सेंसेक्स 242 और निफ्टी 70 अंक ऊपर बंद हुआ

969

मुंबई। शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज सुबह सेंसेक्स 1101.68 अंक नीचे और निफ्टी 357.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 1190.27 अंक तक और निफ्टी 357.65 पॉइंट तक नीचे गिर गया। हालांकि, ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त आ गई।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 242.52 अंक या 0.72% ऊपर 33,780.89 पर और निफ्टी 70.90 पॉइंट या 0.72% ऊपर 9,972.90 पर बंद हुआ। आज वोडाफोन आइडिया के शेयर में 8.73 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 708.68 अंक नीचे 33,538.37 पर और निफ्टी 214.15 पॉइंट नीचे 9,902.00 पर बंद हुआ था।

बीएसई में शामिल बैंक शेयरों में बढ़त

बैंकबढ़त (%)
आरबीएल बैंक5.05 %
फेडरल बैंक1.88 %
HDFC बैंक1.48 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया1.16 %
इंडसइंड बैंक0.93 %
ICICI बैंक0.91 %

बीएसई में शामिल ऑटो शेयरों में बढ़त

कंपनीबढ़त (%)
महिंद्रा एंड महिंद्रा7.22 %
हीरो मोटोकॉर्प3.74 %
टीवीएस मोटर्स2.87 %
आयशर मोटर्स2.60 %
अशोक लेलैंड2.45 %

बीएसई पर करीब 47 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 133 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,653 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,244 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,260 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 51 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 53 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 311 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 202 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा