सेंसेक्स 147 अंक उछलकर 41,600 पर बंद, निफ्टी 12,256 के पार

0
735

मुंबई। शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन फायदे में रहा। हालांकि, आधी बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स 147.37 अंक चढ़कर 41,599.72 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,775.11 तक पहुंचा था। निफ्टी की क्लोजिंग 40.90 प्वाइंट ऊपर 12,256.80 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,311.20 तक पहुंचा था।

सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 31 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। रिएलिटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.8% तेजी आई। सिर्फ प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.18% नुकसान में रहा।

सुबह सेंसेक्स 116 अंकों की तेजी के साथ 41568 पर खुला था। दोपहर 3.20 तक कारोबार के दौरान यह 41775 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। अब तक का न्यूनतम स्तर 41447 है। जब से अमेरिका ने घोषणा की कि वह ईरान के खिलाफ युद्धी की दिशा में आगे नहीं बढ़ेगा, सेंसेक्स 41000 के पार बना हुआ है। 41810 फिलहाल 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।