सेंसेक्स 30.42 अंक सुधर कर 59 हजार के पार, निफ्टी 17,366 पर

79

मुंबई। ग्लोबल मार्केट के सकारात्मक संकेतों से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुले। इस दौरान सेंसेक्स 100 अंकों तक उछला है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी मजबूत होकर 17350 के पार पहुंच गया है। हालांकि शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में बिकवाली दिखनी भी शुरू हो गई थी। बाद में बाज़ार में सुधार दिखाई दिया।

फ़िलहाल मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 30.42 अंक सुधर कर 59,021.94 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 5.85 अंक मजूत होकर 17,365.60 पर ट्रैंड कर रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार
वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। भारत के बाजारों के आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुलने की संभावना है। एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां भी मजबूती नजर आ रही है। हालांकि आज चीन और ताइवान के बाजार बंद हैं । शुक्रवार को अमेरिकी बाजार पौने 2 परसेंट तक चढ़कर बंद हुए थे।