मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 700 अंक टूटकर 57,215 पर

0
281

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मुनाफावसूली के दबाव में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 700 अंक टूटकर 57,215 पर पहुंच गया है। टाइटन का शेयर 4 फीसदी के करीब टूटा है जबकि रिलायंस, इंडसइंड बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 3 फीसदी तक फिसल गए हैं। 

सेंसेक्स कारोबार के प्रारंभ में 120 अंक की तेजी के साथ 58,021 पर खुला था। इसने दिन में 58,062 का ऊपरी स्तर बनाया और 57,642 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 25 शेयर्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि 5 शेयर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरावट वाले प्रमुख शेयर्स में मारुती, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक हैं।

बढ़ने वाले शेयर्स में केवल इंफोसिस, टेक महिंद्रा, और डॉ. रेड्‌डी हैं। सेंसेक्स में डॉ. रेड्‌डी को छोड़कर केवल IT के ही शेयर बढ़त में हैं। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 88 पॉइंट्स गिरावट के साथ 17,161 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,276 पर खुला था। 17,298 का ऊपरी स्तर बनाया और 17,147 का निचला स्तर बनाया।

निफ्टी के 50 शेयर्स में से 5 बढ़त में हैं और बाकी 45 गिरावट में हैं। इसके नेक्स्ट 50, मिडकैप, फाइनेंशियल सर्विसेस और बैंकिंग इंडेक्स में भारी गिरावट है। बढ़ने वाले शेयर्स में इंफोसिस, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी और टेक महिंद्रा हैं। गिरने वाले शेयर्स में टाइटन, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, मारुति और अन्य हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 262 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।

कल हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 113 अंक बढ़कर 57,901 पर बंद हुआ था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक बढ़कर 17,248 पर बंद हुआ था। सुबह हालांकि सेंसेक्स ने 400 अंकों से ज्यादा तेजी दिखाई थी, पर दोपहर बाद इसमें गिरावट आ गई। हालांकि अंत में यह बढ़त के साथ बंद हुआ।