सेंसेक्स 1041 अंक उछल कर 55,925 पर बंद, निफ्टी 16,600 के पार

0
181

मुंबई। वैश्विक बाज़ारों के सकारात्मक रुख से सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1041.08 अंक या 1.90% बढ़कर 55,925.74 पर और निफ्टी 308.95 अंक या 1.89% बढ़कर 16,661.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, HCL टेक, रिलायंस में बढ़त रही।

सेंसेक्स सुबह 607.16 पाइंट या 1.11% की बढ़त के साथ 55,491.82 पर और निफ्टी 167.50 अंक या 1.02% की बढ़त के साथ 16,520 पर खुला था।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त
आज निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त रही। 4.06% के साथ सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी में रही। इसके बाद 3% से ज्यादा की बढ़त IT, मीडिया और PSU बैंक में रही। वहीं ऑटो में 1.96% की बढ़त रही। जबकि बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, FMCG, फार्मा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स फ्लैट रहे।