सचिन पायलट ने दाखिल किया नामांकन, 7.12 करोड़ की संपत्ति के मालिक

80

जयपुर। Sachin Pilot nomination: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने आज विधानसभा चुनाव के लिए टोंक सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। पायलट के पास खुद की कार नहीं है।

पायलट ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। एक 10 ग्राम के सोने की चेन है और 4 ग्राम सोने की अंगूठी। सचिन पायलट ने किसी तरह का लोन नहीं लिया है। हालांकि उन्होंने 1 करोड़ 26 लाख रुपये उधार जरूर दिए हैं। 14 ग्राम सोने के मालिक हैं पायलट। पायलट 7.12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट टोंक से विधायक है। सचिन पायलट ने 2018 में 53 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी। बीजेपी के युनूस खा को हराया था। कांग्रेस ने इस बार भी उन्हें टोंक से मैदान में उतारा है। हालांकि, बीजेपी ने अभी टिकट फाइनल नहीं किया है। लेकिन चर्चा है कि लक्ष्मी जैन को टिकट दिया जाएगा। पायलट ने आज मंगलवार को पायलट ने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ टोंक विधानसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चे के साथ पायलट ने जो हलफनामा दायर किया है, उससे उनकी चल-अचल संपत्ति की जानकारी सामने आई है।

पायलट की संपत्ति 2018 में 6 करोड़ थी
सचिन पायलट ने 2018 में अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति 6 करोड़ 43 लाख 39 हजार बताई थी। अब उनकी संपत्ति 7 करोड़ 12 लाख है। 2018 में उनके पास उनके 51 हजार रुपये कैश थे। अब यह करीब 6 गुना बढ़ गया है। सचिन पायलट के पास अब 2.95 लाख रुपये कैश हैं। उनके दोनों बेटों आरण और विहान के पास कुल 7 लाख रुपये कैश हैं। हलफनामे के मुताबिक सचिन पायलट के पास 1 करोड़ 41 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। 2018 में उनके पास 3 करोड़ 43 लाख की अचल संपत्ति थी। 2018 में उनके पास 2 करोड़ 99 लाख की चल संपति थी। यह इस बार बढ़कर 5 करोड़ 71 लाख हो गयी है।