सेंसेक्स 222 और निफ्टी 50 अंक ऊपर खुला

761

मुंबई। सप्ताह में आज गुरुवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 222.58 अंक ऊपर और निफ्टी 50.00 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले बुधवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई 183.81 अंक ऊपर और निफ्टी 53.15 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था।

दिनभर की ट्रेडिंग में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई 1051 अंक ऊपर और निफ्टी 299 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 995.92 अंक ऊपर 31,605.22 पर और निफ्टी 285.90 पॉइंट ऊपर 9,314.95 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद
बुधवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 553.16 अंक ऊपर 25,548.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.77 फीसदी बढ़त के साथ 72.14 अंक ऊपर 9,412.36 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.48 फीसदी बढ़त के साथ 44.36 पॉइंट ऊपर 3,036.13 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 2.63 अंक नीचे 2,839.43 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही।