सेंसेक्स 202 अंक लुढ़क कर 41,056 पर बंद, निफ्टी 12,046 पर

829

मुंबई। शेयर बाजार सोमवार को भी नुकसान में रहा। सेंसेक्स 202.05 अंक की गिरावट के साथ 41,055.69 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,030.58 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 67.65 प्वाइंट नीचे 12,045.80 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,037 तक गिर गया था। बाजार में नुकसान का सोमवार को लगातार तीसरा सत्र रहा। ऑयल एंड गैस और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में ज्यादा बिकवाली हुई।

फार्मा इंडेक्स में 1.52% गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 19 और निफ्टी के 50 में से 31 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.96% लुढ़क गया। फार्मा इंडेक्स 1.52% नीचे बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयरगिरावट
यस बैंक3.98%
कोल इंडिया3.81%
ओएनजीसी3.19%
सिप्ला3.10%
बीपीसीएल3.09%

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयरबढ़त
टाइटन1.73%
गेल1.59%
नेस्ले1.58%
वेदांता0.85%
टीसीएस0.82%