सेंसेक्स 202 अंक सुधर कर 60,857 पर और निफ़्टी 18 हजार से ऊपर

0
139

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकतों के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की सुबह सपाट ढंग से बाजार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स 60 अंकों की तेजी के साथ 60716 वहीं निफ्टी 21 अंकों की तेजी के साथ 18074 पर खुला। फ़िलहाल सुबह 10:25 बजे मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 201.58 अंक सुधर कर 60,857.30 पर और निफ़्टी 52.65 अंक बढ़कर 18,105.95 कारोबार कर रहा था।

इस दौरान टाटा स्टील, HCL टेक्नोलॉजी जैसे शेयरों में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बाजार में मामूली तेजी दिख रही है। इस समय टाटा स्टील, HCL टेक्नोलॉजी, विप्रो, भारती एयरटेल जैसे शेयरों में मजबूती है। वहीं दूसरी ओर, ICICI बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस जैसे शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है।