सेंसेक्स 222 अंक उछल कर 51,531 पर बंद, निफ्टी 15,000 के पार

498

मुंबई। प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ है। BSE सेंसेक्स 222 अंकों की बढ़त के साथ 51,531.52 पर बंद हुआ है। इससे पहले लगातार दो दिन से बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही थी।सबसे ज्यादा मेटल, FMCG और IT सेक्टर के शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, सबसे ज्यादा सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली हुई। निफ्टी इंडेक्स भी 66.80 अंक ऊपर 15,173.30 पर बंद हुआ है।

गुरुवार को सेंसेक्स में सबसे ज्यादा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 4% बढ़त के साथ बंद हुआ है। भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस सहित HCL टेक जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त रही। BSE पर 3,126 शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,729 शेयरों में बढ़त और 1,256 शेयरों में गिरावट रहा। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़कर 204.17 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह बुधवार को 203 लाख करोड़ रुपए रहा था। सेंसेक्स 143.55 अंक नीचे 51,165.84 पर और निफ्टी 33.25 नीचे 15,073.25 पर खुला था।

वैश्विक बाजारों में लगातार दूसरे दिन सपाट कारोबार
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में सपाट कारोबार हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.43% ऊपर बंद हुआ है। जापान का निक्केई इंडेक्स, कोरिया का कोस्पी इंडेक्स और हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं। इससे पहले 10 फरवरी को अमेरिकी बाजारों में का डाऊ जोंस, नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स भी सुस्त रहे थे।