कोटा। RE-NEET Answer Key Challenge: एनटीए द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 के री एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की गुरुवार को जारी कर दी गई। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को आपत्तियां लगाने का भी अवसर दिया जायेगा। स्टूडेंट्स ने अपने आंसर का मिलान किया।
एलन की ओर से आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। एलन कोटा के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी प्रोविजनल आंसर-की का एलन आंसर की से मिलान किया गया तो दोनों एक समान निकली।
पूरे देश में एलन एकमात्र ऐसा संस्थान है जिसकी आंसर की सौ फीसदी एनटीए की आंसर की से मेल खा रही है। सवालों के जवाबों को लेकर स्टूडेंट्स ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स से विस्तृत चर्चा भी की।
फिजिक्स के पेपर में दो प्रश्नों को लेकर कंट्रोवर्सी थी। ईएम वेव्ज के एक प्रश्न में दो आंसर दे रखे थे। जबकि वर्नियर कैपिलर के एक सवाल में दिए गए ऑप्शंस में कोई भी सही नहीं था। स्टूडेंट्स को इस प्रश्न में बोनस अंक मिलेंगे।

