कोटा। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल अंतर्गत बारां स्टेशन पर गाड़ी सं. 20481/20482 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस को नया ठहराव प्रदान किया गया है। इस ठहराव से बारां क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिण भारत (तिरुचिरापल्ली) एवं जोधपुर तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
सांसद दुष्यंत सिंह ने रविवार को बारां स्टेशन पर गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमसफर एक्सप्रेस के बारां ठहराव का विवरण
- गाड़ी सं. 20482 तिरुचिरापल्ली–जोधपुर हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 26.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 19.53 बजे पहुँचकर 19.55 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 20481 जोधपुर–तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर 30.04.2026 से अग्रिम आदेश तक 02.08 बजे पहुँचकर 02.10 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
- यात्री गाड़ी के समय एवं अन्य जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

