‘लहरिया के रंग, तीज के संग’ उत्सव में चंचल बनी रोटरी क्लब कोटा की तीज क्वीन

0
2

कोटा। रोटरी क्लब कोटा द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में “लहरिया के रंग तीज के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्लब की 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कीर्ति खींची ने बताया कि तीज क्वीन प्रतियोगिता के तहत् महिलाओं ने रैंपवॉक किया। जिसमें तीज क्वीन कांटेस्ट का टाइटल चंचल अग्रवाल ने जीता एवं तीज क्वीन रनर अप और बेस्ट ज्वेलरी उषा सोलंकी ने जीता। बेस्ट वेस्टर्न रचना ग्वालानी, बेस्ट हेयर स्टाइल, स्वाति मंगल, बेस्ट मेहँदी प्रतियोगिता का पुरस्कार दीपिका लोढ़ा ने हासिल किया।।

सचिव महिला प्रकोष्ठ संवेदना चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में तीज रील बनाओ प्रतियोगिता, मनोरंजक ग्रुप गेम्स, जेवेलरी गेम्स, प्रोप गेम्स और स्पेशल तीज हाऊसी का भी आयोजन किया गया। विशेष फोटो बूथ और सावन झूले आकर्षण का केंद्र रहे।

महिलाओं द्वारा अलग अलग फिल्मी गीतों पर तीज नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। सभी महिलाओं के लिए तीज के अवसर पर घेवर भेंट किया गया। सभी तीज के पारम्परिक गीत गाकर एक दूसरे को तीज की बधाई दी।

कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अर्चना मूंदड़ा ने बताया कि सभी महिलाओं ने उत्सुकता के साथ हाथों को सुन्दर सुन्दर मेहंदी से सजाया। पूर्व अध्यक्ष वैशाली भार्गव एवं वरिष्ठ सदस्यों ने परम्परागत लहरिया पोशाकें पहनकर और सज धज कर महोत्सव का आनंद उठाया। महिलाओं की 4 टीम बनाकर सावन की थीम आधारित गीतों की अंताक्षरी खिलवाई गई।

जज डॉ. रेनू सिंह एवं तृप्ति जैन ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। लहरिया महोत्सव की प्रोजेक्ट टीम पूजा मित्तल, सिम्मी गोयल, संगीता झंवर, श्रद्धा ठाकुर, मीना कंवर, ऋचा गुप्ता, रीना शर्मा, सिम्मी गोयल, अमिता जैन ने सभी उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।