Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 304

जाति-आधारित भेदभाव से संबंधित UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

फ़िलहाल 2012 वाले नियम ही रहेंगे लागू, अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी

नई दिल्ली। यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में रोक लगी दी है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें जातिविहीन समाज की ओर बढ़ना चाहिए। 

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में इन विनियमों को सामान्य वर्गों के विरुद्ध भेदभावपूर्ण होने के आधार पर चुनौती दी गई है। ऐसे में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगी दी। अब नए आदेश तक 2012 के नियम ही लागू रहेंगे।

सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि नए नियम अस्पष्ट हैं। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और यूजीसी के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। 

UGC रेगुलेशन के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम सिर्फ संवैधानिकता और वैधता के आधार पर इसकी जांच कर रहे हैं। UGC रेगुलेशन के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए SC ने कहा कि हमारे एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में भारत की एकता दिखनी चाहिए।

इससे पहले दिन में सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई, जिसमें हाल ही में अधिसूचित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों को चुनौती दी गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि आयोग ने जाति आधारित भेदभाव की एक गैर-समावेशी परिभाषा अपनाई है और कुछ वर्गों को संस्थागत सुरक्षा से बाहर रखा गया है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने इन रिट याचिकाओं की सुनवाई की। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि हमें जातिविहीन समाज की ओर बढ़ना चाहिए। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि क्या हम उल्टी दिशा में जा रहे। जिन्हें सुरक्षा चाहिए, उनके लिए व्यवस्था हो।

दरअसल, यूजीसी रेगुलेशन, 2026 को 23 जनवरी, 2026 को नोटिफाई किया गया था। जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद इसे कई याचिकाकर्ताओं ने मनमाना, भेदभावपूर्ण और संविधान के साथ-साथ यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन एक्ट, 1956 का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी।

यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन के खिलाफ याचिकाएं मृत्युंजय तिवारी, एडवोकेट विनीत जिंदल और राहुल दीवान ने दायर की हैं। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि ये नियम सामान्य वर्गों के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देते हैं।  

GDP से लेकर महंगाई पर वित्त मंत्री ने इकोनॉमिक सर्वे में क्या कहा, जानिए

नई दिल्ली। Economic Survey 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में भारत की मध्यम अवधि की संभावित विकास दर (Potential Growth) 6.5% आंकी गई थी।

अब, पिछले कुछ वर्षों के सुधारों के बाद यह स्पष्ट है कि भारत की उत्पादन क्षमता मजबूत हुई है और विकास की यह संभावना अब 7% के स्तर को छू रही है। यानी 7 फीसदी की विकास दर अब न्यू नॉर्मल है।

सरकार ने आर्थिक सर्वे में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) बाहरी मोर्चे पर अर्थव्यवस्था के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। वैश्विक व्यापार में बढ़ती अनिश्चितता और भारी टैरिफ (Tariffs) ने हमारे निर्यातकों और विनिर्माताओं (Manufacturers) पर दबाव डाला। लेकिन, भारत ने इस संकट को एक अवसर में बदल दिया।

सरकार ने कहा कि महंगाई दर का लक्ष्य अनुमान रेंज के अंदर है। सरकार ने कहा कि जीएसटी की दरें घटाने से डिमांड को सपोर्ट मिला और अगले वित्त वर्ष में घरेलू मांग, निवेश में मजबूती रहने का अनुमान लेकिन ग्लोबल ग्रोथ और स्थिरता को लेकर अनिश्चितता कायम है।

आर्थिक सर्वे से पहले पीएम मोदी ने कहा कि देश का ध्यान स्वाभाविक रूप से बजट पर केंद्रित है। लेकिन इस सरकार की पहचान सुधार, क्रियान्वयन और परिवर्तन रही है। अब हमने ‘सुधार एक्सप्रेस’ को तेजी से आगे बढ़ा दिया है। इस ‘सुधार एक्सप्रेस’ को गति देने में सकारात्मक योगदान के लिए मैं सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं। परिणामस्वरूप, ‘सुधार एक्सप्रेस’ रफ्तार पकड़ रही है।

