लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 और लड़कों का 82.13 रहा
नई दिल्ली। CBSE 12th Result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र छात्राएं सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in व cbseresults.nic.in के अलावा डिजीलॉकर (Digilocker) पोर्टल digilocker.gov.in और उमंग ऐप ( Umang App ) से भी अपना 12वीं का परिणाम चेक कर सकते हैं।
विद्यार्थी अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 85.20 फीसदी रहा। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है।
ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा। बीते दो वर्षों से सीबीएसई 13 मई को 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित करता आ रहा है। इस वर्ष भी बोर्ड ने 13 मई को परिणाम जारी कर दिया। सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार होनी है इसलिए उसका रिजल्ट करीब एक माह पहले 15 अप्रैल को ही घोषित कर दिया गया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- पिछले साल कब आया था रिजल्ट
डिजॉलॉकर ( Digilocker ) पर कैसे देखें
डिजीलॉकर एक सरकारी प्लेटफॉर्म है जहां आपकी मार्कशीट पूरी तरह से सुरक्षित और वैलिड रहती है। इसे एक्सेस करने का तरीका बेहद आसान है।
- सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या इसका ऐप डाउनलोड करें।
- अपने आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए ‘लॉग इन’ करें। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो ‘Sign Up’ कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- होमपेज पर ‘Education’ कैटेगरी में जाकर ‘CBSE’ को चुनें।
- अब ‘Class XII Marksheet’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर (Roll Number) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) दर्ज करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
उमंग ( Umang App ) से कैसे चेक करें
- उमंग ऐप डाउनलोड करें या web.umang.gov.in पर जाएं।
- अपने मोबाइल नंबर और रोल नंबर से रजिस्टर करें
- लॉग इन करें और एजुकेशन सेक्शन पर जाएं
- ‘सीबीएसई’ > ‘सीबीएसई कक्षा 12’ पर क्लिक करें
- क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें

