Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 306

OnePlus 16 स्मार्टफोन 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

नई दिल्ली। OnePlus 16 स्मार्टफोन 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जो फोटो और वीडियो शूटिंग के अनुभव को एक नई ऊँचाई पर ले जाएगा।

लीक रिपोर्ट यह भी संकेत देती हैं कि फोन में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 240Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट होने की संभावना है। बात जब बैटरी की आती है, तो यह फोन लगभग 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। हालांकि अभी सभी डिटेल्स आधिकारिक नहीं हैं और यह जानकारी शुरुआती लीक पर आधारित हैं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 16 में 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले होने की संभावना है, जिसमें 200Hz या उससे ज़्यादा रिफ्रेश रेट का सपोर्ट हो सकता है। लीक्स के अनुसार OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट होने की उम्मीद है, जो Qualcomm का अगले जेनरेशन का टॉप-क्लास प्रोसेसर माना जा रहा है।

यह चिपसेट CPU और GPU दोनों में ही तेज परफॉर्मेंस प्रदान करेगा, जिससे भारी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ऐप्स का उपयोग आसानी से किया जा सकेगा। अगर यह डेटा सही है, तो OnePlus 16 2026 का सबसे शक्तिशाली Android फोन बन सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 16 में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है, जो ट्रिपल-लेंस सेटअप का हिस्सा होगा। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर भी दिए जाने की बात सामने आई है।

लीक्स में यह भी कहा जा रहा है कि OnePlus 16 लगभग 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। यह बैटरी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और रोजमर्रा के कामों के दौरान लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करेगी। इस वजह से OnePlus 16 के आने पर OxygenOS के एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

भारत पर टैरिफ को लेकर अमेरिका का यू-टर्न, ट्रंप के डबल स्टैंडर्ड की खुल गई पोल

वॉशिंगटन। भारत और यूरोपीय संघ ने शनिवार 27 जनवरी को ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ट्रेड डील को होने से रोकने के लिए अमेरिका ने पूरी कोशिश की थी। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने यहां तक कहा कि यूरोप अपने खिलाफ युद्ध की फंडिंग कर रहा है।

आखिरकार भारत और यूरोप ने अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से इनकार किया और इस समझौते को अमली जामा पहना दिया। लेकिन अमेरिका को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

डील के बाद ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर भारत को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ट्रंप के व्यापार प्रतिनिधि ने रूसी तेल खरीद को लेकर बयान दिया और कहा कि अमेरिका की चिंताओं को दूर करने के लिए भारत को और काम करने की जरूरत है।

ट्रंप के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने कहा कि वॉशिंगटन अभी भी भारत की रूसी तेल खरीद पर नजर रख रहा है। इसका मतलब है कि ट्रंप प्रशासन का भारत के खिलाफ लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ को जल्द हटाने का इरादा नहीं है।

ग्रीर का यह बयान ट्रंप के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के दावोस में दिए बयान से बिल्कुल उलट है। बेसेंट ने कहा था कि रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद भारतीय खरीदारी कम हो गई है।

ट्रंप प्रशासन का रूसी तेल पर यू-टर्न
बेसेंट ने तेल खरीदारी कम होने को बड़ी सफलता बताते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि अब इन्हें हटाने का रास्ता है और यह एक अच्छी बात है। लेकिन अब ग्रीर ने इस मामले पर उलट बयान दिया है। यह साफ बता रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अहंकारी रवैये के चलते भारत के साथ एक बेकार का गतिरोध पैदा कर लिया है। हाल ही में ट्रंप की पार्टी के सीनेटर टेड क्रूज के एक ऑडियो लीक से पता चलता है कि ट्रंप खुद भारत के साथ डील में बाधा बन रहे हैं।

अमेरिका का डबल स्टैंडर्ड आया सामने
पूर्व भारतीय राजनयिक कंवल सिब्बल ने रूस से तेल खरीद पर ग्रीर के बयान को डोनाल्ड ट्रंप का डबल स्टैंडर्ड बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ट्रंप खुद को व्यापार और निवेश की संभावनाओं को देखते हुए रूस के साथ संबंध बना रहे हैं। वे चाहते हैं कि यूक्रेन रूस को रियायते दें लेकिन रूस पर दबाव बनाए रखने के लिए भारत का इस्तेमाल करना चाहते हैं। रूस से तेल के लिए हमारे दरवाजे बंद करवाना चाहते हैं क्योंकि हम कथित तौर पर युद्ध को फाइनेंस कर रहे हैं।

जीरा के भाव अप्रैल तक बढ़कर 28,500 रुपए क्विंटल तक पहुंचने का अनुमान

राजकोट। Jeera Price: सबसे प्रमुख उत्पादक प्रान्त- गुजरात में बिजाई क्षेत्र घटने तथा घरेलू एवं निर्यात मांग मजबूत रहने से जीरा की कीमतों में लम्बे समय तक नरमी या स्थिरता रहने के बाद अब धीरे-धीरे सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।

समीक्षकों का मानना है कि वर्ष 2026 में जीरा का भाव वर्ष 2024 एवं 2025 की तुलना में कुछ ऊपर रहेगा लेकिन 2023 के रिकॉर्ड स्तर तक इसका पहुंचना मुश्किल है।

निकट भविष्य में जीरा का दाम बढ़कर 28,500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच सकता है मगर उससे ऊपर तभी जा सकेगा जब फसल को प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान न हो अथवा घरेलू एवं निर्यात मांग जोरदार निकले।

अप्रैल 2026 तक जीरा की कीमत 27,500 से 28,500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच घूमते रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

जीरा के वैश्विक उत्पादन में अकेले भारत का योगदान 75 प्रतिशत के करीब रहता है और यह सबसे प्रमुख निर्यातक देश भी बना हुआ है। वैश्विक बाजार की मांग पर जीरा का भाव काफी हद तक निर्भर करता है।

चीन इसका प्रमुख खरीदार रहा है। वहां फरवरी में जीरा की बिजाई शुरू होने वाली है जिस पर भारतीय व्यापारियों द्वारा गहरी नजर रखी जा रही है वहां बिजाई तथा फसल की तस्वीर अप्रैल तक स्पष्ट हो सकेगी।

यदि चीन में उत्पादन बढ़ने के संकेत मिलते हैं तो भारतीय जीरे की निर्यात मांग एवं कीमत पर असर पड़ सकता है लेकिन वहां उत्पादन घटने की स्थिति में भाव तेज हो सकता है।

अगर पश्चिम एशिया में तनाव, युद्ध अथवा अशांति का माहौल बना रहा तो जीरे की मांग प्रभावित हो सकती है। तुर्की, सीरिया, ईरान तथा अफगानिस्तान जैसे देशों में जीरा का नया माल आने में अभी लम्बा समय बाकी है।

जहां तक वायदा बाजार का दबाव है तो वहां केवल शार्ट कवरिंग के लिए ही नहीं बल्कि नई खरीदारी के लिए भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

एक्सचेंज में जीरा के उच्चतम एवं न्यूनतम औसत दैनिक मूल्य के बीच अंतर जनवरी 2026 में उछलकर 614 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया जो दिसम्बर के मूल्यान्तर 389 रुपए प्रति क्विंटल से लगभग 60 प्रतिशत ज्यादा है। इससे जीरा के कारोबार में निवेशकों की मजबूत भागीदारी का पता चलता है।

Silver Price Today: चांदी पहली बार पौने चार लाख के पार, सोना ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। Silver Price Today: चांदी के रेट बुधवार 28 जनवरी को 6% बढ़कर एक और नया रिकॉर्ड बना दिए। यह पहली बार 3.75 लाख (पौने चार लाख) रुपये प्रति किलो के पार चली गई।

ऐसा तब हुआ जब अमेरिकी डॉलर कई वर्षों के निचले स्तरों के पास दबाव में रहा और निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति निर्णय तथा जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से पहले सतर्क रहे।

अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने डॉलर में मापी जाने वाली वस्तुओं को आकर्षक बना दिया, जिससे कीमती धातुओं को व्यापक समर्थन मिला। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 6% उछलकर नए रिकॉर्ड 3,77,655 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

वैश्विक बाजारोंमें, स्पॉट सिल्वर की कीमत लगभग 0.6% बढ़कर 113.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले इस सप्ताह यह 117.69 डॉलर के नए कीर्तिमान को छू चुकी थी। मजबूत निवेश मांग, आपूर्ति की कठिन परिस्थितियों और डॉलर के कमजोर माहौल के चलते इस सफेद धातु में इस साल अब तक लगभग 60% की वृद्धि हो चुकी है।

सोने ने भी अपनी रिकॉर्ड तोड़ रैली जारी रखी और वैश्विक बाजारों में पहली बार 5,200 डॉलर का स्तर पार कर गया। घरेलू बाजार में, सुबह के कारोबार में एमसीएक्स पर सोने की कीमत लगभग 2% बढ़ गई।

सोना उच्चतम स्तर पर
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 2,201 रुपये की तेजी के साथ 1,59,900 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,57,699 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,001 रुपये की तेजी के साथ 1,60,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 1,62,429 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,59,900 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,62,429 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अन्य कीमती धातुओं में भी तेजी
शुरुआती एशियाई व्यापार में स्पॉट सोना लगभग 0.6% बढ़कर 5,219.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 5,224.95 डॉलर के नए शिखर को छूने के बाद हुआ। इस वर्ष की शुरुआत से अब तक कीमतों में 20% से अधिक की वृद्धि हुई है। अन्य कीमती धातुएं भी ऊपर कारोबार कर रही थीं। स्पॉट प्लैटिनम 1.5% बढ़कर 2,679.15 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि पैलेडियम 0.9% बढ़कर 1,951.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।

डॉलर की कमजोरी और फेड पर नजर
इस बीच, अमेरिकी डॉलर चार वर्ष के निचले स्तर के आसपास बना हुआ है। बाजार के सहभागियों ने इसे मुद्रा में विश्वास कम होने का संकेत बताया। अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास में तेज गिरावट ने भावनाओं को और नीचे झटका दिया, जो 11 वर्षों में सबसे कमजोर स्तर पर आ गया है।

Stock Market: सेंसेक्स 503 अंक उछलकर 82361 पर और निफ्टी 25300 के पार

नई दिल्ली। Stock Market Opened 28th January 2026: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला।  बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 503 अंक ऊपर 82361 पर पहुंच गया। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 129 अंकों की बढ़त के साथ 25304 पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई पर 2337 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1672 हरे और 539 लाल निशान पर हैं।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 406.28 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़कर 82,263.76 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 149.30 अंक या 0.59 अंक चढ़कर 25,324.70 अंक पर आ गया।

भारत-ईयू ट्रेड डील के बाद आज बुधवार को शेयर मार्केट की ग्रीन ओपनिंग हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 34 अंक ऊपर 81892 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 83 अंकों की बढ़त के साथ 25258 पर खुलने में कामयाब रहा।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में एक्सिस बैंक टॉप पर है। इसमें 2.77 पर्सेंट की तेजी है। बीईएल में 1.77 प्रतिशत, रिलायंस में 1.31, पावर ग्रिड में 1.14, एनटीपीसी में 1.12 और ट्रेंट में 1.06 प्रतिशत की तेजी है। टॉप लूजर्स की बात करें तो एशियन पेंटस की रंगत उड़ी हुई है। इसमें 5.76 पर्सेंट की गिरावट है। मारुति, इन्फोसिस भी पस्त हैं।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख
एशियाई बाजार बुधवार को मिले-जुले रहे, जहां दक्षिण कोरियाई सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। जापान का निक्केई 225 0.79 प्रतिशत गिरा, जबकि टॉपिक्स 0.97 प्रतिशत घटा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.27 प्रतिशत चढ़ा और कोसडैक 1.55 प्रतिशत बढ़ा। हांगकांग हांग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने ऊंचे खुलने का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी का प्रदर्शन
गिफ्ट निफ्टी 25,445 स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 62 अंकों के प्रीमियम पर है। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट से मिले-जुले संकेत
मेगाकैप कंपनियों की कमाई रिपोर्ट्स से पहले मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले रहे, जहां एसएंडपी 500 ने लगातार पांचवें दिन मुनाफा दर्ज किया और इंट्राडे रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 408.99 अंक, या 0.83 प्रतिशत गिरकर 49,003.41 पर रहा, जबकि एसएंडपी 500 28.37 अंक, या 0.41 प्रतिशत चढ़कर 6,978.60 पर पहुंचा। नैस्डैक कम्पोजिट 215.74 अंक, या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 23,817.10 पर बंद हुआ।

विमान हादसे में एनसीपी नेता अजित पवार का निधन, रनवे से पहले प्लेन हुआ क्रैश

मुंबई। Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार पांच अन्य लोग भी इस हादसे में नहीं बचे। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया।

जानकारी के मुताबिक अजित पवार जिला परिषद के चुनावों के सिलसिले में बारामती आ रहे थ। इस दौरान ताऊपट्टी के पास पहुंचने से पहले ही विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई। बता दें कि पुणे में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव होने वाले हैं और अजित पवार ने इन चुनावों के सिलसिले में ही बारामती आ रहे थे।

महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल अजित पवार लंबे समय से राज्य की सियासत में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण आज सुबह बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। 67 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। आइए उनके राजनीतिक जीवन से जुड़ी बाते जानते हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता अजित पवार को पिछले 13 वर्षों में पांचवीं बार उप मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। वह महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक गैर-लगातार उप मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी रहे।

पाकिस्तान प्रायोजित इस्लामी जिहाद दुनिया के लिए खतरा बना, यूरोप भी निशाने पर

हेलसिंकी। पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसका राज्य प्रायोजित आतंकवाद अब यूरोपीय देशों तक फैल चुका है। इसकी पुष्टि 2026 के फिलनैंड मिलिट्री इंटेलिजेंस रिव्यू में हुआ है। इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान स्थित इस्लामी जिहादी नेटवर्क यूरोप के लिए लगातार एक स्थायी और विकसित हो रहा सुरक्षा खतरा बन गया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इससे पहले भारत को खतरा था, लेकिन अब इनकी पहुंच पूरी दुनिया तक हो चुकी है। अब बड़े अंतरराष्ट्रीय सिस्टम में शामिल हैं। इस क्लासिफाइड फिनिश मिलिट्री इंटेलिजेंस रिव्यू ने पश्चिमी खुफिया एजेंसियों की नींदें उड़ा दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, फिनिश आकलन रिपोर्ट, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस के सार्वजनिक रूप से पाकिस्तानी मूल के चरमपंथी नेटवर्कों के दक्षिण एशिया और यूरोप दोनों को प्रभावित करने वाले आतंकी गठजोड़ में शामिल होने के दावे के बाद आई है।

पिछले कुछ वर्षों में, जर्मनी और नीदरलैंड सहित कई यूरोपीय देशों ने आधिकारिक बयानों, खुफिया आकलन और अदालती कार्यवाही में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं का बार-बार जिक्र किया गया है।

फिनलैंड की सेना के खुफिया आकलन में कहा गया है कि इस्लामी जिहाद कम नहीं हुआ है, बल्कि इसने खुद को ढाल लिया है। इस रिपोर्ट में कट्टरपंथी इस्लामी समूहों को सिर्फ आतंकवादी संगठनों के रूप में नहीं, बल्कि हाइब्रिड युद्ध संरचनाओं के अभिन्न घटकों के रूप में बताया गया है।

फिनलैंड की खुफिया एजेंसियों का कहना है कि ये नेटवर्क साइबर अपराध, प्रॉक्सी हिंसा, अस्वीकार्य असामयिक कार्य और राजनीतिक हेरफेर जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।

पाकिस्तानी इस्लामी जिहाद का निशाना भारत
इस रिपोर्ट में पाकिस्तान को इस खतरनाक इकोसिस्टम के हब के रूप में पहचाना गया है। रिपोर्ट में तर्क दिया गया है कि खतरा सिर्फ छिटपुट आतंकवादी हमलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक अस्थिरता का कारण भी बन सकती है। पाकिस्तान में पैदा होने और फलने-फूलने वाले आतंकी संगठनों का भले ही प्राथमिक लक्ष्य भारत हो, लेकिन इससे यूरोप और बाकी दुनिया अछूती नहीं है। फिनिश इंटेलिजेंस का आकलन है कि इन आतंकवादी समूहों का इस्तेमाल पाकिस्तानी हैंडलर्स भारत के खिलाफ अपने उद्दश्यों को पूरा करने के लिए करते हैं।

जैन सोशल ग्रुप ‘अनुभव’ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने ली सेवा की शपथ

कोटा। Digambar Jain Social Group Anubhav Oath ceremony: गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ‘अनुभव’ का शपथ ग्रहण समारोह जैन जनउपयोगी भवन आरोग्य नगर में सम्पन्न हुआ। फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुरेश चांदवाड़ ने अशोक जैन ‘जोरा’ को अध्यक्ष, विमल कुमार जैन को सचिव तथा इंजीनियर प्रकाशचंद जैन को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। साथ ही 25 पदाधिकारियों एवं 7 नवसदस्यों को भी दायित्व एवं सेवा की शपथ ग्रहण कराई गई।

कार्यक्रम का संचालन फेडरेशन के राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जे.के. जैन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश एस.के. जैन उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन में अशोक जोरा ने यंग सिनियर सिटिजन स्पर्रिट से कार्य करने की बात कही वहीं।

