Wednesday, July 22, 2026
Home Blog Page 259

होली पर दो विशेष ट्रैन हावड़ा–खातीपुरा एवं गांधीधाम-भागलपुर के बीच चलेगी

कोटा। होली पर्व के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम साप्ताहिक विशेष ट्रेन के 4-4 अतिरिक्त फेरे 30 मार्च 2026 तक बढ़ाए गए हैं। ट्रेन पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।

यह विशेष ट्रेन कोटा मंडल के भवानीमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन, बयाना एवं भरतपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 03007/03008 हावड़ा–खातीपूरा–हावड़ा होली विशेष ट्रेन के 2-2 फेरे संचालित किए जाएंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा से 25.02.2026 एवं 11.03.2026 (बुधवार) को रात्रि 23.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह तीसरे दिन 05.20/05.22 बजे भरतपुर जंक्शन पहुँचेगी तथा 11.30 बजे खातीपूरा पहुँचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपूरा से 27.02.2026 एवं 13.03.2026 (शुक्रवार) को 17.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह 20.50/20.52 बजे भरतपुर जंक्शन पहुँचेगी तथा तीसरे दिन 05.15 बजे हावड़ा पहुँचेगी।

इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 10 एवं सामान्य श्रेणी के 6 डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

यह ट्रेन मार्ग में हावड़ा जंक्शन, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जंक्शन, चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा, किऊल जंक्शन, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया जंक्शन, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, बाह, फतेहाबाद, आगरा कैंट जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, दौसा जंक्शन एवं खातीपूरा स्टेशनों पर ठहरेगी।

पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 27 को

कोटा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01491/01492 पुणे–हजरत निजामुद्दीन-पुणे के मध्य साप्ताहिक विशेष गाड़ी के दो-दो फेरों का संचालन किया जा रहा है, जो कि कोटा मंडल के शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी एवं भरतपुर जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 01491 दिनांक 27 फरवरी एवं 6 मार्च (शुक्रवार) को पुणे से 17.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.03/09.05 बजे शामगढ़, 09.28/09.30 बजे भवानी मंडी, 09.53/09.55 बजे रामगंज मंडी, 11.00/11.10 बजे कोटा जंक्शन, 12.38/12.40 बजे सवाई माधोपुर जंक्शन, 13.28/13.30 बजे गंगापुर सिटी, 14.58/15.00 बजे भरतपुर जंक्शन होते हुए 20.00 बजे हजरत निजामुद्दीन जंक्शन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01492 दिनांक 28 फरवरी एवं 7 मार्च 2026 (शनिवार) को हजरत निजामुद्दीन जंक्शन से 21.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01.33/01.35 बजे भरतपुर जंक्शन, 02.48/02.50 बजे गंगापुर सिटी, 04.03/04.05 बजे सवाई माधोपुर जंक्शन, 05.40/05.45 बजे कोटा जंक्शन, 06.38/06.40 बजे रामगंज मंडी, 07.03/07.05 बजे भवानी मंडी, 07.28/07.30 बजे शामगढ़ होते हुए 23.55 बजे पुणे पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय , 4 वातानुकूलित तृतीय, 8 शयनयान तथा 4 सामान्य डिब्बों सहित कुल 20 कोच होंगे।

ट्रैन का ठहराव
यह गाड़ी मार्ग में पुणे जंक्शन, लोणावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन एवं हजरत निजामुद्दीन जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी।

India-US Trade Deal से रूई एवं सोयाबीन की कीमतों पर भारी दबाव

नागपुर। India-US Trade Deal: अमरीका के साथ हुए व्यापारिक करार (ट्रेड डील) के बाद से घरेलू बाजार में रूई तथा सोयाबीन की कीमतों पर भारी दबाव देखा जा रहा है। महाराष्ट्र के विदर्भ संभाग में सोयाबीन एवं कपास का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है और किसानों को इन दोनों महत्वपूर्ण फसलों से अच्छी आमदनी की उम्मीद रहती है।

दिलचस्प तथ्य यह है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौता अभी ठीक से लागू नहीं हुआ है और न ही अमरीकी उत्पादों का आयात इसके अंतर्गत आरंभ हुआ है लेकिन फिर भी भारतीय बाजार पर इस व्यापारिक करार का गहरा मनोवैज्ञानिक असर पड़ने लगा है।

व्यापारिक करार के प्रारूप (ड्राफ्ट) में अमरीका से एक्स्ट्रा लांग रेशेवाली रूई के शुल्क मुक्त असीमित आयात तथा डीडीजीएस के सीमित आयात की अनुमति दी गई है। सोया तेल का आयात भी सस्ता किया गया है। इससे घरेलू बाजार में रूई, सोयामील, सोयाबीन, मक्का आदि के दाम पर नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है।

खुले बाजार में लम्बे रेशेवाली कपास का भाव 7200 रुपए से घटकर 6700 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया है जो सरकारी समर्थन मूल्य 8110 रुपए प्रति क्विंटल से काफी नीचे है।

इसी तरह सोयाबीन का दाम गिरकर 5000 रुपए प्रति क्विंटल से नीचे आ गया है और कहीं-कहीं तो यह 4200-4500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रह गया है जो 5328 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से बहुत कम है। प्लांट डिलीवरी भाव इससे कुछ ऊंचा है।

एक किसान संगठन का कहना है कि ट्रेड डील के असर से सोयाबीन एवं कपास का घरेलू बाजार भाव नीचे लुढ़कने लगा है। आपूर्ति का ऑफ सीजन होने से कीमतों में पिछले कुछ दिनों से तेजी-मजबूती का जो माहौल बना था वह अब पुनः नरमी में बदल गया है।

संगठन की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मक्का से निर्मित डीडीजीएस का आयात खुलने से सोयाबीन एवं इसके उत्पादों का भाव नीचे आने लगा है। घरेलू प्रभाग में डीडीजीएस की आपूर्ति पहले से ही सुगम बनी हुई है और विदेशों से इसके आयात की कोई आवश्यकता नहीं है।

कपास उत्पादकों का विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय
केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री के इस तर्क से कपास उत्पादकों का संगठन संतुष्ट नहीं है और इसने इसका विरोध करने का निर्णय लिया है। पंजाब के फाजिल्का जिले में उच्च क्वालिटी की कपास का उत्पादन होता रहा है। पिछले एक दशक से वहां रूई का भाव और उत्पादन घट रहा है जबकि केन्द्र के नए निर्णय से उत्पादन पूरी तरह ठप्प पड़ जाने की आशंका है।

Stock Market: सेंसेक्स 650 अंक उछलकर 83277 पर और निफ्टी 25680 के पार बंद

नई दिल्ली। Stock Market Closed: शेयर बाजार सोमवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 650.39 अंक या फिर 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 83277.15 अंक पर बंद हुआ है।

वहीं, निफ्टी 0.83 प्रतिशत या फिर 211.65 अंक की तेजी के साथ 25682.75 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 83,333.49 अंक रहा है। वहीं, निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 25697 अंक रहा है।

सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल पावर ग्रिड के शेयरों में दर्ज की गई है। पावरग्रिड का शेयर 4.45 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है। एचडीएफसी बैकं, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ है।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
शेयर मार्केट में तेजी के बीच सेंसेक्स में पावर ग्रिड 4.42, एचडीएफसी बैंक 2.35, एनटीपीसी 1.53, एक्सिस बैंक 1.80, एनटीपीसी 1.53 पर्सेंट की तेजी के साथ टॉप गेनर हैं। जबकि, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, मारुति, स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर। सेंसेक्स 345 अंक ऊपर 82972 के लेवल पर है। निफ्टी तेजी के शतक के साथ 120 अंकों की बढ़त के साथ 25591 पर है।

BMW की नई SUV Sport Pro वेरिएंट के साथ भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली। BMW X3 30 xDrive M Sport Pro वेरिएंट की भारत में एंट्री हो चुकी है। इसका एक्स-शोरूम प्राइस 74.50 लाख रुपये है। यह मॉडल भारत में उपलब्ध X3 रेंज का सबसे पावरफुल वर्जन बन गया है। यह मौजूदा वेरिएंट्स से ऊपर की रेंज में आता है।

SUV के इस नए वर्जन के लॉन्च के बाद बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। कंपनी की यह लेटेस्ट SUV 2.0 लीटर के 4-सिलिंडर इंजन, 258hp की ताकत और 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। दावा किया जा रहा है कि यह एसयूवी मात्र 6.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं बीएमडब्लू की इस नई एसयूवी के बारे में।

टर्बो-पेट्रोल इंजन: नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro में 2.0 लीटर का चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। यह सिस्टम 258 हॉर्सपावर की ताकत और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

इसमें 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है, जो BMW के xDrive ऑल-वील ड्राइव सिस्टम से चारों वील्स को पावर देता है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड केवल 6.3 सेकंड में हासिल कर लेती है। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 14.61 किमी प्रति लीटर है।

इंटीरियर: BMW X3 30 xDrive M Sport Pro में मिनिमलिस्ट डिजाइन और प्रीमियम मटीरियल के साथ एक रिफाइन्ड केबिन ऑफर किया जा रहा है। ड्राइवर-सेंटर्ड BMW कर्व्ड डिस्प्ले में 12.3 इंच की इन्फर्मेशन स्क्रीन और 14.9 इंच का कंट्रोल डिस्प्ले इंटीग्रेटेड है। साथ ही हाई क्वॉलिटी वाली फिनिश के लिए सेंसाटेक-रैप्ड पैनल भी दिए गए हैं। इसमें BMW इंटरैक्शन बार, कस्टमाइजेबल ऐंबिएंट लाइटिंग और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर भी शामिल है।

ड्यूरेबल वेगांजा लेदर से बनी स्पोर्ट सीटें वेंटिलेशन, कमर को सपोर्ट देने वाली और बैकरेस्ट की चौड़ाई को अडजस्ट करने की सुविधा देती हैं। पैनोरमिक सनरूफ, रियर सनब्लाइंड्स, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम और ट्रैवल एंड कम्फर्ट सिस्टम की शानदार कनेक्टिविटी कंफर्ट को और बढ़ाती हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS फंक्शन, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कई एयरबैग शामिल हैं।

एक्सटीरियर: नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro एक दमदार और अग्रेसिव लुक के साथ आती है। इसका रोड प्रेजेंस कमाल का है। 4,755 मिमी लंबाई और 1,920 मिमी चौड़ाई वाली यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी है।

सामने की ओर आइकॉनिक ग्लो लाइट से जगमगाती ब्लैक किडनी ग्रिल है, जिसके दोनों ओर कॉर्नरिंग लाइट्स और शैडोलाइन डिटेलिंग वाली एडैप्टिव LED हेडलाइट्स हैं।

स्पोर्टी लुक के लिए इसमें M ऐरोडायनामिक पैकेज, 20-इंच अलॉय वील्स और रेड M स्पोर्ट ब्रेक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियर में स्प्लिट L डिजाइन के LED लैंप, ग्लॉस-ब्लैक डिफ्यूजर और रूफ स्पॉइलर इसके स्पोर्टी लुक को और जबर्दस्त बनाने का काम करते हैं।

जीप मेरेडियन का ट्रैक एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए खासियत

नई दिल्ली। जीप इंडिया ने अपनी लोकप्रिय 7-सीटर SUV जीप मेरेडियन (Jeep Meridian) का नया और लिमिटेड एडिशन वर्जन मेरेडियन ट्रैक एडिशन (Meridian Track Edition) भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹35.95 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

यह नया एडिशन मेरेडियन (Meridian) के ओवरलैंड (Overland) वैरिएंट पर आधारित है, लेकिन इसमें स्टाइल, कम्फर्ट और फीचर्स के मामले में कई खास बदलाव किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे आरामदायक जीप मेरेडियन (Jeep Meridian) है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इस नए ट्रैक एडिशन (Track Edition) की सबसे बड़ी खासियत 140mm तक मिलने वाली आगे-पीछे स्लाइड होने वाली सेकेंड रो (Second Row) है। इससे सेकेंड लाइन में बैठना और उतरना आसान हो जाता है। इसमें लंबी यात्रा में बेहतर लेगरूम मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है। इससे परिवार के साथ लंबी ड्राइव में ज्यादा आराम मिलता है। जीप (Jeep) का कहना है कि यह अपडेट ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर जोड़ा गया है।

ट्रैक एडिशन (Track Edition) के साथ कंपनी जीप कॉन्फिडेंस (Jeep Confidence) 7 पैकेज दे रही, जिसमें 7 साल तक की वारंटी, अस्योर्ड बायबैक, मेंटेनेंस पैकेज, रोडसाइड असिस्टेंस, प्रियोरिटी सर्विस शामिल है, यानी मालिकाना अनुभव भी प्रीमियम होगा।

एक्सटीरियर
ट्रैक एडिशन (Track Edition) को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश (ग्रिल, बैज, मोल्डिंग्स), डार्क एस्प्रेसो ग्रिल, खास ट्रैक एडिशन (Track Edition) हुड डीकल, एक्सक्लूसिव बैजिंग, 18-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसका लुक पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम नजर आता है।

इंटीरियर : इसमें ड्यूल-टोन ट्यूपिलो (Tupelo) इंटीरियर, सुएड इंसर्ट्स और कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है। इसमें 12-वे पावर्ड वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (मेमोरी फंक्शन के साथ), ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम एल्पाइन (Alpine) साउंड सिस्टम, 10.1-इंच यूकनेक्ट 5 टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉएड ऑटो (Android Auto), 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल 2 ADAS (10 से ज्यादा एक्टिव सेफ्टी फीचर्स) दिया गया है, यानी टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट दोनों में जबरदस्त पैकेज मिलता है।

इंजन और परफॉर्मेंस: ट्रैक एडिशन (Track Edition) में वही भरोसेमंद 2.0-लीटर MultiJet II डीजल इंजन मिलता है, जो 170 HP की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 2WD और 4WD दोनों विकल्प मिलता है। इसके 4×4 वैरिएंट में जीप (Jeep) का Selec-Terrain सिस्टम भी मिलता है, जिससे ऑफ-रोडिंग और बेहतर हो जाती है।

कीमत: जीप मेरेडियन ट्रैक एडिशन AT की कीमत ₹35,95,000 रुपये है। वहीं, मेरेडियन ट्रैक AT 4×4 की कीमत ₹37,82,000 है। इसके अलावा AXS पैक (अनिवार्य) की प्राइस ₹9,200 है।

JEE Main 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, बीई और बीटेक के हटाए नौ प्रश्न

0

नई दिल्ली। JEE Main Final Answer Key : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2026 के बीई/बीटेक (पेपर-1) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सत्र-1 की फाइनल आंसर-की से 9 प्रश्न हटा दिए गए हैं।

परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से अधिक उम्मीदवार अब अपनी उत्तर पुस्तिका का मिलान अंतिम उत्तर कुंजी से कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

एनटीए ने 21 से 29 जनवरी तक प्रतिदिन दो शिफ्टों में जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा आयोजित की थी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रवेश परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 4 फरवरी को जारी की गई। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से 6 फरवरी तक प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।

आज जारी होगा रिजल्ट
जेईई मेन 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार कुल 9 प्रश्न हटा दिए गए हैं। एनटीए सत्र-1 के उम्मीदवारों के लिए परिणाम 16 फरवरी तक घोषित करेगा। जो अभ्यर्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे सेशन-2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए पंजीकरण 25 फरवरी को बंद होगा।

स्पष्ट किया गया है कि अंतिम रैंक सूची तैयार करते समय दोनों सत्रों में प्राप्त अंकों में से बेहतर स्कोर को माना जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले से आवेदन किया है, वे अपने पुराने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके केवल शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एनटीए 2 से 9 अप्रैल तक सेशन-2 परीक्षा आयोजित करेगा।

WPI: थोक महंगाई दर जनवरी में बढ़कर 1.81 प्रतिशत पर पहुंची

नई दिल्ली। Wholesale Inflation Rate: थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर जनवरी में लगातार तीसरे महीने बढ़ते हुए 1.81 प्रतिशत पर पहुंच गई।

इसकी वजह खाने-पीने की वस्तुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं और मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों के दाम बढ़ना रहा। पिछले साल जनवरी में डब्ल्यूपीआई महंगाई 2.51 प्रतिशत थी, जबकि पिछले महीने (दिसंबर 2025) में यह 0.83 प्रतिशत रही थी।

उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, जनवरी 2026 में महंगाई की सकारात्मक दर मुख्य रूप से बेसिक मेटल्स, अन्य विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुएं, खाद्य वस्तुएं और टेक्सटाइल आदि के दाम बढ़ने के कारण रही।

WPI के आंकड़ों के अनुसार, खाने-पीने के वस्तुओं में महंगाई जनवरी में 1.55 प्रतिशत रही, जबकि दिसंबर में इसमें 0.43 प्रतिशत की गिरावट (डिफ्लेशन) दर्ज की गई थी। सब्जियों के मामले में, जनवरी में महंगाई 6.78 प्रतिशत रही, जबकि दिसंबर में इसमें 3.50 प्रतिशत की गिरावट थी।

मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों में थोक महंगाई बढ़कर 2.86 प्रतिशत हो गई, जो दिसंबर में 1.82 प्रतिशत थी। गैर-खाद्य वस्तुओं की श्रेणी में महंगाई जनवरी में बढ़कर 7.58 प्रतिशत हो गई, जो दिसंबर में 2.95 प्रतिशत थी।

फ्यूल एंड पावर में डिफ्लेशन
ईंधन और बिजली (फ्यूल एंड पावर) क्षेत्र में नकारात्मक महंगाई यानी डिफ्लेशन जारी रहा। जनवरी में यह 4.01 प्रतिशत रहा, जबकि दिसंबर में यह 2.31 प्रतिशत था। पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश की खुदरा महंगाई (सीपीआई) जनवरी में बढ़कर 2.75 प्रतिशत हो गई।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महंगाई कम रहने के कारण चालू वित्त वर्ष में नीतिगत ब्याज दरों में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की है। आरबीआई ब्याज दरों पर फैसले के लिए मुख्य रूप से खुदरा महंगाई को ट्रैक करता है। इस महीने की शुरुआत में आरबीआई ने प्रमुख नीतिगत ब्याज दर को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा था।

अमरीका एवं चीन के बीच व्यापार वार्ता की खबर से सोयाबीन का भाव तेज

शिकागो। अमरीका और चीन के राष्ट्रपति की एक मीटिंग होने वाली है जिसमें सोयाबीन की बिक्री के बारे में चर्चा की जाएगी। समझा जाता है कि अमरीकी राष्ट्रपति के ज्यादा दबाव डालने पर चीन सोयाबीन का आयात बढ़ाने पर सहमत हो सकता है।

इस उम्मीद के मनोवैज्ञानिक असर से शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (सीबोट) में सोयाबीन का वायदा भाव उछलकर 12 नवम्बर- 2025 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। जानकार सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति के बीच होने वाली बैठक के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिवधियों के अगले कम से कम एक साल की अवधि तक बहाल करने पर सहमति बन सकती है।

उल्लेखनीय है कि अमरीका और चीन के राष्ट्रपति के बीच पिछले साल भी बैठक हुई थी और उसमें अमरीकी सोयाबीन के आयात-निर्यात पर सहमति बनी थी लेकिन इसका कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया। चीन के खरीदारों ने अमरीका से सोयाबीन आयात के कुछ अनुबंध किए थे लेकिन इसकी डिलीवरी पर संशय बना रहा।

