सेंसेक्स 181 अंक टूट कर 41,461 पर बंद, निफ्टी 12,214 पर

0
672

मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को भी नुकसान में रहा। सेंसेक्स 181.40 अंक गिरकर 41,461.26 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,423.07 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 48.20 प्वाइंट नीचे 12,214.55 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,202.10 तक गिर गया था।

सेंसेक्स के 30 में से 17 और निफ्टी के 50 में से 26 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 7 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.55% गिर गया। दूसरी ओर मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.62% फायदे में रहा।

निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयरगिरावट
बीपीसीएल2.72%
एचसीएल टेक1.74%
रिलायंस इंडस्ट्रीज1.71%
आयशर मोटर्स1.42%
यूपीएल1.32%

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयरबढ़त
यस बैंक3.02%
सिप्ला2%
इंडसइंड बैंक1.32%
जेएसडब्ल्यू स्टील1.16%
ओएनजीसी0.76%