सेंसेक्स 295 अंक उछल कर 49,502 पर बंद, निफ्टी 15000 के पास

0
469

मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे दिन खरीदारी हुई। सेंसेक्स 295 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 49,502 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 119 पॉइंट ऊपर 14,942 पर बंद हुआ। निवेशकों ने सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा, मेटल और सरकारी सेक्टर के बैकिंग शेयरों की खरीदारी की। NSE पर तीनों इंडेक्स 2-3% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

एक्सचेंज पर 1,923 शेयरों में बढ़त: सेंसेक्स में शामिल 30 में 23 शेयरों में बढ़त रहा, जिसमें लॉर्सन एंड टर्बो का शेयर सबसे ज्यादा 4% की बढ़त रही। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 1.3% नीचे बंद हुआ है। BSE पर 3,330 शेयरों में कारोबार हुआ। 2,079 शेयरों में बढ़त और 1,027 में गिरावट रहा। एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 213.38 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 7 मई को 211.24 लाख करोड़ रुपए था।

लगातार चौथे दिन बढ़त जारी: सुबह सेंसेक्स 289 अंक ऊपर 49,496 पर और निफ्टी 105 पॉइंट ऊपर 14,928 पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 256.71 पॉइंट ऊपर 49,206.47 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 98.35 अंक की बढ़त के साथ 14,823.15 पर बंद हुआ था।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 237 पॉइंट ऊपर 29,595 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3 अंक की बढ़त के साथ 3,425 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 47 पॉइंट नीचे 28,581 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 43 अंकों की बढ़त के साथ 3,240 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 79 पॉइंट की बढ़त के साथ 7,404 पर पहुंच गया है।