सेंसेक्स 214 अंक उछल कर 61,055 पर और निफ़्टी 18,100 के पार

0
127

मुंबई। साल 2023 के पहले कारोबारी दिन घरेलू बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई है। फ़िलहाल मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सुबह 10:30 बजे 214.28 अंक उछल कर 61,055.02 और निफ़्टी 59.80 अंक सुधर कर 18,165.10 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को सेंसेक्स 30 अंकों की तेजी के साथ 60871 अंकों पर, निफ्टी 26 अंकों की तेजी के साथ 18131 पर और बैंक निफ्टी 52 अंकों की तेजी के साथ 43038 पर खुला। हालांकि हरे निशान पर खुलने के बाद बाजार में बिकवाली दिखी। मेटल सेक्टर के शेयरों में करीब 1.5 फीसदी की तेजी दिख रही है। एमओआईएल (Manganese Ore (India) Limited) में 4 फीसदी, हिंडाल्को में 2.9 फीसदी, SAIL में 2.8 फीसदी, टाटा स्टील के शेयरों में 2.7 फीसदी की तेजी दिखी।

एसजीएक्स निफ्टी में दिखी कमजोरी
सिंगापुर एक्सचेंज का निफ्टी वायदा 40 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,183 पर कारोबार करता दिखा, इस तरह दलाल स्ट्रीट में गिरावट के साथ बाजार खुलने के संकेत मिले।

अमेरिकी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए
इससे पहले वॉल स्ट्रीट के शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुए थे। S&P 500 के लिए वर्ष 2008 के बाद 2022 दूसरा सबसे खराब साल रहा है। बाजार ने बीते पूरे साल संघर्ष किया है इस पर मुद्रास्फीति बढ़ता दबाव दिखा।

डॉऊ जोन्स: 33147.2 (-0.22%)
एस एंड पी 500: 3839.50 (-0.25%)
नैस्डैक: 10466.4 (-0.11%)