राजस्थान विधानसभा का 8वां सत्र कल से, राष्ट्रपति का होगा विशेष संबोधन

79

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बताया कि 15वीं राजस्थान विधानसभा का 8वां सत्र, राष्ट्रपति के विशेष संबोधन से शुरू होगा। सुबह 10:50 बजे जयपुर में राज्य विधानसभा पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की जाएगी।

प्रदेश की विधान सभा में राष्ट्रपति का सम्बोधन पहली बार होने जा रहा है। ये राज्य विधान सभा के लिए यह गौरवशाली और ऐतिहासिक पल होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए विधानसभा भवन पर भव्य रोशनी की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी स्वागत उद्बोधन देंगे। इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र सहित विधायक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस विधान सभा में राष्ट्रपति का विशेष सम्बोधन समारोह पहली बार आयोजित हो रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू के विधानसभा आगमन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

तैयारियों का रिहर्सल भी बुधवार को कर लिया गया है। विभिन्न बैठकों में अधिकारियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से संबंधित तैयारियों और प्रोटोकॉल का खास ख्याल रखने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं।