सेंसेक्स 537 और निफ्टी 133 अंक उछल कर खुला

644

मुंबई। गुरुवार को भारतीय बाजार एक बार फिर बढ़त के साथ खुले। बुधवार की तुलना में सेंसेक्स 537 अंक और निफ्टी 133 पॉइंट ऊपर खुले। अभी सेंसेक्स 1506.90 अंक ऊपर 30,042.68 पर और निफ्टी 397.20 पॉइंट ऊपर 8,715.05 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी।

सेंसेक्स ने 1861.75 अंक या 6.98% की बढ़त के साथ 28,535.78 पर और निफ्टी ने 516.80 अंक या 6.62% की बढ़त के साथ 8,317.85 पर कारोबार खत्म किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयरों की भारी खरीदारी से बाजार ऊपर उठने में कामयाब रहा था।

बुधवार को दुनियाभर के बाजार ऊपर चढ़े
बुधवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ 495.64 अंक ऊपर 21,200.60 पर बंद हुआ। हालांकि, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.45 फीसदी गिरावट के साथ 33.56 अंक नीचे 7,384.30 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 28.23 पॉइंट ऊपर चढ़कर 2,475.56 पर बंद हुए। फ्रांस के CAC 40 बढ़त के साथ 4,432.30 अंको पर बंद हुआ।

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में 14.99% तक बढ़त
आज बैंकिंग सेक्टर में तेजी दिख रही है। बुधवार को बढ़त के साथ बंद होने वाले बैंकिंग सेक्टर में 14.99% तक बढ़त दिखी। इंडसइंड बैंक के शेयरों में 14.99% की बढ़त दिख रही है।

बैंकबढ़त (%)
इंडसइंड बैंक14.99%
एक्सिस बैंक7.53%
सिटी यूनियन बैंक6.62%
कोटक बैंक0.07%
RBL बैंक3.47%
HDFC बैंक1.69%
ICICI बैंक3.18%
फेडरल बैंक5.87%

शेयर मार्केट का LIVE अपडेट

  • 10:00 AM सेंसेक्स 1196.79 अंक ऊपर 29,732.57 पर और निफ्टी 210.55 पॉइंट ऊपर 8,528.40 पर कारोबार कर रहा है।
  • 1.05 बजे सेंसेक्स 1390.94 अंक चढ़कर 29,926.72 पर कारोबार कर रहा था