Thursday, June 11, 2026
Home Blog Page 4608

सिद्धार्थ-परिणीति की ‘जबरिया जोड़ी’ ने पहले वीकेंड पर कमाए 11 करोड़ रुपये

मुंबई। डायरेक्‍टर प्रशांत सिंह की रोमांटिक कॉमिडी फिल्‍म ‘जबरिया जोड़ी’ बॉक्‍स ऑफिस पर पहले वीकेंड पर ठंडी साबित हुई। शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बाद भी फिल्‍म शनिवार और रविवार को भी खास कमाल नहीं दिखा सकी।

फिल्‍म को क्रिटिक्‍स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह दूसरा मौका है जब सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और परिणीति चोपड़ा किसी फिल्‍म में साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों ने 2014 में आई ‘हंसी तो फंसी’ में साथ काम किया था।

बॉक्‍स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की लेटेस्‍ट रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को यानी फिल्‍म की रिलीज के तीसरे दिन इसे 4.50 करोड़ का बिजनस किया। फिल्‍म ने पहले वीकेंड पर 11 करोड़ की कमाई की है।

बता दें, फिल्‍म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया था। पहले यह फिल्‍म 2 अगस्‍त को रिलीज होनी थी लेकिन किसी तरह का कोई कॉम्‍पिटिशन न हो और सोलो रिलीज को देखते हुए इसे 9 अगस्‍त को रिलीज किया गया। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि यह फॉर्म्‍युला भी कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

‘जबरिया जोड़ी’ पकड़वा विवाह पर आधार‍ित फिल्‍म है ज‍िसमें स‍िद्धार्थ एक ब‍िहारी ठग के रोल में हैं। भोजपुरी में जबर‍िया का मतलब जबरन या जबरदस्‍ती होता है।

औद्योगिक इकाइयों की मांग घटने से चांदी 1,150 रुपये सस्ती, सोना महंगा

नई दिल्ली/ कोटा। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत ने आज सोमवार को फिर से सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छुआ है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने के भाव में 50 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। एसोसिएशन के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुख और ज्वैलर्स की मांग बढ़ने से भाव में यह तेजी आई है।

गौरतलब है कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव रिकॉर्ड उच्चतम स्तर 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया था। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,503.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, चांदी में आज 1,150 रुपये की गिरावट आई है, जिससे इसका भाव 43,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा मांग में कमी आने से भाव में यह गिरावट देखी गई है।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 50 रुपये की ही तेजी के साथ 38,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 28,600 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही। शनिवार को सोने में 90 रुपये की तेजी आई थी, जिससे इसका भाव 38,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज सोमवार को 1,150 रुपये की भारी गिरावट दिखाई दी, जिससे इसका भाव 43,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 43,324 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 88,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 42200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 36600 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 42700 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 36780 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 42900 रुपये प्रति तोला।

1600 शहरों के 1.5 करोड़ घर बन जाएंगे अब जियो होम

0

नई दिल्ली। जियो फाइबर की सेवा लेने के लिए रजिस्टर्ड हो चुके 1600 शहरों के 1.5 करोड़ घर जल्द ही जियो होम बन जाएंगे। जियो की यह सेवा 5 सितंबर से शुरू हो रही है। जियो फाइबर के ग्राहकों के लिए जियो पोस्ट पेड प्लस सेवा भी लांच हो रही है। इन दोनों सेवाओं को लेने के बाद आपका घर 100 फीसदी जियो होम हो जाएगा।

अभी आप अपने टेलीविजन से किसी को वीडियो कॉल नहीं कर सकते हैं, लेकिन इन दोनों प्लान को लेने के बाद आप किसी भी रिश्तेदार को टेलीविजन स्क्रीन से वीडियो कॉल कर सकेंगे।

एक ही सेट टॉप बॉक्स से पूरा घर कनेक्ट हो जाएगा
आपके घर का हर डिवाइस चाहे वह कंप्यूटर हो, टेलीविजन हो या लैपटॉप हो, हर डिवाइस पर आप हर सुविधा ले सकेंगे, मतलब आप अपने घर में कहीं भी बैठकर जियो फाइबर पर उपलब्ध सुविधा का मजा ले सकेंगे, डीटीएच सेवा के तहत एक से अधिक टेलीविजन पर सुविधा लेने के लिए अलग से चार्ज देना होता है।

जियो फाइबर में एक ही जियो सेट टॉप बॉक्स से पूरा घर कनेक्ट हो जाएगा। आपको अनलिमिटेड सिनेमा देखने की सुविधा होगी क्योंकि जियो फाइबर में ओटीटी सुविधा इन बिल्ड होगी, मतलब अलग से नेटफिल्किस और अमेजन प्राइम को पैसे देने की जरूरत नहीं होगी।

बोलकर बदल सकेंगे चैनल
जियो फाइबर के साथ आपको एक खास सुविधा होगी कि आप टीवी के सामने खड़े होकर किसी हीरो-हीरोइन का नाम लेंगे और आपके टेलीविजन स्क्रीन पर उनके लेटेस्ट मूवी की लिस्ट होगी। यानी कि किसी चैनल को चेंज के लिए आपको रिमोट की जरूरत नहीं होगी, बोलकर आप चैनल बदल सकेंगे।

हर प्रकार के गेम भी आप अपने टेलीविजन स्क्रीन पर खेल सकेंगे। गेमिंग में अपने दोस्त को शामिल करना चाहते हैं तो यह सुविधा भी आपको उपलब्ध होगी। एक साथ कई दोस्त टेलीविजन स्क्रीन पर पबजी जैसे गेम को खेल पाएंगे।

होम सिक्युरिटी की सुविधा भी
घरों की सुरक्षा में भी आपको काफी मदद मिलने जा रही है। जियो फाइबर एवं जियो पोस्ट पेड प्लस के तहत आपके घरों के हर प्रकार की इंटरनेट ऑफ थींग्स (आईओटी) एक दूसरे से जुड़ पाएंगी। होम सिक्युरिटी के तहत आपको यह सुविधा भी मिल सकता है कि आपके घर के बाहर कोई व्यक्ति कॉल बेल बजाता है तो उसका चेहरा आपके फोन स्क्रीन पर आ जाएगा।

दाम्पत्य जीवन में नियमित सेक्स से हार्ट अटैक का खतरा कम: स्टडी

0

नई दिल्ली। अगर आप शादी-शुदा हैं तो वैवाहिक जीवन में नियमित सेक्स कर हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं। हाल ही में हुई एक नई स्टडी में यह बात सामने आयी है कि आपकी सेक्स लाइफ और हार्ट अटैक से मौत के बीच गहरा संबंध है। जी हां, अगर आपकी सेक्स लाइफ ऐक्टिव है तो जाने-अनजाने आपके हार्ट अटैक से मौत होने का खतरा कम हो जाता है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के अनुसंधानकर्ताओं ने इस बात का खुलासा किया कि हार्ट अटैक से बचने वाले वैसे लोग जिनकी सेक्स लाइफ ऐक्टिव है उनके पहला हार्ट अटैक आने के एक दशक के अंदर मौत का खतरा उन लोगों की तुलना में कम हो जाता है जो सिंगल हैं या अविवाहित हैं। इस स्टडी में अनुसंधानकर्ताओं ने 1120 वैसे पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया जिन्हें 65 साल या इससे कम की उम्र में पहला हार्ट अटैक आया था।

सेक्स न करने वालों की मौत की आशंका 27 प्रतिशत अधिक
करीब 22 सालों तक स्टडी में शामिल लोगों पर नजर रखी गई और स्टडी के दौरान 1120 में से 524 लोगों की मौत हो गई। वैसे लोग जिन्होंने हार्ट अटैक आने से 1 साल पहले तक बिलकुल भी सेक्स नहीं किया था उनकी मौत की आशंका 27 प्रतिशत अधिक थी उन लोगों की तुलना में जिन्होंने सप्ताह में एक से ज्यादा बार सेक्स किया। इसके अलावा जिन लोगों ने सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स किया हार्ट अटैक के बाद उनकी मौत की आशंका 12 प्रतिशत कम थी और कभी-कभार सेक्स करने वालों की मौत की आशंका 8 प्रतिशत कम।

