील कर्मचारियों की संख्या 66,841 बताई गई थी, जबकि कुशल कार्यबल का अनुमान 34,921 था। बीएसडीयू कौशल विश्वविद्यालयों की स्थापना और अन्य राज्यों में कौशल विकास के अपने अद्वितीय मॉडल का अनुसरण करने में अन्य राज्य सरकारों की मदद कर रहा है।

बीएसडीयू युवाओं को कौशल निर्माण, प्रशिक्षण देते हुए विभिन्न विनिर्माण क्षेत्रों में रोजगार पाने में मदद करता है।बीएसडीयू के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (डॉ.) सुरजीतसिंह पाब्ला ने कहा, 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर में 77.48 फीसदी साक्षरता के साथ कोटा पहले नंबर पर है। शहर में कुल 2 लाख में से लगभग 1.01 लाख आबादी रोजगार योग्य है, जबकि कोटा में कार्यबल में भागीदारी दर केवल 35 फीसदी है। हर संस्थान में प्रशिक्षित कर्मचारी की मांग है।

व्हीबॉक्स की इंडिया स्किल रिपोर्ट 2019 के अनुसार, भारत में समग्र रोजगार 47.38 फीसदी है और भारतीय कार्यबल में 473 मिलियन लोग शामिल हैं। आईटीआई क्षेत्र में रोजगार 29.46 फीसदी और पॉलिटेक्निक क्षेत्र में रोजगार 32.67 फीसदी है। देश में पुरुष रोजगार में 47.39 फीसदी है जबकि महिला रोजगार 45.6 फीसदी है।

भारत में संगठित कार्यबल केवल 8 फीसदी है। रोजगार के लिहाज से राजस्थान का स्थान देश में चौथा है और पुरुष और महिला रोजगार क्रमशः सातवें और छठें स्थान पर है। देश के सभी राज्यों में काम करने के लिहाज से राजस्थान छठा सबसे पसंदीदा राज्य है।

Realme X का नया वेरियंट लॉन्च, 18 अगस्त से होगी बिक्री शुरू

नई दिल्ली। रियलमी के अब तक के सबसे पावरफुल फोन Realme X का नया वेरियंट चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि नया वेरियंट 18 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, इस वेरियंट में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 1,999 युआन (करीब 20,200 रुपये) रखी गई है।

चीन में इसके प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं। फिलहाल इस पर प्रोमो ऑफर चल रहा है, इसके खत्म होते ही फोन की कीमत 2,099 युआन हो जाएगी। यानी प्रोमो ऑफर खत्म होते ही इस वेरियंट को खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। रियलमी ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि यह प्रोमो कैंपेन कब तक चलेगा।

ऐसे में चीन में जो ग्राहक इसे खरीदना चाहते हैं, उनके लिए इस फोन को छूट पर खरीदना का अच्छा मौका है। इस ऑफर के तहत फोन के 8GB/128GB वेरियंट पर भी छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसे 1,799 युआन (करीब 18,180 रुपये) के बजाय 1,599 युआन (करीब 16,160 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

वैसे भारत में नए स्टोरेज ऑप्शन को पेश किया जाएगा या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, भारत में रियलमी के बाजार को देखते हुए, ऐसा माना जा रहा है कि यहां भी इस नए वेरियंट से पर्दा उठाया जाएगा। बता दें कि भारत में Realme X के मौजूदा वेरियंट यानी 4GB रैम+128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB रैम+128GB स्टोरेज वाले Realme X की कीमत 19,999 रुपये है।

कुछ ऐसे हैं Realme X के स्पेसिफिकेशन्स
Realme X में VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ आता है और इसमें 20W चार्जर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि Realme X को फुल चार्ज होने में 78 मिनट का टाइम लगता है। कंपनी का कहना है कि शाओमी के Redmi K20 को फुल चार्ज होने में 106 मिनट का समय लगता है। फोन में 6.53 इंच का FHD+ नॉचलेस सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.2% है। यह स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है।

Realme X में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710AIE प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। इसमें फ्लैगशिप Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में Sony IMX471 सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का AI पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

CA फाउंडेशन और फाईनल का रिजल्ट 14 को, ईमेल पर ऐसे पाएं रिजल्ट

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंट्स ऑफ इंडिया 14 अगस्त यानी बुधवार को सीए फाउंडेशन और सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इसे लेकर आईसीएआई ने एक ऑफिशल नोटिफिकेशन 3 अगस्त को जारी कर दिया था। इस रिजल्ट को आवेदक ऑफिशल वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाकर देख पाएंगे। इसके अलावा आईसीएआई की अन्य वेबसाइट्स पर रिजल्ट देखा जा सकता है इनकी डीटेल हम नीचे आपको दे रहे हैं।

अगर छात्र अपने रिजल्ट को ईमेल पर प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑफिशल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। बता दें कि इन परीक्षाओं का आयोजन मई-जून 2019 में किया गया था। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं रिजल्ट वाले दिन उन्हें CACPT(Space) छह डिजिट रोल नंबर लिखकर 58888 पर भेजना होगा।

