नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजारों में आज आखिरकार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.66 प्रतिशत या फिर 472.77 अंक की उछाल के साथ 72382.47 अंक पर बंद हुआ है।
वहीं, निफ्टी 0.60 प्रतिशत या फिर 133.80 अंक की तेजी के साथ 22555.75 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, बीते कई सप्ताह के घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है।
सेंसेक्स में आज 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि 10 कंपनियों के शेयरों का दाम आज भी नीचे लुढ़क गया है। आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी 4.49 प्रतिशत की देखने को मिली है। इटरनल, भारतीएयरटेल, बजाजफाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस के शेयरों में आज उछाल दर्ज की गई है।