हेल्दी रहते हैं सेक्शुअली ऐक्टिव लोग
सेक्स और जीवित बचने की संभावना के बीच कनेक्शन उन लोगों के लिए और भी स्ट्रॉन्ग था जिनकी सेक्स लाइफ हार्ट अटैक के बाद भी बेहद ऐक्टिव थी। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में डिपार्टमेंट ऑफ बिहेविअरल साइंस ऐंड हेल्थ के हेड ऐन्ड्र्यू स्टेपटो ने कहा, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं कि वैसे लोग जो सेक्शुअली ऐक्टिव थे वे रिलेशनशिप में थे, जवान थे और आमतौर पर हेल्दी भी थे।

हाई बीपी, कलेस्ट्रॉल और डायबीटीज का खतरा
वैसे लोग जो सेक्शुअली इनऐक्टिव थे यानी जिन्होंने सेक्स करना पूरी तरह से बंद कर दिया था उनमें हार्ट अटैक आने से 1 साल पहले हाई ब्लड प्रेशर, हाई कलेस्ट्रॉल, डायबीटीज समेत कई बीमारियां और दिक्कतें नजर आयीं उन लोगों की तुलना में जिन्होंने सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स किया।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सबसे प्‍यारे कपल माने जाते हैं। फैंस दोनों के फोटोज, विडियोज और रेड कार्पेट मोमेंट्स को काफी पसंद करते हैं। यह कपल सार्वजनीक तौर पर एक-दूसरे को प्यार जताकर अक्सर अपने फैन्स को कपल गोल्स देते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘बेवॉच’ ऐक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह एक छोटे समारोह में शादी करना चाहती थीं लेकिन यह एक ग्रैंड सेलिब्रेशन में तबदील हो गया।

प्रियंका ने बताया कि अपनी शादी में बुलाने के लिए उन्होंने लगभग 180 लोगों की लिस्ट बनाई थी, ताकि अपनी शादी को प्राइवेट रख सकें, लेकिन उनके के लिए आसान नहीं था। इसके अलावा, ऐक्ट्रेस ने अपने से कम उम्र के व्यक्ति से शादी करने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह उन चीजों को महत्व नहीं देती है जो उनके लिए मायने नहीं रखती और अपने अपनी लाइफ अपनी शर्तों जीती हैं। ऐक्ट्रेस हाल ही में अपने पति के ‘द हैप्पीनेस बिगिन्स’ टूर के पहले कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के बाद न्यूयॉर्क वापस लौटी हैं।

वर्कफ्रेंट की बात करें तो, प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की ‘द स्काई इज पिंक’ में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 और 2 दिसम्बर को शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर ने उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। दोनों पहले क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे, इसके बाद दोनों ने हिंदू रिवाज से भी शादी की थी।

5 सितंबर से शुरू होगी जियो गीगा फाइबर, AGM में मुकेश अंबानी का ऐलान

0

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 42वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बहुप्रतिक्षित जियो गीगाफाइबर के कॉमर्शियल लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया।

मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो के तीन साल पूरे होने के अवसर पर 5 सितंबर 2019 से जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि जियो गीगाफाइबर की कम से कम स्पीड 100 एमबीपीएस होगी जो जो 1 जीबीपीएस तक जाएगी।

इसके लिए ग्राहकों को 700 रुपए से लेकर 10000 हजार रुपए प्रतिमाह खर्च करने होंगे। यह खर्च प्लान के अनुसार होगा। उन्होंने कहा कि जियो गीगाफाइबर पर ग्राहकों को वॉयस कॉल या डाटा में से किसी एक के लिए ही भुगतान करना होगा।

अन्य घोषणाएं

  1. इंटरनेशनल कॉलिंग पैक 500 रुपए प्रतिमाह अमेरिका और कनाडा में फिक्स लाइन के लिए जियो फाइबर प्लान पर सभी ओटीटी एप्लीकेशन उपलब्ध होंगे।
  2. प्रीमियम जियो फाइबर ग्राहक उसी दिन रिलीज होने वाली फिल्म देख सकेंगे।
  3. जियो फॉर एवर प्लान लेने वालों को 4के टीवी और सेट टॉप बॉक्स मुफ्त मिलेगा।
  4. रिलायंस देश में सबसे ज्यादा जीएसटी और इनकम टैक्स देने वाली कंपनी बनी
  5. वित्त वर्ष 2018-19 में रिलायंस ने 26379 करोड़ रुपए कस्टम और एक्साइज ड्यूटी के रूप में दिए।
  6. समान अवधि में 67320 करोड़ रुपए का जीएसटी और 12191 करोड़ रुपए का आयकर दिया।
  7. भारतीय अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान करने वाली कंपनी है रिलायंस ।
  8. रिलायंस इंडस्ट्रीज पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनी।