बता दें कि अगर आप ईमेल पर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए रजिस्टर करते हैं तो रिजल्ट घोषित होते ही आपका रिजल्ट आपके ईमेल पर भेज दिया जाएगा। यह रिजल्ट ओल्ड और नए दोनो कोर्सेस का जारी किया जाएगा। CA IPPC Result 2019 की घोषणा बाद में की जाएगी।

ईमेल पर रिजल्ट पाने के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

  1. आईसीएआई की ऑफिशल वेबसाइट icaiexam.icai.org पर
  2. यहां होम पेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करके लॉगिन करें
  3. अब आपके डैश बोर्ड पर दाईं ओर ईमेल पर रिजल्ट प्राप्त करने के बटन पर क्लिक करें
  4. बता दें कि इससे पहले जून 2019 में आयोजित CPT परीक्षा का रिजल्ट 18 जुलाई को जारी कर दिया गया था।

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

  • Icaiexam.icai.org
  • Icai.nic.in
  • Caresults.icai.org

जियो माइक्रोसॉफ्ट से मिलकर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को देंगी बढ़ावा

0

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सब्सिडीएरी जियो और माइक्रोसॉफ्ट के बीच एक साझेदारी हुई है। इसके तहत दोनों कंपनियां भारत में मिलकर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देंगी। रिलायंस और माइक्रोसॉफ्ट के बीच 10 साल के लिए करार हुआ है।

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड कंप्यूटिंग सेवा प्रदान करने वाली माइक्रोसॉफ्ट आने वाले समय में अपना डाटा देश में ही स्टोर करेगी और इसके जियो डाटा सेंटर बनायेगी। पहले दो डाटा सेंटर गुजरात और महाराष्ट्र में बनाए जायेंगे। इसके अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।

मुकेश अंबानी ने बताया अलग तरह का समझौता
जियो अपने गैर-नेटवर्क एप्लिकेशन माइक्रोसॉफ्ट अजुअर को स्थानांतरित करेगी। वह अपने स्टार्टअप पारिस्थितिकी के जरिए माइक्रोसॉफ्ट अजुअर को प्रोत्साहित करेगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि यह पहला मौका है कि इतनी बड़ी क्षमता वाली दो कंपनियों में इस तरह का कोई समझौता हुआ है।

आयुष्‍मान खुराना की फिल्‍म ‘ड्रीम गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। ऐक्‍टर आयुष्‍मान खुराना की आने वाली फिल्‍म ‘ड्रीम गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्‍म में आयुष्‍मान एक छोटे शहर के लड़के के रोल में हैं जो कि अलग-अलग महिलाओं की आवाज में बात करता है।

ट्रेलर की शुरुआत रामलीला के सीन से होती है जिसमें आयुष्‍मान साड़ी पहने सीता के रोल में नजर आ रहे हैं। अगले सीन में आयुष्‍मान से अन्‍नू कपूर कहते हैं, ‘तुम्‍हारी अम्‍मा ने कितने व्रत-उपवास करके एक बेटा पैदा करा और तुम कभी सीता बन जाते हो, कभी राधा।’

बता दें, यह दूसरा मौका है जब अन्‍नू कपूर और आयुष्‍मान एकसाथ किसी फिल्‍म में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने ‘विकी डोनर’ में काम किया था।

ट्रेलर में आयुष्‍मान के नुसरत भरूचा के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप की भी झलक देखने को मिलती है। इसके बाद वह कॉल सेंटर पर लड़की के रूप में जॉब करते दिखते हैं और खुद का नाम पूजा रखते हैं।

कई लोग पूजा से बात करने के दौरान उसके प्‍यार में पड़ जाते हैं। वे उसे ढूंढने लगते हैं और इसके बाद काफी सारा कन्‍फ्यूजन होता है। बता दें, यह फिल्‍म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

GMK कोटा में रसोई के विकास की यात्रा का जीवन्त चित्रण प्रस्तुत

कोटा। शहरवासियों के लिए एक भव्य कार्यक्रम ‘लाईव आर्ट एक्शन’ का आयोजन द ग्रेट मॉल ऑफ कोटा (जीएमके) में किया गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस पेटिंग महोत्सव का आयोजन पारम्परिक राजस्थानी कला शैली में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नियोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का पहला आयोजन है, जो आगामी महीनों में भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों पर रोशनी डालेगा।

‘लाईव आर्ट एक्शन’ कार्यक्रम के तहत दिल्ली के ख्याति प्राप्त मास्टर कलाकार विवेक करमोकर के सहयोग से हाड़ौती क्षेत्र के कलाकारों को जीएमके एक ही मंच पर लाया है। विवेक करमोकर द्वारा हाड़ौती के उभरते कलाकारो के साथ मॉल के फूडकोर्ट में 400 वर्गफीट की पेंटिंग के ज़रिए प्राचीन ऐतिहासिक काल से 21वीं सदी तक किचन यानि रसोई के विकास की यात्रा का जीवन्त विवरण प्रस्तुत किया गया है।

करमोकर ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि यह कार्यक्रम अनूठी पहल है जो आज की युवा पीढ़ी एवं सभी लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इतना ही नहीं, कोटा शहर के लोग भी कार्यक्रम में हिस्सा ले कर इस विशाल चित्रकारी के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। इसके मद्देनजर कोटा के बच्चों और लोगों के लिए मिनिएचर पेंटिंग पर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसके माध्यम से उन्हें कोटा शहर की कला के बारे में अपने विचारों को साझा करने का मौका मिला।

इस पहल पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए मास्टर कलाकार विवेक करमोकर ने कहा, ‘‘रसोई का इतिहास अपने आप में आकर्षक रहा है। रसोई हमें प्राचीन संस्कृति के बारे में बहुत कुछ बताती है, यह मूल्यों और दर्शन की अभिव्यक्ति है। भारतीय रसोई कई बड़े बदलावों के दौर से गुज़री है। और मैं इसी विवरण को चित्रकारी ‘इवोल्यूशन ऑफ किचन’ के माध्यम से प्रस्तुत करना चाहता हूँ।

आहलुवालिया कॉन्टै्रक्ट्स इण्डिया लिमिटेड के डायरेक्टर विकास आहलुवालिया, ने कहा ‘‘ ‘लाईव आर्ट एक्शन’ के तत्वावधान में हम इस पारम्परिक शॉपिंग सेंटर को एक उत्कृष्ट सांस्कृतिक केन्द्र में बदलना चाहते हैं। इस चित्रकारी को दिल्ली एवं हाड़ोती क्षेत्र के कलाकारों द्वारा राजस्थानी कला शैली में बनाया गया है।

इंदौर बाजार: मूंगफली, पाम तेल के भाव में कमी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को मूंगफली तेल के भाव में 20 रुपये प्रति 10 किलोग्राम (शनिवार की तुलना में) की कमी हुई। पाम तेल तीन रुपये और कपास्या तेल में तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम कम हुए।

तिलहन सरसों 3550 से 3600रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3550 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूूंगफली तेल इंदौर 1100 से 1110, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 754 से 755, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 650 से 655 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2035, देवास 2035, उज्जैन 2035, खंडवा 2015, बुरहानपुर 2015, अकोला 3225 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 755 से 757, महाराष्ट्र 750 से 755 रुपये तथा गुजरात 760 से 762 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी: आवक की कमी से उड़द के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को आवक की कमी से उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (शनिवार की तुलना में) की तेजी लिए रहे।

दलहन चना (कांटा) 4300 से 4325, चना (देसी) 4200 से 4225, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3750 से 3800, मूंग 5800 से 6000, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5100 से 5500, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 5000 से 5100, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6900 से 7100, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 7900, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5600 से 5800, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7400 से 7600, मूंग मोगर 8000 से 8200 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना: त्योहारी ग्राहकी से शक्कर, खोपरा बूरा में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में सोमवार को त्योहारी ग्राहकी से शक्कर के भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल (शनिवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई। खोपरा बूरा के भाव 100 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की तेजी लिये रहे।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को 20 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3360 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 163 से 183 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2200 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

सिद्धार्थ-परिणीति की ‘जबरिया जोड़ी’ ने पहले वीकेंड पर कमाए 11 करोड़ रुपये

मुंबई। डायरेक्‍टर प्रशांत सिंह की रोमांटिक कॉमिडी फिल्‍म ‘जबरिया जोड़ी’ बॉक्‍स ऑफिस पर पहले वीकेंड पर ठंडी साबित हुई। शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बाद भी फिल्‍म शनिवार और रविवार को भी खास कमाल नहीं दिखा सकी।

फिल्‍म को क्रिटिक्‍स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह दूसरा मौका है जब सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और परिणीति चोपड़ा किसी फिल्‍म में साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों ने 2014 में आई ‘हंसी तो फंसी’ में साथ काम किया था।

बॉक्‍स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की लेटेस्‍ट रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को यानी फिल्‍म की रिलीज के तीसरे दिन इसे 4.50 करोड़ का बिजनस किया। फिल्‍म ने पहले वीकेंड पर 11 करोड़ की कमाई की है।

बता दें, फिल्‍म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया था। पहले यह फिल्‍म 2 अगस्‍त को रिलीज होनी थी लेकिन किसी तरह का कोई कॉम्‍पिटिशन न हो और सोलो रिलीज को देखते हुए इसे 9 अगस्‍त को रिलीज किया गया। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि यह फॉर्म्‍युला भी कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

‘जबरिया जोड़ी’ पकड़वा विवाह पर आधार‍ित फिल्‍म है ज‍िसमें स‍िद्धार्थ एक ब‍िहारी ठग के रोल में हैं। भोजपुरी में जबर‍िया का मतलब जबरन या जबरदस्‍ती होता है।