लॉन्च से पहले Motorola के चार नए स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत लीक

322

नई दिल्ली। मोटोरोला के 4 नए स्मार्टफ़ोन्स के लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक हुए हैं। इन स्मार्टफोंस में Motorola Edge 30 Fusion, Motorola Edge 30 Lite, Moto G32 और Moto E12 के नाम शामिल हैं। आइये जानें फ़ोन की खासियत-

Edge 30 Fusion के फीचर्स: इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 900 प्रोसेसर लगा हुआ है। इसमें 8 GB की रैम और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज लगी हो सकती है। फोन की कीमत EUR 679 भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 55,700 रुपये हो सकती है।

Edge 30 Lite के फीचर्स: इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 8 GB की रैम और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन में 6.28 इंच की OLED स्क्रीन हो सकती है, जिससे Full HD+ पर resolution मिल सकता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट हो सकता है। वहीँ कैमरे की बात करें तो इसमें 64 MP का मेन कैमरा और 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा लगा हो सकता है। इसके साथ ही 32 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 4,020 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही 30 W का फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया जा सकता है। इस की कीमत EUR 399 भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 32,700 रुपये हो सकती है।

Moto G32 के फीचर्स: मोटो के इस फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर लगा हो सकता है। फोन में 3 GB की रैम और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसकी 6.5 इंच की IPS LCD स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 90 HZ का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन के कैमरे में 16 MP और 2 MP के बैक कैमरे और 8 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 5000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस की कीमत EUR 299 भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 18,800 रुपये हो सकती है।

Moto E12 के फीचर्स: मोटोरोला की e सीरीज एंट्री लेवल सीरिज होती है। इस फोन में 2 GB की रैम और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। यह Android Go एडिशन के साथ लांच हो सकता है। इस की कीमत EUR 139 भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 11,400 रुपये हो सकती है।