Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 196

एलन में जेईई व नीट के बैच की तिथियों की घोषणा, 90% तक स्कॉलरशिप का अवसर

कोटा। Allen Advertisment News: बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब डॉक्टर और इंजीनियर के रूप में कॅरियर बनाने के लिए स्टूडेंट्स ने एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा व अन्य सेंटर्स पर आईआईटी-जेईई व नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए नए बैच के तिथियों की घोषणा हो चुकी है। बैच मार्च के अतिम सप्ताह में शुरू हो रहे हैं।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि एलन की ओर से आगामी कई तिथियों में एलन स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट (ए-सेट) का आयोजन स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। एसेट में शामिल होकर स्टूडेंट्स एडमिशन पर 90 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं।|

मुख्य रूप से एलन कोटा में कक्षा 10 से 11 में जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड एवं नीट-यूजी के नर्चर बैच 25 मार्च व 2 अप्रैल से प्रारंभ होंगे। कक्षा 11 से 12 में जाने वाले जेईई-मेन व जेईई-एडवांस्ड के लिए बैच 2 अप्रैल जबकि नीट-यूजी के लिए 3 अप्रैल व 23 अप्रैल को प्रारंभ होंगे।

इसी प्रकार वहीं 12वीं उत्तीर्ण स्टूडेंट्स के लिए जेईई-मेन व जेईई-एडवांस्ड के बैच 26 मार्च एवं 15 अप्रैल और नीट-यूजी के बैच 7 अप्रैल व 21 अप्रैल से प्रारंभ होंगे।

एलन के प्री-नर्चर एंड कॅरियर फाउंडेशन डिवीजन (पीएनसीएफ) कक्षा 6 से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए बैच 9 अप्रैल व 13 मई, कक्षा 9वीं के लिए 6 अप्रैल व 13 मई एवं कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए 2 अप्रैल व 13 मई से बैच प्रारंभ होंगे।

ए-सेट के माध्यम से हर स्ट्रीम का स्टूडेंट स्वयं का असेसमेंट कर सकता है। यह पेपर साइंटिफिक] अकेडमिक व साइक्लोजिकल असेसमेंट के लिए तैयार किया जाता है] जिसमें बेस सब्जेक्ट व आइक्यू के प्रश्न होते हैं।

पेपर के सांइटिफिक असेसमेंट के आधार पर स्टूडेंट को एलन द्वारा स्कॉलरशिप ऑफर की जाती है। अधिक जानकारी एलन की वेबसाइट www.allen.in से ली जा सकती है।

अति आवश्यक सेवाओं के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी: डीएसओ

होटल फेडरेशन एवं कैटरर्स एसोसियेशन ने जिला रसद अधिकारी को बताई अपनी परेशानी

कोटा। होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला रसद अधिकारी कार्तिकेय मीना से भेंट कर उनको बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुधरने की अपील की।

माहेश्वरी ने बताया कि पिछले 8 दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। माहेश्वरी ने बताया कि होटल में आने वाले अतिथियों के लिए भी नाश्ता एवं खाना बनाने के लिए हमारे पास गैस उपलब्ध नहीं है, जो भी स्टॉक था वह समाप्त हो चुका है। गैस की अनुपलब्धता को देखते हुए पूरे शहर में इलेक्ट्रिक गैस भट्टी एवं डीजल भट्टी का स्टाक भी खत्म हो चुका है।

उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हुई तो आने वाले दिनों में यह व्यवसाय पूरी तरह से बंद हो जाएगा। होटल एवं ढाबे का स्टाफ खाना बनाने के लिए अपने घरों में मौजूद घरेलू सिलेंडरों को लाकर अपने आवश्यक कार्य को संचालित कर रहे हैं, जिस पर भी रसद विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही। वे लोग घरेलू सिलेंडरों का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसे व्यवसाईयो की आवश्यक सेवा मानते हुए सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए। हाड़ोती हलवाई कैटर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष सचिन माहेश्वरी ने जिला रसद अधिकारी को बताया कि उनके द्वारा शादी- विवाह एवं अन्य समारोह की बुकिंग तो काफी माह पूर्व कर ली जाती है। व्यावसायिक सिलेंडरों की अनुपलब्धता के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हलवाई कैटरर्स व्यवसाय ठप होने की कगार पर है। कई शादियां कैंसिल होने की स्थिति में हैं।

कुक स्टाफ एवं विवाह स्थलों को भी लाखों रुपए एडवांस में दिया जा चुका है। अगर वे यह आयोजन नहीं कर पाते हैं, तो उनकी रकम डूबने के साथ-साथ उनके व्यवसाय पर भी विपरीत असर पड़ेगा। अतः विवाह व अन्य समारोह के प्रमाण पेश करने पर उन्हें व्यावसायिक सिलेंडरों का कोटा जारी किया जाना चाहिए।

जिला रसद अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार से आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। वे पूरी तरह से प्रयास कर रहे हैं कि कुछ कोटा बनाकर निर्धारित व्यावसायिक सिलेंडर की उपलब्धता करवाई जाए। उनका भी प्रयास है कि जनजीवन सामान्य चले और शादी विवाह या किसी भी समारोह की व्यवस्था बनी रहे।

देश से ऑयल मील का निर्यात घटकर 34.94 लाख टन पर अटका

मुम्बई। साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी) द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष के शुरूआती 11 महीनों में यानी अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के दौरान देश से ऑयल मील का कुल निर्यात घटकर 34.94 लाख टन पर अटक गया जो वित्त वर्ष 2024-25 के इन्हीं महीनों के कुल शिपमेंट 39.33 लाख टन से 11 प्रतिशत कम रहा।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान सोयामील का निर्यात 19.40 लाख टन से लुढ़ककर 14.93 लाख टन, रेपसीड मील (सरसों खल) का 16.82 लाख टन से घटकर 15.98 लाख टन तथा अरंडी मील का 2.75 लाख टन से गिरकर 2.51 लाख टन रह गया।

दूसरी ओर इसी अवधि में राइस ब्रान एक्सट्रैक्शन का निर्यात 16 हजार टन से उछलकर 1.29 लाख टन और मूंगफली एक्सट्रैक्शन का शिपमेंट 21 हजार टन से सुधरकर 24 हजार टन पर पहुंचा।

ज्ञात हो कि डि ऑयल्ड राइस ब्रान के निर्यात पर लम्बे समय तक प्रतिबंध लगा रहा लेकिन अक्टूबर से इसका शिपमेंट दोबारा चालू हो गया। आगामी महीनों में इसका निर्यात तेजी से बढ़ने की उम्मीद है जिससे स्वदेशी धान मिलिंग उद्योग को काफी राहत मिलेगी।

Stock Market: सेंसेक्स 568 अंक चढ़कर 76 हजार के पार, निफ्टी 23581 पर बंद

नई दिल्ली। Stock Market Closed : शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। सेंसेक्स 567.99 अंक या फिर 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 76070.84 अंक पर पहुंच कर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 0.74 प्रतिशत या फिर 172.35 अंक की तेजी के साथ 23581.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में 19 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। सबसे अधिक उछाल आज इटरनल के शेयरों में देखने को मिला है। टाटा स्टील के शेयरों में भी 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर दर्ज की गई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, एलटी के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़त के साथ 75,826 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 76,304 अंक के हाई लेवल तक गया। अंत में 567.99 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त लेकर 76,070.84 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी बढ़त लेकर 23,493 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 23,656 के इंट्रा-डे हाई और 23,346 अंक के इंट्रा-डे लो तक गया। अंत में 172.35 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,581 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल सबसे ज्यादा चढ़ा। इसमें करीब 5.5 प्रतिशत की तेजी आई। टाटा स्टील भी 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एलएंडटी, भारती एयरटेल, इंडिगो, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशीयन पेंट्स और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, इन्फोसिस, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एसबीआई गिरावट में रहे।

ब्रोडर मार्केटस में निफ्टी मिडकैप 100 में 1.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप में 0.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 2.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.1 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.8 प्रतिशत चढ़ा। जबकि निफ्टी एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

खातीपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण तीन ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण

कोटा। रेल प्रशासन द्वारा खातीपुरा यार्ड क्षेत्र में अतिरिक्त क्रॉसओवर के प्रावधान एवं अन्य तकनीकी कार्यों के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 12195 आगरा फोर्ट–अजमेर जंक्शन को दिनांक 04.05.2026 से 06.05.2026, 09.05.2026 तथा 12.05.2026 से 15.05.2026 तक खातीपुरा–अजमेर जंक्शन खंड के बीच आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इन तिथियों में यह ट्रेन खातीपुरा स्टेशन तक ही संचालित की जा रही है, जहाँ इसका आगमन समय 09.43 बजे निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12196 अजमेर जंक्शन–आगरा फोर्ट को भी उक्त तिथियों में अजमेर जंक्शन–खातीपुरा खंड के बीच आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इन तिथियों में यह ट्रेन खातीपुरा स्टेशन से ही संचालित की जा रही है, जहाँ से इसका प्रस्थान समय 17.29 बजे निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 19624 दरभंगा जंक्शन–मदार जंक्शन को दिनांक 03.05.2026 को खातीपुरा–मदार जंक्शन खंड के बीच आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इस दिन यह ट्रेन खातीपुरा स्टेशन तक ही संचालित की गई है, जहाँ इसका आगमन समय 09.15 बजे निर्धारित किया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पूर्व संबंधित गाड़ियों की स्थिति एवं समय की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर लें।

सेफ्टी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन से लैस नई रेनो डस्टर भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली। भारत में नई रेनो डस्टर (New Renault Duster) की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। इसकी कीमत 10.49 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। हालांकि, 31 मार्च 2026 से पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ये एसयूवी ₹10.29 लाख (R-Pass बुकिंग- 31 मार्च से पहले) में भी मिल सकती है

इसकी बुकिंग पहले ही ₹21,000 में शुरू हो चुकी है और पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी, यानी अगर आप SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बड़ा मौका हो सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस
नई डस्टर (Duster) में आपको 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसके बेस वैरिएंट में 1.0L Turbo पेट्रोल (TCe 100) इंजन देखने को मिलता है। वहीं, दूसरा 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन(TCe 160) दिया गया है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

इसके अलावा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट में 1.8L का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (E-Tech 160) पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर (1.4 kWh का बैटरी पैक) मिलता है। हाइब्रिड वर्जन शहर में 80% तक EV मोड में चल सकती है, यानी शानदार माइलेज और कम खर्च देखने को मिलेगा। इसके ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

रेनो डस्टर के स्टैंडर्ड इक्विपमेंट

फीचर कैटेगरीफीचर्स
लाइटिंगLED टेल लैंप्स
लाइटिंगEco LED हेडलैंप्स
लाइटिंगLED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs)
लाइटिंगLED हाई माउंटेड स्टॉप लैंप
लाइटिंगLED रिवर्स लैंप
लाइटिंगLED नंबर प्लेट लाइट्स
एक्सटीरियररूफ कलर पेंटेड ORVM
एक्सटीरियरORVM पर LED टर्न इंडिकेटर्स
एक्सटीरियरसिग्नेचर ग्रिल (Duster एम्बलम के साथ)
एक्सटीरियररियर रूफ स्पॉइलर
प्रोटेक्शनरिइनफोर्स्ड व्हील आर्च और डोर साइड प्रोटेक्शन
प्रोटेक्शनफ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स

साइज और स्पेस
नई रेनो डस्टर (Duster) का साइज इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में काफी मजबूत बनाता है। इसमें 700 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इसे लॉन्ग ट्रिप्स के लिए परफेक्ट बनाता है।

फीचरडिटेल
लंबाई4,346 mm
चौड़ाई1,815 mm
ऊंचाई1,703 mm
व्हीलबेस2,657 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस212 mm
बूट स्पेस700 लीटर

सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स
नई डस्टर (Duster) में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) से लेकर हिल डिसेंट कंट्रोल सिस्टम तक दिया गया है। इसमें मल्टीपल ड्राइव मोड्स (Eco, Comfort, Perso) भी मिलते हैं। इसके अलावा मजबूत बॉडी और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलता है।

लुक और डिजाइन
नई डस्टर (Duster) का डिजाइन पहले से ज्यादा मस्कुलर और प्रीमियम है। इसमें ट्रेपेज़ॉइडल ग्रिल, फुल LED लाइटिंग, 18-इंच अलॉय व्हील्स, मोटा क्लैडिंग और बोल्ड स्टांस देखने को मिलता है। सड़क पर इसका रोड प्रेजेंस पहले से कई गुना बेहतर दिखता है।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
अंदर बैठते ही आपको मिलेगा एक फ्यूचरिस्टिक एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। जी हां, क्योंकि इसमें 10.1-इंच की टचस्क्रीन (Google बिल्ट-इन), 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 60+ कनेक्टेड फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड एंड पावर सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (PM2.5 फिल्टर) जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम भी मिलता है। यह SUV अब सिर्फ रफ-एंड-टफ ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी में भी आगे हो गई है। खास बात यह है कि सभी जरूरी कंट्रोल्स को फिजिकल बटन में रखा गया है, जिससे यूज करना आसान है।

अब बिना Aadhaar के नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, नया नियम लागू

नई दिल्ली। LPG Aadhaar eKYC Rule: गैस सिलेंडर मांग तेजी से बढ़ने के कारण, देश के करोड़ों LPG यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने गैस कनेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए Aadhaar आधारित e-KYC को जरूरी बना दिया है।

सरकार के नए नियम के अनुसार, अब सभी घरेलू LPG यूजर्स को बायोमेट्रिक Aadhaar वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। यह नियम सभी गैस कनेक्शन पर लागू होगा। e-KYC के बिना सिलेंडर की बुकिंग या सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।

क्या है LPG Aadhaar e-KYC
LPG e-KYC का मतलब है कि गैस कनेक्शन वाले यूजर्स अपनी पहचान को Aadhaar के जरिए डिजिटल तरीके से वेरिफाई करते हैं। इसमें आधार नंबर और बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए यह पुष्टि की जाती है कि गैस कनेक्शन सही व्यक्ति के नाम पर है। इस प्रोसेस से गैस कंपनियों के रिकॉर्ड अपडेट हो जाते हैं और सरकार वेरीफाई कर पाती है कि सब्सिडी सही यूजर के पास पहुंच रही है।

ऐसे करें मिनटों में e-KYC

  1. इसके लिए सबसे पहले अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
  2. ऐप खोलें और अपने मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें।
  3. अब ऐप में दिए गए e-KYC या Aadhaar Authentication ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपको Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा।
  5. अब स्क्रीन पर दिए रूल के अनुसार फेस स्कैन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें।
  6. प्रक्रिया पूरी होते ही आपका LPG e-KYC सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।
  7. सरकार के मुताबिक यह पूरी प्रक्रिया फ्री, आसान और सिर्फ कुछ मिनटों में पूरी हो सकती है।

गलत सब्सिडी का फायदा उठा रहे लोग
सरकार के इस फैसले के पीछे कई बड़े कारण हैं गैस की कमी के बीच सही लोगों तक सप्लाई पहुंचाना, फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म करना और ब्लैक मार्केटिंग और स्टॉकिंग रोकना है। कई मामलों में देखा गया था कि कुछ लोग एक से ज्यादा कनेक्शन लेकर सब्सिडी का गलत फायदा उठा रहे थे। ऐसे मामलों को रोकने के लिए आधार आधारित e-KYC शुरू किया गया है।

मोबाइल फोन से ही हो जाएगा e-KYC
अच्छी बात यह है कि अब यूजर्स को इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन से भी कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके LPG Aadhaar e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसमें फेस या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए आपकी पहचान की पुष्टि की जाती है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो जल्द ही इसे पूरा कर लेना बेहतर रहेगा, ताकि गैस सब्सिडी या अन्य सेवाओं में कोई दिक्कत न आए।

e-KYC के लिए किन चीजों की जरूरत होगी

  • LPG e-KYC करते समय आपको कुछ जरूरी जानकारी तैयार रखनी चाहिए:
  • आधार कार्ड, LPG कंज्यूमर नंबर, गैस एजेंसी का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल (सब्सिडी के लिए), ये जानकारी सही होने से प्रोसेस जल्दी पूरा हो जाता है।

अगर e-KYC नहीं किया तो क्या होगा
अगर किसी यूजर्स ने LPG e-KYC पूरा नहीं किया है, तो उसे कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है: गैस सिलेंडर की बुकिंग में दिक्कत आएगी, LPG सब्सिडी खाते में आने में देरी हो सकती है, कनेक्शन की जानकारी अपडेट न होना, कुछ मामलों में सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी भी जा सकती है।

भाषण नहीं, जितना पूछें उतना बता दो; मंत्री का लंबा जवाब सुन गुस्साए बिरला

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल में सदस्यों से संक्षिप्त प्रश्न पूछने और मंत्रियों से छोटे जवाब देने का अपना आग्रह दोहराते हुए मंगलवार को कहा कि क्या मंत्री ‘संक्षिप्त जवाब देने की कोशिश नहीं कर सकते।’ प्रश्नकाल में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्य जीएम हरीश बालयोगी के पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

इस दौरान बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा, ‘आप भाषण क्यों दे रहे हैं। आप तो जवाब दो।’ इसके बाद जब वर्मा दूसरे पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे तो अध्यक्ष ने कहा, ‘आप लोग संक्षिप्त जवाब देने की कोशिश नहीं कर सकते। मैंने कितनी बार सदन में यह आग्रह किया है। हर बार विस्तृत जवाब देते हो आप। जितना (सदस्य) पूछें आप उतना जवाब दे दो।’

यह भी पढ़ें -लोक सभा में आठ सांसदों का निलंबन निरस्त

इससे पहले प्रश्नकाल शुरू होने के दौरान भी बिरला ने सदस्यों से संक्षिप्त प्रश्न पूछने और मंत्रियों से उनके संक्षिप्त जवाब देने का अपना आग्रह दोहराया। उन्होंने कहा, ‘मेरा प्रयास है कि प्रश्नकाल में सूचीबद्ध सभी 20 पूरक प्रश्न आ जाएं।’

उन्होंने दोपहर 12 बजे प्रश्नकाल समाप्त होने से पहले एक सदस्य को आज का अंतिम पूरक प्रश्न पूछने का निर्देश देते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा, ‘समय कम है, मत्रीजी को लंबा जवाब देना है।’

47 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज से भारत लौटा एक और जहाज

नई दिल्ली। जामनगर के वडीनार (कांडला) पोर्ट पर मंगलवार सुबह एक बड़ा एलपीजी कार्गो लेकर जहाज एमटी नंदा देवी पहुंचा। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह के अनुसार, जहाज सुबह करीब 2:30 बजे पोर्ट के एंकरिज क्षेत्र में पहुंचा।

उन्होंने बताया कि नंदा देवी जहाज 46,500 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आया है, जिसका ट्रांसफर गहरे समुद्र में शिप-टू-शिप (STS) प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इस कार्गो को एमटी BW Birch जहाज में स्थानांतरित किया जाएगा और यह प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है।

चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने जहाज के कैप्टन और क्रू से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण कार्गो को सुरक्षित पहुंचाने के लिए उनका आभार जताया। साथ ही उन्होंने ट्रांसफर प्रक्रिया के दौरान हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

यह भी पढ़ें- होर्मुज से 46000 टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचा शिवालिक जहाज

एमटी नंदा देवी हाल के दिनों में दूसरा भारतीय एलपीजी जहाज है, जिसने सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर भारतीय तट तक पहुंच बनाई है। इससे ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती मिली है।

इससे एक दिन पहले ही एलपीजी कैरियर शिवालिक करीब 40,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्गो का एक हिस्सा मुंद्रा में उतारा जाएगा, जबकि बाकी एलपीजी को मैंगलोर भेजा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में भारतीय जहाजों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि जहाजों और उनके क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मौजूदा हालात में यह कदम भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

लोक सभा में आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली। लोकसभा के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

निलंबन रद्द किए जाने की सहमति बनने पर उन्होंने आठों सांसदों का नाम लेकर कहा कि सभी सांसदों का निलंबन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है।

अब ये सभी सांसद संसद के बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। इस फैसले के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर तख्तियां, बैनर और एआई जनित तस्वीरों के इस्तेमाल की सख्त मनाही है। सभी सांसदों को इसका ध्यान रखना चाहिए।

रिजिजू के प्रस्ताव पर रद्द हुआ निलंबन
इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि सरकार या सत्ताधारी खेमा किसी भी सांसद को सदन की कार्यवाही से जानबूझकर बाहर निकालना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। निलंबन की कार्रवाई और सांसदों को राहत दिए जाने पर चर्चा के दौरान महाराष्ट्र से निर्वाचित महिला सांसद सुप्रिया सुले ने असहमति को दबाए जाने को लेकर चिंता जाहिर की।

इन सासंदों को निलंबित किया गया था

  • डीन कुरियाकोस
  • किरण रेड्डी
  • अमरिंदर सिंह राजा वड़िग
  • मणिकम टैगौर
  • गुरजीत औजला
  • हिबी इडेन
  • वेंकेट रमन
  • प्रशांत पडोले

क्यों गिरी निलंबन की गाज
गौरतलब है कि विगत तीन फरवरी को संसद में हंगामे के दौरान मर्यादा तार-तार हुई थी। नारेबाजी और हंगामा करने वाले कुछ सांसदों ने स्पीकर के आसन तरफ दो बार कागज फेंके थे। इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया था।

कैसे हुई थी कार्रवाई
तीन फरवरी को निलंबन की कार्रवाई उस समय हुई थी जब दोपहर तीन बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। पीठासीन स्पीकर ने कहा कि स्पीकर के आसन की ओर कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने सभी सांसदों का नाम लेकर उन्हें निलंबित किए जाने को लेकर आम सहमति का सवाल किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई।