रोटरी 3056 व एलीट क्लब कोटा ने बिखेरे संस्कृति के रंग, रजनी साहनी बनीं तीज क्वीन

0
2

कोटा। रोटरी क्लब 3056 एवं एलीट क्लब कोटा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गुमानपुरा स्थित एक होटल में ‘लहरिया के रंग तीज के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मारवाड़ी संस्कृति और सावन के उल्लास से सराबोर इस उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में सज-धजकर शिरकत की। मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की प्रथम महिला रोटेरियन पूनम बागङिया, पीडीजी प्रज्ञा मेहता, जज विनीता जैसवाल, मनीषा व्यास सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

उत्सव का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही। जिसमें कैटवॉक और राजस्थानी संस्कृति से जुड़े सवालों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में रजनी साहनी ने ‘तीज क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं सीमा मीणा व शानू विजय रनरअप रही।

संचालन नेहा जैन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की कमान पूनम गोयल, डॉ. रोशनी मिश्रा, रजनीत कौर, हेमा सुद, डॉ. आरती गर्ग, सुनीता काबरा, संगीता काबरा, मंजू बंसल, संतोष गुप्ता, रेनू गौर, मधु गोयल और साक्षी खंडेलवाल ने बखूबी संभाली।