‘विचित्र’ श्री सर्राफा बोर्ड के पुनः अध्यक्ष बने

874

कोटा। श्री सर्राफा बोर्ड की नई कार्यकारिणी के चुनाव मंगलवार की रात न्यू सर्राफा मार्केट में हुए। जिसमें एक बार फिर सत्र 2018-19 के लिए अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र गोयल विचित्र निर्विरोध निर्वाचित हुए। यह जानकारी  चुनाव अधिकारी सूरज प्रकाश गोयल ने दी । 

उन्होंने बताया कि बताया कि अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष- सुशील लोहिया, सचिव- विवेक जैन, संयुक्त सचिव- दीपक जैन मेवाड़ा व कोषाध्यक्ष- ओमप्रकाश सोनी चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में आनंदस्वरूप राठी, रामस्वरूप गोयल, पुरुषोत्तम पुरोहित, गौरव सोनी, योगेश मोनी व महेंद्र सोनी निर्वाचित किए गए। इससे पहले अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने संबोधित किया।

सुरेन्द्र गोयल विचित्र सत्र 2017-18 में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल में भी लगातार वे सक्रिय रहे। व्यापारियों को आयकर के नए प्रावधानों से अवगत कराने के लिए कोटा व्यापार महासंघ के साथ आयकर सेमिनार कराई गई थी। वे हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हैं।