मुख्य अतिथि एस.के. जैन ने सेवा कार्यो की प्रशंसा की और उससे बहुत प्रभाावित हुए वर्ष भर किए गए कार्यो को देखकर बहुत प्रभावित हुए और मुख्य अतिथि ने अनुभव ग्रुप की सदस्यता ग्रहण की। समारोह के दौरान समाजसेवा के अंतर्गत प्रदीप पाटनी के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।

पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बज ने गत वर्ष के कार्यों एवं उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष धर्मचंद काला के सहयोग से तीन जरूरतमंद महिलाओं को ₹3,000 प्रतिमाह पेंशन योजना प्रारंभ की गई। साथ ही समूह की डायरेक्टरी का विमोचन किया गया जिसमें धर्मचंद काला, विमल जैन वर्धमान, बाबूलाल जैन एवं महावीर जैन रामगढ़ सहयोगी रहे।

पर्यटक ग्रुपों ने पर्यटन स्थलों का अवलोकन कर कोटा में गणतंत्र दिवस मनाया

होटल फेडरेशन कोटा डिवीजन ने पर्यटकों के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था कोअंजाम दिया

कोटा। दिल्ली के करीब 30 डॉक्टरों के एक पर्यटक ग्रुप ने कोटा के पर्यटन स्थलों का अवलोकन कर यहीं गणतंत्र दिवस मनाने की इच्छा जाहिर की। पर्यटकों के ग्रुप का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर आलोक चंद्र जोहरी के आग्रह को होटल फेडरेशन ने स्वीकार कर उनके ठहरने, पर्यटन स्थलों के भ्रमण व अन्य व्यवस्थाओं को एक रिसोर्ट पर अंजाम दिया। इनके साथ एक इवेंट कंपनी द्वारा भी उनके गणतंत्र दिवस मनाने का एक बेहतरीन आयोजन एक निजी रिर्सोर्ट पर किया गया।

होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि सभी अतिथियों ने कोटा प्रवास का भरपूर लुफ्त उठाया और यहां के पर्यटक स्थलों का अवलोकन कर उनको सराहा। सभी अतिथियों को चंबल रिवर फ्रंट, सिटी पार्क, किशोर सागर तालाब, अभेड़ा महल, गढ़ पैलेस सहित कई पर्यटक स्थल दिखाए गए।

इस दौरान होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं उनकी टीम द्वारा भव्य स्वागत करते हुए हाड़ोती के पर्यटक स्थलों पर बनाई गयी सेवीनियर भेंट की। कोटा आए सभी पर्यटक साथियों ने यहां के पर्यटन स्थलों एवं आतिथ्य सत्कार की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में हाड़ोती देश का ही नहीं विश्व के नये पर्यटन हब के रूप में उभरेगा।

अब कोटा स्टेशन पर एटीवीएम से टिकट निकालना हुआ और भी आसान

कोटा। कोटा मंडल में यात्री बिना स्मार्ट कार्ड के यूपीआई भुगतान से स्वयं निकाल अनारक्षित टिकट सकते हैं। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल द्वारा ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से टिकट निकालने की प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सहज बनाया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि रेल प्रशासन का उद्देश्य डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा देना, टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करना तथा यात्रियों का समय बचाना है। एटीवीएम मशीनों के माध्यम से अनारक्षित टिकट अब कुछ ही मिनटों में आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।

एटीवीएम से टिकट निकालने की प्रक्रिया
यात्री निम्नलिखित आसान चरणों का पालन कर एटीवीएम से टिकट प्राप्त कर सकते हैं

  • एटीवीएम स्क्रीन पर उपलब्ध “अन्य स्टेशन” विकल्प पर क्लिक करें।
  • कीबोर्ड के माध्यम से स्टेशन का नाम टाइप कर स्टेशन का चयन करें।
  • यात्रा का विवरण भरें एवं भुगतान विकल्प चुनें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन कर यूपीआई के माध्यम से भुगतान करें।
  • भुगतान पूर्ण होते ही मशीन से टिकट प्राप्त करें।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि एटीवीएम मशीन पर कोई कर्मचारी या फैसिलिटेटर तैनात हो, तब भी यात्री बिना किसी सहायता के स्वयं टिकट निकाल सकते हैं। यात्रियों को स्वावलंबी बनाना तथा डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करना रेलवे की प्राथमिकता है।