जियो गीगाफाइबर क्या है?
JioGigaFiber फाइबर टु द होम यानी FTTH पर आधारित है। FTTH का मतलब होता है कि अगर आपको इंटरनेट सर्विस चाहिए तो आपके घर तक एक केबल दिया जाएगा। अभी जिस केबल से आपको इंटरनेट मिलता है वो इस स्पीड इंटरनेट देने लायक नहीं होते। FTTH की वजह से स्पीड भी मिलेगी। इस सर्विस के लिए यूज की जाने वाली केबल दूसरों के मुकाबले फास्ट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करती है। यह मौजूदा केबल के मुकाबले बेहतर होगी और इससे हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी और ऑनलाइन गेमिंग भी पहले से बेहतर होगी।

Jio GigaFiber यूजर्स नई फिल्में अब फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देख सकेंगे

0

नई दिल्ली। 42वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलान किए। इनमें सबसे बड़ा ऐलान जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल लॉन्चिंग रहा। मुकेश अंबानी के अनुसार, 5 सितंबर से पूरे देश में जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

जियो गीगाफाइबर सेवा की खूबियों के बारे में बताते हुए मुकेश अंबानी ने बताया जियो अपने प्रीमियम गीगाफाइबर ग्राहकों के लिए फर्स्ट डे, फर्स्ट शो सेवा लेकर आएगी। इस सेवा के तहत प्रीमियम गीगाफाइबर ग्राहक उसी दिन मूवी देख सकते हैं जिस दिन वह थियेटर में रिलीज होगी। कंपनी इस सर्विस को 2020 के मध्य तक लॉन्च करेगी।

जियो गीगाफाइबर की अन्य खासियत
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगाफाइबर की कम से कम स्पीड 100 एमबीपीएस होगी जो जो 1 जीबीपीएस तक जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को 700 रुपए से लेकर 10000 हजार रुपए प्रतिमाह खर्च करने होंगे। यह खर्च प्लान के अनुसार होगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि ग्राहक को डाटा अथवा वायस में से एक के लिए ही पैसा खर्च करना होगा।

जियो ग्राहकों को 4K एचडी टीवी और 4K सेट टॉप बॉक्स मुफ्त

0

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बड़ा ऐलान कर दिया है। मुकेश अंबानी ने 5 सितंबर से जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है।

एजीएम में जियो गीगा फाइबर के प्लान्स की जानकारी देते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए रिलायंस जियो ने जियो गीगाफाइबर और जियो सेट टॉप बॉक्स के कई प्लान्स बनाए हैं।

मुकेश अंबानी ने बताया कि जो ग्राहक जियो गीगाफाइबर और जियो सेट टॉप बॉक्स का जियो फॉर एवर प्लान लेंगे, उन्हें कंपनी की ओर से 4के एचडी टीवी और 4के सेट टॉप बॉक्स मुफ्त दिया जाएगा। हालांकि, फिलहाल प्लान की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

5 सितंबर से शुरू होगा जियो गीगाफाइबर
मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो के तीन साल पूरे होने के अवसर पर 5 सितंबर 2019 से जियो गीगाफाइबर की कॉमर्शियल सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि जियो गीगाफाइबर की कम से कम स्पीड 100 एमबीपीएस होगी जो जो 1 जीबीपीएस तक जाएगी।

इसके लिए ग्राहकों को 700 रुपए से लेकर 10000 हजार रुपए प्रतिमाह खर्च करने होंगे। यह खर्च प्लान के अनुसार होगा। उन्होंने कहा कि जियो गीगाफाइबर पर ग्राहकों को वॉयस कॉल या डाटा में से किसी एक के लिए ही भुगतान करना होगा।

मैंने वित्त मंत्री से कहा था, RBI गवर्नर को हटा दें: नितिन गडकरी

नागपुर। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि उन्होंने एक बार वित्त मंत्री से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर को हटाने के लिए कहा था। नागपुर में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में यह किस्सा दोहराते हुए गडकरी यह बताना चाह रहे थे कि कैसे रेग्युलेटर्स की सख्ती के कारण भारत में बिजनस ग्रोथ रुक गई। हालांकि, उन्होंने मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की तारीफ करते हुए कहा कि उनसे सकारात्मक सोच की उम्मीद की जा सकती है।

