सेंसेक्स 20 अंक बढ़कर 58,136 पर बंद, निफ़्टी 17,300 के पार

0
243

मुंबई। भारतीय शेयर मार्केट मंलवार को मामूली सुधार के साथ बंद हुआ। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 20.86 अंक या 0.04% बढ़कर 58,136.36 पर और निफ्टी 5.50 अंक या 0.03% ऊपर 17,345.50 पर बंद हुआ।

निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, NTPC, मारुति सुजुकी और पावर ग्रिड कॉर्प टॉप गेनर्स रहे। जबकि यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स रहे। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 5वें कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ।

निफ्टी ने आज 4 महीने का हाई लेवल बनाया। PSU बैंक और पावर इंडेक्स में 2-2% की तेजी आई, जबकि रियल्टी इंडेक्स में 1.7% की गिरावट आई। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

जोमैटो के शेयर में 16% से ज्यादा की तेजी: जोमैटो के पहली तिमाही के रिजल्ट के बाद मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के बीच जोमैटो के शेयर अच्छी खासी बढ़त दिखा रहे हैं। इस वक्त कंपनी के शेयर 16% से ज्यादा उछाल के साथ 54 रुपए पर ट्रेड कर रहे है।