शीतलहर और घने कोहरे से धनिया की फसल को नुकसान की आशंका

1549

कोटा। क्षेत्र में शीत लहर और कोहरे के चलते धनिया की फसल को नुकसान होने लगा है। अगर ठंडी हवा इसी तरह से चलती रही तो धनिया क्षेत्र में शीत लहर और कोहरे के चलते धनिया की फसल को नुकसान होने लगा है।

अगर ठंडी हवा इसी तरह से चलती रही तो धनिया सहित अन्य फसलों काे काफी नुकसान हो सकता है। इस सीजन में किसान लगातार एक महीने से धनिया की फसल का बचाव कर रहे थे। लेकिन दो तीन दिनों से मौसम में आए बदलाव से इन फसलों में नुकसान होने लगा है।

मावठे के चलते हुई बारिश के बाद शीत लहर और कोहरे से धनिया की फसल को नुकसान हुआ है। इसी दौरान पानी के वजन से धनिया जमीन पर लेट गया। तेज हवा के चलने फसलें आड़ी होकर जमीन पर लेटने से अब इनमें रोग लगने का डर बना हुआ है।