फसल बीमा से किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस
आर्थिक सर्वे 2025-26 में सरकार ने कहा है कि कृषि क्षेत्र ने अच्छा प्रदर्शन किया है और MSP, DBT और फसल बीमा और किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

निर्माण लागत घटाने के लिए बनाई जाएंगी नीतियां
सरकार ने आर्थिक सर्वे में स्वदेशी निर्माण पर जोर दिया उसे जरूरी व अनिवार्य बताया गया। सरकार ने कहा है कि निर्माण की लागत घटाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीतियां बनाई जाएगी।

सरकार ने रियल GDP ग्रोथ अनुमान 6.8 से 7.2 रखा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। इसमें सरकार ने रियल जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.8 से 7.2 के बीच रखा है। महंगाई दर का लक्ष्य अनुमान रेंज के अंदर है। सरकार ने कहा कि जीएसटी की दरें घटाने से जिमांड को सपोर्ट मिला लेकिन ग्लोबल ग्रोथ और स्थिरता को लेकर अनिश्चितता कायम है।

GST समेत कई बड़े सुधार
आर्थिक सर्वे में सरकार ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बड़े रिफॉर्म्स को आगे बढ़ाया। जिसमें GST सुधार (Rationalisation): टैक्स ढांचे को और सरल बनाया गया। डिरेगुलेशन (Deregulation): व्यापार करने की बाधाओं को कम किया गया। कंप्लायंस का सरलीकरण: सभी क्षेत्रों में नियमों के पालन को आसान बनाया गया।

अमेरिका ने पाकिस्तान को यात्रा के लिए सबसे खतरनाक देश बताया, जानिए क्यों

वॉशिंगटन। Dangerous Country Pakistan: अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट किया है। इसमें पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों से यात्रा प्लान करने से पहले दो बार सोचने की सलाह दी गई है।

अमेरिका की खुशामद में लगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के लिए यह ट्रैवेल एडवाइजरी एक आईना है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 26 जनवरी को अपनी ट्रैवेल एडवाइजरी में कई अपडेट किए, जिसमें पाकिस्तान में अपराध, नागरिक अशांति, आतंकवाद और अपहरण का खतरा बताया है। अमेरिकी विदेश विभाग अलग-अलग खतरों के हिसाब से देशों के लिए एडवाइजरी जारी करता है। इसे खतरों के आधार पर चार अलग-अलग लेवल पर बांटा गया है।

एडवाइजरी में पाकिस्तान को लेवल 3 में रखा गया है, जो उच्च खतरे वाली श्रेणी है। लेवल 3 कैटेगरी ऐसे देशों या क्षेत्रों के बारे में जाती है, जहां बिना किसी चेतावनी के आतंकवादी हमले हो सकते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि आम लक्ष्यों में परिवहन केंद्र, होटल, बाजार, शॉपिंग मॉल, सैन्य और सुरक्षा स्थल, हवाई अड्डे, ट्रेनें, स्कूल, अस्पताल, प्रार्थना स्थल और सरकारी इमारतें शामिल हैं।

पाकिस्तान के ही खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों को सबसे खतरनाक श्रेणी लेवल 4 में डाला गया है और यहां अमेरिकी नागरिकों से किसी भी कारण से यात्रा न करने को कहा गया है।

इसमें चेतावनी दी गई है कि प्रांत में सरकारी अधिकारियों और नागरिकों के खिलाफ हत्या और अपहरण के प्रयास आम हैं। यह चेतावनी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिकों पर भी लागू होती है। इस एडवाइजरी में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास यात्रा के लिए पहले लेवल 4 पर रखी गई एडवाइजरी को घटाकर लेवल 3 पर दिया गया है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को बताया है कि पाकिस्तान में स्थानीय कानून बिना परमिट प्रदर्शन पर रोग लगाते हैं और इसमें हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इसने कहा है कि आप सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सरकार, सेना या अधिकारियों की आलोचना करने वाले कंटेंट पोस्ट करने पर भी हिरासत में लिए जा सकते हैं।

तीन दिवसीय चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कोटा में कल से

बैंडिट क्वीन फेम अभिनेत्री सीमा बिस्वास, गायक क्षितिज तारे समारोह की शोभा बढ़ाएंगे

कोटा। चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल ऑडिटोरियम में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला होंगे।

फेस्टिवल के डॉयरेक्टर व संस्थापक कपिल सिद्धार्थ ने बताया कि विशिष्ट अतिथि लेखक, निर्देशक और फेस्टिवल के ज्यूरी मेम्बर रंजन दास होंगे। पुरस्कार वितरण समारोह 1 फरवरी को होगा, जिसमें बेन्डिन क़्वीन फेम अभिनेत्री सीमा बिस्वास, गायक व संगीतकार क्षितिज तारे व अभिनव चतुर्वेदी भी मौजूद होंगे।

रंगकर्म और कला संस्था के तत्वावधान में आयोजित फेस्टिवल के 9 सीजन होंगे। फेस्टिवल में 2 दिन 101 देशों की 1205 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। फेस्टिवल में लघु फिल्म्स, डाक्यूमेन्टरी फिल्म्स, म्यूजिक वीडियोज, फीचर फिल्म्स व एनिमेशन फिल्म्स दिखाई जाएंगी। विदेशी कलाकारों के साथ-साथ भारत के अलग अलग शहरों से लगभग 75 फिल्मकार फेस्टिवल में शामिल होंगे।

NEET PG 2025 काउंसलिंग राउंड 3 चॉइस फिलिंग की समयसीमा बढ़ी

नई दिल्ली। NEET PG Counselling Round 3: पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज (MD/MS/DNB) में एडमिशन के लिए चल रही NEET PG 2025 काउंसलिंग के तीसरे राउंड को लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं। राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट परिणाम और चॉइस फिलिंग की समयसीमा में बदलाव की संभावना बनी हुई है, क्योंकि एमसीसी ने सीट मैट्रिक्स में कई नई सीटें जोड़ी हैं।

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
पूर्व में घोषित शेड्यूल के अनुसार, राउंड 3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, 29 जनवरी 2026 को जारी किया जाना था। हालांकि, 28 जनवरी की शाम को एमसीसी द्वारा जारी एक नई अधिसूचना के अनुसार, चॉइस फिलिंग की समयसीमा को ‘अगले आदेश तक’ बढ़ा दिया गया है।

इस विस्तार का मुख्य कारण नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा काउंसलिंग शुरू होने के बाद कुछ नई पीजी सीटों (MD/MS/DNB) को मंजूरी देना है। चॉइस फिलिंग बढ़ने के कारण अब राउंड 3 का रिजल्ट 29 जनवरी से आगे बढ़ सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नजर बनाए रखें।

संशोधित सीट मैट्रिक्स और कट-ऑफ
राउंड 3 के लिए एमसीसी ने सीट मैट्रिक्स में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं:

  • नई सीटें जोड़ी गईं: राउंड 3 के लिए लगभग 292 नई सीटें जोड़ी गई हैं, जिनमें कई हाई-डिमांड ब्रांच जैसे रेडियोलॉजी, डर्मेटोलॉजी और जनरल मेडिसिन शामिल हैं।
  • सीटें वापस ली गईं: कुछ कॉलेजों द्वारा जानकारी अपडेट किए जाने के बाद 3 सीटों को मैट्रिक्स से हटा भी दिया गया है।
  • कट-ऑफ में भारी गिरावट: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने खाली सीटों को भरने के लिए कट-ऑफ पर्सेंटाइल को काफी कम कर दिया है। अब सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ को 50 से घटाकर 7 पर्सेंटाइल और आरक्षित वर्गों के लिए इसे शून्य (0) पर्सेंटाइल कर दिया गया है, जिससे हजारों नए छात्र काउंसलिंग के लिए पात्र हो गए हैं।

काउंसलिंग में शामिल होने के नियम

  • राउंड 3 उन उम्मीदवारों के लिए अंतिम अवसर की तरह है जो अपनी सीटों को अपग्रेड करना चाहते हैं।
  • जो उम्मीदवार राउंड 1 या 2 में शामिल हुए थे लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली, वे सीधे राउंड 3 में हिस्सा ले सकते हैं।
  • जिन्हें राउंड 2 में सीट मिली थी, वे अपग्रेडेशन के लिए ‘Willingness’ दे सकते हैं।
  • राउंड 3 में आवंटित सीट मिलने के बाद उसे छोड़ना या इस्तीफा (विड्रा) देना संभव नहीं होगा; उम्मीदवार को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना ही होगा।

उम्मीदवारों के लिए अगला कदम

  1. आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर लॉगिन करें।
  2. संशोधित सीट मैट्रिक्स को डाउनलोड करें और नई जोड़ी गई सीटों की लिस्ट देखें।
  3. यदि आपने पहले ही चॉइस लॉक कर दी थी, तो ‘Unlock’ विकल्प का उपयोग कर नई सीटों को अपनी प्राथमिकता सूची में जोड़ें।
  4. अपनी चॉइस को सावधानीपूर्वक व्यवस्थित करें और समयसीमा समाप्त होने से पहले दोबारा लॉक करें।

Stock Market: सेंसेक्स 600 अंक से अधिक गिरा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे

नई दिल्ली। Stock Market Updates 29 Jan:भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार, 29 जनवरी की सुबह मुनाफावसूली के चलते तेज गिरावट देखी गई। सेशन के पहले घंटे में ही निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए।

30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में 600 अंकों (0.80%) से अधिक की गिरावट आई और यह 81,707.94 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, निफ्टी 50 भी 0.70% गिरकर 25,159.80 के स्तर पर आ गया। यह गिरावट बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच आई है।

निवेशक आर्थिक समीक्षा का इंतजार भी कर रहे थे, जो देश के आर्थिक प्रदर्शन और भविष्य की नीतियों पर एक वार्षिक दस्तावेज है।बाजार में व्यापक बिकवाली देखी गई और बीएसई के मिड तथा स्मॉल-कैप इंडेक्स भी 0.70% तक गिर गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स महज 24 अंक ऊपर 82368 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 2 अंक ऊपर 25345 पर खुला।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

एशियन मार्केट
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति के बाद एशियाई बाजारों में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 0.18 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.57 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.09 प्रतिशत की छलांग और कोस्डैक में 2.69 प्रतिशत की तेजी आई। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 25,364 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 86 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स-निफ्टी के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को ज्यादातर अधिक रूप से समाप्त हुआ, एसएंडपी 500 इंडेक्स पहली बार 7,000 अंक के मील के पत्थर पर पहुंच गया, जब फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को उम्मीद के मुताबिक अपरिवर्तित रखा। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 12.19 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 49,015.60 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 0.57 अंक या 0.01 प्रतिशत गिरकर 6,978.03 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 40.35 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 23,857.45 पर बंद हुआ।

Gold Silver Price: पहली बार चांदी ₹4 लाख के पार, सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली। Gold Silver Price 29 January 2026 : एमसीएक्स पर गुरुवार, 29 जनवरी को सुबह के सेशन में सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। MCX गोल्ड फरवरी वायदा करीब ₹10,000 या 6% बढ़कर ₹1,75,869 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

वहीं, चांदी 6 पर्सेंट उछलकर ₹4,06,863 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। MCX गोल्ड फरवरी फ्यूचर्स में करीब ₹10,000 और MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स में ₹21,500 की तेजी आई।

दूसरी ओर सिंगापुर में सुबह 8:02 बजे तक, सोना 0.8 प्रतिशत बढ़कर 5,461.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जिससे पहले यह 5,588.71 डॉलर के अपने रिकॉर्ड स्तर को छू चुका था।

चांदी 0.9 प्रतिशत बढ़कर 117.119 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। प्लैटिनम और पैलेडियम दोनों में गिरावट रही। ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स 0.2 प्रतिशत नीचे था।

