सेंसेक्स 635 अंक उछल कर 63,783 पर, निफ्टी 19 हजार के पार बंद

0
62

मुंबई। Stock Market Closed : मजबूत तिमाही नतीजों और ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले पॉजिटिव रुझानों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार छह दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लग गया। आज दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 635 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 202 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में भी तेजी से उछाल आया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 634.65 अंक यानी 1.01 फीसदी की उछाल के साथ 63,782.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,913.13 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,393.37 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 202.45 अंक यानी 1.07 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,059.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,076.15 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 18,926.65 तक आया।

टॉप 5 गेनर एंड लूजर्स
आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एक्सिस बैंक, HCL टेक, SBI, टाटा मोटर्स और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा एक्सिस बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 3.07 फीसदी चढ़ गए। इसके अलावा अदाणी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, सिप्ला, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस और एलएंडटी में 1.5 प्रतिशत से 3 प्रतिशत की सीमा में तेजी देखी गई। वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 4 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ITC और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे।