सेंसेक्स 241 अंक लुढ़क कर 60,900 से नीचे, निफ़्टी 18,127 पर बंद

0
147

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गुरुवार को बिकवाली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 241.02 अंकों की गिरावट के साथ 60,826.22 अंकों पर जबकि निफ्टी 71.75 अंक फिसलकर 18,127.35 अंकों पर बंद हुआ।

गुरुवार के कारोबारी सेशन में सेसेक्स व निफ्टी दोनों 0.39% तक फिसलकर बंद हुए। इस दौरान अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5% पांच प्रतिशत की गिरावट जबकि जुबिलेंट फूड के शेयरों में 3% की बढ़त दिखी।

टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक से, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी टॉप लुजर्स में से थे। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे।

विदेशी बाजार का हाल
सियोल, टोक्यो और हांगकांग में इक्विटी बाजार हरे रंग में समाप्त हुए, जबकि शंघाई निचले स्तर पर बंद हुआ। मध्य सत्र के सौदों में यूरोप में इक्विटी एक्सचेंज सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.99 फीसदी चढ़कर 83.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।