फेड के फैसले का सोने पर असर नहीं
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का सोने की कीमतों पर बहुत कम प्रभाव पड़ा है, क्योंकि केंद्रीय बैंक की इस चाल को बाजार के सहभागियों ने पहले ही भांप लिया था।

क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

  • अमेरिका-ईरान तनाव
    अब फेाकस अमेरिका और ईरान के बीच बदलते हालात पर केंद्रित है। दोनों देशों के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब ईरान ने चेतावनी दी कि वह किसी भी अमेरिकी हमले का मजबूती से जवाब देगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बचने का समय खत्म हो रहा है। पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के अनुसार, “वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के कारण सोने और चांदी में शरण लेने वाली संपत्ति यानी सेफ-हेवन की खरीदारी मजबूत है। अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और संकेत दिया कि दरों में बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है।
  • डॉलर में गिरावट ने दिया सहयोग
    डॉलर इंडेक्स में 0.30% से अधिक की गिरावट आई, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए डॉलर-आधारित सोना सस्ता हो गया। ब्लूमबर्ग के मुताबिक जापानी बॉन्ड बाजार में हाल की गिरावट भारी राजकोषीय खर्च को लेकर चिंताओं का नया उदाहरण है। साथ ही, यह अटकलें कि अमेरिका येन को सपोर्ट देने के लिए हस्तक्षेप कर सकता है, ने डॉलर को कमजोर किया है। इससे अधिकांश खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो गया है।
  • ट्रंप के बयान ने भी लगाई आग
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह कहा कि उन्हें डॉलर में गिरावट की चिंता नहीं है, जिसने दुनिया की प्रमुख रिजर्व करेंसी को लगभग चार साल के अपने सबसे कमजोर स्तर पर पहुंचा दिया है। हालांकि, बाद में ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि प्रशासन मजबूत मुद्रा के पक्ष में है।

सोने की कीमतों में तेजी के कारण
पिछले दिनो व्हाइट हाउस के कदमों, जैसे ग्रीनलैंड को अपने में मिलाने की धमकी और वेनेजुएला में सैन्य हस्तक्षेप की बात ने भी बाजारों को अस्थिर किया है। ट्रंप ने दक्षिण कोरियाई सामानों पर टैरिफ बढ़ाने और यदि ओटावा चीन के साथ व्यापार समझौता करता है तो कनाडा पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का वादा किया है।

वन एवं वन्य जीव मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक: विवेक राजवंशी

कोटा। शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में मनाए जा रहे वन एवं वन्य जीव संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आवासन मंडल केशवपुरा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम कोटा दक्षिण के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी थे। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सीओ स्काउट बृजसुंदर मीणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग कर्मचारी सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम त्रिपाठी, निवर्तमान पार्षद भानु प्रतापसिंह गौड, पूर्व पार्षद सोनू गौतम, समाजसेवी दिलीप शर्मा, रामावतार विजयवर्गीय एवं स्वरूप सिंह हाडा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम कोटा दक्षिण के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि वन एवं वन्य जीव मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण और मानवीय हस्तक्षेप के कारण प्राकृतिक संसाधनों पर संकट बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सीओ स्काउट बृज सुंदर मीणा ने स्काउट एवं गाइड आंदोलन के माध्यम से किए जा रहे पर्यावरणीय प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पौधरोपण, जल संरक्षण एवं वन्य जीव सुरक्षा जैसे कार्यों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा विभाग कर्मचारी सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यदि आज हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

सांगोद अदालत चौराहा पर स्थापित होगी शहीद हेमराज मीणा की प्रतिमा

कोटा/ सांगोद। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों से सांगोद में पुलवामा के शहीद हेमराज मीणा की प्रतिमा लगाने का रास्ता साफ हो गया है।

जिले के नगरपालिका सांगोद के क्षेत्राधिकार में स्थित अदालत चौराहा सांगोद पर शहीद श्री हेमराज मीणा की प्रतिमा स्थापित होगी। संभागीय आयुक्त श्री अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक इस संबंध में स्वीकृति दी गई।

उल्लेखनीय है कि चौराहे से अतिक्रमण को हटा दिया गया है। पेडस्टल निर्माण के लिए मंत्री हीरालाल नागर ने विधायक कोष से 10 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है। यहां शहीद हेमराज मीणा की मूर्ति लगाई जाएगी।

बैठक में अति. संभागीय आयुक्त कोटा ममता कुमारी तिवारी, एडीएम (सीलिंग), कोटा कृष्णा शुक्ला, क्षेत्रीय उप निदेशक, स्थानीय निकाय विमाग, देवांशु शर्मा, उपखण्ड अधिकारी, सांगोद, सपना कुमारी, पुलिस उप अधीक्षक, कोटा ग्रामीण नरेन्द्र जैन सहित संबंधित नगर पालिकाओं के ईओ उपस्थित रहे।

प्रतिमा लगाने की स्वीकृति
“सांगोद के जाबांज वीर हेमराज मीणा पुलवामा हमले में शहीद हुए थे। उनका स्मारक बनाकर क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया जाएगा। हमारी आने वाली पीढ़ियां वीर सपूतों को याद रखें, इसके लिए अदालत चौराहे पर शहीद हेमराज मीणा की प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा लगाने की स्वीकृति जारी हो गई है। अब जल्दी ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।”

  • हीरालाल नागर, ऊर्जा मंत्री

कार्डियक अरेस्ट के बावजूद बची मरीज की जान, कोटा मेडिकल टीम ने रचा इतिहास

0

कोटा। Kota Medical Team created history: राधा कृष्णा क्रिटिकल केयर एंड जनरल हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल चिकित्सा मामले में चमत्कारिक जीवन रक्षक सफलता हासिल की है। अस्पताल के निदेशक डॉ. कमलेश अग्रवाल के अनुसार यह मामला संभवतः दुनिया का पहला ऐसा केस है, जिसमें किसी महिला का पाँचवीं बार सीज़ेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व चार बार सीज़ेरियन वाले केवल लगभग 18 केस ही विश्व स्तर पर रिपोर्ट किए गए हैं। मरीज कई अस्पतालों में उपचार के बाद राधा कृष्णा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल पहुँची थी। सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं उच्च जोखिम संबंधी कंसेंट के पश्चात पाँचवां सी-सेक्शन किया गया। ऑपरेशन के दौरान अचानक मरीज को कार्डियक अरेस्ट हो गया, जिससे स्थिति अत्यंत गंभीर बन गई।

ऑपरेशन टेबल पर ही हृदय गति रुकने के बाद डॉक्टरों, एनेस्थीसिया टीम एवं नर्सिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सीपीआर, एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (ACLS) एवं आपातकालीन रेससिटेशन प्रक्रिया शुरू की। समन्वित प्रयासों और त्वरित निर्णय क्षमता के चलते मरीज को सफलतापूर्वक पुनर्जीवित किया गया।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता अग्रवाल ने बताया कि मरीज में एक और गंभीर जटिलता प्लेसेंटा इन्क्रेटा भी पाई गई, जिसमें गर्भनाल (प्लेसेंटा) गर्भाशय की दीवार में गहराई तक चिपक जाती है और उसे निकालना अत्यंत कठिन हो जाता है। सामान्यतः ऐसे मामलों में गर्भाशय निकालना पड़ सकता है तथा अत्यधिक रक्तस्राव का खतरा रहता है। इस दौरान मरीज को पाँच यूनिट रक्त चढ़ाया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

चिकित्सकों के अनुसार कार्डियक अरेस्ट, पाँचवां सीज़ेरियन ऑपरेशन और प्लेसेंटा इन्क्रेटा जैसी जटिलताओं के बावजूद सफल उपचार चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वस्थ हो रही है।

मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए इसे ईश्वर की कृपा एवं डॉक्टरों की मेहनत का परिणाम बताया। राधा कृष्णा क्रिटिकल केयर एंड जनरल हॉस्पिटल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकीय टीम और त्वरित निर्णय क्षमता के माध्यम से आपात परिस्थितियों में भी असंभव को संभव बनाया जा सकता है।