लैटिन अमरीकी देश- ब्राजील में इस बार सोयाबीन का उत्पादन तेजी से बढ़कर सर्वकालीन सर्वोच्च स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है और वहां नई फसल की जोरदार कटाई-तैयारी तथा मंडियों में आवक भी शुरू हो चुकी है जिससे उसके निर्यात की रफ्तार काफी बढ़ गई है। लेकिन अमरीकी किसानों को उम्मीद है कि राष्ट्रपति की मीटिंग के बाद चीन अमरीका से सोयाबीन की खरीद कर सकता है।

अमरीकी कृषि विभाग ने सोयाबीन के निर्यात के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है जिससे संकेत मिलता है कि उसे चीन में इसके शिपमेंट में भारी इजाफा होने का भरोसा नहीं हैं। चीन की सोयाबीन मांग को ब्राजील पूरा करने में सक्षम है।

यदि अमरीका को वहां अपने उत्पाद का निर्यात बढ़ाना है तो अपने सोयाबीन के दाम को ब्राजील से कुछ नीचे रखना पड़ेगा। लेकिन इसके विपरीत हो रहा है। सोयाबीन का भाव ब्राजील में स्थिर मगर अमरीका में तेज हो गया है।

पाकिस्तान ने आईएसआई के जरिये रूस में बनाई सीक्रेट सेल, जानिए इसके पीछे वजह

मॉस्को। दुनिया में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच भारत के दोस्त रूस के भीतर एक बहुत ही गहरा खेल चल रहा है। द्विपक्षीय सहयोग की आड़ में दो विदेशी खुफिया एजेंसियों ने मॉस्को में अपना सीक्रेट सेल शुरू किया है।

रिपोर्ट से पता चलता है कि तुर्की और पाकिस्तान ने रूस में अपने राजनयिक मिशनों के अंदर चुपके से खुफिया यूनिट्स को शामिल कर लिया है। ब्लिट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की ने मॉस्को स्थित अपने दूतावास के अंदर एक खुफिया सेल बनाया है। इसके साथ ही पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) ने कथित तौर पर मैट्रियोश्का डेस्क नाम की स्पेशल ऑपरेशनल यूनिट बनाई है।

पाकिस्तान हाल के दिनों में रूस से करीबी बढ़ा रहा है। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में तेजी आई है। हालांकि, आकलन से पता चलता है कि इस बार पाकिस्तानी यूनिट के इरादे कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। इसके मकसद में रूसी खुफिया सिस्टम में घुसने से लेकर विदेशों में मौजूद रूसी खुफिया एसेट्स के बारे में जानकारी जुटाना शामिल है।

सूत्र बताते हैं कि ISI की खुफिया डेस्क मेट्रियोश्का को इसी साल जनवरी में आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर के निर्देश के बाद शुरू किया गया था। कथित तौर पर ये निर्देश वॉशिंगटन में CIA से जुड़े अधिकारियों बातचीत के बाद दिए गए थे। इस यूनिट का संचालन ब्रिगेडियर आसिफ खान और दो अन्य अधिकारी कर रहे हैं। इस यूनिट का एक खतरनाक मकसद रूसी मिलिट्री, इंटेलिजेंस, मीडिया और एलीट सर्कल से लोगों को भर्ती करना है। कुछ रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि इसके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन भी हैं।

पाकिस्तान की यह यूनिट अचानक नहीं बनी है, बल्कि इसके पीछे लंबी तैयारी शामिल है। ISI के पास ऑपरेटिव्स का एक नेटवर्क तैयार है, जिन्हें भर्ती और रैडिकलाइजेशन ऑपरेशन के लिए रूस में तैनात किया जा सकता है। इनमें से कुछ ऑपरेटिव अच्छी रूसी बोलते हैं, जो आसानी से स्थानीय समाज में मिल सकते हैं।