गडकरी ने कार्यक्रमों में बताया कि उन्होंने वित्त मंत्री से कहा था कि आरबीआई गवर्नर ‘किसी काम के नहीं हैं और उन्हें सीधे हटा देना चाहिए।’ हालांकि, गडकरी ने अपने वक्तव्य में किसी का नाम नहीं लिया और सिर्फ वित्त मंत्री और आरबीआई गवर्नर का जिक्र किया। गौरतलब है कि नैशनल डेमोक्रैटिक अलायंस के पहले कार्यकाल में अरुण जेटली और पीयूष गोयल वित्त मंत्री थे।

किसी काम के नहीं गवर्नर’
उस वक्त रघुराम राजन और उर्जित पटेल ने आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी संभाली। राजन को दूसरा कार्यकाल नहीं मिला और उर्जित ने बिना अपना कार्यकाल पूरा किए ही इस्तीफा दे दिया। गडकरी ने कहा, ‘मैंने गवर्नर को समझाने की बहुत कोशिश की (नरमी दिखाने के लिए) लेकिन वह अड़े थे। बाद में वित्त मंत्री ने बताया कि गवर्नर पद छोड़ने की धमकी देते हैं लेकिन छोड़ते नहीं। तब मैंने वित्त मंत्री से कहा कि अगर वह अभी पद नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें बाहर कर दीजिए, वह किसी काम के नहीं हैं।’

Maruti Suzuki XL6 आएगी 6 कलर ऑप्शन के साथ

0

नई दिल्ली। दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कार मारुति सुजुकी एक्सएल 6 (Maruti Suzuki XL6) कार दो वेरियंट और 6 कलर ऑप्शंस में लॉन्च की जाएगी। यह कार जीटा मैनुएल/ऑटोमेटिक और अल्फा मैनुअल/अल्फा ऑटोमेटिक वेरियंट में आएगी। इसके अलावा बायर्स को मेटैलिक प्लेटिनम सिल्वर, मेटैलिक मैग्मा ग्रे, प्राइम अबर्न रेड, पर्ल ब्रेव खाकी, पर्ल आर्टिक वाइट और नेक्सा ब्लू कलर ऑप्शन मिलेंगे। यह कार 21 अगस्त को लॉन्च की जाएगी।

7 सीटर एमपीवी अर्टिगा पर आधारित
बात करें कार के फीचर्स की तो मारुति एक्सएल6 कंपनी की 7 सीटर एमपीवी अर्टिगा पर आधारित है, लेकिन इसका लुक अर्टिगा से काफी अलग है। अर्टिगा के मुकाबले एक्सएल6 में नई एलईडी हेडलाइट्स, नए शेप का बोनट और नई डिजाइन में अर्टिगा से बड़ी ग्रिल दी गई है। ग्रिल के बीच में लंबी क्रोम पट्टी है, जो हेडलाइट यूनिट में दिए गए एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट्स) में मिलती है। बड़ी ग्रिल और प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ दिया गया नए डिजाइन का बंपर कार के फ्रंट लुक को शानदार बनाता है। कार में सनरूफ नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें रूफ रेल्स दिए गए हैं।

ये फीचर्स भी होंगे मौजूद
एक्सएल6 का कैबिन पूरी तरह ब्लैक कलर में है। इस 6 सीटर कार की दूसरी लाइन में आर्मरेस्ट के साथ दो अलग-अलग कैप्टन सीट्स मिलेंगी। इसके अलावा इस प्रीमियम कार में नया स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम, हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर वॉशर/वाइपर जैसे फीचर्स होंगे। टॉप वेरियंट Alpha में रिवर्स कैमरा, लेदर सीट्स और क्रूज कंट्रोल की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी इस कार को ब्लैक अलॉय वील्ज के साथ ड्यूल टोन कलर स्कीम में भी पेश कर सकती है।

इंजन : इस प्रीमियम कार में मारुति के स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन होगा। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होगा। इस 6 सीट वाली प्रीमियम कार की कीमत अर्टिगा से करीब 50 हजार रुपये ज्यादा रहने की उम्मीद है।